11 मार्च 2022 को कैंट आरओबी रेलवे उपरगामी प्रारम्भ होगा पुल
कानपुर। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कैंट रेलवे ऊपरगामी आरओबी पुल के निरीक्षण के दौरान दिए। उन्होंने सेतु निगम के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक स्थिति में 11 मार्च 2022 को पुल प्रारंभ हो जाए। शेष रह गए कार्य को दिन रात युद्ध स्तर पर पूर्ण किया जाए।उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करते हुए पुल निर्माण के साथ साथ पेटिंग, पुल में लगने वाली रेलिंग के कार्य को भी एक साथ किया जाएगा । उन्होंने सेतु निगम के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि रेलवे उपरगामी पुल के प्रारंभ में रेलवे ऊपरगामी पुल का साइन बोर्ड लगाया जाए।
Read More »
Jansaamna
कानपुर। मारुतिनंदन सेवा समिति और संकल्प सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर रतनपुर कालोनी पनकी में रक्तदान शिविर आयोजित किया। रक्तदान शिविर में संस्था के सदस्यो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पनकी थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह तथा चौकी प्रभारी आदेश सिंह ने रक्तदान शिविर में उपस्थित रहकर रक्तदाताओ का हौसला बढ़ाया। रक्तदान शिविर में उदयभान सिंह, आशुतोष विश्वकर्मा, संदीप शर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा सहित 31 रक्तदाताओ ने रक्तदान किया। संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष सन्तोष सिंह चौहान ने सभी रक्तदाताओ को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया।
पुलिस गश्ती की खुली पोल, एक ही गली मे आमने सामने खडे दो ई रिक्शा हुये चोरी
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं संस्कृत भारती परिवार की एक बैठक परिषदीय कार्यालय पर डा. एसपीएस चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से भगवान श्रीराम की जन्म जयंती का भव्य आयोजन कराने का संकल्प लिया गया।समिति पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि नव संवत्सर की पावन संध्या पर 2 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक छबीलेलाल गोस्वामी पीठाधीश्वर, श्यामाश्याम आश्रम के पावन सानिध्य में कोटला रोड स्थित रामलीला प्रांगण में भगवान श्रीराम की जन्म जयंती का भव्य आयोजन किया जायेगा। महायज्ञ कार्यक्रम प्रातः 6 से 8 बजे तक, मानस पाठ का सस्वर पाठ 9 से 12 बजे तक सम्पन्न होगा।
यूटा की जिलाध्यक्ष जया शर्मा ने एका ब्लाक की कार्यकारिणी का किया गठन, सौंपी जिम्मेदारी
घटना स्थल पर नगर विधायक मनीष असीजा एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने पहुंचकर लिया जायजा