Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 905)

बिजली बिल एवं स्कूल फीस माफी की मांग को लेकर कल सौपेंगे कांग्रेसी ज्ञापन

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य एवं शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम के अनुसार कोरोना वायरस भीषण आपदा के तहत पूरे देश में लॉकडाउन रहा। व्यापार, कारोबार ठप हो गए। मध्यम वर्गीय व्यापारी बहुत परेशान हैं। लोगों की नौकरियां चली गईं उन सब लोगों की परेशानी को समझते हुए और आम जनमानस की मांग को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी कल 21 जुलाई को प्रातः 11 बजे जनपद की चारों तहसीलों पर बिजली बिल एवं स्कूल फीस माफी की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सोपेंगे। यदि शासन प्रशासन नहीं सुनेगा तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Read More »

31 जुलाई तक पूर्ण करें बूथों का सत्पायन

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भाजपा जिला कार्यालय पर हाथरस शहर के सेक्टर संयोजक, नगर महामंत्री की एक बैठक बूथ सत्यापन को लेकर आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हाथरस नगर प्रभारी आचार्य महेंद्र सिंह मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने की।
बैठक में सभी सेक्टर संयोजकों को यह बताया गया कि अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बूथों पर बूथ अध्यक्षों से संपर्क कर बूथ की कमेटी को सत्यापन करना है, उनके मोबाइल नंबर सही हैं या बदल चुके हैं। उनको चैक करना है और आने वाले कार्यक्रमों के लिए सभी बूथ अध्यक्षों से संपर्क में रहना है और जो भी कार्यक्रम आएंगे उन्हें बूथ तक पहुंचाने की प्राथमिकता होनी चाहिए। मंडल प्रभारी आचार्य महेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी मिलकर 24 जुलाई से 31 जुलाई के बीच कार्य को पूरा कर उन्हें अवगत कराएं। कोई समस्या आए तो तुरंत उनसे संपर्क करें।

Read More »

युवक की लटकी मिली लाशः सनसनी

सादाबाद/हाथरस, जन सामना संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित जवाहर बाजार की जगदीश मार्केट में आज एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने व उसकी कमरे के बाहर गाटर पर लाश लटकी मिलने से भारी सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर तत्काल कोतवाली प्रभारी दलबल सहित पहुंच गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। वहीं मृतक के परिजनों द्वारा युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है तथा युवक की गर्दन और पीठ पर चोट जैसे निशान भी बताये जाते हैं।

Read More »

कोरोना रूपी महामारी से भारत देश ही नहीं पूरा विश्व लड़ रहा हैं – विनोद कुमार प्रजापति

कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) कानपुर नगर ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति का मानना हैं कि कोरोना संक्रमण के भय से प्रधान मंत्री मोदी द्वारा 22 मार्च 2020 को ताली व थाली बजवाकर लाकडाउन बहुत ही जल्द बाजी मे लगाया गया। जिसमे अचानक ट्रेनों, बसों का आवागमन बन्द कर दिया गया। करोडों बेरोजगार दिहाड़ी, प्रवासी मजदूर हजारो किलो मीटर भूखे प्यासे अपने .अपने घरो तक पहुचे जो अजादी से आज तक कभी नही हुआ। शायद इस देश मे समाज सेवी आगे नही आये होते तो लाखों प्रवासी शहीद हो गये होते पूरा देश इस समय अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहा हैं। जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति का कहना है समाज का कमोबेश हर तबका व्यक्ति निराशा का सामना कर रहा है। गरीब भुखमरी का शिकार है। मजदूरों की रोजी रोटी छिन गयी है।

Read More »

बिजली का करंट लगने से युवक की मौत, थाने के बाहर हंगामा

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो।  दोपहर को गांव लभौआ में एक युवक की बिजली के करंट से मौत के मामले में परिजनों व ग्रामीणों ने थाने का घिराव किया और आरोपी ग्रामीण के खिलाफ कडी कार्यवाई की मांग की। पुलिस ने परिजनों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक के भाई ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि मृतक शंकर सिह 20 पुत्र राजेन्द्र सिंह सिह निवासी गांव लभौआ थाना शिकोहाबाद को गांव के ही सुन्दर सिह खेत में शनिवार को गड्डा खोदने के लिए ले गया था। खेत में गड्डा खोदने के दौरान दस फीट लम्बा लोहे का पाइप खेत के ऊपर से गुजर रही लाइन से लग गया। जिससे उसमें करंट आ गया और उसकी मौत हो गई। मौत के बाद आरोपियों ने मृतक को दूसरे स्थान पर ले जाकर रख दिया और कहा कि घर में करंट से मौत हुई हैं। जबकि ग्रामीण अपने खेत में ही गड्डा खुदवाने के लिए मृतक को घर से बुलाकर ले गया था। जबकि इसमें घर से बुलाकर ले जाने वाला पूरी तरह से दोषी है। रविवार सुबह मृतक के परिजनों ने थाने के बाहर खडे होकर हंगामा किया। पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पीडित पक्ष को उचित कार्यवाई का भरोसा दिलाया। इस सम्बंध मे उसके बडे भाई कमलेश ने सुंदर सिंह के खिलाफ थाने मे हत्या की तहरीर दी है। इस बारे में इंस्पेक्टर सुनील कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कडी कार्यवाई की जायेगी।

Read More »

