Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 98)

हटाने के कुछ दिन बाद से ही फिर जमा हुए अवैध आटो.टेंपो व मैजिक स्टैंड

⇒ कमिश्नरेट के तीनों जोन में ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर की थी कार्रवाई

अवनीश सिंह,कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कुछ दिन पहले प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए थे, कमिश्नरेट के पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी जोन में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अभियान चलाकर वाहनों के चालान किए थे, लेकिन कुछ दिनों बाद ही हालात पहले जैसे हो गए। दोबारा शहर के विभिन्न चौराहों में आटो.टेंपो, मैजिक और ई.रिक्शा की अराजकता शुरू हो गई है। जिस पर ट्रैफिक विभाग के अधिकारी आंख मूंद कर चैन की नींद सो रहे हैं।मुख्यमंत्री के निर्देश पर कुछ दिन पहले पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा ने यातायात और सभी जोन के अधिकारियों को अवैध आटो.टेंपो और ई.रिक्शा स्टैंड के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। जिस पर एसीपी यातायात, पश्चिम,पूर्वी और दक्षिण यातयात निरीक्षक ने अभियान चला कर वाहनों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर विभिन्न धाराओं में कार्यवाही की थी।

Read More »

हिंसा के बाद अधिकारियों ने निकाला फ्लैग मार्च, हालातों पर रखी नजर

अवनीश सिंह,कानपुर। शहर में शुक्रवार को हुई दो समुदायों में हिंसा के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शनिवार दोपहर 2 बजे मंडलायुक्त डाक्टर राजशेखर, डीएम नेहा शर्मा, कमिश्नर विजय सिंह मीणा, नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान आला अधिकारियों ने परेड के मुर्गा मंडी चौराहे से रहमानी मार्केट, सत्यम, रुपम, नारायण टाकीज होते हुए हलीम मुस्लिम चौराहे से होते हुए मूलगंज चौराहा से नई सड़क,बजरिया चौराहा से नाला रोड होते हुए पेंचबाग़ होते हुए दादा मियां चौराहा से यतीमखाना तक फ्लैग मार्च निकाला। अधिकारियों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्र में लगातार भ्रमण करें। जहां फोर्स लगा है, उन स्थानों के अलावा लगातार पैदल मार्च किया जाए। रात्रि दो बजे तक पुलिस की सभी टीमें शहर में नजर रखेंगी।जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि बाजार खुलवा दिए गए हैं सतर्कता बरती जाएगी। कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस.प्रशासन लगातार नजर रखे हुए हैं। किसी भी कीमत पर माहौल नहीं बिगड़ने दिया जाएगा। कानून व्यवस्था का पालन कराया जा रहा है।

Read More »

नशेबाज पति से परेशान, पत्नी और बच्चे पहुंचे थाने

कानपुर दक्षिण। बर्रा थाना क्षेत्र की बर्रा पाँच निवासी गीता दीक्षित की शादी नवरत्न दीक्षित करीब बारह वर्ष पूर्व हुई थी। गीता ने अपने पति नवरत्न दीक्षित पर आरोप लगाया की वह नशे का लती है और अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिये घर का सारा सामान बेंच देते है। यहाँ तक की घर के बर्तन जेवर आदि जो मिलता है बेंच देते है और शराब पी लेते हैं यहाँ तक गीता को घर खर्च चलाने के लिये मायके से जो राशन दाल चावल मिलता है, वह भी आसपास दुकानो मे बेंचकर उस पैसे से शराब पी लेते है। गीता ने बताया की सामान बेंचना तक तो ठीक है पर शराब पीने के बाद घर आकर मारपीट करने के साथ साथ निवस्त्र होकर घर मे घूमने लगते है, जहाँ मन करता है बाथरूम कर देते है, नाबालिग बच्चों को सामने निवस्त्र हो जाते है। आज भी पीकर घर आये थे, जिसका गीता ने विरोध किया तो मारपीट करने लगे और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने लगे, वही बीचबचाव मे बेटी के भी चोट लग गईं।

Read More »

साहब पापा मेरी मम्मी को पीट रहे है बचा लो, शिकायत लेकर पहुंचे बच्चे को पुलिस ने इधर उधर टहलाया

