Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 669)

शिवपाल संदेश यात्रा का जगह.जगह हुआ भव्य स्वागत

कानपुर,जन सामना। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आवाहन पर गांव गांव पाऊ पाऊ डगर डगर शिवपाल संदेश यात्रा के माध्यम से सीढ़ी बाजार, ईटारा सीढ़ी, सकतपुर गाँव में जनसंपर्क किया गया। पदाधिकारियों का जगह.जगह फूल मालाओं से ग्रामीणों व व्यापारियों ने स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की नीतियों से प्रभावित होकर जगह.जगह किसान व्यापारी पूर्व सैनिको ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पदाधिकारियों ने लोगो को पार्टी का फॉर्मेट, बुकलेट व बेरोजगारी का आवेदन फार्म एंव नव वर्ष का कलेंडर वितरित किए ।राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया गया। सभी आवेदकों का रजिस्ट्रेशन प्रदेश कार्यालय लखनऊ में होगा। सरकार बनने पर रोजगार या उचित बेरोजगारी भत्ता, जिससे लोगों का परिवार चल सके।

Read More »

शहर काजी के नेतृत्व में सैकड़ों उलेमा ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

कानपुर,जन सामना। शहर काजी मौलाना मुफ्ती साकिब अदीब के नेतृत्व में सैकड़ों मुस्लिम धर्मगुरु उलेमा मस्जिदों के इमाम बुद्धिजीवियों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव को सौंपा। प्रवक्ता महबूब आलम खान ने कहा की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली हेड स्पीचों/पात्रों एवं मंदिर मस्जिद और गुरूद्वारा सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर आए दिन हो रहे हमलो को रोकने हेतु इस पर कड़े कानून बनाने को लेकर दिया गया ज्ञापन। एक षंडयंत के तहत कुछ भू माफिया मुस्लिम कब्रिस्तानो पर कब्जे का अभियान चला रहें हैं। जिसकी ताजा मिसाल उत्तर प्रदेश के ही जनपद कानपुर नगर के घाटमपुर क्षेत्र के मूसा नगर एवं सरसौल के नरवल क्षेत्र की है। जहां लेखपाल एवं स्वामित्व विभाग से सांठगांठ करके मुस्लिम कब्रिस्तानों पर कब्जा किया जा रहा है। इसी कानपुर नगर में बकर मंडी स्थित 8 मुस्लिम कब्रिस्तान है। वहां पर भी पुलिस व भू माफियाओं तकियादार की मदद से कब्जा किया जा रहा है।

Read More »

पूर्व पार्षद प्रत्याशीअपने समर्थकों के साथ, आप में शामिल

कानपुर,जन सामना। आम आदमी पार्टी ने एक विशाल जनसभा का आयोजन रेल बाजार में किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व पार्षद प्रत्याशी शबाना खान ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी माइनॉरिटी विंग उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट करीम अहमद सिद्दीकी, विशिष्ट अतिथि आप व्यापार प्रकोष्ठ के महासचिव विनोद सिंह व प्रदेश सचिव जितेंद्र उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए एडवोकेट करीम अहमद सिद्दीकी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता के बुनियादी मुद्दों शिक्षा स्वास्थ बिजली पानी रोजगार कानून व्यवस्था के सवाल पर उत्तर प्रदेश का विधान सभा चुनाव लड़ेंगे। मुख्य रूप से उपस्थित कवरदीप सिंह चिंटू, नागेंद्र राणा मुकेश झा, सरबजीत सिंह, मो0 शादाब, अनस खान, जमील खान आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

सपा के जिला कोषाध्यक्ष को किया सम्मानित

कानपुर,जन सामना। समाजवादी पार्टी व ह्यूमन काइन्ड वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त निशुल्क स्वास्थ एवं रक्तदान शिविर का आयोजन उस्मानपुर कालोनी स्थित किया गया। स्वास्थ शिविर में सपा नगर कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नगर कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के हितों में कार्य करती है। और उसके सभी कार्यकर्ता जनता के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हैं। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का यह उद्देश्य है कि जरुरतमंदों का इलाज हो सके। रक्तदान शिविर से दूसरे के जीवन को बचाया जा सके।

Read More »

