फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी। राष्ट्रीय युवा वाहिनी (गौ प्रकोष्ठ) के एक प्रतिनिधि मंडल ने एसपी सिटी को एक ज्ञापन सौंपा है। शहर में चल रहे अवैध सट्टे को बंद कराने की मांग की है। राष्ट्रीय युवा वाहिनी गौ-प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदुवादी पं. हर्देश शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने एसपी सिटी कार्यालय पहुंचा। जहाॅ प्रतिनिधि मंडल ने एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा से मुलाकात कर एक ज्ञापन दिया है। जिसमें प्रतिनिधि मंडल ने कहा है कि थाना रसूलपुर, दक्षिण, उत्तर, रामगढ़ एवं लाइनपार क्षेत्र में चल रहे अवैध सट्टा को बंद कराने की मांग की है। मांग करने वालों में प्रदेश सचिव विपिन वित्थरिया, मंडल सचिव अतुल उपाध्याय, महानगर संगठनमंत्री राहुल गर्ग, सुरेन्द्र गुप्ता, हिमांशु गर्ग आदि मौजूद रहे।
JAN SAAMNA DESK 2
टिकट कटने के बावजूद धर्मेंद्र कठेरिया भाजपा के लिए सक्रिय
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए प्रबल दावेदार के रूप में जाने जाने वाले भाजपा प्रत्याशी के रूप में कई महीनों से घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में सक्रीय प्रबल दावेदार धर्मेंद्र कठेरिया ने आज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गावों का अपने समर्थकों के साथ तूफानी दौरा कर पार्टी हाईकमान द्वारा घोषित भाजपा प्रत्याशी के लिए सपोर्ट एवं वोट मांगे तथा भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता को बताते हुए कहा की यह सरकार देश हित में देश का विकास करने वाली पार्टी है। उनके साथ मौजूद एबीवीपी सदस्य एवं समर्थक हिमांशु कश्यप, पवन सिंह, नीतू गुप्ता, अतुल सिंह, शिवम साहू, अमन ठाकुर आदि ने बताया की कई महीनों की कड़ी मेहनत तथा क्षेत्र में सक्रियता एवं प्रयास के बावजूद टिकट ना मिलने से मायूसी तो है। लेकिन पार्टी हित में सीट तो निकालना ही है। इस मौके पर उनके साथ शिव कुमार सिंह, जय लाल, अतुल सिंह ,अमन ठाकुर, ज्ञानी पवन सिंह, निशु गुप्ता, शिवम साहू, हिमांशु कश्यप आदि लोग मौजूद रहे। इस मौके पर धर्मेंद्र कठेरिया ने कहा की पार्टी हित ही सर्वोपरि है|
करारी ईओ ने चलाया विशेष सफाई अभियान
करारी/कौशांबी जन सामना। आदर्श नगर पंचायत करारी के प्रत्येक वार्डों में अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में सफाई कर्मियों द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया! विशेष सफाई अभियान के साथ प्रत्येक मोहल्लों के नालियों में ब्लीचिंग पावडर डालकर व सड़कों में झाड़ू लगाकर सफाई करवाई गई! विशेष सफाई अभियान के दरम्यान स्वयं उपस्थित करारी अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा ने सफाई कर्मियों से कस्बे के लोगों के संक्रमण बीमारी से बचाव हेतु कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में सफाई कराई गई! कोरोना से बचाव व रोकने के लिए शुरू से ही निरंतर कस्बे में सेनेटाइज दवा छिड़काव फॉगिंग करवाया गया जिससे किसी भी प्रकार की बीमारी कस्बे में न फैल सके। करारी ईओ अंजनी मिश्रा के शक्रियता का ही असर है जो कस्बे में बेहतरीन सफाई बनी रहती है। और ईओ खुद निरंतर सफाई पर गंभीरता दिखाते हुए हर वार्डों में सफाई करवाते रहते है ! और साफ कहा गया है कि साफ सफाई पर लापरवाही किसी कीमत पर बर्दास्त नही कि जाएगी। करारी ईओ अंजनी मिश्रा के इसी कड़वे लगन का परिणाम है जो कस्बे में बेह्तरीन सफाई बनी रहती है! इसी दरम्यान उपस्थित अंजनी मिश्रा ने कहा कि सफाई कर्मियों के कड़ी मेहनत व लगन से ही करारी में आज सफाई में बेहतर सुधार हुआ है! साथ ही ईओ ने कहा कि इसी तरह कस्बे में बेह्तरीन साफ सफाई करवाते रहेंगे| जिससे कस्बे में किसी भी प्रकार का संकरण न फैल सके। इस मौके पर सभासद महताब अंसारी लालमन आदि मौजूद रहे।
हरिद्वारः सुराज सेवा दल और अभिभावको का धरना प्रदर्शन