कानपुर दक्षिण| नौबस्ता पुलिस की शर्मनाक हरकत रिक्शा चालक नशेबाज पिता की शिकायत लेकर थाने पहुंचे नाबालिग बेटे ने माँ को बचाने के लिये रो रो कर गुहार लगाई| बेटे ने बताया कि उसके पिता रिक्शा चलाते है|और नशे के लती है|शराब पीकर माँ व मुझे दोनो को मारते पीटते है|आज दोपहर भी वह शराब के नशे मे घर आये तो माँ ने टोक दिया, जिसके बाद पापा मम्मी को लोहे के पाईप से पीटने लगे, जिसका मैने भी विरोध किया तो मुझे भी मारा पीटा|
शिकायत करने पहुंचा थाने तो इस कमरे से उस कमरे भेजा गया

बच्चे ने बताया की पापा मम्मी को मार रहे है, जिसकी शिकायत लेकर रोता बिलखता बच्चा भागते हुये पहुंचा और मौजूद पुलिसकर्मियों से मदद मांगते हुये बोला मम्मी को बचा लो पापा मार रहे, तो मौजूद पुलिस वालो ने बच्चे को कभी इस कमरे तो कभी उस कमरे कभी उस कुर्सी तो कभी उस कुर्सी के चक्कर कटवा कर लट्टू बना दिया|वही बच्चा इंसपेक्टर मानवेंद्र सिंह के पास जाना चाहा, तो पहरा पर मौजूद सिपाही ने साहब मीटिंग मे है कह कर रोकना चाहा| पर मीडिया को मौजूदगी मे उसे मिलने दिया गया| जिसके बाद इंसपेक्टर के आदेश पर सरकारी जीप मे पीडित बच्चे को उसके घर ले जाकर उसके पिता को पकड़ कर लाई|

Read More »

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत भ्रमण

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा जनपद में शान्ति/सुरक्षा व कानून-व्यवस्था बनाये रखने के उद्धेश्य से रायबरेली के नगर क्षेत्र में कहारों का अड्डा,गुलाब रोड,किला बाजार,खाली सहाट,अली मियां चौक,राजघाट,गोराबाजार आदि क्षेत्रों में आमजनमानस से वार्ता करते हुए भ्रमण किया गया तथा सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस अवसर पर प्रशासन/पुलिस के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Read More »

एनटीपीसी ऊंचाहार में इंटक यूनियन का हुआ पुनर्गठन

नवगठित कार्यकारिणी कर्मचारियों के प्रति और अधिक जवाबदेही के साथ करेगी काम और जीतेगी विश्वास- आज्ञाशरण सिंह

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।एनटीपीसी ऊंचाहार में कर्मचारियों के बीच सेवा और संघर्ष का पर्याय बन चुकी एनटीपीसी इंप्लाइज यूनियन (इंटक) की कार्यकारिणी का आज एक भव्य समारोह में पुनर्गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष लाल बहादुर मौर्या चुने गए वहीं शिवराम ओझा महामंत्री के लिए तथा राम सहाय वर्मा संयुक्त महामंत्री के रूप में सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किए गए। इसके अळावा उत्तर प्रदेश इंटक के अध्यक्ष अशोक सिंह संरक्षक, अनिल मिश्रा संयोजक, ए के वैश्य कोषाध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के पद पर लघुशंकर यादव, मुदस्सिर अहमद, महेश चौधरी तथा एम के दूबे का चुनाव किया गया। मनोज तिवारी संयुक्त मंत्री तथा जगेश लाल संगठन मंत्री बनाए गए। उदय भान यादव प्रचार सचिव तथा कुंदन सिंह को संगठन का प्रवक्ता नियुक्त किया गया। इसके अळावा बिमलेश सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, अंकित कुमार सिंह, हरिश्चन्द्र सिंह चौहान, अनिल पाल, रामकिशोर यादव, संतोष कुमार अब्दुल हसन तथा दुष्यंत सिंह को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।

Read More »

कानपुर हिंसा:सरकार सख्त, तेज़तर्रार आईपीएस अजयपाल शर्मा को भेजा कानपुर

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं अजयपाल शर्मा
यूपी काडर 2011के आई पी एस है अजयपाल शर्मा
आईपीएस अजयपाल शर्मा की पहली पोस्टिंग रही सहारनपुर वही दूसरी पोस्टिंग मथूरा रही है।
कानपुर।योगी सरकार ने जिन अजय पाल शर्मा को कानपुर भेजा है वो एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अधिकारी हैं। उन्होंने कानपुर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अजयपाल शर्मा ने मौके पर जाकर अजयपाल शर्मा ने की घटनास्थल की जांच पड़ताल पुलिस कमिश्नर विजय मीणा और डीएम नेहा शर्मा से हालात की जानकारी ली है।

