Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 836)

पुलिस का अपराधियो के विरुद्ध धरपकड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता । जनपद के जनप्रिय पुलिस कप्तान केशव चौधरी के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रसूलाबाद के पुलिश उपाधीक्षक रामशरण सिंह के कुशल निर्देशन व कोतवाल शशिभूषण मिश्रा व वरिष्ठ उपनिरिक्षक सुखबीर सिंह की अति सक्रियता के चलते रसूलाबाद पुलिस ने गैंगस्टर व दहेज हत्या तथा वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी सहित 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्तकर सभी को जेल भेज दिया है । पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि हत्या आरोपी हरिश्चंद पुत्र मुल्ला व छोटे लाल पुत्र सरमन निवासी जिंदा निवादा थाना रसूलाबाद के विरुद्ध कोतवाल शशि भूषण मिश्र ने गैग स्टर का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था ।इन अभियुक्तों को अंगद पुर बस स्टॉप से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया । इसी तरह थाना क्षेत्र के ही ग्राम दया पूर्वा में एक दहेज हत्या के आरोपियों में वीर पुत्र चंद्रपाल व चन्द्र पाल पुत्र रामलाल निवासी दया पूर्वा थाना मंगलपुर व अश्लील वीडियो बनाने वाले विवेक बर्मा निवासी मयाराम निवादा असाल तगंज को भी रसूलाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । रसूलाबाद पुलिस की अपराधियो के प्रति अति सक्रियता से खलबली मची हुई । कोतवाल का कहना है कि मेरे रहते अपराध और अपराधियों से कोई समझौता नही होगा । अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में यहां के जनप्रिय कोतवाल शशि भूषण मिश्रा, वरिष्ठ उप निरीक्षक सुखबीर सिंह रातों दिन मेहनत कर जनता को सुरक्षा का अहसास कराने वाले कस्बा प्रभारी जय सिंह व असाल तगंज चौकी प्रभारी राजीव कुमार, जसवीर सिंह, सतीश कुमार, इकबाल हुसैन, शिव कुमार, अभिनव कुमार, मुकेश कुमार, विनोद कुमार, सर्वेश कुमार आदि शामिल थे।

Read More »

रसूलाबाद कोतवाल ने नगर की जनता को कराया सुरक्षा व्यवस्था का अहसास

रसूलाबाद/कानपुर देहात ,संतोष गुप्ता । रसूलाबाद के जनप्रिय कोतवाल शशि भूषण मिश्रा ने आज भारी पुलिस बल के साथ नगर में पैदल गश्त कर जनता को जहां सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया, वही अपराधियो व अराजक तत्वों को चेताया कि समाज मे अशांति व अराजकता फैलाने वाले लोगो के खिलाफ शख्त कार्यवाही की जाएगी । कोतवाल शशिभूषण मिश्रा मंगलवार सायँ पुलिस बल के साथ नगर भृमण कर जनता को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद का अहसास करा रहे थे ।पुलिस गश्त दौरान सड़क पर एक भी शराबी व अराजक तत्व नही देखा गया ।लोगो को कहते सुना गया कोतवाल शख्त है भाग चलो वर्ना पकड़े जाने पर शख्त कार्यवाही होगी । कोतवाल ने बताया कि अपराधियों व अराजक तत्वों के लिए मेरे पास कोई स्थान नही है, परेशान लोगो के लिए मेरे दरवाजे चौबीस घण्टे खुले है जनता मेरे पास आकर कभी भी अपनी समस्या हमे बता सकती है न्यायोचित समस्या पर हरसम्भव मदद पुलिस करने को तैयार है । इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक सुखबीर सिंह, कस्बा प्रभारी जय सिंह, पुलिस सबइंस्पेक्टर राजीव कुमार, सुनील कुमार, मोना शाक्या, मोहम्मद हासिक खान, इकबाल खान, सिपाहियों में विनोद कुमार विशेष पाल सहित अन्य मौजूद रहे|

Read More »

सर्पदंश से युवक की मौत

ससनी/हाथरस, जन सामना। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पोपा में सोमवार की दोपहर खेतों पर घूमने गये ग्रामीण को सर्प ने काट लिया जिससे ग्रामीण की मौत हो गई। देर शाम परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी पूर्व नगर अध्यक्ष हरवीर सिंह तोमर के अनुज ओमवीर पुत्र टोड़ी सिंह उम्र 40 सोमवार की दोपहर खेतों की ओर फसल देखने गये थे। जहां खेत की मेंड के सहारे बिल से निकले सर्प ने उन्हें दंश मार दिया। जिससे उनकी हालत बिगडने लगी। इसकी जानकारी होने पर परिजन खेतों पर पहुंच गये और उपचार के लिए निजी चिकित्सक पास ले गये। जहां उपचार के दौरान ओमवीर की मौत हो गई। ओमवीर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Read More »