हरिद्वार,मदन यादव। रमेश जोशी ने सरकार को घेरते हुये कहा कि जब कोरोना चरम पर है, तो क्या स्कूल खोलना उचित है ।सरकार आज जो कैविनेट में फैसला लेने जा रही है क्या वह बच्चो के जीवन के साथ खिलवाड़ नही है क्या, जिस प्रकार स्वास्थ्य विभाग लगातार जानकारी दे रहा है, कि कोरोना का सबसे ज्यादा असर बच्चो, बूढ़ो और बीमार लोगो पर हो रहा है, अगर ऐसे में बच्चो को कुछ हुआ तो क्या सरकार भरपाई करेगी । जिस प्रकार स्कूल प्रबंधक कह रहे है, कि अभिभावक अपने रिस्क पर बच्चो को स्कूल भेजे, स्कूल प्रबंधक कितनी घटिया शब्दों का इस्तेमाल कर रहे है, कोई भी माँ बाप अपने बच्चो की जान का जोखिम उठाएंगे क्या ।अभिभावकों को पैसो के लालच में मजबूर कर रहे है। अभिभावकों के लिए ये कोई गर्म दूध से कम नहीं है की न तो निगल सकते और न ही उगल सकते, गले की फास बना दी है। स्कूल प्रबंधक ये बताये कि स्टाफ की जिम्मेदारी किस की होगी । हाइकोर्ट ने दिशा निर्देश जारी किए कि केवल ट्यूशन फीस ही ली जानी चाहिए । तो सारे खर्चे ट्यूशन फीस पर ही कियु डाल दिये गए । जिसकी आडिट कैग दुआरा कराया जाना चाहिए । सरकार द्वारा स्कूल की एक न्यूनतम फीस तय की जानी चाहिए, ताकि मध्यम वर्गीय व निम्न बर्गीय परिवारों के बच्चे भी अच्छी शिक्षा ले सके। सबसे बड़ी बात ये की सरकारी अफसरों को गाड़ी सरकारी चाहिए। सरकारी सुविधाएं चाहिए तो फिर सरकारी अफसरों के बच्चे सरकारी स्कूल में क्यू नही ।
प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार समाप्त हो सरकार को कम से कम शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी महत्वपूर्ण चीजे व्यापार से हटा देनी चाहिए, तभी इस देश का भविष्य सुधरेगा । मीडिया प्रभारी ज्योति पंवार ने कहा कि एक तरफ सरकार विदेश नीतियों की बात करती है वही दूसरी तरफ मूलभूत सुविधाएं तक प्रदान नही कर पा रही। पंवार ने सरकार से मांग की है कि कम से कम तीन महीने की फीस माफ कर अभिभावकों की जेब को राहत प्रदान करे । इस प्रदर्शन में राजकुमार सिंह, सचिन,चंद्रप्रकाश जोशी, रविन्द्र राणा, विकास धीमान, दीपा, गोविंद कामली, दुआरिका, सीमा, टिंकल, संदीप शर्मा, हरवीर सिंह,कमल गुप्ताए विकास गुप्ता, शिवम आदि मौजूद रहे ।
पति ने साली संग मिलकर पत्नी व बेटी को उतारा मौत के घाट
दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल
कौशांबी, जन सामना। सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे में विधायक निवास से कुछ दूरी पर मंगलवार को मां बेटी का बड़ी बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था दोहरे हत्याकांड की घटना पर पुलिस सक्रिय हुई और 24 घंटे के भीतर दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोहरे हत्याकांड के पीछे मृतक युवती के पति का साली से प्रेम -प्रसंग बताया जाता है जीजा के प्रेम में पागल युवती ने जीजा के साथ मिलकर अपनी सगी बहन और भतीजी को मौत के घाट उतार दिया है।महेवा घाट थाना क्षेत्र के कुम्हियावा बाजार निवासी अजय कुमार साहू पुत्र रामहित साहू ने सरिता साहू से प्रेम विवाह किया था। इसी बीच सरिता को एक बेटी हुई, लेकिन इस दांपत्य जीवन में अजय साहू की साली बाधक बन कर आ गई, और जीजा साली का प्यार परवान चढ़ने लगा दोनो को कई बार रंगरेलियां मनाते एक साथ देखने पर जब इस बात का विरोध सरिता साहू ने किया, तो उन्हें रास्ते से हटाने की योजना जीजा साली ने बना डाली और योजनाबद्ध तरीके से मंगलवार को सरिता देवी उम्र 30 वर्ष और उसकी पुत्री तनु उम्र 8 वर्ष की बड़ी बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था मामले की सूचना सरिता के पिता राजेश चंद्र पुत्र संगम लाल निवासी मलाका थाना चरवा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए जीजा साली को जेल भेज दिया है
विषाक्त सेवन से युवक अचेत
फिरोजाबाद, एस.के.चितौड़ी। थाना टूण्डला क्षेत्र के गांव जरौली खुर्द में विषाक्त सेवन से एक युवक अचेत हो गया। जिसको उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। थाना टूंडला क्षेत्र के गांव जरौली खुर्द निवासी सौरन पुत्र भगवान सिंह ने परिजनों की किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी, जिसको परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहंुचे। जहाॅ उसका उपचार किया गया।
Read More »प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी ध्वस्त-बीएस गुप्ता