 

Read More »

पुलिस ने खोई हुई बच्चियों को परिजनों से मिलाया, रोते चेहेरे खिले

कानपुर। पुलिस की सक्रयिता से सकुशल परिजनों से मिली दोनों बच्चियों के परिजनों के चेहेरे खिल उठे। दोनो बच्चियों के परिजन रोते हुये घर के आस पास खोजबीन करने जुटे रहे इधर पुलिस रोती हुईबच्चियों को परिजनों से मिलाने की प्रयास मे जुटी रही।गोविन्दनगर थाने की रतनलाल चौकी इंचार्ज सूर्यबली यादव को क्षेत्र के मलय तिवारी व श्री राम तिवारी द्वारा सूचना मिली कि एक बच्ची लगभग{ 6}वर्ष की रोड पर रोते हुये जा रही है जो कि अपना नाम नाम सोनम बता रही है। व मॉ बाप का नाम नही बता पा रही है।। सूचना पर पहुंचे रतनलाल नगर चौकी इंचार्ज सूर्यबली यादव को बच्ची सुपूर्द कर दिया गया। जिसके बाद चौकी इंचार्ज ने क्षेत्र मे जानकारी कर बच्ची सोनम के पिता अशोक व मॉ लाली के सुपूर्द कर दिया। जिसे पाकर रोते हुये मॉ बाप के चेहेरे पर खुशी की लहर दौड गई इसी क्रम मे बीते बुध्वार को पीले पुल निवासी राजेश की पुत्री आनंदी{ 6} रतनलाल नगर मे रोते हूये टहलती मिली, जिसे चाइल्ड लाईन की टीम व चौकी इंचार्ज ने काफी मश्शक्कत के बाद परिजनो से मिलाया।

Read More »

सुनियोजित तरीके से नाबालिग को बुलाकर दो युवकों ने किया गैंग रेप

बर्थ डे पार्टी की बात कह बुलाया था छात्रा को, क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस मे रूम लेकर मनाई पार्टी
पार्टी के दौरान दोनो युवको ने छात्रा से किया रेप,छात्रा के पिता के अनुसार छात्रा घर से लेकर गई थी दो लाख रूपये
मोबाइल के जरिये लोकेशन ट्रेस कर पकडे गये युवक
कानपुर दक्षिण। कानपुर के गोविन्दनगर थाना क्षेत्र मे एक नाबालिग छा़त्रा को उसके दोपुरुष मित्रों ने बर्थ डे पार्टी के बहाने रतनलाल नगर मे स्थित विभाराज पैलस मे कमरा बुककर बुलाया और उसके साथ घटना को अंजाम दिया।छात्रा के पिता ने बताया कि छात्रा घर से 1.6.2022 को दोपहर के समय कोचिंग जाने के लिये निकली थी।

Read More »

विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर लगायेंगे वृक्ष

हाथरस। 5 जून को विश्व पर्यावरण सरंक्षण दिवस पर शिव बाबा को साक्षी मानकर जितना हो सकेगा उतने ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगायेंगे। विश्व पर्यावरण सरंक्षण में अपना सहयोग देगें, हम पानी की बचत करेगें। जल है तो जीवन है। बिजली को बचायेंगे। बिजली की जितनी जरूरत है, उतना ही प्रयोग करेंगे। पॉलीथीन का प्रयोग कम से कम करेंगे। प्रयोग पोलीथीन कूडे में नहीं डालेंगे, उसका कचरा बोतल में ही डालेंगे। पर्यावरण दिवस पर कम से कम पाँच पेड़ गोद लेंगे। और उसकी बच्चे की तरह देखभाल करेंगे। जिससे शुद्ध हवा व वातावरण रहे।यह विचार पर्यावरण सरंक्षण विभाग की नारी शक्ति प्रमुख डा. रेनु जैन एक्योपेरेशर ने ब्रह्मा कुमारी वसुन्धरा ऐन्कलेव वरदानी भवन पर बीके रानी बहन के सानिधय में सुबह राज योग क्लास में सभी ब्रह्मावत्सों से प्रतिज्ञा कराई।

Read More »