हाथरस। आगरा अलीगढ़ बाईपास स्थित गांव हतीसा पुल के पास बीती रात्रि को दो कारों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक कार में सवार गंगा स्नान को जा रहे तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया।थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव हतीसा पुल के पास बीती रात्रि को एक कार में सवार राहुल पुत्र वीरपाल निवासी श्रीनगर, बिक्की पुत्र कुलदीप शर्मा निवासी बिचपुरी गंगा स्नान करने जा रहे थे और वह कार खड़ी कर अपने दोस्त पंकज पुत्र बनवारी लाल निवासी श्रीनगर से गंगा स्नान करने के लिए ले जाने की बात कर रहे थे कि इसी दौरान सामने से आती एक कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
Read More »JAN SAAMNA DESK 2
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा,मौत
हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ बाईपास स्थित गांव परताप के निकट बीती रात्रि को एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। बताया जाता है थाना हाथरस गेट क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ बाईपास पर गांव परताप चौराहे के निकट बीती रात्रि को एक बाइक सवार को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही जहां दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना स्थल पर थाना पुलिस पहुंच गई और मृतक की शिनाख्त कराई गई। लेकिन रात्रि को मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी और आज सुबह शव की पहचान गांव बिछिया निवासी के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है।
Read More »बाल सम्प्रेक्षण गृह का सचिव ने किया निरीक्षण, निर्देश
हाथरस। राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह, मथुरा का सचिव चेतना सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह, मथुरा का जनपद न्यायाधीश मृदुला कुमार के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में निरीक्षण एंव विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव चेतना सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह, मथुरा के प्रभारी अधीक्षक, केयर टेकर हरीशचन्द्र आदि उपस्थित थे। सचिव द्वारा प्रभारी अधीक्षक राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, मथुरा से किशोरों के सम्बन्ध में जानकारी ली।
Read More »दुकानदारों ने की साप्ताहिक बंदी लागू कराने की मांग
सिकंदराराऊ।नगर के दुकानदारों द्वारा बाजार बंदी का खुला उल्लंघन किए जाने को लेकर चूड़ी मार्केट कई दुकानदारों ने उपजिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने उप जिलाधिकारी से मुलाकात कर एक ज्ञापन उनको सौंपा और उपजिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद के लोगों शिकायती पत्र का निस्तारण करने तथा बाजार बंदी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।नगर के चूड़ी मार्केट के दुकानदार मोहम्मद असीम, मोहम्मद इनायत, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद सेफ तथा मोहम्मद ओवैस मंगलवार को उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा से मिले और उन्हें शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि सिकंदराराऊ में साप्ताहिक बाजार बंदी के लिए मंगलवार का दिन नियत है। लेकिन सभी दुकानदारों द्वारा बाजार बंदी का खुला उल्लंघन किया जाता है।
Read More »महाजन वैश्य समाज ने दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम के साथ मनाई
सिकंदराराऊ। महाजन वैश्य समाज ने दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर प्रभातफेरी निकाली गई, जिसका शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विजय प्रकाश गुप्ता ने फीता काटकर किया। वहीं उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने संयुक्त रूप से आरती उतारी। प्रभातफेरी में भामाशाह का डोला व राधाकृष्ण के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। प्रभातफेरी नगर के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरी।वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए दानवीर भामाशाह महाराज का तप त्याग और बलिदान चिर वंदनीय है।
Read More »काशी विश्वनाथ धाम के नए अवतार के बाद देश भर में डाक विभाग द्वारा बाबा के प्रसाद मँगाने की माँग बढ़ी
देश भर में डाक विभाग के माध्यम से श्रद्धालु मँगा रहे काशी विश्वनाथ प्रसाद, मात्र 251 रूपये के ई-मनीऑर्डर द्वारा
वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर के नव्य-दिव्य स्वरूप में आने के बाद देश भर के श्रद्धालुओं में इसके प्रसाद की भी माँग बढ़ी है। डाक विभाग और काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के बीच हुये एक एग्रीमेण्ट के तहत श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद देश भर में स्पीड पोस्ट सेवा द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। जून 2020 में नए स्वरुप में आरम्भ इस सेवा के तहत अब तक लगभग साढ़े चार हजार लोगों को डाक विभाग के माध्यम से प्रसाद उपलब्ध कराया जा चुका है और इससे करीब 10 लाख 13 हजार रूपये का राजस्व डाक विभाग को प्राप्त हुआ। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दी।
Read More »अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने तीस्ता सीतलवाड़ की गिरफ्तारी का किया विरोध
कानपुर। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति कानपुर द्वारा अफीम कोठी मे सहयोगी संगठन जनवादी नौजवान सभा के साथ संयुक्त रूप से तीस्ता शीतलवाड को 25जून को मुम्बई मे गुजरात एटीएस पुलिस द्वारा हिरासत मे लिए जाने के विरोध मे झंडा बैनर के साथ नारे लगाते हुए ज़ोरदार विरोध.प्रदर्शन किया गया। हमारी यह मांग है कि तीस्ता शीतलवाड को तुरंत रिहा किया जाये।इस विरोध.प्रदर्शन मे मुख्य रूप से सीमा कटियार, सुधा सिंह, नीलम तिवारी मुन्नी सिंह, सावित्री सिंह, रजिया नकवी,वंदना शर्मा, विनोद पाण्डेय, महबूब आलम, उमाकांत, अशोक तिवारी आदि उपस्थित रहे!
डिफाल्टर की श्रेणी में आने से पहले शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण व सम्बन्ध करे निस्तारण: डीएम
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बचत भवन के सभागार में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की समीक्षा बैठक करते हुए जनपद के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये है कि समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के अन्तर्गत ऑनलाइन एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आदि प्राप्त होने वाले सन्दर्भो के निस्तारण के सम्बन्ध में निर्देश दिये है कि वे अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित प्रकरणों व डिफाल्टर सन्दर्भो में जिन विभागों की संख्या अधिक होने की स्थिति पर स्वयं रूची लेते हुए इस प्रकार के सन्दर्भो को शून्य करने तथा डिफाल्टर की श्रेणी में आने से पहले ही शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण कराये। जिलाधिकारी ने बैठक में समीक्षा के दौरान सिंचाई विभाग की आईजीआरएस पोर्टल बड़ी संख्या में शिकायत डिफाल्टर होने पर उन्होंने सिंचाई अधिकारी का वेतन रोकते हुए निर्देश दिये कि जब तक शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण नही किया जाता है तक अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिये है।
बाइक चोर गिरफ्तार
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। शहर कोतवाली पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है । उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने शहर के कानपुर रोड निवासी अतीश अहमद को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। शहर क्षेत्र से कुछ दिन पहले चोरी हुई एक एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल बरामद की है। जिसकी चोरी का मुकदमा कोतवाली दर्ज है ।
राहजनी करने वाला गिरफ्तार
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।राह चलते महिलाओं का पर्स व चेन छीनकर भागने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । भदोखर थाना पुलिस ने जगतपुर थाना क्षेत्र के गांव महादेवन मजरे भीख निवासी पवन कुमार को गिरफ्तार किया हैं। उसके कब्जे से साढ़े छः हजार रुपए नगद , एक तमंचा और कुछ आभूषण बरामद हुए है । पकड़ा गया बदमाश अपने एक साथी के साथ घटनाओं को अंजाम देता था । उसने कुछ दिन पूर्व भदोखर , हरचंदपुर और गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र में महिलाओ के साथ लूट किया था । पकड़ा गया व्यक्ति शातिर अपराधी हैं। इसके विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में कुल आठ मुकदमे पंजीकृत है ।
Read More »
Jansaamna