Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 803)

प्रभारी मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने मिशन शक्ति कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ

मिशन शक्ति से मिलेगी हर नारी को सुरक्षाः प्रभारी मंत्री

कानपुर देहात,जनसामना। कानपुर देहात जनपद में मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत राज्यमंत्री, नगर विकास शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग उत्तर प्रदेश जनपद प्रभारी मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता व प्रदेश सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण सम्बन्धी नामित जनपद की नोडल अधिकारी वरिष्ठ आई0ए0एस0 सुजाता शर्मा ने माती कलेक्ट्रेट के समीप ईको पार्क के सभागार कक्ष में दीप प्रज्ज्वलित व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, विधायक सदर प्रतिभा शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, आदि विभागों के अधिकारीगण की उपस्थिति में नारी सशक्तिकरण के तहत मिशन शक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने मुख्य अतिथि को पुष्प देकर स्वागत किया। वहीं महिलाओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। वहीं नवनियुक्त शिक्षक पुष्पेन्द्र पाठक ने मां शब्द के गीत सुना कर कार्यक्रम मे समा बांध दी तथा एक और गीत जिलाधिकारी के शब्दों द्वारा बनाया गया जिसमें सभी लोगों ने सुना तथा प्रशंसा भी की तथा जनपद प्रभारी मंत्री ने 500 रूपये से पुरस्कृत किया तथा जिलाधिकारी द्वारा गीत में शब्द होने पर उन्हें भी पुष्प देकर सम्मानित किया। वहीं उपस्थित अतिथियों ने घसीटी देवी को ट्रैक्टर की चाबी देकर सम्मानित किया वहीं खेतों में पानी व्यवस्था को सुधार करने के लिए आरती देवी को सोलर पैनल उपलब्ध कराए गए। वहीं कार्यक्रम में जनपद प्रभारी मंत्री ने कहा कि शारदीय नवरात्र के अवसर पर शुरु किए जा रहे। महिला शक्ति अभियान का उद्देश्य है, कि हम महिलाओं और बेटियों को सुरक्षात्मक परिवेश दें। स्वावलंबी बनाने में शासकीय योगदान दें। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी विभाग अपने कार्यालय में महिला हेल्प डेस्क तत्काल शुरु करें। किसी भी विभाग में यदि कोई महिला उत्पीड़न का मामला है तो उसका प्राथमिकता पर समाधान करें। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा से लेकर स्कूल कॉलेजों और कार्पोरेट संस्थानों में महिला सशक्तीकरण, स्वावलंबन पर सेमिनार आदि का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि यह मात्र एक सप्ताह का अभियान नहीं है। शारदीय नवरात्र से शुरु होकर वासन्तिक नवरात्र तक चलने वाला कार्यक्रम है। वहीं उन्होंने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से कहा कि वे जनपद में महिला शक्ति मिशन के कार्यक्रमों के प्रति बेहद संवेदनशील होकर कार्यक्रम आयोजित कराएं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से इस सम्बंध में कार्ययोजना के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अकबरपुर रनियां विधायक प्रतिभा शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चैहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मिशन शक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ कर महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसके द्वारा पुरूष व महिलाओं को जागरूक किया जायेगा। नामित जनपद की नोडल अधिकारी वरिष्ठ आई0ए0एस0 सुजाता शर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत आज से शुरू कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक करेंगे तथा संबंधित विभाग मिलकर कार्यक्रम को सफल बनायेंगे।जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति. नारी सुरक्षा नारी सम्मान, नारी स्वालम्बन कार्यक्रम 17 से 25 अक्टूबर तक के तहत लोगों को जागरूक किया जायेगा तथा इस कार्यक्रम के माध्यम से भी लोग जागरूक हांेगे तथा गांवों, शहरों में भी इसी तरह कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को बेटी बचाव बेटी पढ़ाओं के लिए जागरूक करेंगे तथा जो संबंधित विभाग इस कार्यक्रम में लगाये गये। वह जिम्मेदारी से कार्य करेंगे तथा जिस दिन जिस विभाग का कार्यक्रम आयोजित होना है वह पहले से ही तैयारी रखेंगे।
वहीं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जनपद में महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं की सुरक्षा के लिए टीम बनायी गयी है तथा टोल फ्री नम्बर जैसे 112ए 1090 जिस पर फोन करने पर तुरंत संबंधित टीम घटना स्तर पर पहुंचकर कार्यवाही किये जाने का कार्य किया जायेगा। इस मौके पर नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक टीम द्वारा बेटी बचाव बेटी पढ़ाओं पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा शपथ भी दिलायी गयी। कार्यक्रम में अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से उद्धबोधन किया गया। वहीं मुख्य अतिथि व अतिथियों द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु एलईडी वाहन गाडियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर एसडीएम सदर आनन्द कुमार सिंह, एसडीएम भोगनीपुर दीपाली भार्गव, मजिस्ट्रेट राजीव राज, उप निदेशक कृषि विनोद कुमार यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल, जिला सूचना अधिकारी वीएन पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव, ईओ अकबरपुर देवहूती पाण्डेय आदि संबंधित अधिकारीगण, पुलिस विभाग के अधिकारीगण, कर्मचारी तथा समाजसेवी कंचन मिश्रा, माया कोरी आदि जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहे।

