फिरोजाबाद, एस. के, चित्तौड़ी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर रविवार को रूपसपुर चैराहे से एमएलसी डा. दिलीप यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली गुदाऊ की ठार, नगला सदासुख, कुर्री कूपा, नगला गिरधारी आदि होते गुजरी। जहाॅ कार्यकर्ता ने लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत कराया। साथ ही सपा द्वारा कराए गए विकास कार्यो के बारे में पत्रक वितरण कर अवगत कराया। वहीं लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया। वही साइकिल यात्रा को थाना लाइनपार प्रभारी एवं सीओ सदर ने पूरे दमखम के साथ रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, धर्मदास शंखवार, जगमोहन यादव, योगेन्द्र यादव सोनू, सुनील यादव, शनि यादव, विनय यादव, अशोक यादव, सतेन्द्र यादव, सरन यादव, यतेन्द्र यादव, मंगल सिंह, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
JAN SAAMNA DESK 2
प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या
पुलिस ने पत्नी सहित चार लोगों को भेजा जेल
फिरोजाबाद, एस. के, चित्तौड़ी। थाना मक्खनपुर क्षेत्र अन्तर्गत जिस युवक का शव पड़ा मिला था। उसकी हत्या उसके ही ममेरे भाई व पत्नी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी ममेरे भाई, पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र अन्तर्गत सांती रोड़ बाईपास पर एक युवक का शव 16 जुलाई को पड़ा मिला था। जिसके हाथ पर प्रमोद यादव गुदा था। परिजनों ने इसकी पहचान सत्यशील उर्फ प्रमोद यादव पुत्र महेश चन्द्र निवासी जेवड़ा मक्खनपुर के रूप में करते हुये मृतक के ममेरे भाई मोहन सिंह उर्फ कल्लू व मृतक की पत्नी प्रियंका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से श्रमिक की मौत
फिरोजाबाद, एस. के, चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्रांर्गत हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।
जनपद आगरा के थाना सैया क्षेत्र के सूरजपुर निवासी 28 वर्षीय सोनू पुत्र भगवान सिंह मंगलवार को ट्रक पर सवार होकर थाना उत्तर क्षेत्र के झील की पुलिया के समीप आया था। तभी वह हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट मेें आ गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। ट्रक चालक आनन-फानन में उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर आया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। मृतक मिट्टी खोदने का काम करता था।
तमंचा लहराने वाला आरोपी पहुंचा जेल
फिरोजाबाद, एस. के, चित्तौड़ी। थाना उत्तर पुलिस ने खुलेआम तमंचा लहराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने उसके कब्जे से चरस व तमंचा बरामद किया हैं।
थाना उत्तर क्षेत्र के भगवान नगर में 14 जुलाई को एक युवक ने सड़क पर खुलेआम तमंचा लहराया था। जिसका वीड़ियों सोशल मीड़िया पर वायरल हो गया था। पुलिस ने इस आरोपित की पहचान कर उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी का नाम गणेश शंखवार पुत्र ठाकुरदास निवासी भगवान नगर उत्तर बताया हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से 1210 ग्राम चरस, तमंचा व कारतूस बरामद किये हैं।
नगर पालिका ने मढ़ैया मोहल्ला को कराया सील
शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। नगर के मुहल्ला मढ़ैया में एक वृद्व महिला के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद नगर पालिका की टीम ने संक्रमित इलाके को मंगलवार की सायं सील कर दिया। टीम ने 250 मीटर के दायरे में आने वाली गलियों, सडक को बांस बल्ली लगाकर सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित इलाके में संक्रमित महिला के परिजनों के सैम्पल लेकर सभी को क्वारंटाइन कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के सम्पर्क में आने वालों की सूची बनाकर उनकी सेम्पलिग की है और सेम्पल को लेकर जांच के लिए भेज दिया। नानक चंद्र ने प्रभावित इलाके के लोगो से घरों में ही रहने की अपील की है। उन्होने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए लोगों को अपने घरों में ही रहना है। घर से बाहर आते ही मास्क लगाना नहीं भूले। समय समय पर हाथों कोसेनीटाइज करते रहे। जिससे कोरोना महामारी को हराया जा सकता है।
Read More »व्यापारियों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे व्यापारी नेेता
फिरोजाबाद, एस. के, चित्तौड़ी। उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रांतीय अध्यक्ष वी.एस.गुप्ता के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कहा कि लाॅक डाउन में छोटे माध्यम श्रेणी के व्यापरियों के तीन माह के बिजली के बिल एवं वाणिज्यिक स्थानों का हाउस टैक्स को आवासीय के बराबर करने की मागों को लेकर व्यापर मंडल का एक प्रतिनिधि मंण्डल स्थानीय विधायक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हे जिले के व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया जायेगा। बैठक रीतेश अग्रवाल, विनोद माहेश्वरी, विजय टाईगर, मिनाल गुप्ता, राहुल कुमार, अनमोल जैन, मुकेश गाजीपुुर, अमित गुप्ता, सोेमदत्त गुप्ता, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया आदि लोग मौजूद रहे।
