Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 733)

किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह-आलोक

हाथरस,जन सामना।  डी.आर.बी. इण्टर काॅलिज में चौधरी चरण सिंह जी की जयन्ती मनायी गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख आलोक गुप्ता थे। आलोक गुप्ता ने कहा कि चौधरी साहब किसानों के मसीहा थे और भारत देश के अब तक के इतिहास में सबसे ईमानदार प्रधानमंत्री थे। आज उनकी जयन्ती पर किसान दिवस मनाया जाता है। चौधरी साहब भले ही हमारे बीच नहीं रहे, अगर किसान हितों की बात आती है तो उनकी याद हमेशा आती रहेगी। चौधरी साहब के छवि चित्र पर सभी ने माल्यार्पण पुष्प अर्पित किये। जिसमें काॅलिज के प्रधानाचार्य डाॅ. रामनिवास दुबे, चेतन्य प्रकाश, संजय मौर्य, प्रीति वर्मा, प्रवीन कुमार, सतीश कुमार, दाऊदयाल, महेशचन्द्र शर्मा, अशोक कुमार, जितेन्द्र कुमार पाल, मीरा रानी, नीतू कुमारी, बीनू, सहदेव सिंह, पुष्पेन्द्र सिह, अमित कुमार, रवि प्रकाश, रामू माहेश्वरी, शैलेन्द्र सिंह, विजेन्द्र सिंह, भीकेन्द्र वाष्र्णेय, एम.पी.सिंह, प्रमोद शर्मा, रवि कुमार शर्मा, रामकुमार शर्मा, सोनू शर्मा, प्रमोद कुमार, राजवाला, नीलम गंगवार, अनुपम पटेल, सत्यनाम, नीरज कुमार, मानिकचन्द्र, विमलेश कुमारी आदि ने छवि चित्र पर पुष्प अर्पित किये|

Read More »

 किसान दिवस पर एडीएचआर ने सौंपा ज्ञापन,बोले किसानों का फर्जी केसीसी के नाम पर हो रहा शोषण

हाथरस,जन सामना। बैंकों द्वारा किसानों के नाम फर्जी केसीसी व गारंटर दिखाकर उत्पीड़न किया जा रहा है। आज किसानों के मसीहा चौधरी चरणसिंह के जन्म दिन पर किसान दिवस मनाया जा रहा है, लेकिन आज भी किसानों का उत्पीड़न जारी है।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय व जिला पदाधिकारी राजेश वार्ष्णेय द्वारा एक ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा को दिया। ज्ञापन में कहा कि अलीगढ़ रोड स्थित आईडीबीआई बैंक द्वारा किसानों को फर्जी गारंटर बनाकर उनका मानसिक, शारीरिक, आर्थिक शोषण किया जा रहा है। स्थानीय आईडीबीआई बैंक द्वारा किसान महीपाल पुत्र मवासीराम ग्राम भिन्तर पोस्ट कानऊ, तहसील सिकंद्राराऊ के नाम एक फर्जी ऋण गारंटी दिखाकर 17 नवंबर को एक नोटिस भेजकर 8213 रूपये की वसूली नोटिस दिया। उक्त नोटिस को देखकर किसान के होश उड़ गए। काफी भागदौड़ के बाद किसान बैंक आया तो बैंक में बताया कि तुम्हारी गारंटी पर 1,60 हजार रूपये का ऋण कुंवरपाल को दिया है। जब महीपाल ने कहा कि मैं किसी कुंवरपाल को नहीं जानता हूं और न ही मैं किसी ऋण में गारंटर हूं।

Read More »

आरएसएस की शाखा सक्षम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने पं. राहुल देव शर्मा

हाथरस,जन सामना। आरएसएस की शाखा सक्षम जो कि दिव्यगता के लिये पूरे भारत मे कार्य कर रही है। जिसके राष्ट्रीय सचिव राम मिश्रा के आदेश पर जिलाध्यक्ष मथुरा व मथुरा प्रभारी पंडित सुनील कौशिक द्वारा पंडित राहुल देव शर्मा को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। यह संस्था दिव्यांगों के लिए प्रशासन व शासन की देखरेख में सभी मूलभूत आवश्यकताओं जिसमें यदि किसी का हाथ नहीं है, पैर नहीं है, उसके कृत्रिम हाथ, पैर की व्यवस्था करना एवं आंखों के ऑपरेशन, ट्राइसाइकिल आदि की व्यवस्था इत्यादि से सम्बंधित कार्य किये जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रभारी हाथरस मथुरा सुनील कौशिक ने कहा कि अब हाथरस में आरएसएस की शाखा सक्षम के तहत पंडित राहुल देव शर्मा की देखरेख में सभी दिव्यांगों के लिए आवश्यक कार्यवाही करेंगे। इसके साथ ही नवनियुक्त जिला संयोजक राहुल देव शर्मा ने कहा कि संस्था द्वारा मुझको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको पूरी लगन व निष्ठा से निभाऊंगा। साथ ही सभी जरूरतमंद दिव्यांगों के लिए तन, मन, धन से हरसम्भव मदद करूँगा।  इस मौके पर उपवेश कौशिक प्रदेश अध्यक्ष संस्कार वेलफेयर सोसायटी, सभासद निशान्त उपाध्याय, सचिन गौड़, दीपक भारद्वाज प्रदेश सचिव संस्कार वेलफेयर सोसायटी, राहुल दीक्षित, रविन्द्र सिंह, सुमित शर्मा, जितेंद्र गौतम, बृजेश कुमार आदि उपस्थित थे

