Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 740)

जिलाधिकारी ने धान खरीद केंद्र का किया निरीक्षण, कृषकों की पुत्रियों की शादी हेतु दिया शगुन

कानपुर देहात,जन सामना। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने हॉट केंद्र झींझक के धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी  भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं ठीक मिली वहीं उपस्थित किसानों ने समय पर ध्यान न खरीदे जाने की शिकायत भी दर्ज कराई। इसी कड़ी में वहां मौजूद कृषक रामकिशन ग्राम जगदीशपुर निवासी की पुत्री की 9 दिसम्बर, सीता मिश्रा ग्राम जुरिया निवासी की पुत्री की 20 दिसम्बर को, मुन्नू लाल निवासी पाल नगर चिरखिरी की पुत्री की 11 दिसम्बर तथा कृष्ण कुमार राठौर ग्राम छतरसा निवासी आदि की पुत्रियों की शादी है । कृषको द्वारा अवगत कराया गया कि मेरी पुत्रियों की शादी है लेकिन धान खरीद केंद्र मे अपनी धान बेचने मे चक्कर काटने के चलते शादी कार्यक्रम के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। मामले में जिलाधिकारी ने धान खरीद प्रभारी को निर्देश दिए कि रामकिशन व मुन्नू लाल का तत्काल प्रभाव से धान खरीदा जाए।

Read More »

भारत बंद के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के तहत हुई चर्चा

कानपुर देहात,जन सामना। भारत बन्द के प्रस्तावित आन्दोलन के दौरान जनपद में सुरक्षा, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डा0 दिनेष चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कानपुर देहात के सभागार मे दिनांक 6 दिसम्बर व 7 दिसम्बर 2020 को बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपस्थित किसान संघ के पदाधिकारी/सदस्यों से उनकी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी जिसके अन्तर्गत रबी की फसल की बुआई के समय खाद बीज इत्यादि की उपलब्धता पर उन्हें आश्वस्त किया गया।कृषक भाईयों द्वारा अपनी संतुष्टि भी व्यक्त की गयी। नहरों की पूर्ण सफाई कराये जाने के सम्बन्ध में भी कृषकों को आश्वस्त किया गया तथा उन्हें यह अवगत कराया गया कि रबी की फसल की बुआई के उपरान्त सिंचाई की समस्या में कोई व्यवधान नहीं होगा। इसी क्रम में उपस्थित एक कृषक अमर सिंह ग्राम पिलखिनी तहसील भोगनीपुर द्वारा अपनी धान का विक्रय किये जाने के सम्बन्ध में आ रही कठिनाई से अवगत कराया गया जिसके सम्बन्ध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी को अवगत कराते हुए उनकी समस्या का तत्काल समाधान कराये जाने एवं नियमानुसार इनकी धान का क्रय किये जाने के निर्देश दिये गये।

Read More »

अब उत्तर प्रदेश में होगा धार्मिक पर्यटन का विकास

लखनऊ,जन सामना। उत्तर प्रदेश में रिवर टूरिज्म, साहसिक पर्यटन, इको.टूरिज्म को लाभान्वित एवं प्रोत्साहित करने तथा पर्यटन उद्योग को बढावा दिये जाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग एवं इनलैण्ड वाटरवेज प्राधिकरण आई0डब्लू0ए0आई0 भारत सरकार के मध्य वाराणसी में रो.रो पैक्स वैसेल के संचालन के सम्बन्ध में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी के समक्ष एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित किया गया।
मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन विकास की असीम सम्भावनाएँ है। यहाँ धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं वन्यजीव आदि के अनेकों स्थल विद्यमान है। यही कारण है कि विविधतापूर्ण पर्यटन आकर्षणों के परिपूर्ण होने के कारण यह प्रदेश देश.विदेशों में महत्वपूर्ण पर्यटन केन्द्र के रूप में प्रसिद्ध है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि वाराणसी में रो.रो पैक्स वैसेल का संचालन उत्तर प्रदेश पर्यटन द्वारा किया जायेगा। इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव द्वारा प्रदेश में रिवर टूरिज्म की असीम सम्भावनाओं को चिन्हित करने तथा देशी.विदेशी पर्यटकों के रात्रि प्रवास को बढाने हेतु कार्य.योजना तैयार किये जाने के निर्देश प्रदान किये गयेए साथ ही अयोध्या में सरयू नदी पर रिवर टूरिज्म को बढावा देने हेतु प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया गया तथा अयोध्या पर पैकेज टूर बनाये जाने के निर्देश पर्यटन विभाग को दिये गये।

Read More »

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने फिरोजाबाद एवं मैनपुरी मंडल के प्रभारियों के साथ किया संवाद

