राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की धोषणा के बाद उनके उत्तराधिकारी को लेकर कयासों का दौर जारी है। सोमवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा अभी सीएम के नाम पर चर्चा नहीं हुई है। इस पर फैसला केजरीवाल के इस्तीफे के बाद विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा।
माना जाता है कि केजरीवाल अपने उत्तारधिकारी के तौर पर एक ऐसे नाम पर विचार कर रहे हैं जो विधायकों को स्वीकार्य हों बल्कि पार्टी लिए चुनौती न बने। जाहिर है आप नेतृत्व एक ऐसे प्रमुख नेता को चुनना चाहेगा जो प्रमुख मुद्दों पर पार्टी की स्थिति को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर सके और पार्टी के नेताओं के बीच व्यापक स्वीकार्य हो। शीर्ष पद के लिए आप जिन कुछ नमों पर विचार रही है उनमें आतिशी, सुनीता केजरीवाल, गोपाल राय और कुलदीप कुमार शामिल हैं।
आज ‘आप’ की राजनीतिक मामलों की समिति की हुई बैठक में समझा जाता है कि दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा हुई। हालांकि आप पार्टी के नेता मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस्तीफे तक कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। है। केजरीवाल के संभावित उत्तराधिकारियों के नाम की चर्चा तेज हो गई है। अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि वो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तब तक नहीं बैठेंगे, जब तक जनता उन्हें ईमानदारी का सर्टिफिकेट नहीं दे देती।
आतिशी मार्लेना: दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों में एक नाम सबसे आगे है। वह कालकाजी की विधायक और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी का। अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद से ही आतिशी अपने सरकारी दायित्व के साथ-साथ पार्टी के कामकाज में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। सरकार के साथ पार्टी के कार्यक्रमों की वह प्रमुख चेहरा हैं। “आप” में उनके कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वो दिल्ली सरकार में पीडब्लूडी, शिक्षा, उच्च शिक्षा, योजना, बिजली और जल संसाधन जैसे 13 विभागों की मंत्री हैं। 2013 के चुनाम में आम आदमी पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने में भी बड़ी भूमिका निभाई थी। अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से संदेश भेजकर कहा था कि 15 अगस्त को उनकी गैरमौजूदगी में आतिशी ही झंडा फहराएंगी। लेकिन उनकी सलाह को नकारते हुए उपाराज्यपाल वीके सक्सेना ने परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को झंडा फहराने के लिए अधिकृत किया।
Read More »
Jansaamna
बीजेपी बेहतर आर्थिक विकास, रोजगार के अवसर और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर जोर दे रही है। इसके अलावा भाजपा जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की भी कोशिश में लगी है। साथ ही भाजपा के बड़े नेता चुनाव प्रचार के दौरान किसानों के मुद्दों पर पार्टी की स्थिति को साफ कर सकते हैं, ताकि आंदोलन के कारण पैदा हुए असंतोष को कम किया जा सके। बीजेपी ने हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 46 पर सबसे ज्यादा वोट हासिल किए। हालांकि, एंटी इनकम्बेंसी, किसान आंदोलन, और जेजेपी से गठबंधन का टूटना बीजेपी के सामने बड़ी चुनौती है। विपक्षी दलों की एकजुटता और जातीय समीकरणों का का प्रभाव भी चुनावी परिणामों को प्रभावित कर सकता है। अब देखना यह होगा कि क्या बीजेपी हरियाणा की सत्ता में लौट पाती है या नहीं?
आज 16 सितंबर विश्व ओजोन दिवस है, वही ओजोन जो पूरे ब्रह्मांड को सूर्य की हानिकारक किरणों अर्थात पराबैंगनी विकिरणों (युवी-बी) को रोकने का कार्य करती है, मैं ऑक्सीजन के तीन परमाणुओं से मिलकर बनने वाली गैस हूं, मेरा रंग हल्का नीला है साथ ही मैं समुद्र तट से 10 से 50 किलोमीटर की ऊंचाई पर समताप मंडल के निचले भाग में तीखी गंध के साथ एक विषैली गैस के रूप में विद्यमान हूं और हां मेरी मोटाई भौगोलिक स्थिति के अनुसार घटती-बढ़ती रहती है, मेरी मोटाई नापने की इकाई डॉबसन है।
»
फिरोजाबाद। राजा का ताल स्थित अतिशय क्षेत्र पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर दस दिवसीय पर्युषण महापर्व के आठवें दिन रविवार को उत्तम त्याग धर्म की पूजा आराधना की गई।
फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान-2024 के तहत रविवार को जसराना विधानसभा क्षेत्र के खैरगढ़ मंडल के बूथ संख्या 239, 240 गॉव बनीपुरा में प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज क्षेत्र प्रभारी सन्तोष सिंह एमएलसी व जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने क्षेत्रीयजनों से भेंट कर सैकड़ों ग्रामवासियों को भाजपा की सदस्यता मिस्ड कॉल के माध्यम से ग्रहण कराई।
हाथरस। जनपद के नवागत जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय के आगमन पर पी0डब्लू0डी गेस्ट हाउस में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अपर पुलिस अधीक्षक तथा उप जिलाधिकारी सदर ने बुके भेंटकर स्वागत किया। तत्पश्चात उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2014 बैच के नवागत जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने आज कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहुंचकर डबल लॉक में जरूरी अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर जनपद में 34वें जिलाधिकारी के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। नवागत जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने की औपचारिकता को पूर्ण करने के साथ ही दस्तावेजों का मिलान किया।
चंदौली। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बैराठ चंदौली में 26 वीं ‘युवा संसद’ का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने संसद की तर्ज़ पर स्पीकर (लोकसभा अध्यक्ष), पक्ष व विपक्ष की भूमिका का निर्वहन किया।सत्ता पक्ष की भूमिका में बैठे बच्चों ने सरकार की जनहितकारी योजनाएं गिनाईं तो विपक्ष न उन पर सवाल उठाए। युवा संसद में हाल ही में बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन से उपजे हालात द्वारा धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाये जाने पर सत्ता पक्ष से तीखे सवाल पूछे गए। बच्चों के भविष्य से जुड़ा पेपर लीक मामले पर भी सरकार को विपक्ष के द्वारा घेरा गया। सत्ता पक्ष द्वारा सभी सवालों का बख़ूबी जवाब दिया गया। युवा संसद में नेपाल और सऊदी अरब के विदेशी प्रतिनिधि मंडल का भी दौरा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों का स्वागत प्राचार्य संजय कुमार मिश्र द्वारा किया गया उसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने किया।
अंबेडकर नगर। एनटीपीसी टांडा परियोजना में 14 सितंबर 2024 को कार्यकारी निदेशक अशेष कुमार चट्टोपाध्याय द्वारा प्रशासनिक भवन स्थित सभागार में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में हिन्दी पखवाड़ा 2024 का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को राजभाषा में कार्य करने की प्रतिज्ञा दिलवाई। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डा0 जय प्रकाश कर्दम, प्रसिद्ध लेखक, संपादक, अनुवादक एवं पूर्व निदेशक (कार्यान्वयन), राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार रहे। इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) नील कुमार शर्मा, महाप्रबंधक (प्रचालन) अभय मिश्रा, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) रजनीश कुमार खेतान, समस्त विभागाध्यक्षगण, परियोजना के समस्त राजभाषा नोडल अधिकारी व यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।