Thursday, September 24, 2026
Breaking News

भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

सासनी/हाथरस, जन सामना। सासनी लुटसान रोड गांव बिजहारी स्थित भूमिसेलिब्रेसन में भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया जिसमें भाजपाईयों को पार्टी की नीति और उसके कार्रकलापों के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण शिविर में दूसरे दिन बुधवार को को पांच सत्र चलाये गए | जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष ध्रुव शर्मा ने की, तथा संचालन मण्डल महामंत्री प्रवीण वर्मा व सोमेश सोलकी ने संयुक्त रूप से किया। मंडलाध्यक्ष धु्रव शर्मा ने बताया कि पहले सत्र में मख्य वक्ता के रूप में सत्यपाल सिंह मदनावत  ने पदाधिकारियों और कार्रकर्ताओं की कार्यपद्धति एवं संगठन सरंचना में भूमिका के बारे में बताया द्वितीय सत्र में सत्यपाल सिंह चौहान ने आज के भारत की वैचारिक मुख्य धारा हमारी विचार धारा के बारे में बताया। वहीं तृतीय सत्र में रूपेश उपाध्याय ने व्यक्तित्व विचार पर चर्चा की तथा चतुर्थ सत्र में कुशलपाल पौरुष ने भाजपा इतिहास और विकास के बारे में संछिप्त जानकारी दी। इस मौके पर प्रवीण वर्मा, शोमेश सोलंकी, आकाश वाष्र्णेय, अशुतोष पाठक, दीपेश वर्मा, कन्हैया सिंह तोमर, राजकुमार शर्मा, रूपेश उपाध्याय, अभिनस तिवारी, कांता पचौरी, अंशुल शर्मा, सुनीता शर्मा, चंचल शर्मा, ममता पराशर, श्याम सुंदर दिनेश पांडे, शेलेन्द्र तोमर, कान्ता पचौरी, राजू बौहरे आदि उपस्थित थे।

Read More »

ज्वलनशील पदार्थ में लगाई आग युवक झुलसा

सासनी/हाथरस, जन सामना। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भीका में एक युवक को नामजद ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे युवक बुरी तरह झुलस गया। युवक का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं पीडित के बहनोई ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
कोतवाली में पे्रषित तहरीर में गांव नगला भीका निवासी चांद खां पुत्र फिरोज खां ने कहा है कि उसका साला आदिल पुत्र मुन्ना खां निवासी दो हिस्सा फतेहपुर सीकरी करीब एक सप्ताह पूर्व गांव नगला भीका अपनी पत्नी सुहाना के साथ आया था जो गांव में ही घरों की पुताई का काम कर रहा था। तहरीर में कहा है कि गांव के भोलू की पत्नी कश्मीरा आदिल को अपने घर पुताई के लिए ले गई। आदिल पुताई के बाद मंगलवार की देर शाम रंग से खराब हुए हाथों को ज्वलनशील पदार्थ से साफ कर रहा था। तभी नामजद आया और उसने माचिस की तीली जलाकर आदिल की ओर फेंक दी। जिससे हाथ साफ कर रहे ज्वलनशील केमिकल में आग लग गई। और आदिल बुरी तरह झुलस गया। इस दौरान आदिल के मुंह से चीख निकल गई। आदिल की चीख सुनकर उसके परिजन मौके पर पहुंच गये और ग्रामीण भी एकत्र हो गये। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर गांव देदामई पुलिस चैकी इंचार्ज गांव नगला भीका पहुंचे और घायल को लोगों की से सरकारी जीप द्वारा उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। आदिल के बहनोई ने अपने ही गांव के एक युवक को नामजद किया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Read More »

