कानपुर, जन सामना। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्षा डॉ0 नीलम मिश्रा ने बताया की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आगामी 14 फरवरी को गांधी प्रतिमा फूलबाग में भारत सरकार कि नई स्वास्थ्य नीति जितने चिकित्सा से जुड़ी तमाम रिमाओं जैसे एलोपथी, होमियोपैथी, आयुर्वेद, सिद्धा 4 यूनानी आदि को बढ़ावा देने के बजाय इन सभी विधियों से मिश्रित मिक्सीपैथी चिकित्सा तैयार करना चाहती है। विरोध में चिकित्सकों द्वारा उपवास का आयोजन किया गया है। कानपुर आई.एम.ए के डॉक्टरों द्वारा किये जाने वाले इस सांकेतिक अनशन य विरोध का उद्देश्य आम जन के स्वास्थ्य पर सरकार की इस नीति से होने वाले दुष्परिणामों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए किया गया है।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एक्शन कमेटी के चेयरमैन डॉ0 शिवाकांत मिश्र ने बताया कि इस क्रमिक अनशन का आयोजन आई एम.ए. हेड क्याटर के निर्देश पर पूरे देश में 1 फरवरी से 14 पारवरी तक विभिन्न शहरों में किया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में कानपुर आई. एम. ए चिकित्सकों के आलावा आई.एम.ए की राष्ट्रीय व प्रादेशिक इकाई के प्रतिनिधियों को मी भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
JAN SAAMNA DESK 2
नृत्य की प्रस्तुति देकर कोलकाता में कानपुर का नाम किया रोशन
कानपुर, जन सामना । इंडी रॉयल क्वीन की संस्था के द्वारा मिस और मिसेज वेस्ट बंगाल जे.डब्लू मैरियट कोलकाता में आयोजित हुआ। जिसमें शहर की जानी मानी हस्ती डॉण् राखी बाजपेई निर्णायक मंडल में शामिल हुई । इस प्रतियोगता में सेलिब्रिटी गेस्ट अभिनेत्री रितुपर्णा सेन गुप्ता और सेलेब्रिटी होस्ट अमन यत्न वर्मा शामिल हुए इस प्रतियोगिता में मिसेज इंडिया क्वीन ग्लैमरस क्वीन ऑफ सबस्टेंस रोली त्रिपाठी भी शामिल हुई डॉ0 राखी बाजपेई ने सभी प्रतियोगियो को नित्य की बारीकियों से अवगत कराया और अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोह लिया हर की जबान पर वाह.वाह के बोल एवं ताली बजाकर नृत्य का स्वागत किया। साथ ही साथ मुख्य अतिथियों ने मनोबल बढ़ाया कहा कि ऐसी कला ना कभी देखा था। ना ऐसा देखने को मिलेगा! तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मंच झूम उठा!
बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
कानपुर,जन सामना। आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय हर्ष नगर में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान तथा उनके आत्मविश्वास को बेहतर बनाने के लिए आत्मरक्षा पर सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया! डॉ0 प्रियंका सिंह प्रभारी, शारीरिक शिक्षा विभाग कोक टाइमिंग आफ इको सिटी नहीं होती हमने कदम नमाज बात आगे का समाचार बजावा रहे हैं। अभी देखने का था, इस कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ ऋतंभरा ने छात्राओ को अपना शुभआशीष देकर किया साथ ही उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मरक्षा न केवल बच्चों को शारीरिक हमलों के खिलाफ अपने आप को बचाने की अनुमति देती है। बल्कि यह रोजमर्रा की जिंदगी में उन्हें विभिन्न लाभों को प्राप्त करने में सहायता पहुंचाती है। इसके द्वारा महत्वपूर्ण मूल्यों और सिद्धांतों को सीखा जा सकता हैए जैसे कि कड़ी मेहनतए समर्पण और दृढ़ता साथ ही साथ व्यक्तिगत संबंधों को बनाए रखने का महत्व। विजय कुमार कराटे एक्सपर्ट ने बताया कि सात दिवसीय कराटे शिविर का आयोजन का आयोजन एनडी डिग्री कॉलेज की छात्राओं को सिखाया है। जिसमें प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रधानाचार्य के द्वारा बच्चों को दिए गए! इस शिविर में विजय कुमार, कराटे एक्सपर्ट, भुख्य वक्ता और प्रशिक्षक थे।
विकलांग उत्पीडन के खिलाफ निकाला शान्ति मार्च