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कार्यशाला का किया आयोजन

कानपुर,जन सामना। एसएन सेन बी.वी. पी.जी कॉलेज में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में छात्राओं को यातायात सुरक्षा से संबंधित समस्त जानकारी पीपीटी बैनर एवं लाइट के माध्यम से कराई गई ।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ निशा अग्रवाल एवं कार्यशाला के प्रशिक्षक पंकज शर्मा ट्रैफिक प्रशिक्षण पार्क लखनऊ, शिव सिंह छोकर टीएसआई कानपुर, एनसीसी प्रभारी कैप्टन ममता अग्रवाल, एनएसएस प्रभारी डॉ मीनाक्षी व्यास, डॉ प्रीति पांडे रेंजर प्रभारी द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। प्राचार्य ने छात्रों को यातायात सुरक्षा के महत्व को बताते हुए इस कार्यशाला की उपयोगिता बताइए । शिव ने दुर्घटना के कारणों की जानकारी छात्राओं को दी। पंकज ने एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें छात्रों को पुरस्कार, प्रमाण पत्र भी दिए गए। कैप्टन ममता अग्रवाल ने नागरिकों के यातायात सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए एक अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

Read More »

शहर में टप्पेबाजों का गैंग फिर सक्रिय,घरेलू महिलाओं को बना रहे अपना शिकार

कानपुर,जन सामना। शहर में टाप्पे बाजों का गैंग सक्रिय है। जिसने यह गैंग घरेलू महिलाओं को अपना शिकार बना रहा है। यह टापे बाज आपके घर पर किसी भी शक्ल में आ सकते हैं। जैसे कि किसी मिस्त्री या प्लंबर की शक्ल में आ सकते हैं। कुछ इसी तरह की घटना यशोदा नगर निवासी एक महिला के साथ हुई। महिला अनामिका ने घर में पानी के लीकेज के लिए प्लंबर पवन को काम के लिए बुलाया। पवन प्लंबर ने नल में फिटिंग का सामान चंद्रा हार्डवेयर की दुकान से लाकर काम को किया। जिसमें की पवन प्लंबर से महिला अनामिका ने काम करवाने के बाद पवन प्लंबर ने काम की लेबर ₹800 बताई। जिसे महिला अनामिका ने बिना किसी मोल भाव के दे दिया। और जो सामान चंद्रा हार्डवेयर से आया था। उस सामान में कुछ सामान बच गया। जिसे पवन प्लंबर ने कहा कि यह सामान दुकान का बचा है। इसको वापस करके चंद्रा हार्डवेयर के पैसे देने हैं। मानवता दिखाते हुए महिला अनामिका ने दूसरे दिन सुबह पवन प्लंबर को फोन करके कहा कि चंद्रा हार्डवेयर का हिसाब कर दीजिए। महिला अनामिका ने ₹2000 पवन प्लंबर को दिए। और पवन प्लंबर ने चंद्रा हार्डवेयर को ₹1550 में हिसाब कर दिया।

Read More »

जिस्‍मफरोशी के धंधे मे तरह-तरह के चेहरे, जिस्‍मफरोशी का अड्डा बनते जा रहे हाथरस के होटल,रेस्टोरेन्ट व गेस्ट हाउस

हाथरस,जन सामना। शहर के गेस्ट हाउस ओर रेस्टोरेन्ट जिस्मफरोषी के अडडे बनते जा रहे है। इस घिनोने काम के लिये किसे दोशी ठहराया जाये। होटल, रेस्टोरेन्ट संचालको को, या फिर इसमे लिप्त युवक युवतियो को, या पुलिस को जिसके हाथ मे रहता है कानून का डंडा ? ज्ञात हो कि शहर मे कई स्थानो पर सैक्स रेकट चलने की बाते आये दिन सुनाई देती है। इसमे शामिल चेहरो की बात करे तो सर्वप्रथम बह चेहरे सामने आते है जो होटल, गेस्टहाउस, रेस्टोरेन्ट संचालको का मुखोटा पहने हुये होते है। इन स्थानो के किरायो मे बेहताषा बृद्वि ओर खाने की मनमानी कीमत बसूलने के बाद इस व्यवसाय मे होने वाले लाभ इनको धन का लालची बना देता है। ओर यह लोग धन के लालच मे भटकती युवा पीढी को बिगाडने मे पूरा सहयोग करने के लिये अपने स्थानो पर गोपनीय रूप से तीन सौ रूपये घंटे के हिसाब से जगह उपलब्ध कराने की व्यवस्था करके अपने को भडूआ बना देते है। इन स्थानो पर सुबह 10 बजे से साय 4 बजे तक जो लडके लडकी आते है उनको खाने पीने का सामान सर्वे करने वाला बेटर इनके बीच होने वाली बातचीत से सब अंदाजा लगा लेता है। ओर गोपनीय कमरा उपलब्ध होने की बात कान मे फुसफुसाकर बताता है।