कोविड 19 के संक्रमण से सचेत रहने की दिलायी गयी शपथ

कानपुर, जन सामना। जिला प्रशासन कानपुर नगर कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत डोर टू डोर कैम्पेन व पम्पलेट वितरण कार्यक्रम। नागरिक सुरक्षा प्रखंड यशोदा नगर द्वारा पूर्वाह्न 10.30 बजे से डिप्टी चीफ वार्डन रोहित मल्होत्रा एवं डिविजनल वार्डन श्री एस के बाजपेई की उपस्थित मे ईदगाह सुजातगंज से शुरू किया गया सभी वार्डनों द्वारा बाजार में दुकानदारों एवं घरों में पम्पलेट वितरित किये गए एवं लोगो को साथ ही साथ मास्क पहनने के लिए भी प्रेरित किया गया पम्पलेट वितरण डोर टू डोर करते हुए गदियाना होते हुए रामपुरम में एल बी सिंह के विद्यालय में समाप्त हुआ समाप्ति स्थल पर वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक श्री नीरज चक के द्वारा उपस्थित वार्डनों कोविड 19 के संक्रमण से बचाव हेतु सचेत रहने की शपथ दिलायी गयी व लोगो को भी जागरूक कराने की अपील की ।

Read More »

अमूल संस्थान मे मिशन शक्ति के तहत अफसरो ने नारी सुरक्षा को लेकर दिये टिप्स

कानपुर देहात, जन सामना। जनपद के माती के अमूल दुग्ध संस्थान में मिशन शक्ति किया तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन को लेकर महिला सशक्तिकरण को लेकर कोषाधिकारी केके पाण्डेय की अध्यक्षता मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला प्रोवेशन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय जिला उपायुक्त उद्योग चन्दभान सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी रूचि बाजपेयी जिला श्रम अधिकारी विनीत त्रिपाठी अमूल संस्थान के जीएम अमरीश द्विवेदी आदि अधिकारियों के मौजूदगी सरकार द्वारा नारी सुरक्षा से जुडे कार्य प्रयाशो व सुरक्षा को लेकर निशुल्क हेल्प लाइन नम्बरो के बारे मे बताया गया जो महिलाएं श्रमिक है। य ऐसी महिलाएं जिनका बाहर आवा गमन भी उनके लिए काफी गंम्भीर रहे और यदि कोई मामले हो व सम्बंधित थानो मे बने महिला हेल्थ डेस्क पर जारकर अपनी समस्याओं के बारे मे बताया गया। वही उपस्थित महिलाओं को श्रम विभाग खाद्य सुरक्षा विभाग से जुडी जानकारी दी।

Read More »

शरीर को स्वस्थ रखने में आयोडीन की अहम भूमिका

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आज मनाए जाने वाले राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस के सम्बन्ध में अंतर्विभागीय बैठक का आयोजन कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी के सभागार में किया गया। आयोडीन के महत्व को समझने और इसकी कमी से होने वाले विकारों के प्रति जागरूक करने के लिए 21 अक्टूबर को पूरे विश्व में आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस के रूप में मनाया जाता है।  आयोडीन एक प्राकृतिक तत्व है जिस पर हमारे शरीर की महत्वपूर्ण क्रियाएँ व थायरॉइड ग्रंथि निर्भर हैं, जो कि शक्ति का निर्माण करती है व हानिकारक कीटाणुओं को मारती है। आयोडीन मन को शांति प्रदान करता है|  तनाव कम करता है और मस्तिष्क को सतर्क रखता है। यह बाल, नाखून, दांत और त्वचा को उत्तम स्थिति में रखने में मदद करता है। आयोडीन की कमी से गर्दन के नीचे अवटु (थाईराइयड) ग्रंथि की सूजन (गलगंड) हो सकती है और हार्मोन का उत्पादन बन्द हो सकता है, जिससे शरीर की सभी गतिविधियाँ अव्यवस्थित हो सकती हैं। इसकी कमी से मन्द मानसिक प्रतिक्रियायें, धमनियों में सख्ती एवं मोटापा हो सकता है। आयोडीन शरीर व मस्तिष्क दोनों की सही वृद्धि, विकास व संचालन के लिए आवश्यक है। आयोडीन की कमी से घेंघा रोग हो सकता है। घेंघा रोग होने पर शरीर में चुस्ती-स्फूर्ति नहीं रहती। सुस्ती व थकावट महसूस होती है। सामान्य व्यक्ति के मुकाबले उसमें काम करने की ताकत भी कम हो जाती है। घेघा रोग के अलावा बच्चों में मानसिक मन्दता, अपंगता, गूंगापन, बहरापन, गर्भपात, गर्भ में शिशु की मृत्यु हो सकती है।

