Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 882)

नगर पंचायत अझुवा में एक और कोरोना पोज़िटिव

कौशाम्बी ,विकास सिंह।  नगर पंचायत अझुवा के वार्ड नं 8 में एक कोरोना संक्रमित मरीज पाया गया जिसे स्वास्थ्य विभाग की टीम एम्बुलेंस से मंझनपुर कोविड सेंटर में ले जाने के लिए आई, लेकिन पीडित खुद साइकिल से चल कर अस्पताल पहुँच गया है। वार्ड नं 8 निवासी एक गरीब मजदूर विगत दिनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा इस्माइलपुर अपने पड़ोसी को बंदर काटने का टीका लगवाने गया था वहां डॉक्टरों ने उसका भी सैम्पल लेकर जांच करवाई थी बीती रात कोरोना संक्रमित की जानकारी मिलने पर पीड़ित व्यक्ति आज सुबह साइकिल से खुद जिला अस्पताल मंझनपुर पहुंच गया जिसे स्वास्थ्य कर्मियों ने स्तर.1 में भर्ती करवा दिया हैनगर में एक संक्रमित मरीज मिलने से नगर पंचायत में एक बार फिर भय का माहौल बन गया है। बताते चलें कि इससे पहले जून जुलाई में नगर पंचायत अझुवा में 41 संक्रमित मरीज मिले थे जिनमे उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी! सभी इलाज से स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए।

Read More »

शिक्षक पर लगा अश्लील हरकतें करने का आरोप

कानपुर, अर्पण कश्यप। कानपुर के बर्रा तीन के मलिकपुरम निवासी रघूवीर सिंह का बेटा कक्षा 5 का छात्र है। जिसे गोविन्द नगर निवासी सुनील डलवानी पढ़ाने आता हैं। छात्र के पिता रघूवीर सिंह ने आरोप लगाया कि बीते 10 अगस्त को सुनील बच्चे को पढ़ाते वक्त मेरे बच्चे को फोन पर अश्लील वीडियो (पोर्न वीडियो) दिखाया जिसकी शिकायत रघूवीर सिंह ने बर्रा पुलिस से की। शिकायत के बाद बर्रा पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने लाई और आरोपी शिक्षक को पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।

Read More »

कृष्ण जन्माष्टमी में नहीं दिख रही बाजारों में रौनक

कानपुर, अर्पण कश्यप। कोरोना महामारी के चलते त्योहारों का रंग फीका पड़ गया है। आज व कल जन्माष्टमी का त्योहार है। परन्तु बाजारों से रौनक गायब है। खरीददारों की भीड़ बाजार से गायब है। लोगों के हांथ भी तंग हैं, पर आस्था से जुड़े होने के कारण लोग जैसे-तैसे पर हर्षोल्लास के साथ त्योहार जरूर मनायेंगे। वहीं संकट के इस दौर से गुजर रहे दुकानदारों की बात करें तो बाजार में वही पुराने तरीके के साजो सामान बेचे जा रहे हैं। कोरोना की वजह से उत्पादन और आवागमन दोनों बंद है, इस लिये नया कुछ भी नहीं है परन्तु बाजार में भगवान के लिये नये डिजाइन के पालने जरूर बिक रहे हैं। जो कि खूब पसंद किये जा रहे हैं। वही श्रृंगार व पोशाक के नये नये डिजाइन भी आये हैं जो काफी पसंद किये जा रहे हैं। खरीदारी करती महिलाओं ने बताया कि कोरोना के कारण इस बार त्योहारों में वो रौनक वो उत्साह नहीं रहा। मन्दिरों में पूजा न होने के कारण हम सभी घरो में ही पूजा कर कृष्ण जन्मोत्सव मनायेंगे।

Read More »

 कंरट की चपेट में आया युवक, मौत

कानपुर,अर्पण कश्यप। बर्रा थाना क्षेत्र के गुंजन बिहार में कम्पटीशन की तैयारी कर रहा युवक पंखा टॉगते वक्त करंट की चपेट में आने से मरणासन्न हो गया। शोर सुन कर आस पास के लोग एकत्र हो गये। साथ ही क्षेत्रीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पंहुची बर्रा पुलिस ने मोबाइल चेक कर घरौरा थाना जावटगंज निवासी परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर राजेश को हैलट लेकर गये जहॉ डाक्टरो ने राजेश को मृत घोषित कर दिया।

Read More »

