Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 856)

सीढ़ियों से गिरकर विवाहिता गंभीर, रेफर

मौदहा/हमीरपुर, जन सामना। सीढियों से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से महिला की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम कुनेहटा निवासी वर्षा (18) पत्नी राजकुमार छत से नीचे आते समय सीढियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से डाक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जबकि कस्बे के अकील अहमद का दस वर्षीय पुत्र आर्यन घर में खेलते समय गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों द्वारा मासूम बच्चे का इलाज किया जा रहा है।

Read More »

तेज रफ्तार डायल 112 दुर्घटनाग्रस्त, चालक और सिपाही घायल

मौदहा/हमीरपुर,जन सामना। कस्बे के स्टेशन मार्ग अम्बेडकर तिराहे कके निकट नगरपालिका स्वागत द्वार के खम्बे से टकरा कर डायल 112 की गाड़ी नम्बर 1232 के सीधे टकरा जाने से गाड़ी क्षतिग्रस्त होने के साथ इस पर ड्यूटी कर रहे हेड कांस्टेबल शिवबरन सरोज व चालक उमेश सिंह बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डायल 112 स्टेशन मार्ग में थी, उसी समय किसी सूचना पर जैसे ही तेज गति से निकलना चाही, तभी स्वागत द्वार के खम्बे से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गयी। यह घटना देर रात की है।

Read More »

विश्व अल्जाइमर्स दिवस: घर-परिवार की शोभा बुजुर्गों को भूलने की बीमारी से बचाएं

हमीरपुर, अंशुल साहू।  उम्र बढ़ने के साथ-साथ इंसान को तमाम बीमारियां घेरने लगती हैं। इन्हीं में से एक प्रमुख बीमारी बुढ़ापे में भूलने की आदतों (अल्जाइमर्स-डिमेंशिया) की है। इस बीमारी की जद में आने से बचाने के लिए हर साल 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर्स-डिमेंशिया दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद घर-परिवार की शोभा बढ़ाने वाले बुजुर्गों को इस बीमारी से बचाकर उनके जीवन में खुशियां लाने का है। इसी के तहत 21 से 27 सितंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय डिमेंशिया जागरूकता सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए इस बीमारी की सही पहचान और उससे बचाव के उपायों के बारे में जागरूकता लाने की बड़ी कोशिश की जाएगी। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. महेशचंद्रा का कहना है कि बुजुर्गों को डिमेंशिया से बचाने के लिए जरूरी है कि परिवार के सभी सदस्य उनके प्रति अपनापन रखें। अकेलापन न महसूस होने दें, समय निकालकर उनसे बातें करें, उनकी बातों को नजरंदाज न करें बल्कि उनको ध्यान से सुनें। ऐसे कुछ उपाय करें कि उनका मन व्यस्त रहे, उनकी मनपसंद की चीजों का ख्याल रखें। निर्धारित समय पर उनके सोने-जागने, नाश्ता व भोजन की व्यवस्था का ध्यान रखें। अमूमन 65 साल की उम्र के बाद लोगों में यह बीमारी देखने को मिलती है या यूं कहें कि नौकरी-पेशा से सेवानिवृत्ति के बाद यह समस्या पैदा होती है। इसके लिए जरूरी है कि जैसे ही इसके लक्षण नजर आएं तो जल्दी से जल्दी चिकित्सक से परामर्श करें ताकि समय रहते उनको उस समस्या से छुटकारा दिलाया जा सके। इस बीमारी के प्रमुख लक्षणों में से एक है कि जीवन शैली में एकदम से बदलाव आना जैसे- शरीर में आलसपन का आना, लोगों से बात करने से कतराना, बीमारियों को नजरंदाज करना, भरपूर नींद का न आना, किसी पर भी शक करना आदि। जिला अस्पताल के मनरूकक्ष की साइको थैरिपिस्ट डॉ.नीता का कहना है कि हमीरपुर जैसे छोटे जनपद में भी प्रतिमाह पांच से लेकर दस केस ऐसे आ रहे हैं। उम्रदराज लोगों में यह समस्या ज्यादा है। इस पर नियंत्रण पाने के लिए जरूरी है कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ ही मानसिक रूप से अपने को स्वस्थ रखें। नकारात्मक विचारों को मन पर प्रभावी न होने दें और सकारात्मक विचारों से मन को प्रसन्न बनाएं। पसंद का संगीत सुनने, गाना गाने, खाना बनाने, बागवानी करने, खेलकूद आदि जिसमें सबसे अधिक रुचि हो, उसमें मन लगायें तो यह बीमारी नहीं घेर सकती। इसके अलावा नियमित रूप से व्यायाम और योगा को अपनाकर इससे बचा जा सकता है।