फर्जी पत्रकार समेत दो लोग गिरफ्तार पिस्टल बरामद

फिरोजाबाद, एस. के, चित्तौड़ी। थाना मटसेना पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान फर्जी पत्रकार सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से देशी पिस्टल, फर्जी पत्रकारिता पहचान पत्र सहित अन्य कागजात बरामद हुये हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा हैं।
थाना मटसेना प्रभारी राजेश कुमार, उपनिरीक्षक अखिलेश दीक्षित पुलिस टीम के साथ रविवार को क्षेत्र में गस्त पर थे तभी उन्होंने चेकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर विजयपुरा मटसेना रोड से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गये अभियुक्तों के नाम धर्मेन्द्र सिंह पुत्र तेजसिंह निवासी मुनिया खेडा थाना नारखी व जितेन्द्र सिंह पुत्र रक्षपाल सिंह खेड़ा गणेशपुर मटसेना बताये है। पुलिस ने अभियुक्त धर्मेन्द्र के कब्जे से एक देशी पिस्टल, कारतूस, पत्रकारिता का फर्जी पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैनकार्ड, दो मोबाइल व मोटर साईकिल बरामद की है। जबकि जितेन्द्र के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किये है। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार पकड़े गये अभियुक्त धर्मेन्द्र का आपराधिक इतिहास भी है।

Read More »

नगर आयुक्त ने साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन व्यवस्था का किया निरीक्षण

फिरोजाबाद, एस. के, चित्तौड़ी। नगर आयुक्त विजय कुमार ने कोरोना रोकथाम हेतु नगर में सफाई व्यवस्था एवं सैनीटाइजेशन कार्यो का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान कार्य में शिथिलता बरत रहे कर्मचारियों को कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिये। अन्यथा निलंबन की दी चेतावनी। वहीं नगर आयुक्त ने लोगों को कोविड-19 के बचाव हेतु पत्रक वितरित किये।
नगर आयुक्त ने आफाबाद सर्विस रोड, शंति नगर, दुर्गेश नगर, लालपुर, आदि वार्डाे में नगर निगम के द्वारा कराये जा रहे सफाई कार्यो एवं कोरोना के बचाव के लिये किये जा रहे सैनीटाइजेशन कार्याे का निरीक्षण किया। इस दौरान असफाबाद से भारत टाकीज के सर्विस रोड पर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर स्वच्छता निरीक्षक विपिन कुमार को फटकार लगाई एवं कार्यशैली में सुधार के निर्देश दिये। इसके पश्चात मोहल्ला शांति नगर वार्ड नं0-21 में सफाई कर्मचारी सफाई कर्मचारी कार्य करते मिले। वहीं क्षेत्र में सैनिटाइेजशन कार्य एवं एटीलार्व दवा का छिड़काव होते मिला। साथ ही मोहल्ला हजीरा, शांति नगर में पेयजल कनैक्शन के पाइप लाइन नालियों से होकर जाती मिली। जिन्हें तत्काल हटवाये जाने के निर्देश अधिशासी अभियंता (जल) चंदन सिंह को दिए। इस दौरान सहायक अभियंता अमरेन्द्र गौतम, जोनल सैनेट्ररी आफीसर दलवीर सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्रकाश सिंह, विपिन कुमार, सुदेश यादव आदि मौजूद रहे।

Read More »

सुहागनगरी में मनाई गई शहीद क्रांतिकारी मंगल पांडेय की जन्म जयंती

फिरोजाबाद, एस. के, चित्तौड़ी। सुहागनगरी में अमर शहीद क्रांतिकारी मंगल पांडेय का जन्म जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर शत-शत नमन किया।
रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने अमर क्रांतिकारी शहीद मंगल पांडेय की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रंद्वा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। इस दौरान मनोज भटेले, मुकेश गौड़, चंद्रकांत यादव, रामनरेश यादव, राकेश यादव, कमलेश जैन, सगीर कुरैशी, लक्षण तिवारी, दाऊद खान, नईम अब्दुल्ला, शाहिद भाई, विजय चतुर्वेदी, ममता कठेरिया, सुनील मथुरिया, रामसेवक वैध, शानू अंसारी, जगदीश वाल्मीकि, मुकेश बाबा, कौशल यादव, हरेंद्र शर्मा, पाली यादव आदि उपस्थित थे।

Read More »

एसएसपी ने कोविड-19 के प्रति शहर की जनता को किया जागरूक

लाॅकडाउन का पालन कराने के लिए जिले की पुलिस दिखी सख्त, कांटे चालान
फिरोजाबाद, एस. के, चित्तौड़ी। कोविड-19 की रोकथाम हेतु प्रदेश सरकार द्वारा सप्ताह में दो दिन का लाॅकडाउन किया गया है। रविवार को सुहागनगरी में लाॅकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए एसएसपी के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। वहीं सुबह से ही शहर में आवश्यक वस्तुऐं के सामान की दुकानों खुली और पूर्णता बाजार बंद रहा। लोग अपने-अपने घरों से केवल जरूरी कामकाजों के लिए ही बाहर मास्क लगाकर निकले। वहीं बेजवह घूमने वालों पर पुलिस सख्ती दिखाई दी। कई लोगों के चालान भी कांटे, साथ ही घरों में रहने की अपील की।

Read More »

पुलिस ने अश्लील हरकते करने पर मुकदमा किया दर्ज

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। नगर के रेलवे स्टेशन रोड पर छेडछाड कर रहे दो युवको मे से पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया। तो वही दूसरा युवक फरार हो गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।
शनिवार दोपहर को नगर के स्टेशन रोड क्षेत्र के एक मौहल्ले मे दो युवक एक युवती को लेकर एक स्थान पर युवती से छेडछाड कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख कर भाग रहे दो युवको मे से एक युवक पुलिस ने दबोच लिया। पकडे गए युवक नाम गिर्राज शंकर उर्फ पीपी फण्डा निवासी बडा बाजार के खिलाफ विभिन्न धाराओं मे मुकद्दमा दर्ज कर चालान कर दिया।

Read More »