घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। कस्बे में हो रही लगातार चोरियों को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार देर रात चैकिंग के दौरान घाटमपुर प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद त्रिपाठी, चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह व पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। कुष्मांडा मंदिर के पास एक दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे चोरो को घाटमपुर पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया। शनिवार अपराहन पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि कुमार सिंहने बताया कि देर रात चार चोर कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर में सर्राफा व्यापारी की दुकान को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। गश्त के दौरान पुलिस को चारों युवको पर शक होने के चलते पुलिस ने तीन युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।जब कि अन्य एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पकड़े गए गिरोह के सदस्यों में अरुण कुमार निवासी स्टेशन रोड आछी मोहाल पूर्वी घाटमपुर, अंकित उर्फ कल्लू पुत्र शिव भोला निवासी पुरवा, सागर उर्फ मटठा निवासी पुरवा आछी मोहाल घाटमपुर है। चोर इससे पहले भी घाटमपुर व आस पास के गांवों की कई दुकानों व घरो में चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है।जिसके चलते लोगो मे रोष व्याप्त था। पकड़े गए गिरोह के सदस्यों ने एक दर्जन से ज्यादा चोरी की वारदातें कबूली है। तीनो चोरो के पास से पुलिस ने नौ हजार नकदी समेत एक बाइक, चोरी में उपयोग किए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस चौथे अपराधी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।सिरदर्द बने चोर पुलिस हिरासत में
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। कस्बे में हो रही लगातार चोरियों को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार देर रात चैकिंग के दौरान घाटमपुर प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद त्रिपाठी, चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह व पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। कुष्मांडा मंदिर के पास एक दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे चोरो को घाटमपुर पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया। शनिवार अपराहन पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि कुमार सिंहने बताया कि देर रात चार चोर कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर में सर्राफा व्यापारी की दुकान को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। गश्त के दौरान पुलिस को चारों युवको पर शक होने के चलते पुलिस ने तीन युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।जब कि अन्य एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पकड़े गए गिरोह के सदस्यों में अरुण कुमार निवासी स्टेशन रोड आछी मोहाल पूर्वी घाटमपुर, अंकित उर्फ कल्लू पुत्र शिव भोला निवासी पुरवा, सागर उर्फ मटठा निवासी पुरवा आछी मोहाल घाटमपुर है। चोर इससे पहले भी घाटमपुर व आस पास के गांवों की कई दुकानों व घरो में चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है।जिसके चलते लोगो मे रोष व्याप्त था। पकड़े गए गिरोह के सदस्यों ने एक दर्जन से ज्यादा चोरी की वारदातें कबूली है। तीनो चोरो के पास से पुलिस ने नौ हजार नकदी समेत एक बाइक, चोरी में उपयोग किए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस चौथे अपराधी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
Jansaamna
महोब्बत के आगे जो ममता ले आती है। वो माँ कहलाती है।
इटावा, राहुल तिवारी।
चुंगथांगः सिक्कम। उत्तरी सिक्किम में लाचेन के नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए सीमा सड़क संगठन ने आज चुंगथांग कस्बे के निकट मुंशीथांग में तीस्ता नदी बने 360 फुट लम्बे झूला पुल को यातायात के लिए खोल दिया। 758 सीमा सड़क कार्यबल (बीआरटीएफ) की 86 सड़क निर्माण कंपनी (आरसीसी) ने स्वास्तिक परियोजना के अतंर्गत अक्तूबर 2019 में इस पुल का निर्माण शुरू किया था और जनवरी 2020 में यह बनकर तैयार हो गया।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की और COVID -19 से निपटने के उपायों पर चर्चा की।