फिरोजाबाद,जन सामना। भारतीय जनता पार्टी के जिला व महानगर फिरोजाबाद एवं मैनपुरी के मंडल प्रभारियों की संगठनात्मक बैठक रानी अवंती बाई लोधी इंस्टिट्यूट आफ हायर एजुकेशन नगला शादी रोड जसराना पर आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दोनों मंडल प्रभारियों से संवाद किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ जनहित में कार्य किया है। इसी के आधार पर आज देश के हर क्षेत्र, हर वर्ग व हर समुदाय के लोग भाजपा के प्रति भरोसे के भाव से जुड़ रहे हैं। कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ का सामाजिक समीकरण का डाटा तैयार करें तथा कार्य योजना बनाकर बूथ स्तर पर लोगों तक ले जाएं। बैठक के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र रजनीकांत माहेश्वरी ने मंडल, सेक्टर व मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ताओं का कार्य विभाजन करने के बारे में भी दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान बूथ के कार्यक्रमों को भी तय किया गया। इस दौरान फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी, मैनपुरी जिलाध्यक्ष प्रदीप चैहान, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, सांसद डॉ चन्द्र सेन जादौन, जिला महामंत्री अविनाश सिंह भोले, वृंदावन लाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, अश्वनी भारद्वाज, उदय प्रताप सिंह, कन्हैया लाल गुप्ता, डॉ राम कैलाश यादव, सुनील टण्डन, शिवमोहन श्रोतिय, डा. एसपी लहरी, योगेश प्रताप सिंह बघेल, सुशील पौनिया, आशीष पांडे, विनोद पचैरी, जसराना चेयरमैन अवनीश गुप्ता, के के शर्मा, उम्मेद सिंह राजपूत, टीकम सिंह राजपूत, सुनील शर्मा, विशाल वाल्मीकि, प्रेम सिंह शाक्य, संजय चक, राहुल चतुर्वेदी समेत जनपद के मंडल प्रभारी मौजूद रहे।

Read More »

गंगा बैराज क्षेत्र विकास समिति तय करेगी विकास की रूपरेखा

कानपुर,जन सामना। बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि गंगा बैराज के निर्माण से गंगा की धारा शहरी क्षेत्र में पुनः प्रवाहित होने लगी। एक ओर जहां घाट गंगामय हो गए वहीं दूसरी ओर एक ऐसा क्षेत्र उभर कर आया जहां एक नए कानपुर की कल्पना की जाने लगी और बहुत सारे विभागों ने अलग अलग कुछ कुछ कार्यों पर कार्य भी आरम्भ किए। प्रमुख रूप से लखनऊ और मंधना के लिए सम्पर्क मार्ग, बोटैनिकल गार्डन, अटल घाट, बोट क्लब, बैराज से कंपनी बाग़ तक सम्पर्क मार्ग। गंगा बैराज क्षेत्र कानपुर के लिए एकमात्र ऐसा क्षेत्र निकल के आया जो आवासी विकास, गंगा तट विचरण करने का, रोमांचक जल क्रीड़ा मनोरंजन का, पर्यटन विकास के साथ शहर का मुख्य प्रवेश द्वार भी बन गया। लेकिन इसी के साथ साथ इस क्षेत्र में जामीनों का अवैध तरीके से कब्ज़े और प्लाटिंग करने के काम भी दिखने लगे हैं जो इस क्षेत्र को भविष्य में विकृत कर देंगे। इस क्षेत्र को गंभीरता से सुनियोजित तरीके से केंद्र सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न प्रविधानिक योजनाओं का लाभ लिया जा सकेए सभी विभागों का आपस में समन्वय हो और नदी तट होने के कारण माननीय न्यायलयों एवं राष्ट्रीय हरित अभिकरण के दिशा निर्देशों का पालन हों और गैर कानूनी गतिविधियों को सख्ती से रोका जा सके।

Read More »

बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर पुलिस बल सतर्क

रसूलाबाद/ कानपुर देहात,जन सामना । 6 दिसम्बर 1992 को बाबरी मस्जिद की घटना को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस उपाधीक्षक रामशरण सिंह व कोतवाल शशि भूषण मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ नगर में मुश्तैदी के साथ गश्त करते देखे गए । कि 6 दिसम्बर 1992 को बाबरी मस्जिद को गिरा दिया गया था हालांकि न्यायालय द्वारा भी अब इस प्रकरण में निर्णय हो चुका है और दोनो पक्ष शांत भी है रसूलाबाद में फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस उपाधीक्षक व कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ गश्त करते देखे ।कोतवाल ने बताया कि 6 दिसम्बर भारत रत्न बाबा भीम राव अम्बेडकर की पुण्य तिथि व बाबरी मस्जिद की घटना को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल सामान्यता गश्त पर मुश्तैद रहा।

Read More »

डॉ0 अम्बेडकर ने ऐसा संविधान बनाया जो सबको साथ जोड़कर रख सके-विजय सिंह मर्तोलिया

कानपुर,जन सामना।बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर कानपुर किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेंद्र चंचल कुशवाहा के आयोजन पर नारा मऊ गांव में गरीब किसान सैकड़ों महिलाओं को साड़ी वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में कानपुर महापौर के उम्मीदवार विजय सिंह मार्तोलिया फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। नरेंद्र चंचल कुशवाहा ने कहा कि विजय सिंह मर्तोलिया गरीब, दुखी, जरुरतमंद और असहाय लोगों की मदद में हमेशा तैयार रहते हैं। गरीबों के लिए तो विजय सिंह मर्तोलिया मसीहा की तरह जाने जाते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने समाज को एक धागे में पिरोने का काम किया है। उन्होंने बड़े छोटे के फर्क को खत्म किया। बड़ी जाति छोटी जाति के बीच में जो खाई थी उस खाई को खत्म करने का काम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने किया।

