
आज हम 21वीं सदी की दहलीज़ पर खड़े है औरतों ने अपनी अठारहवीं सदी वाली छवि बदलकर रख दी है, हर क्षेत्र में नारी एक सक्षम योद्धा सी अपना परचम लहरा रही है और परिवार का संबल बनकर खड़ी है, फिर भी कुछ लोगों की मानसिकता नहीं बदली। चाहे कितनी ही सदियाँ बदल जाए कामकाजी और नाईट ड्यूटी करने वाली स्त्रियों के प्रति कुछ अवधारणा कभी नहीं बदलेगी। घर से बाहर निकलकर काम करने वाली औरतों को एक अनमनी नज़रों से ही क्यूँ देखता है समाज का एक खास वर्ग? चंद हल्की मानसिकता वाली औरतों को नज़र में रखते रात को बाहर काम करने वाली हर महिला को आप गलत नहीं ठहरा सकते। मुखर महिला यानी बदचलन, किसी मर्द के साथ हंस कर बात करने पर महिला को शक कि नज़रों से ही देखा जाता है।
Read More »
Jansaamna
व्यक्ति के जीवन में धार्मिक भावनायें बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। धार्मिक आधार पर ब्रैनवास कर लोगों को मानव बंम तक बना दिया जाता है। जिसके अन्तर्गत लोग स्वयं के प्राण भी न्योछावर कर देते हैं। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार प्रतीत होता है सत्ता पाकर इतने दर्प में आ गई थी कि उसे लगता था वे जो भी करेंगे सभी विधायक आंख बंद करके उनका समर्थन करते रहेंगे। सरकार गठन के कुछ दिनों बाद से ही उद्धव सरकार अपने मूल उद्देश्य को तिलांजलि देकर अपनी सहयोगी पार्टियों को खुश करने और देश में अपनी दबंगई दिखाने के फार्मूले पर काम करती नजर आई। विगत ढाई वर्षों में कई ऐसे कार्य व वर्ताव किये जो विधायकों को क्या थोड़े से समझदार व्यक्ति तक को रास नहीं आये।सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा द्वारा मातोश्री के आगे हनुमान चालीसा की मात्र घोषणा करने भर से उन पर राजद्रोह का मुकदमा दायर किया जाना तो शिवसेना के ही मूल कैडर के गले नहीं उतरा। हिन्दू धार्मिकों के लिए हनुमान चालीसा बहुत महत्व रखता है। जब उन पर कोई संकट आता है तो सर्व प्रथम हनुमान चालीसा का स्मरण या पाठ करते हैं। हिन्दुओं की गहन आस्था पर कुठाराघात शिवसेना के विधायकों को ही आहत कर गया और लगता है इसी हनुमान चालीसा पर आघात ने शिवसेना के चालीस विधायकों को विचलित किया और पार्टी में बगावत करने पर मजबूर कर दिया। जिसकी परिणति देश देख रहा है।
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के कोटिया चित्रा ग्राम प्रधान पर गांव के ही एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि ग्राम प्रधान बाल-बाल बच गए। प्रधान ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।जुगराजपुर मजरे कोटिया चित्रा गांव निवासी नारेंद्र यादव ग्राम सभा के प्रधान हैं। मंगलवार की शाम वो पचखरा गांव स्थित हमामवीर बाबा हनुमान मंदिर पूजा-पाठ व दर्शन के लिए गए हुए थे। जहां से वापस लौटते समय रैयापुर गांव के पास गांव का ही एक युवक मिल गया और बीच रास्ते में खड़ा होकर ग्राम प्रधान के कार को रोक लिया। जिसके बाद आरोप है कि उसने कमर से तमंचा निकाल प्रधान पर निशाना साधते हुए फायर करना चाहा लेकिन कारतूस के मिस हो जाने के कारण तमंचे से फायर नहीं हो सका। जिसके बाद झल्लाए युवक ने कार के सामने वाले शीशे पर तमंचे के बट से कई प्रहार कर दिए ,जिससे कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। प्रधान के चीखने चिल्लाने पर ग्रामीणों ने दौड़ा कर हमलावर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हमलावर के अत्यधिक नशे में होने के कारण पुलिस उसे सीएचसी लेकर गई।
कानून एवं शांति व्यवस्था निरंतर बनाए रखे : डीएम-एसपी
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जगतपुर कोतवाली अंतर्गत बेही गांव निवासी जागेश्वर बृहस्पतिवार को बाबू गंज बाजार में घूम रहा था। बैंक चेकिंग में गई पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। पुलिस ने जिसे नेवादा रास्ते से दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास चाकू बरामद हुआ है।दूसरा मामला कोटिया चित्रा गांव निवासी अतुल कुमार यादव बृहस्पतिवार की सुबह गांव के पास तमंचा लेकर घूम रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई।कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि दोनों युवकों पर संबंधी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है।
कानपुर: अवनीश सिंह। कानपुर नगर में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। गुजैनी थाना क्षेत्र के बर्रा 8 इलाके में रहने वाली युवती सन 2018 में दादा नगर थाना गोविंद नगर स्थित फैक्ट्री में काम करती थी जहां उसी फैक्ट्री में साथ में एक युवक भी काम करता था जिसने युवती को अपना नाम रंजीत और खुद को हिंदू बता कर उसके संग दोस्ती की ओर अपने प्रेमजाल में फसांकर उसके संग करीब 1 साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा।
कानपुर। उमस भरी गर्मी की वजह से उल्टी, दस्त और बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। शहर के हैलट अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी हुई है। गुरुवार सुबह एक परिवार तीन लोगों को बासी खीर खाने के बाद हालत गंभीर हो गई। जिन्हें हैलट में भर्ती किया गया है। वहीं डायरिया, वायरल और संक्रमण जैसे मरीजों को भी ओपीडी से भर्ती करने के लिए रेफर किया गया है। पिछले 12 घंटों में हैलट में 31 मरीज भर्ती हो चुके है।
कानपुर नगर। भानु भास्कर, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा यू0पी0 112 वीडियों कान्फ्रेन्सिग सिस्टम के माध्यम से कानपुर जोन के परिक्षेत्रीय/समस्त जनपद प्रभारी व अपर पुलिस अधीक्षकगणों के साथ कानून-व्यवस्था, संयुक्त किसान मोर्चा के प्रस्तावित आन्दोलन, अग्निपथ, अग्निवीर योजना को लेकर की गयी तैयारियों की समीक्षा व अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर समीक्षा गोष्ठी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।