Read More »एसडीएम के चालक ने कोरोना को दी मात, लौटे घर
शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। कोरोना को संक्रमित हुए एसडीएम के चालक कोरोना को मात देने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। वह अपने घर लौट आए। घर लौटकर आने पर उनके परिजनो ने उनका स्वागत किया। कोरोना को मात देकर लौटे चालक हरियोम यादव ने बताया कि जनपद में स्वास्थ सेवाऐं बेहतर है। आर्योवेदिक दवाओं के साथ नमक के गरारे, भांप, अंग्रेजी दवाओं, गर्म पानी के नियमित सेवक के चलते वह आसानी से कोरोना को मात दे पाए हैं। हालाकि प्रशासनिक अधिकारी की कोरोना के चलते दिल्ली में दो दिन पूर्व उनकी मृत्यु हो गई। जबकि एसडीएम का अभी तक उपचार चल रहा है। तहसील में कुल तीन लोग ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके चलते तहसील को सील कर दिया गया था। कई कर्मचारियों की सेम्पलिंग हुई थी। जांच के दौरान वह निगेटिव आए थे।
Read More »आरएसएस पदाधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित
फिरोजाबाद, एस. के, चित्तौड़ी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंद्रनगर द्वारा रविवार को दुली मोहल्ला स्थित ब्राहमण धर्मशाला में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों एवं सुपरवाइजारों को कोरोना फाइटर के रूप में सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंद्रनगर विभाग केंद्र संपर्क प्रमुख अम्बेश शर्मा के नेतृत्व में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कोरोना फाइटर के रूप में 37 सफाई कर्मचारी व सुपरवाइजरों को अंग वस्त्र भेंट एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विभाग प्रचारक धर्मेंद्र जी, नगर आयुक्त विजय कुमार, सह विभाग कार्यवाह ब्रजेश जी, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी, विजय शर्मा (पार्षद), मोहित गुप्ता (पार्षद), प्रमोद राजपूत, आशीष अग्रवाल, निशांत अग्रवाल (मुन्ना), धिराज ठाकुर, सौरभ वर्मा, लकी वर्मा, संदीप शर्मा (बॉबी), राधे वाल्मीकि सुपरवाइजर, मुकेश कुमार सुपरवाइजर, हिमांशु राजपूत, अरविंद कुमार बंसल आदि मौजूद रहे।
नेचर क्लब आई लव इन्वायरमेंट द्वारा चलाए जा रहें वृक्षारोपण अभियान
कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। नेचर क्लब आई लव इन्वायरमेंट द्वारा चलाए जा रहें वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत नेचर क्लब के सदस्य वंदना सिंह द्वारा सावन उत्सव का कार्यक्रम आर्य नगर में मनाया इस अवसर पर बोलते हुए पर्यावरण सुरक्षा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्ण दीक्षित बड़े जी ने बताया कि सावन का महीना बहुत ही पवित्र महीना होता हैं। जिसने जहां भोले बाबा की सेवा की जाती है और गंगा मैया की सेवा की जाती है वही वृक्षों का रोपण करके प्रकृति की रक्षा की जाती है। तभी धरती हरी भरी होती है कार्यक्रम की संयोजक वंदना सिंह ने बताया कि इस सावन महोत्सव में 25 लोगों ने भाग लिया। विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक सौंदर्य से सज धज कर लोगों ने उत्सव मनाया और सभी ने मिलकर वृक्षारोपण किया और संकल्प लिया की वृक्ष को पाल पोस कर बड़ा करेंगे, आइए सब सावन के पवित्र महीने में वृक्षारोपण करें कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सोनल शुक्ला, रत्ना पाठक, लवली सक्सेना, अनीता चतुर्वेदी, सरोज सिंह, सौम्या सिंह चौहान, नीति बाजपेयी, अंशी सिंह, नम्रता पांडे, सुषमा दीक्षित, डॉ पूनम सिंह सभी को धन्यवाद दिया।
महापौर के जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण
कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। आरजी एकेडमी स्कूल रामादेवी कानपुर के प्रांगण में अपना दल एस, चौरसिया महासभा एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ द्वारा महापौर प्रमिला पांडे के जन्म दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए अपना दल एस युवा मंच राष्ट्रीय महासचिव विजय चौरसिया ने बताया कि आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं मेयर कानपुर प्रमिला पांडे को उनके जन्मदिन के उपलक्ष पर विद्यालय परिवार एवं संगठन द्वारा शुभकामनाएं दी गई, साथ ही 201 वृक्ष लगाकर पर्यावरण जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमिला पांडे मेयर कानपुर एवं अति विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री अजय प्रताप सिंह अति विशिष्ट अतिथि सूर्य प्रताप यादव सहायक आयुक्त उद्योग कानपुर विशिष्ट अतिथि शैवाल भटनागर उपस्थित रहे। कोरोना महामारी को देखते हुए कार्यक्रम में विद्यालय के कर्मचारियों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं को मेयर प्रमिला पांडे एवं राज्यमंत्री अजय प्रताप सिंह द्वारा मास्क वितरण कार्यक्रम भी किया गया।
Jansaamna