कानपुर, जन सामना। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी 17 फरवरी को शिक्षक पार्क परेड से जिलाधिकारी कार्यालय तक शान्ति मार्च निकाल कर विकलांग उत्पीडन के खिलाफ व विकलांग व्यक्तियों को उनका अधिकार दिलाने की मांग करेगी। 14 को शास्त्री नगर सेन्टर पार्क में पार्टी आम सभा आयोजित कर आन्दोलन को अन्तिम रूप देगी । यह निर्णय आज शास्त्री नगर सेन्टर पार्क में आयोजित बैठक में लिया गया।राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने सरकार व पुलिस प्रशासन से पुलिस महकमें का भ्रष्टाचार दूर करने की मांग की है।बैठक में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा अल्पना कुमारी, अशोक कुमार, शिव देवी सिंह चौहान, अरविन्द सिंह, कान्ति देवी कुशवाहा, बंगाली शर्मा आदि शामिल थे।
समाजवादी व्यापार सभा ने नई टैक्स पॉलिसी का किया विरोध
कानपुर, जन सामना। समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों द्वारा कानपुर की औद्योगिक इकाइयों से 7 से 8 गुना हॉउस टैक्स लेने के विरोध में नगर आयुक्त कानपुर अक्षय त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ताएकानपुर महानगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में काफी संख्या में पहुंचे पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से औद्योगिक इकाइयों से 3 गुने की जगह 7 से 8 गुना टैक्स लेने के खिलाफ नगर निगम गेट पर बैठ कर सत्याग्रह किया। उसके बाद नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा गया की कानपुर को प्रदेश की औद्योगिक राजधानी माना जाता है।आज भी प्रदेश में सबसे ज़्यादा टैक्स कानपुर से जाता है।पर बेहद दुख की बात है की नियम और आश्वासन के बावजूद कानपुर की औद्योगिक इकाइयों से 8 गुना हॉउस टैक्स वसूला जा रहा है। जबकि इसके लिए कई बार आश्वासन दिया गया व नियम भी बना की टैक्स तीन गुना ही देना होगा। पर इसके बावजूद नगर निगम लगातार 8 गुना टैक्स औद्योगिक इकाइयों से वसूल रही है।कानपुर के पनकी,फजलगंज, दादानगर में कई हज़ार औद्योगिक इकाइयां हैं।सरकार ने घरों की अपेक्षा औद्योगिक इकाइयों का तीन गुना तक ही हाउस टैक्स किया था। इसके बावजूद इसके नगर निगम सात से आठ गुना टैक्स वसूल रहा है।
ऑल इंडिया गरीब नवाज काउंसिल ने पत्रकार वार्ता की
कानपुर, जन सामना। ख़लीफतुल मुस्लिमीन हज़रते सय्यिदना अबू बकर सिददीक़ रज़ि अल्लाहु अन्हु की तारीख़े विसाल पर दारुल उलूम अहले सुन्नत मन्ज़रे इस्लाम में यौमे सिददीक़े अकबर का इंइक़ाद हुआ।जिसकी सदारत इदारा के प्रिंसिपल मौलाना शुएैब मिस्बाही और क़यादत दारुल उलूम गुलशने अजमेर के उस्ताज़ मुफ्ती अशरफ मिस्बाही ने की ख़ुसूसी ख़िताब फरमाते हुए इदारए हाज़ा के उस्ताज़ मौलाना हस्सान क़दरी ने कहा कि ख़लीफतुल मुस्लिमीन अमीरुल मोमिनीन हज़रते सय्यिदिना सरकार अबू बकर सिददीक़ रज़ि अल्लाहु अन्हु तमाम इंसानों में बादे अम्बिया सबसे अफज़ल व अशरफ हैं! रब तआला ने आपको उन उन इनामात से नवाज़ा जिसका तसव्वुर भी आशिक़ों के रूह व क़ल्ब को मुअत्तर कर देता है। हुज़ूर मुस्तफा करीम ने फरमाया कि मैंने सारे लोगों के एहसान को उतार दिया लेकिन अबू बकर के एहसान को ना उतार सकाए बरोज़े क़यामत अल्लाह तआला ही अबू बकर के एहसानों का बदला देगा।
Read More »यूनाइटेड क्रिश्चियन कमेटी ऑफ कानपुर ने विशेष सभा का आयोजन
कानपुर,जन सामना। यूनाइटेड क्रिश्चियन कमेटी ऑफ कानपुर के द्वारा लगातार 55 वर्षो से होती चली आ रही, ईस्टर डॉन सर्विस आराधना सभा के आयोजन के लिए कानपुर के सभी चर्चां एवं मसीह समाज के प्रमुख लोगों के साथ विशेष सभा का आयोजन क्राईस्टचर्च सण्डे स्कूल हॉल में दोपहर 2.30 बजे से किया गया। जिसमें शहर के सभी चर्चों के पादरीगण एवं विभिन्न क्रिश्चियन स्कूलों के प्रिंसिपल एवं मैनेजर एवं मसीह समाज के कई एक गणमान्य लोग सम्मिलित हुए। आए हुए सभी लोगों का स्वागत कमेटी के अध्यक्ष पादरी जितेन्द्र सिंह ने किया। सभा की शुरूआत शहर के वरिष्ठ पादरी पादरी एस.पी.लाल जी की प्रार्थना से हुई। यूनाइटेड क्रिश्चियन कमेटी के महासचिव डॉ. सी डेनियल जी ने लोगों को बताया कि यूनाइटेड क्रिश्चियन कमेटी ऑफ कानपुर लगातार 55वर्षों से ईस्टर डॉन सर्विस का आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष भी हम इस आराधना सभा का आयोजन करेगे।
