ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जालौन जिले से ऊंचाहार रोजी रोटी कमाने आए छोटे व्यवसाई युवक ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया हैं। घटना क्षेत्र के जमुनापुर चौराहा के पास की है। जालौन जिले के बिनौरा गांव निवासी केशव प्रसाद पुत्र हरि सिंह अपने भाई ऋषभ के साथ जमुनापुर चौराहा पर सड़क के किनारे ठेला लगाकर पानी पूरी बेंचते थे। करीब तीन माह पहले दोनो भाई यहां आकर एक किराए के मकान में रहते थे। उनके साथ उनकी मां व पिता भी रहते थे। किंतु चार दिन पहले उनके माता पिता गांव चले गए थे। घटना गुरुवार सुबह की है । बताया जाता है कि युवक किसी से फोन पर बात कर रहा था , जबकि उसका भाई शौच के लिए बाहर चला गया। अब वह वापस लौटा तो देखा तो उसका भाई घर के दूसरी मंजिल के आंगन में लगे लोहे के जाल में रस्सी से फांसी के फंदे पर लटक रहा था। कमरे का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। उसके बाद आसपास के लोगों की मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया है।
कहीं फोन पर हुई बातचीत तो नहीं बनी, आत्महत्या का कारण
मृतक युवक के भाई ने बताया कि सुबह जब उसका भाई सोकर उठा तो वह सामान्य था। उसने सुबह ही किसी को फोन किया और उससे लंबी वार्ता कर रहा था। इस बीच वह शौच के लिए चला गया। उसी फ़ोन कॉल के बाद बात बिगड़ गई थी। जिससे उसके भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन को भी कब्जे में लिया है। कार्यवाहक कोतवाल विनय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है ।
Read More »
Jansaamna
पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। टेंट हाउस की दुकान से फर्जी नाम पर टेंट सामग्री बुक कराकर समान उठा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। क्षेत्र के गांव गंगेहरा गुलाल गंज निवासी राजेश कुमार पाल की पटेरवा चौराहा पर टेंट की दुकान है। करीब एक सप्ताह पहले उनकी दुकान से एक व्यक्ति टेंट का सामान बुक कराकर पिकप से उठा ले गया। उसने दुकान पर अपना नाम दिनेश यादव निवासी सरेनी गांव लिखाया था। कई दिन बाद जब सामान वापस नही आया तो दुकानदार गांव पहुंचा ।
ऊँचाहार, रायबरेली। नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डा. शमीम अख्तर अंसारी का गुरुवार को निधन हो गया है। उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें एनटीपीसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कानपुरः राघवेन्द्र सिंह। जैसा कि आप सभी जानते ही है कि प्रदेश में आज से हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं प्रारम्भ हो गयी है, जो निरन्तर संचालित रहते हुए दिनांक 12-04-2022 को समाप्त होंगी। शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में इन परीक्षाओं को नकल विहीन तथा शांतिपूर्णढ़ंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु स्थानीय प्रशासन पूर्णरूप से कटिबद्ध है।
कानपुरः प्रभात गुप्ता। गंगा में गिर रहे दूषित पानी के सम्बन्ध में विगत कुछ दिनों विभिन्न स्तरों से सूचनाएं/शिकायते प्राप्त हो रही थी, इसका त्वरित संज्ञान लेते हुए आयुक्त ने एक सप्ताह पूर्व गंगा में गिर रहे दूषित पानी को तत्काल ठीक कराने के सम्बन्ध में महाप्रबन्धक, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई व कार्यदायी संस्था कानपुर रिवर मैनेजमेंट प्रा0 लि0 (के0आर0एम0पी0एल0) के अधिकारियों के साथ बैठक कर कमियों को दूर कर उचित कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये थे, परन्तु एक सप्ताह व्यतीत हो जाने के उपरान्त भी स्थिति में कोई सकारात्मक सुधार नहीं पाया गया।
कानपुर। उप्र सरकार के लाख प्रयासों केे बावजूद राहगीरों के लिये आवारा गौवंश परेशानी का सबब बने हुए हैं। चुनावी माहौल के दौरान जरूर कुछ ऐसा लगने लगा था कि आवारा जानवरों अथवा गौवशों से मुक्ति मिल जायेगी लेकिन चुनाव खत्म हुए और परिणाम आ गया लेकिन आवारा जानवरों (गौवंशों) के झुण्ड फिर से सड़कों पर दिखने लगे। आवारा जानवरों के झुण्डों को देखकर ऐसा लगता है कि गौशालायें फिर से पुराने ढर्रो पर आ गईं है और आवारा गौवंशों के छुट्टा छोड़ देने लगीं हैं।
चंदौली। आज विश्व क्षय रोग दिवस पर जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के क्षय रोगियों को गोद लेने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में टीबी उन्मूलन की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि गोद लिए हुए टी0वी0 मरीजों का समय-समय पर हाल चाल लेते रहें उनकी मानिटरिंग करते रहें व यथासंभव न्यूट्रिशन भी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावी कार्रवाई करते हुए हम जनपद को टीवी रोग से मुक्त कराएंगे।