Read More »

मच्छरजनित रोगों पर लगाम लगाएंगे घरेलू ब्रीडिंग चेकर

हमीरपुर, अंशुल साहू।  मच्छरजनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने घरेलू ब्रीडिंग चेकर को जिम्मेदारी सौंपी है। नगर पालिका और पंचायतों में दो सदस्यीय टीम इस अभियान में लगाई गई है, जो रिहायशी इलाकों में घर-घर मच्छरजनित रोगों की रोकथाम को लेकर लार्वा रोधी अभियान चलाएगी। लार्वा के संभावित स्थानों की जांच कर उसे नष्ट कराया जाएगा। यही जिम्मेदारी गांव स्तर पर आशा बहुओं को सौंपी गई है। इसके लिए उन्हें अलग से प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। जनपद में इस वक्त कोरोना के साथ-साथ मच्छरजनित रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। खासकर राठ इलाके में डेंगू के कुछ मरीजों के मिलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। जिला मलेरिया अधिकारी आरके यादव ने बताया कि जनपद के सात नगर पालिका, पंचायत में दो-दो घरेलू ब्रीडिंग चेकर को दैनिक मजदूरी पर रखा गया है। इन्हें घर-घर जाकर सर्वे करने को निर्देशित किया गया है। दो सदस्यीय टीम घरों में पानी की टंकी, ड्रम, कूलर, फ्रिज-एसी की कंडेशन प्लेट, अनुपयोगी टायर, गमले, घड़े और फूल दस्ते आदि को चेक करेगी ताकि डेंगू, मलेरिया, चिकुनगुनिया जैसे बुखार का वाहक बनने वाले मच्छरों के लार्वा को नष्ट कराया जा सके। दवा का छिड़काव भी करेंगे। उन्होंने बताया कि यही जिम्मेदारी गांव स्तर पर आशा बहुओं को सौंपी गई है। इसके लिए उन्हें प्रोत्साहन राशि मिलेगी। आशा बहुओं को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए पंफलेट और हैंडबिल भी बांटने होंगे। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि गांव स्तर पर ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता समिति के माध्यम से एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। प्रधान और आशा बहू के संयुक्त खाते में इसके लिए पर्याप्त धनराशि भेजी जा चुकी है।

Read More »

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी प्रधानमंत्री आवास योजना, लाभार्थियों से वसूले जा रहे 10 से 15 हजार रूपये