आम आदमी पार्टी देश की सबसे धूर्त पार्टी : शक्ति सिंह

कानपुर,अर्पण कश्यप। दिल्ली यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता शक्ति सिंह देर रात एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कानपुर पहुंचे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए युवाओं ने फूल माला, दोशाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कानपुर को ऐतिहासिक व वीर भूमि बताते हुए कहा कि कानपुर से उनका बहुत पुराना रिश्ता है। कानपुर नगर में उन्होंने शिक्षा भी ग्रहण की है। अध्यक्ष ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी पर भारत सरकार व यूपी सरकार की जमकर तारीफ की, तो साथ ही सभी राजनैतिक दलों के इस महामारी पर सहयोग करने की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कोरोना जैसी महामारी से दुनिया के कई देश जूझ रहे भारत भी उससे अछूता नही है ,लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा समय पर लिए गये सही व ठोस निर्णय से भारत में स्थिति अन्य देशों की अपेक्षा काफी ठीक है। इस महामारी से भारतवासी मजबूती से लड़ रहे है। वहीं उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे देश मे एक ऐसी मजबूत सरकार है। जिसकी करनी और कथनी में फर्क नही है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार को घेरते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी देश की सबसे धूर्त पार्टी है।

Read More »

फिरोजाबाद में 28 और नए मरीज मिले कोरोना पाॅजिटिव्

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी । सुहानगरी में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को आई रिपोर्ट में 28 नए और कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 912 पहुंच गई हैं। वही 690 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके है। कोरोना से अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 38008 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी। जिसमें 37321 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। वहीं 777 सैंपलिंगकी रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में एक्टिव केंसों की 159 हो गई हैं।

Read More »

लगातार जारी है कोरोना वारियर्सों का सम्मान

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। कोरोना योद्धाओं का लगातार संस्कार वेलफेयर सोसाइटी (हाथरस रोटी बैंक) सम्मान कर रही है। इस सम्मान में आज सदर एसडीएम रामजी मिश्र, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम सदर श्री मिश्र ने कहा कि समाज में यह जो बीमारी है इसको हम सबको मिलकर हराना है। इसके लिए बार-बार सभी से यही अपील की जा रही है कि मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें। आज हम अनलॉक की प्रक्रिया में चल रहे हैं। इसलिए जब ज्यादा जरूरत हो तभी घर से बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि हाथरस रोटी बैंक के द्वारा की जा रही सेवाएं सराहनीय हैं। यह संस्था 4 वर्ष से कार्य कर रही है, यह काबिले तारीफ है। जिसमे संस्था ने लॉकडाउन के दौरान प्रतिदिन 2 से 3 हजार भोजन के पैकेटों का वितरण किया।
सम्मान करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष उपवेश कौशिक, सचिव दीपक भारद्वाज, महासचिव शैलेन्द्र साँवलिया, संरक्षक लोकेश अग्रवाल आदि थे।

Read More »

डीएम ने शहर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण का किया शुभारंभ

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। शासन के निर्देशों के क्रम में डोर टू डोर कचरा संग्रहण के कार्य का शुभारम्भ नगर पालिका परिषद द्वारा आज किया गया। बागला इंटर कॉलेज में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार उपस्थित थे। जिलाधिकारी एवं पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये पालिकाध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने कहा कि नगर में डोर टू डोर कूडा संग्रहण का कार्य शासन की नीति, प्रधानमंत्री के गंदगी भारत छोडो आंदोलन से प्रेरित व जिलाधिकारी के सहयोग से प्रारम्भ किया जा रहा है। हम प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरणा लेकर नगर को साफ सुथरा कराने में कोई कसर नहीं छोडेंगें। पालिका अध्यक्ष ने यह भी कहा कि कोविड-19 संक्रमण के बचाव में जनपद के जिलाधिकारी के प्रयासों से प्रदेश में अव्वल रहा है। इस कार्य में प्रत्येक आवासीय भवन से 30 रूपये प्रतिमाह यूजरचार्ज के रूप में वसूल किया जायेगा। कचरा संग्रहण करने वाला कर्मचारी एक निश्चित समय पर प्रत्येक घर पर जायेगा और सूखा व गीला कूडा अलग अलग लेकर आयेगा।

Read More »