Read More »

डीएम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय सिकन्दरा का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

कानपुर देहात,जन सामना। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने सिकन्दरा नगर पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय सिकंदरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रवेश द्वार से लेकर परिसर में गंदगी ही गंदगी पाये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की और परिसर में जलभराव होने पर तत्काल इसकी व्यवस्था ठीक कराने के खंड शिक्षा अधिकारी व प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया। वहीं जिलाधिकारी ने विद्यालय में जगह होने के बावजूद पोषण वाटिका न बनाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। वहीं जिलाधिकारी निरीक्षण के दौरान वर्ष 2019.20 में आए फर्नीचर की गुणवत्ता को देख बेसिक शिक्षा अधिकारी को इसकी रिपोर्ट निदेशक को भेजने के निर्देश दिये। वहीं जिलाधिकारी को विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों ने बताया कि निःशुल्क स्वेटर, पाठ्य पुस्तकें, जूते मोजे वितरित कराये जा चुके हैं। इस मौके पर एसडीएम सिकन्दरा आरसी यादव, बीएसए सुनील दत्त आदि अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More »

डीएम ने बलहरामऊ प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण,जताई नाराजगी

कानपुर देहात,जन सामना। परिषदीय स्कूलों की व्यवस्था एवं बच्चों के लिए शासन स्तर से निशुल्क पाठ्य पुस्तक स्वेटर जूते मोजे आदि की व्यवस्था तथा स्कूलों में बनाई गई पोषण वाटिकाओं व साफ.सफाई व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी डा0 दिनेश चंद्र ने मलासा विकासखंड के बलहरामऊ प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अवगत कराया गया कि विद्यालय में बच्चों को सर्दी से बचाव को लेकर निशुल्क स्वेटर वितरित न होने व पोषण वाटिका न बनने के मामले में नाराजगी प्रकट की। वहीं जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त को तत्काल स्वेटर वितरण करने के निर्देश दिए तथा विद्यालय परिसर में पोषण वाटिका बनाने को भी कहा। वहीं विद्यालय परिसर में घास फूस व कूड़ा जलाने को देख जिलाधिकारी दंग रह गए इस मामले में तत्काल प्रधानाध्यापिका पर 500 रूपये का जुर्माना किया और आगे से कूड़ा कचरा न जलाने के कठोर निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में बने शौचालय को भी देखा जबकि विद्यालय में रंग रोगन के बाद अधिकारी व तहसील के नाम व टीएलएम की लिखावट में गलती मिली जिस पर सुधारने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर शिक्षक व शिक्षकाएं आदि उपस्थित रहे।

Read More »

डीएम ने सिकन्दरा थाने का किया निरीक्षण,जांचे अभिलेख

कानपुर देहात,जन सामना। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने सिकन्दरा थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शस्त्र लाइसेंस के सत्यापन के प्रति पुलिस को गंभीरता बरतने एवं जिन शस्त्र धारकों के पास तीन शस्त्र है तत्काल शस्त्रों को जमा कराने के निर्देश दिये। जबकि शस्त्र धारकों द्वारा कारतूसों के प्रयोग का ब्यूरो भरने व उसकी जानकारी से अवगत कराने के निर्देश के साथ साथ वीट प्रभारियों को निर्धारित प्रारूप पर विवरण थाने में रखने तथा शस्त्र अनुभाग को भेजने के निर्देश दिये। इस मामले में लापरवाही बरतने वालों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति भेजने के निर्देश दिये। वहीं अगर थाना क्षेत्रों में अपराधी है तो उन पर पैनी निगरानी रखे जबकि निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीएनएस कक्ष में जाकर कम्प्यूटर पर किये जा रहे कार्यो को बारीकी से देखा और वीट प्रभारियों द्वारा निरीक्षण सम्बन्धी जानकारी ली तथा थाने मंे दर्ज शिकायतों को गंभीरता से लेने एवं उनका गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिये। यहीं नही महिला सशक्तीकरण व मिशन शक्ति को लेकर महिलाओं की समस्याओं को निस्तारण के लिए महिला हेल्प डेस्क का सही तरीके से संचालन करने, कोविड हेल्पडेस्क को औपचारिकता मात्र न समझ कर हर आने वाले का परीक्षण करने के निर्देश दिये। इसी कडी में थाने में रखे शस्त्रों, कारतूसों का भी परीक्षण किया तथा शस्त्र रखने वाले कक्ष के निरीक्षण में खामियां मिली जिस पर उन्हें ठीक करने के निर्देश दिये गये। अभिलेखांे के रख रखाव के मामले में जिलाधिकारी जहां संतुष्ठ दिखे वहीं सिकन्दरा थाने के भवन के मामले में भी जानकारी ली। जबकि थाने में रखे विभिन्न अभिलेखों का परीक्षण किया और मिली खामियों को समय रहते पूर्ण करने के भी निर्देश दिये।