जुआ खेलते दो धरे एक फरार

ससनी/हाथरस, जन सामना। कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को जुआ खेलते दबोच लिया जिसमें एक जुआरी भाग जाने में कामयाब हो गया। पुलिस ने दोनों जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा हैं ,मंगलवार केा गोहाना चौकी इंचार्ज एसआईशांतिशरण यादव के अनुसार वह पुलिस कप्तान के आदेशानुसार तथा सीओ रामशब्द यादव एवं एसएचओ के निर्देशन में गोहाना चौकी क्षेत्र में अपराध रोकथाम अपराधी धड पकड अभियान के तहत शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि देशी शराब के ठेका के पीछे कुछ लोग हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं एसआई ने अपने हमराह कांस्टेबिल धर्मेन्द्र तथा अनुज के साथ जाकर छापेमारी कर दो जुआरियों को पकड लिया एक जुआरी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग जाने में कामयाब हो गया। पुलिस दोनों जुआरियों को कोतवाली ले आई।

Read More »

कांग्रेसियों ने किया प्रदेश सरकार का पुतला दहन

ससनी/हाथरस, जन सामना। थाना चंदपा के गांव बूलगढी में दिनांक 14 सितंबर को हुई घटना के बाद पीडिता की उपचार के दौरान दिल्ली में मौत होन पर दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई हेतु कांगे्रसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला बनाकर सरकार विरोधी नारेबाजी का जलूस निकाला और बाद में पुतला दहन किया। मंगलवार को कांग्रेस कमेटी ब्लाक अध्यक्ष धीरेश दीक्षित ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अवहान पर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशन पर सासनी में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया हैं उन्होंने बताया कि कांग्रेस सदैव महिलाओं का सम्मान करती आई है। और आगे भी करती रहेगी। थाना चंदपा क गांव बूलगढी में बहन मनीषा के साथ हुई दर्दनाक घटना से पूरा प्रदेश आहत है। नगर अध्यक्ष कासिम खां ने कहा कि जब तक दोषियांे को कडी से कडी सजा न मिल जाए तब तक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्रकर्ता शांत नहीं बैठेंगे। कांग्रेसियों ने नगर कार्यालय से कोतवाली चैराहे तक सरकार का पुतला बनाकर जलूस निकाला जहां पुलिस ने कांगे्रसियों को पुतला दहन नहीं करने दिया। कांगे्रसियों ने सरकार के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेसियों ने कोवताली चैराहे से लौटकर नगर कार्यालय के निकट सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान अनुज कुमार संत, मुन्नालाल शर्मा, वीरेन्द्र जैन, नरेश पांण्डेय, मुन्नालाल, जितेन्द्र, अफसल खां आदि मौजूद थे।

Read More »

दुकानदारों को पुलिस प्रशासन ने कोरोना महामारी को लेकर किया जागरूक

कौशाम्बी, जन सामना। थाना महेवा घाट अंतर्गत बैरागीपुर वा हिनौता कुमिहावा आदि जगहों पर पुलिस टीम ने मार्किट में कोरोना महामारी को लेकर कस्बा वासियों को जागरूक किया। इस दौरान थाना महेवा घाट कोतवाल कृष्ण प्रताप सिंह वा चौकी इंचार्ज हिनौता मिश्री लाल चौधरी ने जागरूकता फ्लैग मार्च निकाला बैरागीपुर के विभिन्न हिस्सों में राहगीरों व दुकानदारों को काेरोना से बचने के लिए जागरूक किया। सीओ मंझनपुर सच्चिदानंद पाठक के निर्देश पर महेवा घाट पुलिस प्रशासन ने कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसी अभियान के तहत मंगलवार को बाजार में राहगीरो में जागरूकता अभियान देखकर आभार जताया। पुलिस प्रसासन ने दुकानदारों से विनम्रता के साथ अपील की कि वह खुद व ग्राहकों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें और बार बार हाथ साबुन से धोने के साथ ही सैनिटाइजर से साफ करे।टीम ने लोगों से कहा कि दुकान पर सोशल डिस्टेंस रखने के लिए मार्किंग करवाई जाए ताकि कोरोना महामारी को फैलने से रोका जा सके।

Read More »