Read More »

शहाना को जौहर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ मे जिले की कमान

कानपुर,जन सामना। एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हाशमी के निर्देश पर जौहर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा रिया सिद्दीकी ने कानपुर नगर महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर बेकनगंज निवासिनी शहाना परवीन नियाज़ी को जिम्मेदारी सौंपी। समाज सेवा के क्षेत्र में शहाना परवीन सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। जौहर एसोसिएशन के कार्यो से प्रभावित होकर उन्होंने संस्था से जुड़ने का आग्रह किया था जिसपर उच्च स्तरीय पदाधिकारियों की सहमति के पश्चात आज प्रदेश अध्यक्षा रिया सिद्दीकी द्वारा लकड़मण्डी स्थित एक स्कूल में आयोजित मनोनयन समारोह में शहाना परवीन को नगर की कमान दी। शहाना परवीन ने भरोसा दिलाया कि संस्था के संस्थापकध्राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हाशमी द्वारा राष्ट्रहित एंव मानव सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ ही आम जनमानस तक मूल भूत समस्याओं के निराकरण हेतु पहुंचने मे पूर्णतः सक्रिय रहूंगी एंव संस्था के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करती रहूंगी।

Read More »

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने की रेलवे रियायती यात्रा सुविधा बहाल की मांग

कानपुर,जन सामना। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की बैठक शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में हुयी। जिसमें विकलांग व्यक्तियों को रेल रियायती सुविधा बहाल न होने पर रेल रोको आन्दोलन का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की सरकार विकलांग व्यक्तियों के अधिकार छीनने का काम कर रही है। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी इसको किसी भी कीमत में बरदास्त नहीं करेगीद्य सरकार अगर विकलांग व वृद्ध व्यक्तियों का रेलवे में रियायती सुविधा खत्म किया है। तो सांसद, विधायकों को मिलने वाली रेलवे की निःशुल्क यात्रा समाप्त करे। वीरेन्द्र कुमार ने कहा की ट्रैनो मे विकलांग कोच बीचो बीच लगाने की मांग लम्बे समय से हो रही है। लेकिन सरकार ध्यान नही दे रही है। विकलांग व्यक्तियों की रेल रियायती सुविधा सरकार ने बहाल नहीं किया तो राष्ट्रीय विकलांग पार्टी 5 जनवरी को रेल रोको आन्दोलन चलायेगी। आज धरना व ज्ञापन देने वालों में वीरेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अशोक कुमार, कान्ति देवी कुशवाहा, शिवदेवी सिंह चौहान, अनिल कुमार वर्मा, पवन राने, आनन्द तिवारी, प्रेम कुमार तिवारी, दिलिप कुमार, गुड्डी दीक्षित, रामकुमार गुप्ता, दिनेश यादव, सोनी शामिल थे।

Read More »

आनलाइन द्वारा एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

कानपुर,जन सामना। 17 एनसीसी गर्ल्स बटालियन के आदेशानुसार एसएन सेन कालेज की कैडेट द्वारा सीनियर एवं जूनियर कैडेटों को आनलाइन द्वारा व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्य विघा एवं सफाई बहुत ही अवश्यक है हर व्यक्ति को शारीरिक मानसिक और सामाजिक रूप से अपने आपको स्वस्थ रखना चाहिए तभी वह समाज व देश को भली.भांति सेवा कर सकता है एवं अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। सविता यादव विद्यालय प्रधानाचार्या ने बताया हमे व्यक्तिगत स्वच्छता का घ्यान अवश्य रखें। त्वचा को बचाए रखने और विशेष तौर पर हाथ की त्वचा का ख्याल रखने का सबसे अच्छा तरीका यह है। कि स्वच्छता पर घ्यान दिया जाए, दस्ताने पहने से पहले अपना हाथ धोना उतारने से पहले अपना दस्तानेे धोए आवश्यकता अनुसार बार बार अपना हाथ धोना या काम खत्म होने के बाद नहाना ये सारे उपाय खुद सम्पर्क में आए। इसे आसपास के लोगों में फैलाने से बचाने के लिए बहुत कारगर है ये सुनिश्चित कर लें कि प़त्येक बार कीटनाशक का प्रयोग करते समय आपके पास साफ पानी उपलब्ध हो कैडेटो ने आस पास के लोगो को मास्क सोशल डिस्टेंसिंग व साफ सफाई के प्रति जागरूक कर रहे हैं नीतू गौड़ ने बताया कि प्रारंभिक स्तर से ही बच्चों को स्वच्छ रहने के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी दी जाय दैनिक कार्यों से आदतें बनती है आदतों से बच्चों के व्यवहार में बदलाव आता हैऔर निरंतर अच्छे व्यवहार से संस्कारध्चरित्र का निर्माण होता है|

Read More »