मौदहा /हमीरपुर, जन सामना। पीएम आवास योजना जिसे केन्द्रीय सरकार अपनी सबसे बडी उपलब्धि बताते नही थकती। किन्तु गरीबो के लिये बनाई गयी सबसे बडी व महात्वकांक्षी योजना मे भी सुमार यह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ रही है। ग्राम प्रधान और सचिव भ्रष्टाचार की गंगा मे डुबकी लगाकर लाभार्थियो से जमकर 10 से 15 हजार रूपये प्रति आवास वसूली कर रहे है। नेत्रहीन व पूर्ण रूप से दिव्यांग लाभार्थी भी इनकी निगाह मे दया दृष्टि के पात्र नही होते। जिसके चलते गांव के तमाम लाभार्थियो सहित दिव्यांग लाभार्थी ने भी अपना दुखडा रोते हुये भ्रष्टाचार पर कार्यवाही की मांग की है। जबकि विकास के नाम पर कीचडयुक्त गलियां व बजबजाती नालियां यहां की पहचान है। भ्रष्टाचार के मामले मे उक्त जैसे हालात जनपद की लगभग प्रत्येक ग्राम सभाओ मे आसानी से देखने को मिल जाते है किन्तु फिलहाल मौदहा ब्लाक के बीहडी गांव भटुरी की चर्चा करते है। यहां कई लाभार्थियो ने आरोप लगाया कि उनसे 10 से लेकर 15 हजार रू प्रति आवास लिये गये है। जिनमे गांव के बलवीर सिंह का कहना है कि पीएम आवास के अन्तर्गत ग्राम प्रधान ने सचिव के नाम पर 10 हजार रू लिये है और हद तो तब हो गयी जब एक पूर्ण रूप से दिव्यांग नेत्रहीन हरपाल सिंह से भी 10 रू प्रधानमन्त्री आवास के लिये वसूले गये। शिकायतकर्ताओ ने शिकायत करते हुये खुलेआम वीडियो बयान प्रगतिशील प्रेस क्लब को देते हुये सम्बन्धितो पर कार्यवाही की मांग की है। गौर तलब है कि प्रत्येक आवास मे लाभार्थी के नाम को शामिल करते हुये 15 -15 हजार रू मनरेगा से अलग से मजदूरी दी जाती है जिसकी भनक पूरे ब्लाक क्षेत्र मे शायद ही किसी लाभार्थी को लग पाती हो। अब मनरेगा की बात करे तो ग्राम सभा भटुरी मे लगभग 350 जाब कार्ड दर्ज है और वास्तविक श्रमिक चाहे प्रवासी हो य आवासी बमुश्किल 30 से 35 लोग ही काम करते है। बाकी काम मशीनो से कराकर जाब कार्ड धारको को मात्र 20 प्रतिशत भुगतान बिना काम किये ही बैंक लेजाकर दिलवा दिया जाता है। इस ग्राम सभा के लिये नियुक्ति बैक की भी इसमे सलिंप्ता दिखाई देती है। कुछ ऐसा ही मामला एक आवास के मामले मे देखने को मिला जहां बहु प्रीति के नाम आविन्टत आवास को प्रीति के नाम से ही सास को रूपया निकलवा दिया गया है, उक्त जानकारी ग्रामीणो ने दी है। ऐसी तमाम अनियमितताये की ग्राम सभा मे भरमार है। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गयी सूचना का जवाब देने के बजाय यहां के ग्राम विकास अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी पूर्ण रूप से मक्कारी भरा जवाब देते हुये आल लाईन वेब साईट मे पूरा ब्योरा देखने की सलाह देते है। वहीं नाम न छापने की शर्त पर विकासखण्ड के तमाम ग्राम प्रधानो ने बताया कि किसी शिकायत य अखबार मे खबर छपने से हमे परम्परागत तौर पर लगने वाले कुल काम की लागत के 40 से 45 प्रतिशत तक कमीशन के बाद भी जांच अधिकारियो को अलग से 10 से 20 हजार रूपया का प्रसाद चढाना पडता है। वहीं पीएम आवासो मे हुये भ्रष्टाचार के विषय मे जब सचिव से बात की गयी तो उन्होने उत्तर देते हुये कहा कि वीडियो बयान य मौखिक शिकायत का सज्ञांन लेना हमारा काम नहीं यदि ग्रामीण लिखित शिकायत देते है तब मामला देखा जा सकता है।

Read More »

हिस्ट्रीशीटर अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार

हमीरपुर, अंशुल साहू। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर नरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना राठ पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर बिलरख तिराहा बृहद ग्राम बिलरख जाने वाले रास्ते पर थाना राठ के हिस्ट्रीशीटर/जनपद के टाप-10 अपराधी सीताराम लोधी पुत्र जंगबहादुर निवासी ग्राम बिलरख थाना राठ जनपद हमीरपुर को 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 431/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार शुदा अभि0 सीताराम लोधी पुत्र जंगबहादुर नि0 ग्राम बिलरख थाना राठ उपरोक्त अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर जनपद के विभिन्न थानों में 14 मुकदमे पंजीकृत हैं।

Read More »