Read More »

सखी कार्यालय में विधिक सचिव सोनाली पूनिया ने किया औचक निरीक्षण

कानपुर देहात,जन सामना। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा.निर्देशों के अनुपालन जिला अस्पताल, कानपुर देहात में स्थित वन स्टॉप सेन्टर सखी का औचक निरीक्षण सोनाली पूनिया, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात द्वारा किया गया।इस दौरान निरीक्षण वन स्टॉप सेंटर पर मात्र एक पैरा मेडिकल स्टॉफ कु० लक्ष्मी उपस्थित मिली। पूछने पर बताया गया कि वर्तमान में वन स्टॉप सेन्टर में 10 कर्मचारी नियुक्त हैं जिसमें सेन्टर की संचालिका निधि सचानए वन स्टॉप सेंटर में नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ जिला प्रोबेसन अधिकारी, कानपुर देहात के कार्यालय गयी हैं। आवागमन पंजिका के अवलोकन से विदित हुआ कि उक्त रजिस्टर में अपने आवागमन की सूचना दर्ज किए बिना ही संचालिका एवं अन्य कर्मचारी कार्यालय समय में ही बाहर गयी थी। जिस पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी। सेंटर में उपस्थित कर्मचारी द्वारा तत्काल सूचना कर वन स्टॉप सेंटर संचालिका को बुलाया गयाए जो आधे घण्टे बाद वन स्टॉप सेंटर कार्यालय पहुंची तथा उनके द्वारा बताया गया कि महिलाओं के विशेष अधिकारों हेतु उन्हें जानकारी व सहायता प्रदान की जाती है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा टोल.फ्री नं० 181 सहायता हेतु प्रदान किया गया है। जिससे महिलाओं को कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है। पीड़िताओं की ओर से प्राप्त प्रार्थना पत्रों की हर माह के हिसाब से अलग पत्रावली बनायी गयी है। परन्तु दौरान निरीक्षण प्रार्थना. पत्र सही प्रकार से पत्राविलयों में रक्खे नहीं पाये गये। इस सम्बन्ध में सचिव महोदया ने वन स्टॉप सेंटर संचालिका को कड़े निर्देश देते चेताया, कि भविष्य में वह सभी विवरण उचित तरीके से रक्खेए समय से कार्यालय में उपस्थित रहें तथा कोविड.19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करना सुनिश्चित करें।

Read More »

ऊर्जा राज्य मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

चन्दौली, दीपनारायण यादव।चन्दौली जिले के चकिया में आज तहसील में आयोजित कार्यक्रम के बाद प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री, चंदौली जनपद के प्रभारी मंत्री रमाशंकर पटेल जी चकिया में स्थित भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह के आवास पर पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।आवास पर कार्यकर्ताओं से मिलकर मंत्री जी ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्रीय समस्याओं के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की।इस मौके पर मंत्री जी के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भी मौजूद थे। स्वागत करने वालों में भाजपा के जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह जिला, उपाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, ,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मौर्या,मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष डॉ कुंदन,आशु गुप्ता, रवि गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, सारांश केसरी, भगवान दास, कृष्णानंद चौहान, शिवरतन गुप्ता, कैलाश प्रसाद जायसवाल, सनी गुप्ता, दिनेश मौर्या सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।

Read More »

