हाथरस। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के अंतर्गत 20 फरवरी को जनपद में मतदान के दौरान उपयोग में लाई गई वीयू, सीयू तथा वीवीपैट को रखने हेतु एमजी पॉलीटेक्निक में स्थापित स्ट्रांग रुम एवं मतगणना के संबंध में की गई तैयारियों का जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने निरीक्षण कर जायजा लिया तथा तैनात सुरक्षा कर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ स्ट्रांग रूम की निगरानी रखने के निर्देश दिये।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि स्ट्रांग रूम की चक्रवात सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों, पुलिस निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ईवीएम की सुरक्षा हेतु प्रत्येक स्ट्रांग रूम को सीसीटीवी से आच्छादित किया गया है। स्ट्रांग रूम परिसर सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरे के साथ सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सीसीटीवी कंट्रोल रुम में जाकर विधान सभावार स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तथा सभी कैमरे क्रियाशील रखने के साथ ही निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समस्त सुरक्षा संबंधी व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी ऑपरेटर से पिछले समय की रिकॉर्डिंग को चैक करते हुए प्रत्येक समय की रिकॉर्डिंग को संरक्षित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर कोई व्यक्ति बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश नहीं करेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि बेरीकेटिंग की व्यवस्था सुव्यवस्थित ढंग से की जाये जिससे कि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। मतगणना कार्य में तैनात कार्मिकों एवं आने वाले अन्य व्यक्तियों के बैठने के उचित प्रबंध निश्चित स्थान पर करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचान अधिकारी डा. बसंत अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक मो. मोइनुल इस्लाम, मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट राजकुमार सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Read More »
Jansaamna
कानपुर।
कानपुर। गोविन्दनगर थाना क्षेत्र की घटना है, जहॉ स्टेशन रोड़ पर मलिक स्वीट हाउस नाम से एक मशहूर स्वीट हाउस है। दुकान के मालिक मलिक मिश्रा के अनुसार रोजाना की तरह शुक्रवार की रात को वह अपने र्निधारित समय से अपनी दुकान मे ताला लगाकर दुकान के ऊपर बने अपने घर मे चले गये।सुबह रोज के समयानुसार दुकान खोलने आये, तो शटर का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड गये।चोरी का शक होने पर उन्होने तत्काल कंट्रोल रूम पर सुचना दी। पुलिस के आने के बाद दुकान के अंदर जाकर देखा तो उनका लाकर ही गायब था।वही काउंटर मे रखे कुछ चॉदी के सिक्के भी गायब थे। मलिक मिश्रा के अनुसार लाकर मे लगभग पॉच लाख रूपये कैश व आठ से दस चॉदी के सिक्के रखे थे। जो की चोर चोरी कर ले गया है।वही ये सारी धटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई।
कानपुर। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा दिए गए दिशा- निर्देशों के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर मयंक कुमार जैन की अध्यक्षता में आगामी 12 मार्च को दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्रीमती श्रद्धा त्रिपाठी द्वारा बताया गया। यह भी बताया गया कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी न्यायालय में लंबित सभी प्रकार के वाद जो सुलह योग्य हैं का निस्तारण किया जाएगा एवं पीएलवी, पैनल लॉयर, आशा बहूओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्री के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
हरिद्वार, उत्तराखंड। बहादराबाद आर्य इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा शिविर के चौथे दिन जटवाड़ा पुल रविदास गंगा घाट पर सेवा कार्य कर लोगों को गंगा के प्रति स्वच्छता बनाये रखने को लेकर जागरूक भी किया गया। एन एस एस के जिला समन्वयक डॉ एस पी सिंह द्वारा सभी स्वयंसेवियों को गंगा को हमेशा स्वच्छ रखने हेतु संकल्प भी दिलवाया गया।
ऊंचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के तामसगढ़ मजरे खान आलमपुर सतहरा गांव निवासी एक युवक एटीएम में पैसा निकालने गया था। जहां ठगों ने एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 17 हजार रुपये निकाल लिये। जानकारी होने पर पीड़ित ने अज्ञात ठगों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। उक्त गांव निवासी अवधेश कुमार का सलोन क्षेत्र के बिन्दागंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में बचत खाता है। शुक्रवार को उसने बाबूगंज बाजार स्थित एटीएम से 1000 रुपये निकाले, उसी दौरान आरोप है कि जब वह पैसे निकालकर एटीएम से बाहर आया तो तीन अज्ञात लोग वहां आ गये। जिसमें एक व्यक्ति ने कहा कि एटीएम का नियम बदल गया है हम को कार्ड दो हम सही कर देते हैं। पीड़ित युवक ने अज्ञात युवक को अपना एटीएम कार्ड दे दिया। इसी बीच ठगों ने युवक का एटीएम कार्ड बदल कर दूसरा एटीएम कार्ड उसे थमा दिया और वहां से चले गये। थोड़ी ही देर बाद पीड़ित के मोबाइल पर दो किश्तों में 17 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया, तो उसके होश उड़ गये।
रायबरेली । तहसीलदार द्वारा कथित रूप से अधिवक्ताओं के उत्पीड़न के मामले में शनिवार को काफी गहमा गहमी रही। बातचीत के दौरान स्थित इतनी बिगड़ गई कि एसडीएम को हस्तक्षेप करना पड़ा।