हाथरस। कैम्पस हरप्रसाद मान सिंह ठेनुआ डिग्री कॉलेज रूहेरी में मेरा युवा भारत, तथा सहयोग युवती मंडल दयानतपुर के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद हाथरस की अध्यक्ष श्वेता चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।श्वेता चौधरी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करता है। ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, जिससे वे जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
माताओं, बहनों ने कांग्रेसी नेता अतुल सिंह को बांधी राखी
ऊंचाहार, रायबरेली। क्षेत्र के गांवों का भ्रमण करते समय मुझे माताओं बहनों का अपार स्नेह अपनापन मिलता है । अटूट रिश्ते की इस डोर में रक्षा बंधन पर बहनों ने मेरी कलाई पर राखी बांधकर मुझ पर जो विश्वास जताया है , इस प्यार विश्वास और सुरक्षा के बंधन को मैं आजीवन निभाता रहूंगा। यह विचार ऊंचाहार के बाबूगंज बाजार में आयोजित सामूहिक रक्षा बंधन कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश सचिव और पूर्व विधान सभा उम्मीदवार अतुल सिंह ने व्यक्त किए ।
उन्होंने अपने बड़े भावुक संबोधन में कहा कि हम सब नारी शक्ति को आदि देवी मानकर पूजते है , आज मुझे इन बहनों और माताओं का आशीर्वाद मिला तो मेरी झोली प्यार से भर गई है । उन्होंने कहा कि आज 101 बहनों ने मेरी कलाई में राखी बांधी है, मैं प्रण लेता हूं कि आप सब बहनों की रक्षा के लिए जो कुछ होगा हम करेंगे। ऊंचाहार हमारा परिवार है मैं अपने परिवार में आप सबके बीच आकर गर्व महसूस करता हूं और आप सब का आशीर्वाद हम पर बना रहे। कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार जिस तरह वोट चोरी करके चुनाव जीती चली आ रही है इसका खुलासा हम सबके नेता जननायक राहुल गांधी ने किया है। देश की जनता आज अपने आप को ठगा महसूस कर रही है की किस तरह लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है, हमारे नेता राहुल गांधी ने कहा है कि लोकतंत्र को बचाने के लिए पूरे देश को खड़ा होना होगा और इस मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।
बड़े धूमधाम से सम्पन्न हुआ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
प्रयागराज। नैनी स्थित विनोबा नगर शिव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षाेल्लास एवं भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ। जन्माष्टमी की रात जैसे ही घड़ी ने बारह बजाए, पूरा मंदिर परिसर “जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठा और वातावरण में भक्ति रस की धारा बह निकली।
मंदिर को रंग-बिरंगी झालरों, रोशनी और फूलों से सजाया गया था। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को झूले में विराजमान कर भक्तों ने झूला झुलाया और भजनों पर झूमते हुए जन्मोत्सव का आनंद लिया। दिव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और देर रात तक भजन-कीर्तन का आयोजन चलता रहा।
जीर्णोद्धार होने के बाद जनपद अपनी अलग पहचान बनाएगाः जयवीर सिंह
फिरोजाबाद। प्रदेश के पर्यटन मंत्री ने जनपद को पर्यटन का हब बनाने के उद्देश्य से दो बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया। परियोजनाओं में 6.45 करोड़ रू खर्च होगें। सिरसगंज में ओंकारेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण के लिए 4.38 करोड़, उमरी में जदुद्वारा स्थल 2.7 करोड़ रू खर्च होगें।
परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम जनपद में पुरानी धरोहरों को संजोये, जिससे आने वाली पीढ़ियाँ इन धरोहरों से परिचित हो सके। जनपद में 31 परियोजनाएँ स्वीकृत की गई है। जिससे जिला अपनी अलग पहचान बनाएगा।
आकर्षण झांकियों के साथ निकली भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा
फिरोजाबाद। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा मार्ग रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया, जो कि अलग ही छटा बिखेर रहा था।
शोभायात्रा का शुभारम्भ सांसद अक्षय यादव, नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ हुई, जो कि घंटाघर, सदर बाजार, गंज तिराहा, सिनेमा चौराह, जलेसर रोड, बर्फखाना चौराहा, गांधी नगर चौराहा होते हुए बाईपास रोड स्थित गोपाल आश्रम पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे विध्नहर्ता भगवान गणेश का डोला, भगवान शिव पार्वती की झांकी, नाग पर नृत्य करते भगवान श्रीकृष्ण, पूतना वध, राधाकृष्ण की भव्य मनोरम झांकी सहित अनेक झांकिया शामिल थी। सबसे आखिरी में मुख्य डोला चल रहा था। जिसके संग जयंती समिति के पदाधिकारी साथ चल रहे थे।
25 रक्तदाताओं ने किया ब्लड डोनेट
फिरोजाबाद। इंटीग्रेटेड फेडरेशन ऑफ सोशल एक्टिविस्ट्स डॉक्टर्स द्वारा शुरू की गई राष्ट्रव्यापी मुहिम रक्त क्रांति के अंतर्गत एक रक्तदान शिविर का आयोजन ट्रॉमा सेंटर ब्लड बैंक में एस.ए. ब्लड डोनेशन क्लब द्वारा किया गया।