Read More »

लव जिहाद की घटना पर पहुंचे हिन्दूवादी नेता,कार्यवाही की मांग

हाथरस,जन सामना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हिंदू समाज की एक महिला को संप्रदाय विशेष का एक युवक कई दिन पहले बहला-फुसलाकर ले गया था। कई दिन तक पीड़ित परिवार की थाने में रिपोर्ट तक नहीं लिखी गई। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों के हस्तक्षेप एवं आंदोलन की चेतावनी के बाद तत्काल हरकत में आते हुए पुलिस ने रात्रि में लड़का लड़की को बरामद कर लिया। हिंदू जागरण मंच के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सदर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से लव जिहाद के कानून के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि लव जिहाद की घटना को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी लव जिहाद की घटना को रोकने के लिए कानून बना दिया है।

Read More »

हैराजपुर के युवक की दिल्ली में हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

हाथरस,जन सामना। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी एक युवक की दिल्ली में अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या कर दिए जाने से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है और गांव में भी भारी शोक की लहर दौड़ गई है तथा परिजन शव आने का इंतजार कर रहे हैं।
बताते हैं थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी करीब 25 वर्षीय युवक वीरेश पुत्र अमर सिंह दिल्ली में अपने भैया भाभी के पास रहकर किसी कंपनी में काम करता था और गत रविवार को छुट्टी होने पर वह शाम को टहलने निकला था और इसी दौरान अज्ञात बदमाशों द्वारा उससे उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की गई और इसी छीना झपटी के दौरान अज्ञात बदमाशों द्वारा वीरेश पर चाकू से प्रहार कर देने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटना की सूचना परिजनों को मिलने पर वह तत्काल मौके पर पहुंचे|

Read More »

नहर में मिली लाश की हुई शिनाख्त

हाथरस,जन सामना। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला झंडू के पास नहर में गत दिनों मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त हो गई है और मृतक के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई गई है। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला झंडू के पास नहर में गत 15 दिसंबर को करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक की लाश मिली थी, जिसे पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया था और उसकी शिनाख्त कराई गई थी। लेकिन उस समय उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी तथा आज मृतक की शिनाख्त कर ली गई है और बताते हैं मृतक की शिनाख्त करीब 35 वर्षीय रामहरी पुत्र बसंत लाल निवासी गांव रूहेरी के रूप में की गई है।

Read More »

चोरों ने एक ही रात में 5 दुकानों में लगाई सेंध,व्यापारियों में पनपा आक्रोश

हाथरस,जन सामना। सर्दी का मौसम शुरू होते ही चोरों की दस्तक बढ़ जाती है और इसी के चलते बीती रात्रि को थाना क्षेत्र के भैंकुरी चौराहा स्थित 5 दुकानों में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में सेंध लगाते हुए लाखों रुपए कीमत का सामान व नकदी चोरी कर ले गए तथा आज सुबह घटना की पता चलने पर आक्रोशित लोगों द्वारा भैंकुरी चैराहे पर जाम लगाकर भारी हाय तौबा की गई और पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने व चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। थाना क्षेत्र के कस्बा भैंकुरी चौराहा पर बीती रात्रि को अज्ञात चोर मार्केट की 5 दुकानों में सेंध लगाते हुए लाखों रुपए कीमत का सामान पार कर ले गए। चोरों द्वारा भैंकुरी चौराहा पर बनी मार्केट में से कॉस्मेटिक, खाद बीज, जनरल स्टोर, बुक स्टोर, सर्राफ की दुकानों में सेंध लगाकर लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। बताया जाता है अज्ञात चोरों द्वारा राम लल्लू पुत्र सूरजपाल निवासी गांव सिडरमई की जनरल स्टोर, पवन पुत्र अमर सिंह निवासी बरसौली की जनरल स्टोर एवं किराना स्टोर, हेमंत कुमार पुत्र राजकुमार निवासी बरसौली की कॉस्मेटिक दुकान, दिनेश कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी बरसौली की सर्राफ की दुकान तथा अजय पालीवाल पुत्र रमेश पालीवाल निवासी गांव भैंकुरी की खाद बीज भंडार की दुकान के ताले चटका कर व शटरों को तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपए कीमत का सामान व नकदी को चोरी कर ले गए।

Read More »