16 किलो 100 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो गिरफ्तार

हमीरपुर, अंशुल साहू।  पुलिस अधीक्षक हमीरपुर नरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही अभियान के क्रम में थाना जलालपुर पुलिस द्वारा ग्राम पुरैनी में गुलाब सिंह के गन्ने के खेत में से करीब 120 पेड गांजा हरा कलीदार बरामद किया गया। तथा गांजा के फूल व पत्ती के साथ 58 वर्षीय अभियुक्त गुलाब सिंह लोधी पुत्र कमलापति लोधी निवासी ग्राम पुरैनी थाना जलालपुर के कब्जे से 09 किलो 200 ग्राम गांजा व 19 वर्षीय लायक सिंह पुत्र स्व0 कमल सिंह निवासी ग्राम भेड़ी डांडा थाना जलालपुर के कब्जे से 06 किलो 200 ग्राम गांजा को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 नन्दकिशोर यादव थाना, उ0नि0 प्रभुराज सिंह थाना, उ0नि0 सतीश कुमार शुक्ल, का0 जितेन्द्र कुमार, का0 सुजीत कुमार, का0 शिवम वर्मा आदि मौजूद रहे।

Read More »

युवक पर कुल्हाड़ी से गर्दन सिर पर हमला

राठ/हमीरपुर, जन सामना। घर के ऊपर से निकले बिजली के तारों के विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक के गर्दन और सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी। सीओ ने सीएचसी पहुंच कर मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। कोतवाली के धमना गांव निवासी अशोक कुमार अनुरागी ने बताया कि करीब दो माह पहले मूलचंद्र प्रजापति के पुत्रों से उसके घर के ऊपर से बिजली की केबिल निकालने को लेकर विवाद हो गया था। उस दौरान दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। बताया कि मूलचंद्र के पुत्र उसके 17 वर्षीय इकलौते पुत्र विकास अनुरागी से रंजिश मानने लगे थे। बतायाकि शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे उसका पुत्र विकास अपने चचेरे भाई विकास पुत्र हरीसिंह के साथ चबूतरे पर बैठा हुआ था। विकास ने बताया कि वह पानी पीने के लिए घर के अंदर चला गया।

Read More »

मामूली विवाद को लेकर महिला को पीटा

राठ/हमीरपुर, जन सामना। कस्बे के बड़ी जुलहटी मोहल्ले में मामूली विवाद को लेकर युवक ने एक महिला को जमकर मारापीटा। पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बड़ी जुलहेटी मोहल्ला निवासी अनवरी पत्नी मुस्ताक ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे वह घर थी। उसी दौरान मोहल्ले का लल्लन पुत्र कल्लन बिना कारण गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसे लाठी डंडों से जमकर मारापीटा। बताया कि उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं है। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है।

Read More »

विधायक ने परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराई परीक्षा केंद्र तक निजी बस

राठ/हमीरपुर, जन सामना। ब्रहमानंद महाविद्यालय में पढ़ रहे बीएस और एमएससी फाइनल के छात्रों का बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने 85 किमी दूर कुछैछा के राजकीय महाविद्यालय में परीक्षा केंद्र कर दिया था। छात्र छात्राओं ने परेशानी को देखते हुए विधायक मनीषा अनुरागी से परीक्षा केंद्र बदलवाने की गुहार लगाई थी। विधायक ने अपने स्तर से विश्वविद्यालय प्रशासन से परीक्षा केंद्र बदलने की बात कही। परंतु किंही कारणों वश परीक्षा केंद्र नहीं बदला गया। विधायक ने इस परेशानी को दूर करने के लिए परीक्षार्थियों को परीक्षाकाल तक आने जाने के लिए एक बस उपलब्ध कराई है। ब्रहमानंद महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा.सुरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र छात्राएं परीक्षा देने को लेकर काफी परेशान थे। बताया कि 21 सितम्बर से बीएड और एमएससी कृषि फाइनल की परीक्षाएं होनी है। बताया कि परीक्षा 29 सितम्बर तक चलेगी। विधायक मनीषा अनुरागी ने बताया कि प्रत्येक दिन एक प्राइवेट बस में छात्र छात्राओं को बैठाकर परीक्षा केंद्र तक आने जाने की सुविधा उपलब्ध कराई है। विधायक के इस कदम से छात्र छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

Read More »