Read More »

त्यौहारी सीजन में भी रहे कोविड-19 प्रोटोकाल का ख्याल

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। अब धीरे-धीरे कोरोना वायरस आम जनमानस का हिस्सा बनता जा रहा है। कोरोना संक्रमण के लिहाज से अक्टूबर का महीना अब तक काफी सुकून भरा रहा है। जिला कोरोना कंट्रोल के मामले में प्रथम तीन में शामिल है। जिले में इसी तरह कोरोना नियंत्रण में रहे इसके लिए जरुरी है कि जनता इस त्यौहरी सीजन में सोच समझकर बाहर निकले। इस दौरान सभी को मास्क पहनने, दो गज की दूरी और हाथ धोने पर विशेष ध्यान देना है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश राठौर का कहना है कि त्यौहारी सीजन में सतर्कता की जरूरत है। त्यौहारों का समय चल रहा है, दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली पर बाजारों में काफी रौनक रहती है, लेकिन इस बार हमें इन आने वाले त्यौहारों पर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सीएमओ ने कहा कि इस त्यौहारी सीजन में लोगों को सार्वजनिक स्थान, भीड़-भाड़ वाली जगह में जाने से बचना चाहिए। इसी तरह हर आधे घंटे में सैनेटाइजर या साबुन से हाथों की अच्छी तरह से सफाई करनी चाहिए। जिससे वायरस का फैलाव न हो। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद कोरोना कंट्रोल के मामले में प्रथम तीन में शामिल है। हम सबको मिलकर कोरोना से लड़ना है। मुंह पर मास्क का अवश्य प्रयोग करें। उसके साथ-साथ आंखों को ढक कर रखें, किसी से हाथ न मिलाएं, किसी के नजदीक न जाएँ, आंखों, नाक और मुंह को बार-बार न छुएं, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें, प्रभावित क्षेत्र में न जाएं, अफवाह अथवा भय न फैलाएं। इसी तरह लोगों को घरों से बाहर निकलने पर मास्क का उपयोग करना चाहिए। साथ ही कहा कि इस बार हमें घर की बनी मिठाइयों का प्रयोग करना चाहिए।

Read More »

महिलाओं को अधिकारों के लिये किया जागरूक

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के तहत गांव नगला अंता में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल द्वारा गठित युवक मंगल दल व महिला मंगल दल द्वारा महिलाओं के अधिकारों के लिए जागरूक रैली व गोष्ठी का आयोजन किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता कल्पना चैधरी ने महिलाओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे डायल 112 नम्बर, वूमेन पावर हेल्प लाइन 1090, यूपी काप एप, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बूलेन्स सेवा के बारे अवगत कराया गया तथा साथ ही महिलाओं व जनता के लोगों को सभी सुरक्षा सम्बन्धी सेवायें, एप्लीकेशन आदि के बारे में तथा सार्वजनिक स्थलों जैसे-चौराहों, बाजारों, कालेज, कोचिंग संस्थान व अन्य सार्वजनिक स्थलों को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराये जाने तथा महिलाओं एवं छात्राओं के साथ राह चलते छेडखानी, अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन तथा अभद्र टिप्पणियां इत्यादि की घटनाओं को रोकने के लिये जागरुक किया गया तथा सभी महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने व शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया।

Read More »

