चंदौली। जिले की बबुरी पुलिस ने बीते दिनों थाना क्षेत्र के गौरी गांव में संचालित अंब्रेला एजुकेशन सेंटर से चोरी गए 15 लैपटॉप व 1 टीवी को मुखबिर की सूचना पर शिव मंदिर पोखरे के पास से बरामद कर लिया तथा साथ ही एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य युवक पुलिस को देख कर भाग निकला।इस संबंध में बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान एवं वांछित अपराधियों व अपराध पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त पर थी. इसी दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की गौरी से चोरी हुए लैपटॉप मुकदमा अपराध संख्या 78/22 धारा 457,380 भादवि के माल व मुलजिम बबुरी पोखरे के पास स्थित टेंपो स्टैंड पर खड़े हैं जो कहीं जाने की फिराक में है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेर कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया लेकिन एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। पकड़े गए व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम प्रदीप कुमार पुत्र स्वर्गीय शिव शंकर गुप्ता निवासी डवक थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर बताया तथा फरार साथी का नाम सूरज कुमार मौर्य पुत्र राम अवध निवासी बंसीपुर थाना बबुरी जनपद चंदौली बताया है। पकड़े गए व्यक्ति की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से एक तमंचा 315 बोर एवं एक कारतूस बरामद हुआ. साथ ही दो प्लास्टिक की बोरी में रखे हुए सामान को खोलकर देखा गया तो 15 लैपटॉप व एक बोरी में एक एलईडी टीवी बरामद हुई। बरामद सामान व तमंचा के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि हम और हमारे साथी सूरज द्वारा 30 जून की रात में अंब्रेला एजुकेशन सेंटर गौरी में अर्ध निर्मित मकान के छत के रास्ते से अंदर घुसकर 15 लैपटॉप व टीवी चुराए थे. इसको हम लोगों ने मिलकर एक खंडहर में छिपा दिया था अब प्लानिंग के तहत एक ऑटो रिजर्व करके उसे बेचने के फिराक में बिहार ले जा रहे थे। पुलिस ने उक्त मुकदमे में धारा 411, 413 ,414 भादवी की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अतुल कुमार थानाध्यक्ष बबुरी, उप निरीक्षक सत्यनारायण शुक्ला, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, हेड कांस्टेबल अखिलेश सिंह, कांस्टेबल गौरव यादव, कांस्टेबल अमित यादव, कांस्टेबल कृष्ण कुमार यादव, कांस्टेबल राहुल खरवार तथा कांस्टेबल अनुज कुमार वर्मा शामिल थे।
Read More »
Jansaamna
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। एनटीपीसी ऊंचाहार की खेल संस्था क्रीड़ा परिषद द्वारा ऊंचाहार प्रीमियर लीग-2022 का आयोजन किया गया। इस मैराथन खेल प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के साथ-साथ महिला कर्मचारियों, आवासीय परिसर की महिलाओं व बच्चों तथा अन्य श्रेणी के खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। यह आयोजन लगभग एक माह तक चला। जिसमें विभिन्न श्रेणियों में क्रिकेट मैच आयोजित किए गए। ओपन कैटेगरी में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। जिसमें एनटीपीसी टाउनशिप की टीम ‘ब्लू-इंडियन’ ने विजेता का खिताब जीतकर मैच अपने नाम किया। महिला कैटेगरी में कुल 3 टीमों ने भाग लिया जिसमें पहली बार एनटीपीसी फीमेल एम्पलाइज की एक इंडिविजुअल टीम ने भाग लिया। इस कैटेगरी में टीम बॉल-बर्नर विजेता रही। कर्मचारियों की कैटेगरी में कुल 6 टीमों ने भाग लिया। सभी टीमें बहुत अच्छा खेलीं लेकिन उनको पछाड़ते हुए ‘डोमिनेटर टीम’ ने ट्रॉफी अपने नाम की।इतना ही नहीं इस प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरा उत्साह दिखाया। उनकी कैटेगरी में सीनियर और जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स की टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सतांव,रायबरेलीपवन कुमार गुप्ता।पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है । उसके विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है ।पुलिस ने क्षेत्र के गांव टिकरा निवासी बलदेव पासी को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए क्षेत्र के चमकझोना गांव के पास से गिरफ्तार किया है । तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है ।
इंदौर में नगरीय प्रशासन के चुनाव में मतदान का प्रतिशत सत्तर से पिछ्त्तर फीसदी तक हासिल करने के लिए तमाम दावे- वादे और जतन किए गये लेकिन इस मामले में सत्तारुढ राजनीतिक दल और इंदौर प्रशासन को मुंह की खानी पड़ी।
⇒पीड़ित युवक ने पुलिसकर्मियों द्वारा 43 हजार रूपए छीन लेने की शिकायत डीसीपी साउथ से की।
जयपुर। बजरंग द्वार व्यापार मंडल एवं श्री कृष्णा हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में क्षेत्र के 154 लोगों ने लाभ उठाया। इसी शिविर में रक्त दान में 51 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
कानपुर: अवनीश सिंह। ट्रांसपोर्ट नगर का मुख्य मार्ग की हालत खस्ताहाल है जो पहली बरसात में ही जलमग्न हो गई जिससे यहां पर करीब एक हजार की संख्या में ट्रांसपोर्टर प्रभावित हुए है।
कानपुर। भारतीय आजाद मंच ने हनुमंत विहार थानाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा को लिखित ज्ञापन देकर डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के निर्देशक व निर्माता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
-पीड़ित पत्रकार ने पीसीआई अध्यक्ष को भेजी लिखित शिकायत