Sunday, September 13, 2026
Breaking News

शिव वृक्ष परिवार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

फिरोजाबाद। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान और केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर शिव वृक्ष परिवार द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। शिव वृक्ष मित्र डॉ. अमित गुप्ता ‘रक्तवीर’ के नेतृत्व में पारसनाथ मार्केट पार्क, रामलीला चौराहा और लंका वाली बगीची, रामलीला मैदान में 25 छायादार एवं फलदार पौधे, जिनमें बेल, अमरूद, आम और पीपल के पौधे शामिल थे, लगाए गए। इस दौरान प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया। डॉ. अमित गुप्ता ‘रक्तवीर’ ने बताया कि देशभर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर हरियाली अमावस्या के अवसर पर वृक्ष मित्र परिवार के साथियों ने भी पौधारोपण कर इस संकल्प को जन-अभियान का स्वरूप दिया है।

Read More »

नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, दुकानदार का सिर फूटा

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा रसूलपुर से नालबंद तक चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जमकर बवाल हो गया। कार्रवाई का विरोध कर रहे दुकानदारों और नगर निगम की टीम के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि अचानक जेसीबी चलाकर दुकानों के टीन आदि तोड़े गए, जिसमें एक दुकानदार आकाश गुप्ता के सिर में चोट लग गई। घायल के सिर में दो टांके आए हैं। घटना के दौरान कई अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने नगर निगम की टीम पर मनमाने तरीके से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। भाजपा पार्षद अजय गुप्ता ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर दुकानदारों का बेवजह नुकसान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी के नाम पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन दुकानदारों को पर्याप्त जानकारी और मौका दिए बिना जेसीबी चला दी गई।

Read More »

एमसीएफ में उत्कृष्ट कार्य और नवाचार के लिए रेलकर्मी सम्मानित

रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (एमसीएफ), रायबरेली में सुरक्षा, गुणवत्ता, उत्पादकता और कार्यकुशलता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रेलकर्मियों को महाप्रबंधक रामन कृष्णन ने सम्मानित किया। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा किए गए विभिन्न इनहाउस प्रयोगों और नवाचारों की सराहना की गई। फर्निशिंग शॉप में अंडरफ्रेम की ओवरहेड ड्रिलिंग को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए पैर से संचालित ड्रिलिंग मशीन विकसित की गई। पहले कर्मचारी हाथ से संचालित ड्रिलिंग मशीन को जांघों से थ्रस्ट देकर ऊपर की ओर ड्रिलिंग करते थे, जिससे सुरक्षा जोखिम के साथ वर्कमैनशिप और गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका रहती थी। इस समस्या को उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर रविंद्र कुमार चौहान ने चिन्हित किया और टूल रूम के सहयोग से इसका समाधान विकसित किया। इसमें वरिष्ठ यांत्रिक इंजीनियर एम. नैयर कलाम, कनिष्ठ इंजीनियर अमरनाथ यादव, शिवकांत और टेक्नीशियन नुरूल होदा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Read More »

सासनी रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी जीआरपी

हाथरस। रेलवे स्टेशन यार्ड के पास बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि पीआरबी के माध्यम से रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर खंडेलवाल चौकी प्रभारी वीर सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी। रेलवे पुलिस के अधिकारी और जवान भी मौके पर पहुंचे तथा शव को रेलवे लाइन से हटाकर पंचनामा की कार्रवाई की। मृतक की पहचान मनोज कुमार पुत्र देव प्रकाश निवासी भूतपुरा के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।

Read More »

देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यापीठ, छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली

हाथरस। शासन के आदेशानुसार कस्बे के विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में राष्ट्रध्वज थामे विद्यार्थियों के देशभक्ति के नारों से पूरा कस्बा गुंजायमान हो उठा।बुधवार को निकाली गई रैली को प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल ने विद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘देश के अमर शहीद अमर रहें’ के गगनभेदी नारे लगाए। विद्यार्थियों ने विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से स्थानीय लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

Read More »

नववर्ष मेला समिति का रक्तदान शिविर 26 अगस्त को

मथुरा। नववर्ष मेला समिति की सरस्वती शिशु मंदिर, दीनदयाल नगर में आयोजित बैठक में 26 अगस्त को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। शिविर का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, दीनदयाल नगर में किया जाएगा। समिति के महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि नववर्ष मेला समिति के रजत जयंती वर्ष में सेवा कार्यों के तहत पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी रक्तदाताओं को रक्तदान कार्ड, प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान किए जाएंगे। समिति उपाध्यक्ष लोकेश गर्ग ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में पहुंचकर इस पुनीत कार्य में भागीदारी करने की अपील की। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रक्तदान के लिए अपनी-अपनी संख्या दर्ज कराई।

Read More »