जुगनू हत्या काण्ड का आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद, एस.के. चित्तौड़ी। विगत दिन थाना दक्षिण क्षेत्र में जुगनू पाठक नामक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी थी। जिसमें थाना पुलिस ने हत्याारोपी अंशु यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसपी सिटी मुकेश कुमार मिश्रा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि एसएसपी सचिन्द्र पटेल के निर्देशन मंें सीओ सिटी के कुशल नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से 25 सितंबर 2020 की रात जुगनू पाठक की गोली मार हत्या मामले में फरार इनामियाँ अभियुक्त अंशू यादव पुत्र दुरवीन सिंह निवासी सेक्टर नंबर 2 सुहागनगर को जैन मंदिर के पास पेट्रोल पंप वाली गली से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पास से एक तमंचा 315 बोर मय खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में दक्षिण प्रभारी श्याम सिंह, उ.नि. अजय कुमार, उ.नि. प्रमोद कुमार, जयसिंह, का. नेत्रपाल सिंह, का. योगेन्द्र सिंह, कौशल किशोर, एसपीजी प्रभारी कुलदीप सिंह, आशीष कुमार, भगत सिंह, पवन कुमार आदि रहे।

Read More »

प्रसपा के प्रदेश सचिव रघुराज सविता को किया सम्मान

फिरोजाबाद, एस.के. चित्तौड़ी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश सचिव रघुराज सिंह सविता का स्वागत सविता नगर रामरतन के आवास पर ऑल इण्डिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजूकेटेड एसोसिऐशन के द्वारा किया गया।  प्रदेश सचिव रघुराज सिंह सविता ने कहा आज तक सविता समाज के किसी भी व्यक्ति को किसी भी पार्टी ने प्रदेश संगठन मे जगह नही दी। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने हमे पार्टी मे प्रदेश सचिव बनाकर सविता समाज को सम्मानित किया है। समाज के द्वारा मेरा जो सम्मान किया गया है। इसके लिऐ में समाज को आश्वास्त करता हूँ कि आपके दुःख सुख मे आपका सदैव साथ देने का काम करुँगा। संतोष सैन ने कहा हम सब मिलकर सविता जी के बताये हुऐ आदेश का पालन करेगे। जिलाध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह ने कहा हम सब सविता समाज के लोग एक जुट होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) को आगे बढाने का काम करेगे। और उपचुनाव टूण्डला मे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) को जिताने का कार्य करेगे। बैठक मेरामनिवास सविता(कोषाध्यक्ष), विपिन कुमार एडवोकेट, पवन सविता, आर.एल. सविता, जयप्रकाश सविता, रमेश चन्द्र फोजी, रवीलाल सविता आदि मौजूद रहे।

Read More »

माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद, एस.के. चित्तौड़ी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला फिरोजाबाद का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिला और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। इससे पूर्व सभी शिक्षक ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर जन जागरण कार्यक्रम किया।  माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेश चन्द्र यादव ने कहा है कि सरकार तानाशाही के बल पर अध्यापकों एवं कर्मचारियों का उत्पीड़न करने पर उतारू है। संघ इसे कदापि सहन नहीं करेगा। इस संबंध में आज सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। जिसमें प्रमुख नवीन पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी पेंशन लागू करने, जनवरी 2020 से फ्रीज डी.ए.डी. आर लागू किया जाये आदि मांगे रही। ज्ञापन देने वालों में राजीव शर्मा जिला मंत्री, पंकज भारद्वाज, रामकेश यादव, डा. राघवेंद्र यादव, अनुपम शर्मा, मनोज कुमार सिंह, अमर सिंह यादव, गोपाल दत्त शर्मा पूर्व कोषाध्यक्ष, ओम प्रकाश यादव अंकेक्षक, योगेश कुमार, डा. रनवीर सिंह, सत्य पाल यादव, अनुपम पचौरी, पुष्पेंन्द सिंह, अनिल कुमार, राज कुमार उपाध्याय, आदि मौजूद रहे।

Read More »

मारपीट के दौरान चली गोली से व्यक्ति की मौत, पड़ोसन घायल

फिरोजाबाद, एस.के. चित्तौड़ी। जसराना क्षेत्र में विगत दिन मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट व फायरिग हो गयी। जिसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गयी। वही दरबाजे पर खडी एक महिला भी घायल हो गयी। जिसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जसराना क्षेत्र पलिया कला में विगत देर सायं 44 वर्षीय बृजेश पुत्र थान सिंह का विवाद पड़ोस के एक व्यक्ति से हो गया था। विवाद के दौरान दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिसमें बृजेश कुमार की मौके पर मौत हो गई, वहीं मारपीट फायरिंग के दौरान अपने घर के दरवाजे पर खड़ी पडोस एक महिला मीरा भी घायल हो गई थी। जिसे गोली लगना बताया गया। जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक बृजेश के शव को देर रात 12 बजे के बाद इलाका पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लाया गया। यहां परिजनों ने मीडिया को उक्त सभी जानकारी देते हुए बताया दूसरे पक्ष का व्यक्ति छत्तीसगढ़ में बीएसएफ का जवान है उसने और उसके बेटे ने गोली मारी है। थाने में तहरीर दे दी गई है। पुलिस उक्त घटना की छानबीन कर रही है।

Read More »