⇒शिक्षक संगठनों द्वारा दिए गए ज्ञापनों पर नहीं दे रहे ध्यान
कानपुर देहात। उमस भरी गर्मी की वजह से परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे बहुत ही परेशान हो रहे हैं। गर्मी की वजह से विद्यालय में ही कोई बच्चा बेहोश हो जा रहा है तो कोई विद्यालय परिसर में ही उल्टी और दस्त कर रहा है। आंखों की फ्लू बीमारी भी अपना कहर बरपा रही है। वहीं विद्यालयों के निरीक्षण की जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारी एसी में बैठकर मौज कर रहे हैं। उन्हें इस उमस भरी गर्मी में भी विद्यालयों का मौसम पूरी तरह से सुहावना लग रहा है। वहीं गर्मी की वजह से विद्यालयों में आ रही परेशानी की वजह से लगातार छात्र संख्या पर भी इसका असर पड़ रहा है। बीते कुछ दिनों से मानसून में एकदम से बदलाव आ गया है। तेज धूप होने की वजह से वातावरण में उसम बढ़ गई है। इसकी वजह से लगातार उसम भरी गर्मी पड़ रही है। लगातार उमस भरी गर्मी पड़ने की वजह से विद्यालयों में स्थिति और भी खराब हो गई है।
Read More »
Jansaamna
सन्दलपुर, कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज विभाग ने निर्वाचित महिला ग्राम प्रधानों को और सशक्त वनाने के लिये अनोखी पहल की शुरुआत की है जिसके चलते डीपीआरसी भवन माती मुख्यालय मे जनपद के सभी विकास खण्डों मे निर्वाचित हुयीं महिला ग्राम प्रधानों को नेतृत्व क्षमता वढाने बिषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मे योग्य एंव विलक्षण प्रतिभा के धन प्रशिक्षको ने सभी महिला प्रधानों को प्रशिक्षित किया
कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडे द्वारा विकासखंड क्षेत्र मैथा का भ्रमण किया गया, भ्रमण के दौरान एकल फाउंडेशन और फ्रंटियर स्प्रिंग के माध्यम से बस में कंप्यूटर प्रशिक्षण बच्चों के दिए जाने कार्य का जायजा लिया गया। वहां पर उपस्थित एकल फाउंडेशन की टीम की सदस्य अनुराधा और उनकी सहयोगी टीम द्वारा बच्चों को कंप्यूटर प्रशिक्षण भली-भांति प्रदान किया गया।
रसूलाबाद। अंगदपुर स्टाफ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की हुई मौत होने के कारण करीब 1 घंटे तक यातायात बाधित रहा। रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंगदपुर स्टॉप के पास टैंकर चालक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क जाम हो गई जो करीब 1 घंटे तक यातायात बाधित रहा। बाइक सवार युवक विकास 20 दहेली से अंगदपुर गाँव जा रहा था।
कानपुर देहात। शासन के निर्देशों एवं जिलाधिकारी नेहा जैन के मार्गदर्शन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक एवं दस्तक अभियान चलाए जा रहें हैं। कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 25 जुलाई 2023 को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में साफ सफाई अभियान एवं एन्टी लार्वा का छिड़काव, नालियों की साफ सफाई, पंपलेट वितरण एवं चस्पा करने आदि का कार्य किया गया। जिसके अंतर्गत आज मंगलवार को ग्राम पंचायत अश्वी, पिंडार्थू में सफाई कर्मियों द्वारा नालियों की साफ-सफाई की गई तथा घास कटाई की गई।
चकिया, चन्दौली। अखिल भारतीय किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मणिपुर में मचे बवाल के विरोध में काली जी के पोखरे से जुलूस निकाल कर तहसील में प्रदर्शन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।इस दौरान कहा गया कि मणिपुर में दलित, आदिवासी महिलाओं के साथ यौन उत्पीडन सहित तमाम घटनाएं यह साबित करती है कि मणिपुर के अंदर कोई कानून व्यवस्था काम नहीं कर रही है