रविवार की सुबह बेटे प्रज्ञान को गोद में लेकर अख़बार से कोई रोचक बाल-कहानी पढ़ाने की इच्छा अधूरी रह गई। किसी भी प्रमुख अख़बार में बच्चों के लिए एक भी रचना नहीं थी। समाज बच्चों को पढ़ने के लिए कहता है, पर उन्हें पढ़ने को क्या देता है? यह संपादकीय हमारे समाचार पत्रों की बच्चों के प्रति उपेक्षा पर गहरी चोट करता है और मांग करता है कि समाचार पत्रों में बच्चों के लिए नियमित स्थान आरक्षित हो — ताकि बचपन शब्दों से जुड़े, संवेदना से सींचा जाए और विचारों से पल्लवित हो।
-प्रियंका सौरभ
रविवार की सुबह थी। मन हुआ कि बेटा प्रज्ञान गोद में आए और हम दोनों मिलकर अख़बार में से कोई रोचक कहानी पढ़ें — ताकि आधुनिक स्क्रीन युग में भी शब्दों की मिठास उसे मिल सके। परंतु खेदजनक आश्चर्य हुआ कि प्रतिष्ठित अख़बारों में बच्चों के लिए एक भी कहानी, चित्रकथा, या बाल संवाद उपलब्ध नहीं था। इस पीड़ा से उपजा यह सवाल एक सामूहिक चिंतन की मांग करता है —“जब हम अपने अख़बारों में बच्चों के लिए छापते ही कुछ नहीं, तो हम उनसे पढ़ने की उम्मीद किस अधिकार से करते हैं?”
Read More »
Jansaamna
राजीव रंजन नाग: नई दिल्ली। एक साल पहले, भारत के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने न्यायालय में अपनी तीखी टिप्पणियों और तीखे फैसलों के लिए सुर्खियां बटोरीं। इलेक्ट्रोरल बॉन्ड पर उनका फैसला देश-दुनिया में चर्चा का कारण बना था। कल, वे तब चर्चा में आए जब सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से आग्रह किया कि नवंबर में सेवानिवृत्त हुए न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ जल्द से जल्द मुख्य न्यायाधीश का आधिकारिक आवास खाली कर दें। इसके तुरंत बाद, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद, न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने अपनी बेटियों के लिए उपयुक्त आवास खोजने में आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की, जिनकी विशेष ज़रूरतें हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि वे अपनी सार्वजनिक ज़िम्मेदारियों से अवगत हैं और उनका सरकारी आवास पर कब्ज़ा करने का कोई इरादा नहीं है। पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए अपनी बेटियों प्रियंका और माही के बारे में विशेष बातचीत की है, जिनका वे पालन-पोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैसे इन बेटियों ने उन्हें और उनकी पत्नी कल्पना दास को खुशियाँ दी हैं और कैसे उनकी स्थिति को चौबीसों घंटे ध्यान देने और उनकी सुविधा के अनुसार घर की ज़रूरत है। उनकी दोनों बेटियां विशेष श्रेणी की हैं।
हाथरस। “एक पेड़ माँ के नाम” महाभियान के अंतर्गत सोमवार को हाथरस में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी के नेतृत्व में वाटर वर्क्स परिसर में सैकड़ों पौधे रोपे गए। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि मां और प्रकृति दोनों ही निःस्वार्थ प्रेम की प्रतीक हैं। मां जहां जीवन भर स्नेह देती है, वहीं वृक्ष हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। इसी पवित्र भावना को आत्मसात करते हुए “वृक्षारोपण जन आंदोलन – 2025” के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया गया। इसके साथ ही पालिकाध्यक्ष ने जलकल विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण भी किया और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभाग से जुड़ी समस्याएं सुनीं।
लखनऊ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज योजना भवन में इसरो, अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार एवं रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन्स सेण्टर, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में ‘विकसित भारत 2047 के निर्माण हेतु उत्तर प्रदेश के परिपेक्ष्य में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग विषयक’ पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इसरो के चेयरमैन एवं अंतरिक्ष विभाग भारत सरकार में सचिव डॉ० वी० नारायणन ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।
शिकोहाबाद। राही गोशाला को समाप्त किये जाने के बाद अब पालिका नौशहरा के समीप स्थाई गोशाला का निर्माण करा रही है। जिसका कार्य तेजी से चल रहा है। सोमवार को पालिकाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर गोशाला निर्माण कार्य को देखा। इस दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था से गोशाला का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।
शिकोहाबाद। यादव कालोनी में इंदूज टावर्स लिमिटेड द्वारा एक हाई टार्वस लगाया जा रहा है। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। इस मामले में मुहल्ले के लोग सोमवार को जिलाधिकारी से मिले। स्थानीय लोगों ने डीएम से टावर्स को हटवाए जाने की मांग की है।
फिरोजाबाद। अग्रोह विकास समिति मुख्य शाखा द्वारा मोनार्क होटल में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्र-छात्राऐं के चेहरे पर मुस्कान दौड़ गई।
नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी से राहत देने के लिए शुक्रवार को एक पायलट परियोजना शुरू की गई, जिसके तहत ट्रैफिक पुलिस और पीडब्ल्यूडी के फील्ड कर्मचारियों को ‘कूल वेस्ट जैकेट’ वितरित किए गए। यह पहल दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री परवेश साहिब सिंह द्वारा शुरू की गई है और इसका उद्देश्य गर्मी के मौसम में खुले में काम करने वाले कर्मचारियों को सुरक्षित रखना है। यह योजना दिल्ली हीट एक्शन प्लान के तहत शुरू की गई है। कूल वेस्ट जैकेट में 10,000 mAh बैटरी से चलने वाली डुअल फैन यूनिट (5V) लगी होती है, जो तुरंत ठंडक देती है।
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने नौबस्ता निवासी प्रवीण मिश्रा को उनके संगठनात्मक कार्यों और समर्पण को देखते हुए बर्रा मंडल का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल देखने को मिला और उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों को विधायक महेश त्रिवेदी एवं जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बर्रा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह परिहार ‘बिट्टू’ ने कहा कि प्रवीण मिश्रा विगत कई वर्षों से संगठन के कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कर रहे थे, इसी को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।