इलाहाबाद, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी संजय कुमार कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में सूखा तथा संभावित बाढ़ के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठककर आवश्य निर्देश दिये। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हैण्डपम्प की समस्याओं को तीन दिन के अंदर सही करायें। उन्होंने कहा कि जहां हैण्डपम्प के रिबोर की आवश्यकता हो वहां तत्काल रिबोर कराकर हैण्डपम्प सही कराया जाय। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जहां नये हैण्डपम्प की आवश्यकता हो वहां भी कार्य प्रारम्भ करें। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम प्रधान भी अपने स्तर से अपने ग्राम सभा में हैण्डपम्पों की स्थिति सही करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि यमुनापार की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि वहां ग्राउण्ड वाटर नीचे जा रहा है तथा वहां सूखा की स्थिति उत्पन्न हो रही है इसलिए वहां के उप जिलाधिकारी उसे बुंदेलखण्ड योजना से जोड़कर किसानों की मदद करें।
Read More »
Jansaamna
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। शास्त्रों के अनुसार प्याऊ लगाना पौधारोपण करने जैसे कार्यों से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। पूर्वकाल में भी राजाओं द्वारा तालाब आदि खुदवाए जाते थे। बगीचा एवं जगह-जगह प्याऊ लगवाकर लोगों से गुप्त रूप में आशीर्वाद प्राप्त करते थे। गर्मी में प्यास से व्याकुल व्यक्ति सदैव दुआ ही देता है। यही दुआ किसी आपात स्थिति में हमारे लिए संजीवनी बन जाती है। इसलिए अपने पूर्वजों या सत पुरुषों से प्रेरणा लेकर पुण्यकार्योें को अवश्य करते रहना चाहिए। यह विचार कन्या इंटर कालेज रोड मोहल्ला विष्णुपुरी, सासनी में बालाजी गार्डन के निकट एक पानी की टंकी रखकर प्याऊ का उद्घाटन करते वक्त एसएचओ प्रमोद कुमार द्विवेदी ने प्रकट किए। उन्होंने लोगों को समय-समय पर मजबूर लोगों की सहायता करने की प्रेरणा दी।
कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। थाना क्षेत्र के ग्राम इटर्रा में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर वृद्ध दम्पत्ति को मार पीट कर घायल कर दिया और लूट कर फरार हो गये। घटना स्थल का पुलिस उच्चाधिकारियों ने निरीक्षण कर कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम इटर्रा निवासी नवलकिशोर के पुत्र दिनेश शुक्ला ने स्थानीय पुलिस को बताया कि बीती रात आधा दर्जन अज्ञात बदमाश दरवाजे की जंजीर काट कर घर के अन्दर घुसे और बेड में लगी रैक तोड़कर तीस हजार रूपये निकाल लिये, माता पद्मा व पिता नवलकिशोर द्वारा विरोध करने पर अज्ञात बदमाशों ने उन्हें जमकर मारा पीटा जिससे वोह गम्भीर रूप से घायल हो गये। इसके बाद बदमाश आराम से फरार हो गये।
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। वीर सावरकर नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा एक पथ संचलन निकाला गया। जो विभिन्न मार्गों से गुजरता हुआ आसफाबाद पर सम्पन्न हुआ। पथ संचलन का कई जगह फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का आज पथ संचलन नगर में आसफाबाद एक विद्यालय से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गो से होता हुआ। पूर्व निर्धारित स्थान पर जाकर समाप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय कार्यकारणी सदस्य किशन कुमार ने संघ के बारे में प्रकाश डालते हुये कहा कि 1925 में नागपुर के मोहिते के बाड़े में केशव राव, बलीराम, हैडगेबार द्वारा संघ की स्थापना पांच मासूम बच्चों को लेकर संघ की शाखा लगायी थी।
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। सॅाई कम्प्यूटर सेन्टर द्वारा गत चार वर्षो से आयोजित किए जाने वाला निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण कैम्प का शुभारम्भ इस वर्ष भी किया गया। कैम्प में बच्चों को विभिन्न विद्याओं में स्वरोजगार परक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। आयोजकों से मिली जानकारी के मुताबिक कैम्प का आयोजन आगामी 24 अप्रैल से 7 जुन 2017 किया जाएगा। समर कैम्प में बच्चों और युवाओं को इंगलिश स्पीकिंग, कम्प्यूटर वेसिक, शार्टहैंड, मैंहदी, कुकिग, सिलाई, ब्यूटीशियन कोर्स, हैन्डीेक्राफ्ट ढोलक, आदि का प्रशिक्षण कुशल प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। ताकि बच्चे एवं युवा भविष्य में स्वरोजगार प्राप्त कर सकें। आयोजकों की माने तो सांई कम्प्यूटर सेटर द्वारा एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी आयोजन दो वर्गो में किया जा रहा है।
टूंडला, जन सामना संवाददाता। नारखी थाना क्षेत्र के गांव पचवान निवासी दिव्यांग जीतू कुशवाह को ग्राम प्रधान राजू यादव और ग्राम पंचायत अधिकारी जितेन्द्र यादव ने अपने स्तर से ट्राई साइकल भेंट की। दिव्यांग को ट्राई साईकिल प्रदान किए जाने के बाबत ग्राम पंचायत अधिकारी का कहना है कि जीतू गांव में सबसे गरीब व्यक्ति है। ट्राई साइकिल के अभाव में दिव्यांग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब उसे आने जाने में परेशानी नहीं होगी। ग्राम प्रधान राजू यादव का कहना है कि सभी को पीड़ित की मदद के लिए आगे आना चाहिए। हालांकि सरकार भी दिव्यांगों के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। फिर भी सभी को दिव्यांगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। मौके पर राजेश यादव, गजेन्द्र सिंह, बबलू यादव, रघुवीर सिंह, मायाराम आदि मौजूद रहे।
इलाहाबाद, जन सामना ब्यूरो। शहीद वॉल पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति पंकज मित्तल ने आम जन के लिए शीतल जल उपलब्ध हो इसकी शुरुआत की। शहीदों के संरक्षण में एक और नेक काम आज समारोह पूर्वक शुरू हुआ। बरनवाल सेवा समिति ने वाटर कूलर दान दिया है। सिविल लाइन बस अड्डे के सामने होने की वजह से इसकी उपयोगिता बढ़ गई है। यहां पर पीने के पानी की सार्वजनिक रूप से कोई व्यवस्था नहीं थी। इसका जिक्र न्यायमूर्ति पंकज मित्तल ने किया और कहा कि वैसे तो यह सरकार की जिम्मेदारी है कि पानी को बिना टैक्स और सरचार्ज के सभी लोगों को मुहैया कराए लेकिन यहां पर यह कार्य जनसहभागिता से हो रहा है। यह प्रशंसनीय है। डॉक्टर संजय बरनवाल, मोहन बरनवाल, मुकेश बरनवाल व अन्य सभी जिन्होंने पूरे मनोयोग से इस कार्य को पूर्ण कराया। अब यहां दिन-रात पानी की व्यवस्था रहेगी।