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को पुलिस ने दी जानकारी

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। महिलाओं, बच्चियों के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों एवं उनके उत्पीडन के रोकथाम हेतु एक विशेष अभियान मिशनशक्ति के तहत पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर, नोडल अधिकारी व थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सेठ हरचरनदास गल्र्स इण्टर कालेज तथा क्षेत्राधिकारी सादाबाद एवं थाना मुरसान पुलिस द्वारा आर.बी.एस स्कूल मुरसान में कार्यक्रम के आयोजन किये गये। जिसके तहत बालिकाओं, छात्राओं को जनपद स्तर पर अभियान मिशन-शक्ति के अन्तर्गत जानकारी दी गई।  बालिकाओं को बताया गया |

Read More »

रामलीला महोत्सव में भगवान राम की दिव्य लीलाओं का मंचन

सीता स्वयंवर में गूंजे जयघोषःपरशुराम संवाद आकर्षक
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। शहर के रामलीला बाड़े में सार्वजनिक धार्मिक सभा के तत्वावधान में एवं भारतीय खाद्य निगम भारत सरकार के सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अविन शर्मा के नेतृत्व में चल रही 11 दिवसीय श्री रामलीला महोत्सव के चैथे दिन बीती रात्रि को रामलीला में कई मार्मिक संवार्दों के साथ परशुराम संवाद आयोजित किया गया तथा परशुराम संवाद के दौरान विप्र समाज के विप्रों द्वारा भगवान परशुराम का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत भी किया गया। रामलीला मैदान में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भारतीय खाद्य निगम भारत सरकार के सदस्य व रामलीला महोत्सव संयोजक डॉ. अविन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हो रहे 11 दिवसीय  रामलीला महोत्सव में राजस्थान के भरतपुर काॅमा की पंडित मुरारी लाल व्यास की मंडली के कलाकारों द्वारा भव्य एवं दिव्य भगवान  राम की कथा रामलीला का मंचन करते हुए बीती रात्रि को धनुष यज्ञ, माता सीता स्वयंवर, रावण बाणासुर संवाद, लक्ष्मण जनक संवाद तथा भगवान परशुराम संवाद का बड़ा ही मार्मिक वर्णन किया गया। बीती रात्रि को रामलीला महोत्सव का शुभारंभ रामलीला महोत्सव के संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अविन शर्मा व सार्वजनिक धार्मिक सभा के अध्यक्ष रामबहादुर यादव भोला पहलवान, प्रबंधक कृष्ण कुमार गौतम द्वारा संयुक्त रुप से भगवान  राम लक्ष्मण व सीता जी की आरती उतारकर किया गया तथा तदुपरांत  राम विवाह महोत्सव का मंचन किया गया।

Read More »

फर्जी शिकायतें करने वालों पर कार्यवाही करें पुलिस कप्तान-डा. राजीव

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी एवं भाजपा नेता डॉ. राजीव सिंह सेंगर ने पुलिस कप्तान को शिकायती पत्र सौंपकर शिकायत की गई है कि कुछ लोग उनकी छवि को खराब करने के लिए उनके नाम से फर्जी प्रार्थना पत्र देकर शिकायतें कर रहे हैं।  भाजपा नेता डॉ. राजीव सिंह सेंगर ने पुलिस कप्तान को शिकायती पत्र देकर कहा है कि वह सिकन्द्राराऊ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से अपनी दावेदारी कर रहे हैं। लेकिन उनके कुछ विरोधी उनके फर्जी हस्ताक्षर से उनके नाम से फर्जी शिकायत उत्तर प्रदेश डीजीपी को सपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ कर रहे हैं। जबकि उनके द्वारा गत 10 अक्टूबर को अपर पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर खंडन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मेरा सपा जिला अध्यक्ष युवराज सिंह यादव से व्यक्तिगत कोई द्वेष नहीं है। उन्होंने पुलिस कप्तान से मांग की है कि उनके नाम से फर्जी शिकायत करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

Read More »