हाथरस, नीरज चक्रपाणि। सूबे में योगी आदित्यनाथ भले ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लाख दावे कर रहे हो, लेकिन जमीनी हकीकत उससे बिल्कुल परे है, जी हां यहां बागला महिला जिला अस्पताल में एक ऐसा वाक्या हुआ जिसे देखकर सभी हैरान रह गए, अल्ट्रासाउंड कराने आयी एक गर्भवती महिला को चिकित्सक ने धक्का देकर कमरे से बाहर निकाल दिया और उस महिला का अल्ट्रासाउंड भी नहीं किया, जिससे गरीब महिला बिना अल्ट्रासाउंड कराये ही अस्पताल से जाने को मजबूर हो गयी।
Read More »
Jansaamna
कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। बिपाता गुलाब रानी इंटर कॉलेज नौरंगा में आज पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने रंगोली एवं मेहंदी सजाई तथा लांग जंप दौड़ खो-खो आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस मौके पर समस्त अध्यापक एवं छात्र छात्राओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। विद्यालय प्रधानाचार्य विपिन कुमार ने बताया कि खेलकूद से बच्चों का मानसिक, बौद्धिक एवं शारीरिक विकास होता है और वह विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ते हैं।
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। वार्ड नम्बर 27 पैमेश्वर गेट पर नगर निगम की मेयर नूतन राठौर द्वारा पहली बार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए लोगों की समस्यों को सुना। मेयर द्वारा समस्यों को सुनने से क्षेत्र में लोग काफी खुश नजर आये।
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। लखनऊ परिक्षेत्र के नए निदेशक डाक सेवाएं के रूप में भारतीय डाक सेवा वर्ष 2001 बैच के अधिकारीकृष्ण कुमार यादव ने 6 जुलाई 2018 को कार्यभार ग्रहण कर लिया। जुलाई 2017 में लखनऊ परिक्षेत्र के गठन के बाद से श्री यादव इसके पहले पूर्णकालिक निदेशक बने हैं। लखनऊ परिक्षेत्र के अधीन कुल 7 डाक मंडल हैं। इनमें लखनऊ, लखनऊ जीपीओ, बाराबंकी, सीतापुर, फैजाबाद, रायबरेली और रेल डाक सेवा, लखनऊ शामिल हैं। कृष्ण कुमार यादव चर्चित हिन्दी साहित्यकार व ब्लाॅगर भी हैं और विभिन्न विधाओं में उनकी 7 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।