रक्तदान शिविर का नेतृत्व डॉ. अमित गुप्ता, अध्यक्ष एस.ए. ब्लड डोनेशन क्लब ने किया। शिविर में 25 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया और 10 रक्तदाताओं ने रक्त परीक्षण कराया और जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने का संकल्प लिया। इस दौरान डॉ. अमित गुप्ता, रक्तवीर अध्यक्ष एस.ए. ब्लड डोनेशन क्लब ने कहा कि रक्त क्रांति इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना, देशभक्ति की भावना को रक्तदान के रूप में व्यक्त करना और उत्तर प्रदेश को वर्ष 2030 तक 100ः स्वैच्छिक रक्तदाता राज्य बनाना। आपका एक कतरा खून, किसी की पूरी जिंदगी बदल सकता है। आइए हम आजादी का जश्न मानवता की सेवा से मनाएं। रक्तदान एक महान और जीवनदायिनी सेवा है। यह न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने 646 करोड़ रुपये की 118 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया
मथुरा। मुख्यमंत्री ने मथुरा-वृंदावन के लिए 646 करोड़ रुपये की 118 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 80 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, जिनकी लागत करीब 273 करोड़ रुपए है। वहीं 38 परियोजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया, जिनकी लागत करीब 373 करोड़ रुपए है। इन परियोजनाओं में परिक्रमा मार्गों का सौंदर्यीकरण, प्रवेश द्वार, कुंडों का जीर्णाेद्धार, श्रद्धालुओं की सुविधा, कनेक्टिविटी, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने पांचजन्य सभागार में भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण लीलाओं के आयोजन को भक्तिमय माहौल का हिस्सा बताया। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और संतों के प्रयासों की सराहना की, जिनके सहयोग से ब्रज क्षेत्र के विकास के प्रस्ताव स्वीकृत हुए।
BBAU के शोधकर्ताओं को मिला ‘एआई सक्षम रोग पहचान चिकित्सा उपकरण’ पर भारतीय पेटेंट
Lucknow: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) के शोधकर्ताओं ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बीबीएयू के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के डॉ. पवन कुमार चौरसिया, शोध छात्र डॉ. सुनील सिंह और डॉ. सतीश कुमार को भारत सरकार द्वारा डिजाइन पेटेंट शीर्षक ‘एआई सक्षम रोग पहचान चिकित्सा उपकरण’ पर अनुदान प्रदान किया गया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने शोध टीम को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनकी इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया। साथ ही उन्होंने शोधकर्ताओं को आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में नए-नए नवाचारों पर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।पुणे महाराष्ट्र में सम्मानित किये गये डॉ. आर. पी. मौर्य
रायबरेली। रिसर्च सोसाइटी ऑफ होम्यो पैथिक इंडिया द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन पुणे महाराष्ट्र के महात्मा फूले सांस्कृतिक भवन, फातिमा नगर, में किया गया। कॉन्फ्रेंस में ऊंचाहार रायबरेली के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. आर. पी. मौर्य को चिकित्सा क्षेत्र में किये गये उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र सरकार के आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव जी रहे। कार्यक्रम में रिसर्च सोसायटी के चेयरमैन डॉ. सी. पी. सिंह, वाइस चेयरमैन डॉ. एस. डी. सिंह (लखनऊ) डॉ. श्रीकांत (हैदराबाद) डॉ एस. पी. आर्या (सेक्रेटरी सेंट्रल काउंसिल) डॉ धर्मेंद्र चक महाराष्ट्र, डॉ रामजी गुप्ता, डॉ. रमेश श्रीवास्तव, डॉ. रुखसाना खातून, डॉ. नुजहत प्रवीण, डॉ राजीव सिन्हा सहित देश भर से आए अनेक ख्याति प्राप्त चिकित्सक उपस्थित रहे।
सुहागनगरी में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
-द्वारिकाघीश मंदिर में बाबा अमरनाथ की झांकी के दर्शन हेतु उमडा जनसैलाब
-रात्रि 12 बजते ही मंदिरों और घरों में गूजें नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल के उद्घोष
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर के मंदिरों में झांकियां सजाई गई। मंदिर परिसर में रंग-बिरगी विद्युल झालरों से सजाया गया। जो कि अलग ही छटा बिखेर रहा था। रात 12 बजते ही मंदिर एवं घरों मे नंद के घर आनंद भयों, जय कन्हैया लाल के उद्घोष सुनाई देने लगे। चारों तरफ उत्साह और भक्ति का वातारण नजर आ रहा था।
नगर के कृष्णा पाड़ा स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में जय बाबा अमरनाथ बर्फानी समिति के तत्वाधान में बाबा अमरनाथ की क्रत्रिम पवित्र शिवलिंग की भव्य झांकी सजाई गई। मंदिर प्रांगण रंग-बिरंगी विद्युल झालरों से जग मगा रहा था। वही आगरा-मथुरा के कारीगरों द्वारा फूलों से सजावट की गई, जो कि अलग ही छटा बिखेर रहा था। मंदिर परिसर में कबूतरों का जोड़ा भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं मंदिर प्रांगण में बाबा बर्फानी शिवलिंग के दर्शन के साथ-साथ शिव रुद्र अवतार हनुमान महाराज के दिव्य दर्शन कराए गए।
Jansaamna