नगर के पालीवाल हॉल में 21 अगस्त से होगी शिव महापुराण कथा की अमृत वर्षा

फिरोजाबाद। शिव महापुराण कथा एवं रुद्र महायज्ञ का आयोजन 21 से 27 अगस्त तक नगर के पालीवाल हॉल में किया जाएगा। इसकी भव्य कलश यात्रा 21 अगस्त को राधाकृष्ण मंदिर से निकाली जाएगी। इसमें 251 मातृशक्ति सिर पर मंगल कलश धारण कर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ यात्रा में शामिल होंगी। कलश यात्रा नारी शक्ति, सनातन संस्कृति और भगवान शिव के प्रति आस्था का संदेश देगी। शिव महापुराण कथा का वाचन प्रणवपुरी महाराज द्वारा किया जाएगा। कथा में प्रधान यजमान राकेश गोयल एवं मीरा गोयल तथा मुख्य यजपति नीरज जिंदल एवं शिल्पा जिंदल होंगी। वार्ता के दौरान देवव्रत पांडेय, डॉ. उपेंद्र गर्ग, भानु उपाध्याय, राजेश दुबे आदर्श, राजवर्धन सिंह, राकेश गोयल, विक्की अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, अनन्य जिंदल, नितिन अग्रवाल, अमित जैन राजा, बृजेश यादव आदि मौजूद रहे।

Read More »

आगरा कैंट स्टेशन और रेलवे कॉलोनी की जलापूर्ति व्यवस्था होगी मजबूत

आगरा/मथुरा। यात्रियों और रेलकर्मियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आगरा मंडल द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन और रेलवे कॉलोनियों की जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पांच नई ओवरहेड वाटर टंकियां तैयार की गई हैं। इन नई टंकियों के निर्माण का उद्देश्य स्टेशन और रेलवे कॉलोनियों में जलापूर्ति को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने के साथ जल भंडारण क्षमता बढ़ाना है। इससे आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत आधार मिलेगा। पांच नई ओवरहेड वाटर टंकियों में से चार का निर्माण पाइपलाइन सहित पूरा हो चुका है। वहीं, एक टंकी का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, जबकि उससे संबंधित पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है।

Read More »

परिवहन विभाग ने शुरू किया 15 दिवसीय सुरक्षा अभियान

मथुरा। परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश मुख्यालय के निर्देश पर प्रदेशभर में अनफिट एवं सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ 15 दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान ‘मिशन सेफ फ्यूचर 2.0’ शुरू किया गया है। अभियान 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक चलेगा। एआरटीओ (प्रवर्तन) राजेश राजपूत के निर्देशन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन द्वितीय दल) सतेंद्र कुमार सिंह, यात्रीकर अधिकारी संदीप चौधरी और यात्रीकर अधिकारी पूजा सिंह ने जिले में संचालित स्कूली बसों, वैन तथा निजी और अनुबंधित वाहनों की जांच की। टीम ने वाहनों की फिटनेस, परमिट, प्राथमिक उपचार बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, चालकों की योग्यता और आवश्यक दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल की। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों में कमी, अनफिट वाहनों के संचालन और आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर 15 स्कूली वाहनों (बस और ईको) के चालान किए गए। वहीं, तीन स्कूली वाहनों को जिले के विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया।

Read More »

सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता पर बहाने नहीं, अब जवाब दीजिये!

उत्तर प्रदेश में सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर योगी सरकार द्वारा अनेक दावे किये जाते हैं। जैसे कभी कायाकल्प की तस्वीर दिखाई जाती है, कभी स्मार्ट कक्षाओं और सुविधाओं का ढिंढोरा पीटा जाता है, तो कभी नामाँकन बढ़ने को उपलब्धि बताकर अपनी पीठ थपथपाई जाती है। लेकिन, असली सवाल आज भी वहीं खड़ा है कि, ‘सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को क्या गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है ?’
यदि जवाब संतोषजनक नहीं है तो फिर करोड़ों रुपये खर्च करने और योजनाओं की लम्बी सूची गिनाने और ढिंढोरा पीटने का औचित्य क्या है ? शिक्षा का स्तर क्यों दिनों दिन गिरता जा रहा है ?
जमीनी हकीकत यह है कि आम अभिभावक, जो आर्थिक रूप से बहुत सक्षम नहीं है, वह भी अपने बच्चों को निजी विद्यालयों में भेजने के लिये मजबूर हो रहा है। उसे मालूम है कि, ‘निजी विद्यालयों की भारीभरकम फीस देनी पड़ेगी, कमीशन का लेप लगाकर तैयार की गई किताबें-कॉपी खरीदनी होंगी, ड्रेस और अन्य खर्चों का बोझ लादा जाया जायेगा।’ यह सबकुछ जानने के बावजूद अभिभावक यह मानकर अपनी मेहनत का पैसा खर्च कर रहा है कि, ‘निजी विद्यालय में कम से कम उसके बच्चे को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।’

Read More »