सुंदरीकरण की मिली सौगात: ऊंचाहार तहसील परिसर को सजाएगी एनटीपीसी
रायबरेली। एनटीपीसी अपनी नैगम सामाजिक दायित्व नीति के तहत परियोजना के आसपास के क्षेत्र में समाज कल्याण के नए-नए प्रयोग करती रहती है। इसी अनुक्रम में एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना ने ऊंचाहार तहसील परिसर के सौंदर्यीकृत करने का संकल्प लिया है। करीब साढ़े ग्यारह लाख रूपये की लागत से तहसील परिसर का सौंदरीकरण होने जा रहा है। उप जिलाधिकारी ऊंचाहार आशीष मिश्र तथा एनटीपीसी के मानव संसाधन विभाग की प्रमुख वंदना चतुर्वेदी की उपस्थिति में तहसील परिसर में भूमि पूजन किया गया। तहसील परिसर में साफ-सफाई, वृक्षारोपण तथा पार्क का निर्माण व उसका सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही पार्क में बैठने की व्यवस्था व इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण भी एनटीपीसी द्वारा कराया जाएगा। मानव संसाधन विभागाध्यक्ष वंदना चतुर्वेदी ने बताया कि एनटीपीसी विद्युत उत्पादन के अपने मूल ध्येय के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में अपने स्तर से भरपूर प्रयास करती रहती है। उसी के क्रम में तहसील परिसर को सजाने-संवारने का निर्णय लिया गया है। ताकि तहसील में आने वाले लोगों को सहूलियत भी मिल सके। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी आशीष मिश्र ने एनटीपीसी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऊंचाहार क्षेत्र के लिए ये गर्व की बात है कि भारत सरकार की एनटीपीसी जैसी बड़ी संस्था इस क्षेत्र में स्थित है। यहां न केवल आसपास के लोगों को प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रोजगार मिला हुआ है। इसके साथ ही साथ आसपास के गांवों व परियोजना प्रभावित लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए एनटीपीसी का योगदान अत्यंत सराहनीय है। इस अवसर पर तहसीलदार अजय कुमार गुप्ता सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं एनटीपीसी के विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Read More »
Jansaamna
फिरोजाबाद।दो माह से वेतन न मिलने के कारण डोर टू डोर के कर्मचारियों में आक्रोश भड़क गया। सुबह सैकड़ों कर्मचारियों ने जलनिगम में नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके कारण कूड़ा उठाने वाले वाहन भी बाहर नहीं जा सके। जानकारी मिलते ही डोर टू डोर योजना की कार्यदाई संस्था के अधिकारी मौके पर पहुंचे। और वार्ता के बाद किसी तरह मामला शांत कराया गया।सुहागनगरी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोर टू डोर कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी दिल्ली की लायन सर्विस कंपनी पर है। कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन न मिलने के कारण उनके समक्ष भुखमरी की समस्या पैदा हो गई है। इसी समस्या को लेकर बुधवार को कर्मचारियों का गुस्सा सड़क पर फूट गया। सुबह लगभग छह बजे सभी कर्मचारी लामबंद हो गए तथा उन्होंने जलनिगम के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना था कि दो महीने से वेतन न मिलने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बागपत। हिन्दू जागरण मंच बागपत की ओर से सभी नगरों व खंडों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नाम ज्ञापन दिए गये। जिसमे झारखंड के दुमका में मनचले युवक शाहरुख द्वारा 17 साल की 12 वीं की छात्रा को जिंदा जलाने पर फांसी की सजा दिलाने की मांग की गई।बड़ौत नगर में बड़ौत उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। जिसमे अमन गुप्ता, पुनीत वर्मा, विशु जैन आदि उपस्थित रहें।बागपत नगर में बागपत उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। जिसमे जिला उपाध्यक्ष कपिल शर्मा, राजीव राजपूत, अशोक शर्मा, अंकित शर्मा, राजीव विश्वकर्मा, शिवम, कमल कुमार, पवन कुमार एडवोकेट, कृष्ण कुमार, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहें।वही खेकड़ा नगर में भी उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। जिसमे प्रांत मंत्री प्रियंका आर्या, रामकुमार आर्य ,सुमित बैंसला, योगेश, नितिन, भूपेंद्र बैंसला, राहुल, राजीव गोयल, भूपेंद्र, सुचन सिंह ,नरेंद्र आर्य आदि मौजूद रहें।सिंघावली अहीर में थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया गया। जहां आशीष, निखिल, दीपांशु, दीपेश, मुकुल, अखिल आदि मौजूद रहें।
राजीव रंजन नाग,नई दिल्ली। केंद्रीय बैंक के दायरे को बढ़ाते हुए, भारत की अर्थव्यवस्था ने एक वर्ष में सबसे तेज गति से विस्तार किया। सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों से पता चलता है कि एक साल पहले अप्रैल-जून की अवधि में सकल घरेलू उत्पाद में 13.5% की वृद्धि हुई। ब्लूमबर्ग सर्वेक्षण में इसकी तुलना 15.3% औसत अनुमान से की जाती है।जबकि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है। वैश्विक मंदी की आशंकाओं और बढ़ती उधारी लागतों के कारण विकास की गति में नरमी देखी जा रही है। केंद्रीय बैंक ने मई के बाद से तीन दरों में बेंचमार्क नीति दर में 140 आधार अंकों की वृद्धि की है और मुद्रास्फीति को अपने 6 फीसदी लक्ष्य सीमा के तहत लाने के लिए और अधिक करने की लक्ष्य रखा है।भारत की अर्थव्यवस्था एक साल पहले की अप्रैल-जून तिमाही में 13. 5 फीसदी बढ़ी, जो एक साल में इसका सबसे तेज वार्षिक विस्तार है।
बागपत, जन सामना संवाददाता। जनपद के अमीनगर सराय स्थित “अपना घर आश्रम” में स्वर्गीय श्रीमती वीना आर्य धर्मपत्नी स्वर्गीय देवेंद्र आर्य की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सुपुत्र गौरव आर्य एवं तरुण आर्य ने परिवार सहित अपना घर आश्रम अमीनगर सराय में जाकर वहां के निवास करने वाले निराश्रित प्रभुजी को भोजन कराया और मिष्ठान वितरित किया। उन्होंने जलपान व दोपहर शाम के भोजन की व्यवस्था की। इस अवसर पर अभिमन्यु गुप्ता ने उनके स्वास्थ्य के बारे में प्रबंधक स्टाफ से जानकारी ली और व्यवस्थाओं की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा, अपना घर आश्रम निराश्रित बंधुओं के लिए अनुपम स्थान है। यहां पर इनकी सेवा करके आत्मिक सुख की अनुभूति होती है। इस अवसर पर अपना घर आश्रम के सचिव दिनेश जैन ने परिवार का आभार व्यक्त किया और पूरे दिन के भोजन की व्यवस्था के लिए साधुवाद दिया।
⇒सुविधाः प्रधान डाकघर में पार्सलों की पैकिंग हेतु विशेष बॉक्स, अब घर से पार्सल पैक कर लाने की जरूरत नहीं