सैफई थाने के सामने चल रहा है अवैध टेम्पो स्टैंड, दर्जनों दुर्घटना हो चुकी है बीते वर्ष
मेडिकल यूनिवर्सिटी के चौराहे पर अवैध टेम्पो स्टैंड हो रहा है संचालित, पुलिस मौन
सैफई थानाध्यक्ष का ब्यान इटावा सैफई रोड पर नही हो रहा है अवैध टेम्पो का संचालन, तो किस पर करे कार्यवाही
सैफई,इटावा। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश का असर पूरे प्रदेश में जोर शोर से दिखाई दे रहा है। लेकिन सैफई थाने के एसओ मुख्यमंत्री के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे है। और अवैध टेम्पो मैजिक का पुलिस के संरक्षण में अवैध संचालन हो रहा है।इटावा जिले के हर थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री का आदेश का पालन कराने की कमान खुद एसएसपी इटावा जय प्रकाश सिंह ने संभाल रखी है। पुलिस अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन कराने में दिन रात एक किए हुए हैं। इटावा में दर्जनों की संख्या में अवैध टैक्सी स्टैंड अवैध बस स्टैंड पर कब्जे खाली कराए जा रहे हैं लेकिन सैफई में मुख्यमंत्री के आदेश को सैफई थाने का प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद तारिक ठेंगा दिखा रहा है। सैफई में लगभग 200 टेंपो का संचालन होता है टेंपो संचालकों की वजह से मेडिकल यूनिवर्सिटी के चौराहे पर जाम की स्थिति रहती है कई एंबुलेंस टेंपो चालकों के जाम में फंसी रहती हैं।
Read More »
Jansaamna
शहाबगंज.चन्दौली। किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने जागरण अभियान के तहत किसान पंचायत का आयोजन क्षेत्र के बटौवा गांव में राधेश्याम पांडे के आवास पर किया।इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने खेती के गहराते संकट पर गंभीर चर्चा की। किसान विकास मंच के अध्यक्ष राधेश्याम पांडे ने 26 जून को स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया और उसी दिन किसान महापंचायत करने का भी निर्णय लिया गया।ब्लॉक अध्यक्ष अशोक द्विवेदी ने एमएसपी कानून बनाए जाने के लिए आंदोलन की रणनीति बनाने पर चर्चा की। महामंत्री त्रिलोकीनाथ में किसानों के अन्दर जागरूकता बढ़ाने के लिए गांव गांव किसानों से रूबरू होने के लिए सुझाव दिया। संगठन मंत्री राम अवध ने पोटाश और डीएपी की बढ़ी हुई कीमतों को वापस कराने के लिए किसान आंदोलन तेज करने का संकल्प दोहराया।
जनपद में 432273 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का दिया जा रहा है लाभ
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बचत भवन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी द्वारा अवगत कराए गया कि शासन के निर्देश के क्रम में 38 जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा कुल 114 आंगनबाड़ी केंद्र गोद लिए गए हैं जिन्हें छह माह में स्वास्थ्य एवं पोषण ईसीसीई तथा आधारभूत सुविधा के मानको पर आदर्श आंगन बाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गोद लिए गए गांव का प्रत्येक माह भ्रमण किया जाना सुनिश्चित करें कि आंगनबाड़ी केंद्र पर शालापूर्व शिक्षा स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सेवाएं गुणवत्ता पूर्ण ढंग से दिया जाए तथा आंगनबाड़ी केंद्र पर पेयजल शौचालय विद्युतीकरण की सुविधाएं कायाकल्प एवं कन्वर्जेंस के माध्यम से सुनिश्चित करें।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जिलाधिकारी ने तीन बच्चों को बैंग व प्रमाण पत्र किया वितरित
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। एनटीपीसी ऊंचाहार में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा सफाई अभियान चलाया गया। परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक अभय कुमार समैयार की अगुवाई में एक विशेष सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, सभी जन सेवी संस्थाएं जैसे प्रियदर्शिनी महिला क्लब, जागृति क्लब, क्रीडा परिसर, यूनियन व एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं महिला व बच्चों ने बड़ी संख्या में उत्साह के साथ भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अलग-अलग समूह बनाकर परियोजना परिसर तथा उसके आसपास सफाई कर्मियों के साथ मिलकर स्वयं श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की।परियोजना प्रमुख समैयार ने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि स्वयं की तथा अपने आसपास की सफाई रखना ये हमारे कार्य-व्यवहार में समाहित होना चाहिए क्योंकि स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है और एक स्वस्थ समाज ही राष्ट्र को और अधिक स्वस्थ, सशक्त एवं सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संबल प्रदान करता है।
सिकंदराराऊ।पुरदिलनगर कस्बा चौकी प्रभारी सोनू राजौरा ने एससी एसटी एक्ट के मामले में वांछित चल रहे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष समेत चार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। राजौरा ने बताया कि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गंगाराम कुशवाह पुत्र रेवती निवासी मोहल्ला पथवारी गेट पुरदिलनगर थाना सिकंदराराऊ एक मामले में वांछित चल रहे थे। कोर्ट में हाजिर न होने पर उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। चौकी प्रभारी सोनू राजोरा ने रविवार को गंगाराम कुशवाहा एवं कमल पुत्र घनश्याम राकेश कुमार ठेकेदार पुत्र चिरंजीलाल, डब्लू पुत्र जगबीर निवासीगण मोहल्ला पटवारी गेट पुरदिलनगर को न्यायालय से एससी एसटी एक्ट में जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।
रायबरेली ,पवन कुमार गुप्ता।पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार का स्थानांतरण हो गया है। उनके स्थान पर आलोक प्रियदर्शी को रायबरेली का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।प्रदेश शासन ने रविवार की दोपहर प्रदेश के 11 आईपीएस अफसरों के तबादले किए है। जिसमे रायबरेली के पुलिस अधीक्षक रहे श्लोक कुमार को एसएसपी बुलंदशहर बनाया गया है। उनके स्थान पर पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर रहे आलोक प्रियदर्शी को रायबरेली का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।