Read More »महंगाई के खिलाफ सपा का विरोध प्रदर्शन, बोले भाजपा आई, महंगाई लाई
कानपुर, जन सामना। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर इस विशाल धरने के माध्यम से देश व प्रदशे में बढ़ रही, बेतहाशा महंगाई के विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन किया! सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने कहा कि देश में महंगाई चरम सीमा पर है। जब.जब देश में भाजपा सरकार सत्ता में आयी है। तब तब देश व प्रदेश की जनता को महंगाई का सामना करना पड़ा है। इस समय जनता की रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। वर्तमान में पेट्रोल 86 रूपये प्रति ली० डीजल 78 ली0 गैस सिलेन्डर 758 रूपये प्रति सिलेन्डर, कडूवा तेल 160 रूपये प्रति किलो रिफाइन्ड 140 रूपये प्रति लि0, उर्द की दाल 160 किलो, मूंग की दाल 120 रूपये किलो, चना की दाल. 100 रूपये किलो, दाल 120 रूपये, आटा 26 रूपये बिक रहा है।
Read More »एग्री जंक्शन पर बेरोजगार कृषि स्नातक मिलेगा रोजगार
कानपुर देहात, जन सामना। प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना एग्री जंक्शन के तहत वर्ष 2020.21 में जनपद कानपुर देहात में 12 केन्द्र खोले जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। 09 केन्द्र ग्रामीण तथा 03 केन्द्र शहरी क्षेत्रों में खोले जायेंगें। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद के बेरोजगार कृषि स्नातक आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उपरोक्त के अनुपलब्ध होने पर अनुभव प्राप्त कृषि में डिप्लोमाधारी/कृषि विषय में इण्टरमीडिएट पास योग्य प्रार्थी पर विचार किया जायेगा। उनकी आयु 40 वर्ष से अधिक न हो। अनुसूचित जाति/जन जाति एवं महिला को आयु में 05 वर्ष की छूट दी गयी है। कृषि केन्द्र खोले जाने के बाद बीज उर्वरक, कृषि रक्षा रसायनों के निःशुल्क लाइसेंस दिये जायेगें। बैंकों से 10.50 प्रतिशत ब्याज दर पर 3.50 लाख का लोन दिलाने में मदद की जायेगी। योजना की अधिकतम लागत 04.00 लाख रू0 होगी। ब्याज में 05 प्रतिशत की 03 वर्ष तक छूट दी जायेगी। एग्रीजंक्शन केन्द्र के लिए किराया 50 प्रतिशत धनराशि या रू0 1000.00/प्रति माह की दर से 01 वर्ष के लिए अनुदान दिया जायेगा। योजना में लाभ लेने हेतु आवेदन दिनांक 17 फरवरी 2021 तक कार्यालय उप कृषि निदेशक विकास भवन माती कानपुर देहात में जमा किये जायेंगें।
Read More »सहकारी समिति के पूर्व सचिव की जमीन नीलाम करने का आदेश
कानपुर देहात, जन सामना। साधन सहकारी समिति लि0 सूरजपुर सरवनखेड़ा के पूर्व सचिव इन्द्रजीत श्रीवास्तव द्वारा अपने कार्यकाल में 2010.11 में समिति की उर्वरक बिक्री एवं बीज बिक्री का पैसा जिला सहकारी बैंक की रनियां शाखा में जमा न करके अपने पास रख लिया था। उनके द्वारा किये गये दस लाख रुपये के इस गबन से समिति की ऋण सीमा चेक हो गयी थी। समिति में ताला लग गया था जिसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट सम्बन्धित थाने में दर्ज करा दी गयी थी।इन्द्रजीत श्रीवास्तव द्वारा गबन की गयी इस धनराशि की वसूली हेतु सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता कानपुर देहात अनूप कुमार द्विवेदी द्वारा प्रकरण की जाॅंच की गयी एवं उ0प्र0 सहकारी समिति अधिनियम 1965 की धारा 68 2 की कार्यवाही के अंतर्गत इन्द्रजीत श्रीवास्तव पर 10.04.840 रुपये का अधिभार आदेश पारित करते हुए, श्रीवास्तव को 45 दिनों के अंदर सम्बन्धित धनराशि समिति में जमा कराने का आदेश जारी किया गया।
Read More »
Jansaamna