
पवन कुमार गुप्ता,ऊँचाहार,रायबरेली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये।जिसमें गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।मंगलवार की दोपहर क्षेत्र के कानपुर-उन्नाव राजमार्ग पर सुदामापुर तिराहे के निकट टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार शिवप्रकाश निवासी बरारा बुजुर्ग थाना गदागंज व उमेश कुमार निवासी रसूलपुर थाना सलोन घायल हो गये।राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद शिवप्रकाश को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।दूसरी घटना ऊँचाहार-सलोन मार्ग पर एनटीपीसी गेट नम्बर 2 के निकट की है जहाँ मंगलवार की दोपहर बाद कार की टक्कर से बाइक सवार राकेश कुमार निवासी पूरे मालिन बहेरवा घायल हो गया।राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी लाया गया।जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल तीन लोग सीएचसी आये थे। जिसमें गंभीर रूप से घायल शिवप्रकाश व राकेश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
Read More »
Jansaamna
हाथरस।प्रदेश के सुयोग्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकतर अपनी सभाओं में यह कहते हुए सुने जाते है कि किसी भी प्रकार का कोई भी भ्रष्टाचार इस प्रदेश में किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा लेकिन जनपद के तहसील हाथरस सदर में बनी नवीन मंडी परिसर में भ्रष्टाचार का अंबार लगा हुआ है? और भ्रष्टाचार इतना छोटा नहीं कि कोई भी अधिकारी इसे आसानी से साफ कर सके? क्योंकि इस भ्रष्टाचार की जड़ें बहुत गहरी हैं और इसमें कई अधिकारी भी सम्मिलित हैं क्योंकि अभी तक कोई भी इस मंडी के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा नहीं की गई है?।कृषि मंडी उत्पादन सब्जी मंडी परिसर में सरकारी दुकानों कार्य करने हेतु सरकार की ओर से आवंटित की गई है परंतु दुकानों में कार्य करने के साथ-साथ स्थाई आवास बनाकर वह अपने पशुओं को पाल कर गंदगी फैलाते हैं।सब्जी मंडी परिसर की दुकानों में स्थाई निवास बनाकर पिछले काफी समय से लोग रह रहे है और खास बात यह है कि आज तक किसी भी अधिकारी द्वारा कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है क्योकि कुछ आढ़तियों के राजनेताओं से संबंध भी हैं जिस कारण कोई भी अधिकारी कार्यवाही नहीं कर पाते हैं? वही एक व्यक्ति तो ये भी कहता है कि कोई भी मंडी का कर्मचारी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है मेरी पहुंच बहुत ऊपर तक है ?शायद उसकी की बात में सच्चाई नजर आती है क्योंकि उस को पिछले काफी वर्षों में आज तक हटाया नहीं जा सका है?