Read More »

बाल सेवा के लिए कमल कांत तिवारी को किया सम्मानित

कानपुर, जन सामना।अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के केंद्र गायत्री गायत्री शक्तिपीठ एच 2 किदवई नगर कानपुर के तत्वधान में आयोजित की जा रही 25 जनवरी से 31 जनवरी तक सात दिवसीय भागवत कथा समारोह के अंतर्गत आज वृंदावन से पधारे आचार्य कृष्ण देव जी महाराज ने सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी के अध्यक्ष, चाइल्डलाइन कानपुर के निदेशक सुभाष चिल्ड्रन होम के प्रबंधक एवं रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति के संस्थापक रोटेरियन कमल कांत तिवारी एडवोकेट को बाल सेवा के लिए प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप उन्हें प्रतिभा सम्मान समारोह प्रमाण पत्र, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं गायत्री परिवार की प्रकाशित पुस्तकें भेंट की इस अवसर पर बोलते हुए कमल कांत तिवारी एडवोकेट ने कहा कि अभी तक हम लोग 25.000 से अधिक बच्चों की मदद कर चुके हैं। 10.000 से अधिक बच्चों को उसके माता.पिता से मिला चुके हैं।

Read More »

किसानों के समर्थन में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की पंचायत

कानपुर,जन सामना। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने किसान आन्दोलन को अपना समर्थन देते हुये स्वदेशी अंग्रेजों के खिलाफ आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में पंचायत कर अन्नदाता किसानो की मांग पुरी करके किसान विरोधी कानून को वापस लेने की मांग की| राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की पंचायत को सम्बोधित करते हुये पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की देश में लोकतंत्र खतरे में है।भाजपा सरकार पुंजी पतियों के हांथो राजनैतिक स्वार्थ में बिक गयी है। किसानों के शान्ति पूर्ण आन्दोलन को खत्म करने के लिये भाजपा अपने गुण्डे धरना स्थल पर भेज रही है। सरकार किसानो के हित में कानून बनाये। जिस कानून से अन्नदाताओं को दिक्कत है उसे जबरिया उन पर थोपना अन्याय पूर्ण है।सरकार को किसान विरोधी कानून को वापस लेकर किसानो की मांग मान लेनी चाहिए। वीरेन्द्र कुमार ने कहा की राष्ट्रीय विकलांग पार्टी किसानों की मांग पुरी होने तक उनके हर आन्दोलन में उनके साथ है!

Read More »

माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया ऐलान,फरवरी माह पर देगें धरना

कानपुर,जन सामना। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ( पाण्डेय गुट) के प्रदेश महामंत्री हरिश्चन्द्र दीक्षित ने एक विज्ञप्ति में दी। विज्ञप्ति में बताया गया कि तदर्थ प्रधानाचार्यों का प्रदेश भर का विवरण माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने शिक्षा निदेशक के माध्यम से शासन में मंगा लिया है। परन्तु छः माह से अधिक का समय व्यतीत हो जाने के बाद अभी तक कोई सकारात्मक निर्णय नही हुआ है। शिक्षक लम्बी सेवायें करने के बाद अब उन्हें परीक्षा देने के लिए विवश करने के प्रति सरकार और शासन और शासन की तत्परता सभी के सामान है। जो मानवीय मूल्यों के हास को द्योतक है, संगठन ने गहरी आपत्ति प्रकट की है । सेवा निवृत्ति के बाद जीवनयापन करने हेतु पेशन को एक मात्र सहारा बताते हुए पुरानी पेंशन समाप्त करने के नीतिगत निर्णय को वापस लेने की मॉग करते हुए सरकार से आग्रह किया है कि यथाशीघ्र निर्णय लेकर राज्य सरकार केन्द्र को प्रस्ताव भेजे।

Read More »