लेखपाल ने सांसद को की 50 हजार घूस की पेशगी

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। क्षेत्रीय सांसद राजवीर दिलेर को एक लेखपाल द्वारा अपना तवादला रूकवाने के लिये मिठाई के डिब्बे के नीचे रखकर 50 हजार रूपये की घूस की पेशगी करने पर सांसद का पारा गर्म हो गया और सांसद ने लेखपाल व उसको साथ लेकर जाने वाले को जमकर फटकार लगाई और उनके खिलाफ कार्यवाही किये जाने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान को शिकायत करते हुये सांसद के निजी सचिव ने लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराये जाने हेतु थाना हसायन में तहरीर दे दी है। जबकि सांसद द्वारा उक्त भाजपा नेता के खिलाफ कार्यवाही हेतु पार्टी नेतृत्व से भी शिकायत की जा रही है और उक्त मामले से भाजपा संगठन में खलबली सी मच गई है।  पीडब्ल्यूडी गेस्ट  हाउस पर सांसद राजवीर दिलेर ने स्वयं जानकारी देते हुये बताया कि गत 4 अगस्त को विधानसभा सिकन्द्राराऊ में जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों की शिकायत थी कि सिकन्द्राराऊ के गांव रति का नगला में तैनात लेखपाल वीरन्द्र वारसौल पट्टों की जमीन के नाम पर लोगों से पैसा लेते आये हैं और ऐसा ही एक नया मामला 4 अगस्त को जन सुनवाई के दौरान सामने आया। जिसमें सांसद राजवीर दिलेर ने तत्काल प्रभाव से लेखपाल वीरेन्द्र वारसौल विधानसभा सिकन्द्राराऊ से विधानसभा सादाबाद में स्थानान्तरण कर दिया गया। जिसके बाद सांसद राजवीर दिलेर ने बताया कि 8 अगस्त को वह अपनी दिनचर्या के हिसाब से सुबह अपने निज आवास पर ही जनता दरबार लगाकर आये हुए फरियादियों की जनसमस्यायें सुन ही रहे थे कि तभी लेखपाल वीरेन्द्र वारसौल भी वहाँ पहुँचा, जिसके बाद लेखपाल द्वारा मिठाई का डिब्बा दिया गया जिसमें डिब्बे के नीचे 50 हजार रूपये का लिफाफा लगा हुआ था।

Read More »

महान दल के पदाधिकारी घोषित

सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। महान दल की जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक कार्यालय पर हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजमोहन कुशवाहा के नेतृत्व में दौलतराम कुशवाहा को पुनः जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही जिले की नई कमेटियों का गठन किया गया ।
बैठक में उपाध्यक्ष दिनेश राजावत, कनिष्ठ उपाध्यक्ष लालराम कुशवाहा, महासचिव सुरेश प्रताप राघव, प्रवक्ता रामेश्वर सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा, संगठन सचिव शंकरलाल कुशवाहा, मीडिया सचिव भुवनेश कुशवाहा, प्रचार सचिव अमर सिंह कुशवाहा, प्रबन्धन सचिव डी.पी. सिंह कुशवाहा, सलाहकार सचिव डॉ. वीरेन्द्र कुशवाहा, सहसचिव उमाशंकर कुशवाहा, ऑडीटर मीनू कुशवाहा, स्वागत सचिव राकेश कुशवाहा, वाहन सचिव रोशनलाल कुशवाहा को नियुक्त किया गया । मोरमुकुट कुशवाहा को पुनः युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। युवा जिला उपाध्यक्ष नीटू कुशवाहा तथा बबलू कुशवाहा को विधानसभा अध्यक्ष सदर, चन्द्रमोहन कुशवाहा को युवा विधानसभा अध्यक्ष सदर, विनोद कुशवाहा को विधानसभा अध्यक्ष सिकन्द्राराऊ, जितेन्द्र कुशवाहा को युवा विधानसभा अध्यक्ष सिकन्द्राराऊ तथा के.पी. सिंह कुशवाहा को विधानसभा अध्यक्ष सादाबाद मनोनीत किया गया।
बैठक में प्रेमचन्द्र कुशवाहा, साहब सिंह, लेखराज कुशवाहा, दिनेश सेंगर, हाकिम सिंह कुशवाहा, रमेशचन्द्र कुशवाहा, जितेन्द्र कुमार, सोनपाल कुशवाहा, बच्चू सिंह जाटव, धर्मपाल सिंह, रुकमपाल कुशवाहा, नौबत सिंह, ओमप्रकाश कुशवाहा, मवासीराम कुशवाहा, कान्तीप्रसाद कुशवाहा आदि मौजूद थे।

Read More »