फिरोजाबाद, एस.के.चितौड़ी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की एक बैठक हनुमानगढ़ कार्यालय पर बीएस गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें बीएस गुप्ता ने कहा कि फिरोजाबाद में व्यापारियों के साथ लगातार लूट व चोरी जैसी गंभीर वारदात हो रही है। साथ ही कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चैपट दिख रही है। महामंत्री रितेश अग्रवाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन कोई भी व्यापारियों के साथ संवाद करना नहीं चाहता है आगे सर्दी का मौसम आने वाला है। अगर इसी तरह चलता रहा तो शहर में असामाजिक तत्वों को बढ़ावा मिलेगा। जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राहुल कुमार ने कहा कि असामाजिक तत्व के व्यक्ति जनपद में लूट जैसी घटनाएं कर रहे उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने शासन-प्रशासन से मांग करता है कि लूट जैसे गंभीर अपराधों को प्रतिबंध लगाया जाए। बैठक में विनोद माहेश्वरी, विजय टाइगर, अमित गुप्ता, सोमनाथ गुप्ता, मनोज हैदराबादी, विकास पालीवाल आदि मौजूद रहे
Read More »साधु-संतों की हत्या के विरोध में मोमबत्ती जलाकर जताया विरोध
प्रयागराज,जन सामना। प्रयागराज मे राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी ने देश में लगातार हो रहे साधु-संतों पर प्राणघातक हमलों व हत्याओं के विरोध में शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क मे अमर शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति के समक्ष मोमबत्ती जलाकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जताया कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।इस दौरान अमित कुमार गोस्वामी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कार्यक्रम आयोजक. आनंद अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा पार्षद व समाजसेवी एवं राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी, महानगर संरक्षक, प्रयागराज कार्यक्र व्यवस्थापक अरूप पांडेय ,महानगर अध्यक्ष, प्रयागराज, राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी महानगर उपाध्यक्ष अनूप मिश्र महानगर उपाध्यक्ष राजू पाल महानगर से शुभम श्रीवास्तव, अजय गोस्वामी, सतीश सिंह, अमन यादव, दिलीप यादव, अभिषेक पाल, आशु, राहुल, विकास यादव, अमन यादव, बृजेश पाल, रामू यादव, और अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे
‘THIS IS SHE’ समाज सेवी गृहणियों को मिलेगी एक नई पहचान
औरत एक ऐसा शब्द जिसे इस सृष्टि का रचियता कहा जा सकता है। रचियता जो रचना करती है मनुष्य की, समाज की और संस्कारों की हमारे समाज में ऐसी कई रचनात्मक महिलाएं है जो न केवल अपनी घर.गृहस्थी अच्छे से चला रही है बल्कि समाज के लिए भी आगे बढ़कर निस्वार्थ भाव से काम कर रही है| ऐसी ही समर्पित नारियों को सम्मान देने के लिए troopel.com लाया है एक नई पहल ‘THIS IS SHE’ इस पहल के बारे में समझाते हुए troopel.com के को.फाउंडर अतुल मलिकराम ने कहा समाज में लोगों के मन में यह भ्रान्ति फैली हुई है, कि एक हाउस वाइफ घर के कामों के अलावा कुछ और नहीं कर सकती। लेकिन हमारे आस.पास ऐसी भी महिलाएं मौजूद है। जिन्होंने न सिर्फ अपने घर परिवार को संभाला बल्कि आगे बढ़कर समाज के लिए भी काम किया। समाज के उत्थान में समाज के कल्याण में इन गृहणियों का योगदान अमूल्य है। और इतना सब करने के बावजूद ये डाउन टू अर्थ है, इनकी सरलता और सहजता को सम्मानित करने के लिए हम ये मंच ‘THIS IS SHE’ लेकर आए है।
जन्मदिन, विवाह व सालगिरह पर भी लोग जारी करवा सकेंगे डाक टिकट- कृष्ण कुमार यादव
वाराणसी, जन सामना। आजकल हर कोई जन्मदिन, शादी, सालगिरह या रिटायरमेंट को यादगार बनाने के लिए कुछ अनूठा करना चाहता है। पर कभी आपने सोचा है कि आपके जीवन के इन महत्वपूर्ण पलों पर डाक टिकट भी जारी हो सकता है। पर अब यह सम्भव है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग की श्माई स्टैम्पश् सेवा के तहत लोगों के जीवन के खूबसूरत पलों को खूबसूरती से डाक टिकटों पर स्थान दिया जा सकता है और इन पलों को डाक टिकटों के माध्यम से हमेशा के लिए यादगार बनाया जा सकता है। विश्वेश्वरगंज स्थित वाराणसी प्रधान डाकघर में यह सुविधा डाक विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई है।
Jansaamna