कानपुर, जन सामना संवाददाता। एक्सप्रेस रोड व्यापार मंडल के तत्वावधान में महामंत्री हाजी इकलाख मिर्जा की अध्यक्षता में एक्सप्रेस रोड पर कंबल वितरण का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अधिकारी कौशल राज शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरी रहे जानकारी देते हुए अध्यक्ष रोशन गुप्ता ने बताया कि एक्सप्रेस रोड व्यापार मंडल की तरफ से गरीबों को एक हजार कंबल वितरण किए गए एक ट्रक आलू का निशुल्क वितरण होगा व चाय और ब्रेड का वितरण भी किया गया डीएम कौशल राज शर्मा ने कहा कि एक्सप्रेस रोड व्यापार मंडल का यह कार्य सराहनीय है कड़कड़ाती हुई सर्दी में अगर किसी गरीब को एक कंबल सर्दी से निजात दिलाने के लिए कोई दे रहा है तो यह उसकी मानवता और इंसानियत है इकलाख मिर्जा और रोशन गुप्ता का यह कार्य सराहनीय है इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम हैRead More »
Jansaamna
कानपुर, जन सामना संवाददाता। कानपुर से देश की राजधानी जाने के लिए अब उड़कर जाने का विकल्प भी मौजूद है। 10 दिसंबर नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने एयर इंण्डिया की विमान सेवा का उद्घाटन करते हुए उड़ान सेवा का शुभारंभ किया। इसी के साथ व्यापारियों, नौकरीपेशा सहित जनसामान्य के लिए उड़ान सेवा की सुविधा का लाभ कानपुर व आसपास के कई जिलों के नागरिको को मिलेगा। इसी के साथ यात्रियों को देश के अन्य राज्यों सहित विदेश जाने को भी इस उड़ान से कनेक्टिविटी के साथ बहुत फायदा मिलेगा। उद्घाटन के दौरान कानपुर सांसद डॉ0 मुरली मनोहर जोशी, भोले सिंह अशोक दोहरे, विधायक सत्यदेव पचैरी, रघुनंदन सिंह भदौरिया, अरुण पाठक एम एल सी, जिलाध्यक्ष अनिता गुप्ता, उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी एवं भाजपा दक्षिण जिले के जिलामंत्री संजय कटियार, प्रकाश पाल, मनीष मिश्रा, अचल गुप्ता, मंडल महामंत्री संतोष जयसवाल, पवन सविता और अजय प्रताप वर्मा, अजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
घाटमपुर, कानपुर जन सामना संवाददाता। घाटमपुर को जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती दिख रही है। भूतपूर्व सैनिक महासभा के पूर्व सैनिकों की अगुवाई में स्थानीय नवयूवक संघ व कई अनेक संगठनों ने घाटमपुर को जिला बनाने का बीड़ा उठाया है। बीते रविवार की दोपहर वयोवृद्ध समाजसेवी रामकिशन के साथ हाथ में नारे लिखी तख्तियाॅं लेकर कस्बे के मुख्य चैराहे से होते हुए तहसील के गेट पर करीब आधा सैकड़ा नव जवानों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें घाटमपुर को जिला बनाने की मांग की गई है। उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में घाटमपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने मौके पर पहुंच कर ज्ञापन स्वीकार किया। इस दौरान दर्जनों यूवक व नगरवासी घाटमपुर को जिला बनाओ की नारेबाजी करते रहे। इस मौके पर प्रमुख रूप से भूतपूर्व सैनिक महासभा के अध्यक्ष जयमूर्ति यादव, पूर्व सैनिक इन्द्रजीत सिंह, प्रेमचन्द्र यादव, आर0एन0 गुप्ता राजेश सचान, एवं नवयूवक संघर्ष समिति की अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह चैहान, रजत सिंह, शिवम गुप्ता, प्रखर मिश्रा, शिवम यादव, पूष्पेंद्र द्विवेदी सत्यम चैहान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
कानपुर, जन सामना संवाददाता। कानपुर माल रोड स्थित पर छोटी बीबी के हाते में जितेन्द्र बाल्मीकि व कमलेश बाल्मीकि द्रारा निर्दलीय प्रत्याशी नीत नितिन कुमार का जोरदार स्वागत माला पहनाकर किया गया। कमलेश बाल्मीकि ने नीत नीतिन कुमार के बारे में क्षेत्रवासियों को जानकारी दी नितिन कुमार एक ऐसे व्याक्ति है। जो कि गरीब एवं निर्धन व्याक्तियों की पहले से ही मदद करते चले आ रहे है। नितिन कुमार ने कई सामाजिक सामूहिक विवाह में भी योगदान किया है। छोटी बीबी के हाते में क्षेत्रवासियों नवयुवक बूजुर्गो व माता बहनो ने नितिन कुमार को छावनी विधान सभा के सभी क्षेत्रों के घर घर जाकर अपने मिलने वालों व रिश्तेदारो का वोट दिलाकर विजय बनाने का संकल्प लिया। नीत नितिन कुमार ने भी यहां संकल्प लिया कि मुझे जब भी आप हमे किसी भी परेशानी में बुलायेंगे हम आप की परेशानी में मदद् के लिये जरुर से जरुर आयेगे व आप हमे अपने पास ही पायेंगे। क्षेत्र के माताओं व बूजुर्गों ने अपनी समस्यों को बताया। माताओं व बूजुर्गों की समस्यों को सुनकार जल्द से जल्द पूरा कराने का संकल्प लिया। छोटी बीबी हाते के क्षेत्रवासियों ने छावनी विधान सभा निर्दलीय प्रत्याशी नीत नितिन कुमार की भावनाओं व शब्दो को सुनकर काफी भावुक होकर व प्रसन्न होकर बार बार यहां आना नारा लागते रहे कि हम किसी भी कीमत पर आप के साथ है। हम सब आप के साथ है। जोरदार नारे साथ क्षेत्र में भी सम्पर्क कराया।