गोविंद नगरः एक्टर मुकेश तिवारी ने  सुपर मार्केट का किया उद्घाटन

कानपुर, जन सामना। मार्केटिंग मार्केट सुपर मार्केट का शुभारंभ मुकेश तिवारी ने किया आप सभी को बॉलीवुड एक्टर मुकेश तिवारी के बारे में बताते चलें मुकेश तिवारी एक भारतीय फिल्म अभिनेता और कॉमेडियन हैं। मुकेश तिवारी का जन्म 24 अगस्त 1969 को सागर, मध्यप्रदेश में हुआ था। मुकेश तिवारी ने अपनी शुरुआती पढाई सागर से पूरी की है। इसके बाद मुकेश तिवारी ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में अध्ययन किया। कई प्रोफेसर कहते हैं कि उस समय मुकेश को विश्वविद्यालय में मौजूद सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में जाना जाता था।मुकेश तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1998 में फिल्म चाइना गेट से की थी। उन्होंने अब तक हिंदी सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। वह अपने किरदार को बेहद उम्दा तरीके से निभाते हैं चाहे वो कोमिक सीन हो या खलनायकी। वह हर किरदार में खुद को फिट कर लेते हैं। मार्केटिंन मार्ट के डायरेक्टर अभिषेक केसरवानी और अंकुर सेठ ने बताया हमारे यहां ग्राहकों को सभी घरेलू उत्पाद होलसेल रेट पर उपलब्ध होगा साथ ही कोविड.19 को देखते हुए सेफ होम डिलीवरी भी दी जाएगी। इस मौके पर बॉलीवुड एक्टर मुकेश तिवारी जी, मार्केटिंग मार्ट के डायरेक्टर अभिषेक केशरवानी और अंकुर सेठ इवेंट डायरेक्टर मोहित शुक्ला व मार्केटिंग मार्ट का पूरे स्टाफ़ के साथ आदि लोग उपस्थित थे।

Read More »

राष्ट्रीय चेतवा सेवा समिति ने आयोजित की ऑनलाइन मेंहदी प्रतियोगिता

फिरोजाबाद,एस.के. चितौड़ी। राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ आगरा मंडल की मंडल कोषाध्यक्ष मधु पांडे द्वारा छात्राओं एवं महिलाओं के लिए ऑनलाइन मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में जनपद आगरा, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोयडा) की छात्राओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को रविवार हनीराज पब्लिक स्कूल हस्तनापुरी आगरा, में सम्मानित किया जायेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सभी प्रतियोगियों को प्रतियोगिता में भाग लेने पर नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहंदी शांति और खुशहाली का प्रतीक है। इसलिए सभी पर्व पर एवं खुशी के अवसर पर छात्राएं एवं महिलाएं अपने अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। मेहंदी प्रतियोगिता में शशी गुप्ता, मनीषा चाहर, प्रीती गुप्ता, जयप्रभा , रूबी बघेल, रेनू तोमर, वंदना शर्मा, प्रीती सिंघल, प्रिया गुप्ता, आरती सूरी, मोनिका गुप्ता, सुनीता गुप्ता, पारुल चैहान, निर्मला गुप्ता, रानी गुप्ता, नीलम गुप्ता, कविता गुप्ता, डिम्पल गुप्ता, गुलशन कुशवाह, प्रतिभा गुप्ता, भावना गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, प्रीती सिंसौदिया, पूजा गुप्ता, पम्मी गुप्ता, ममता गुप्ता, सोनल मित्तल, डॉली गुप्ता, रेखा उपाध्याय, बॉबी अग्रवाल, पारुल गुप्ता, महक गुप्ता आदि ने प्रतिभाग किया।

Read More »

टूंडला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा फहराएंगी परचम-स्वतंत्र देव सिंह

फिरोजाबाद,एस.के. चितौड़ी। भारतीय जनता पार्टी फिरोजाबाद के विधानसभा 95 टूण्डला उपचुनाव के प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन किया गया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी मौजूद रहे। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के बाद बेनीवाल गार्डन टूण्डला में युवा मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सम्बोधित करते हुऐ कहा कि पार्टी ने एक किसान के बेटे और पार्टी के पुराने कार्यकर्ता प्रेमपाल सिंह धनगर को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। ये चुनाव उत्तर प्रदेश की आस्मिता का चुनाव है। ये उपचुनाव बहुत ही अहम है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को अब पूरी तरह एकजुटता के साथ प्रत्येक बूथ पर मजबूती के साथ पार्टी का झंडा लहराना है और सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर टूंडला उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी प्रेमपाल धनगर को रिकॉर्ड मतों से जिताने में अपनी-अपनी भूमिका का निर्वाह करके पार्टी को ऐतिहासिक विजयश्री दिलाने का कार्य करना है।

Read More »

मैथाः हथिका गांव में फैली गंदगी खोल रही स्वच्छता की पोल, ग्रामीणों का निकलना दूभर

