( आचार्य शिवप्रसादसिंह राजभर ‘‘राजगुरु’’, सिहोरा, जबलपुर )
सेवक से मालगुजार
सेवक बन सेवा करूं, झुक-झुक मांगी वोट ।
लेकिन अब यह कर रहा, जनता पर ही चोट ।।
जनता पर ही चोट, ले रहा वेतन भारी ।
हमें झुकाता फिरे, गजब की कारगुजारी ।।
‘‘राजगुरू’’ सब लील, रहा ये जनता के हक ।
बनता मालगुजार, किया था भरती सेवक ।।
नये सामन्त
घूमत देखे सड़क पर, नये गिद्ध, नव काग ।
लज्जित हो छुप गए कुछ, गये शहर से भाग ।।
शहर छोड़़ गे भाग, न ढूंढ़े मिलें पुराने ।
छीना सकल स्वभाव, हड़प के ठौर ठिकाने ।।
‘‘राजगुरू’’ पा वरद, हस्त कर रहे हुकूमत ।
सांसत सरल स्वभाव, देखते इनको घूमत ।।
Read More »
Jansaamna
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। आज निराला नगर मैदान रैली स्थल का निरीक्षण करने डा0 जोशी पहुंचे वहां पर उन्होंने ग्राउंड को तैयार किए जाने की समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण करने का निर्देश दिया हेलीपैड कहां कहां बनेंगे किस स्थान पर बैरिकेटिंग होगी सुरक्षा की दृष्टि से किस प्रकार व्यवस्था बनेगी इन सारी चीजों का विस्तृत व्योरा प्राप्त किया। मैदान के किनारे भरे हुए पानी पर बैरिकेटिंग के साथ टीन को भी लगाने का निर्देश दिया पार्किंग की व्यवस्था को भी व्यवस्थित करने के लिए और लोगों को ग्राउंड तक आने के लिए संकेत चिन्ह लगाने के निर्देश दिए मंच का काम देख रहे नीरज चतुर्वेदी से उन्होंने कहा कि मंच की हाइट, ऊंचाई पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। मंच के ऊपर खड़े होकर के सुनिश्चित कर लिया जाना चाहिए कि मंच पर खड़े होने के बाद ग्राउंड के अंतिम सिरे में खड़े व्यक्ति पर भी सीधी दृष्टि और उस व्यक्ति का मंच पर सीधा बिना व्यवधान के देखा जाना सुनिश्चित किया जाए। इस प्रकार से ऊंचाई को व्यवस्थित किया जाए। हेलीपैड और मंच आदि के निर्माण से पूर्व एसपीजी और प्रधानमंत्री के नॉर्मस, अनुसार उसके निर्माण को फालो किया जाए। एन वक्त पर जिससे कोई बदलाव की स्थिति ना रहे।