शिवली/कानपुर देहात, जितेन्द्र सविता। केन्द्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद से जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी दिन रात बैठक कर विकास कार्य व स्वच्छता की बैठक कर गांव गांव में सफाई अभियान चला कर स्वच्छ गांव बनाने की लगातार कोशिशें कर रहे है वही मैथा तहसील क्षेत्र के हथिका गांव में फैली गंदगी स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोल रही है चारो ओर फैली गंदगी के चलते लोगो का जीना दूभर हो गया है । गांव में तैनात सफाई कर्मी के न आने से चारो ओर गन्दगी का माहौल है। वही गांव वाले खुद ही नालियां साफ कर रहे है । शाशन प्रशासन लगातार बढ़ रही महामारी कोरोना वायरस बीमारी एवं डेंगू जैसी बीमारियों को लेकर राज्य सरकार जागरूकता अभियान चला रही है वही हथिका गांव में फैली गंदगी मौत को दावत दे रही है । प्रधानपति की उदासीनता के चलते गांव वाले गन्दगी में रहने को मजबूर है वही सफाई व्यवस्था की अनदेखी से गांव वाले भय भीत है|  ब्लॉक के ग्राम हथिका में सफाई अभियान की जमकर धज्जियाँ उड़ाई जा रही है सफाई कर्मी व प्रधान पति की साठ गांठ के चलते नालियां चोक हो गयी है वही ग्रामीण खुद ही नालियां साफ करने को मजबूर हो गए है । हथिका गांव निवासी संदीप मिश्रा उर्फ मोनू एवं शिवम अग्निहोत्री ने बताया कि गांव में फैली गंदगी मौत को दावत दे रही है सफाई कर्मी नालियां साफ करने नही आता है कभी आ भी जाये|

Read More »

महिलाओं की हिंसा को रोकने के लिये में जनता को जागरूक करे -जिलाधिकारी

हाथरस, जन सामना। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक विभिन्न कार्य विभागों के माध्यम से विशेष रूप से आंगवाडी कार्यकत्री द्वारा जन जागरूकता हेतु रैली का आयोजन करने एवं बच्चों तथा महिलाओं की हिंसा को रोकने के लिये कानूनों के बारें में जनता को जागरूक करने के लिये निर्देशित किया। वर्तमान की कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों तथा महिलाओं से संबंधित अधिकतर अपराध निकटतम संबंधी व परिचितों द्वारा किये जाते हैं। इस संबंध में जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। महिलाओं के प्रति हिंसा रोकने से संबंधित जिला स्तर पर किये जा रहे कानूनी प्रावधनों विशेष रूप से वन स्टाप सेन्टर का उल्लेख करते हुये इस संबंध में प्रधानाध्यापकों, महिला अधिकारियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के माध्यम से जागरूकता हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया। महिलाओं से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु विशेष रूप से धार्मिक स्थलों एवं पूजा पंडालों में वैनर, पोस्टर तथा लघु फिल्म इत्यादि के माध्यम से आम-जन को जागरूक करने के निर्देश दिये। जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर पर बनी बाल संरक्षण समितियों को अधिक सक्रिय करने पर जोर दिया।

Read More »

मनोज मिश्रा बने आरएचएसएस के जिला सचिव

सासनी/हाथरस, जन सामना। राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ जिला बस्ती के विस्तार को बढाते हुए सासनी के गांव रूदायन निवासी मनोज मिश्रा को संघ का जिला सचिव बनाया गया है। जानकारी देते हुए संघ के राष्ट्रीय महासचिव दुर्गेश कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्ण विश्वास के साथ राष्ट्र व उसके मान बिंदुओ के संरक्षण में अपनी पूरी शक्ति लगा कर हिन्दुत्व के मान सम्मान की रक्षा करने हेतु बनाए गये संघ का पश्चिमी उत्तर प्रदेश जिला हाथरस के लिए पदभार सौंपा गया हैं जिसे मनोज मिश्रा पूरी निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ निभायेंगे। मनोज मिश्रा के जिला सचिव बनने पर गांव में उनके सगे संबधियों सहित सभी ओर खुशी का माहौल है।

Read More »

सासनीः सफेद पाउडर के साथ युवक गिरफ्तार

सासनी/हाथरस, जन सामना। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को आगरा अलीगढ रोड स्थित बस स्टेंड से 305 ग्राम सफेद पाउडर सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसएचओ अश्वनी कौशिक के अनुसार एसआई शांति शरण यादव एवं कस्बा इंचार्ज जयदीप सिंह शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में कुछ नशे का सामान लेकर बेचने की फिराक में बस स्टेंड पर खडा हैं। पुलिस ने सूचना क आधार पर मुखबिर के इशारे पर युवक को दबोच लिया और कोतवाली ले आए जहां उसकी जामा तलाशी में 305 ग्राम सफेद नशीला पाउडर बरामद किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा है। पूछताछ मे युवक ने पुलिस केा अपना नाम मुशर्रफ पुत्र साहिद निवासी आशा नगर सासनी बताया है।

Read More »