
नवागंतुक जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने किया कार्यभार ग्रहण
पवन कुमार गुप्ता:रायबरेली।जनपद के नवागंतुक जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव वर्ष 2009 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी है। आंध्र प्रदेश की रहने वाली जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव इससे पूर्व औरया, बहराइच, बस्ती जनपदों के जिलाधिकारी सहित विशेष सचिव निर्वाचन एवं अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी आदि कई महत्वपूर्ण पदो पर रह चुकी है। जिलाधिकारी ने बचत भवन के सभागार मे आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभ परक योजनाओं को जागरूकता के साथ अंतिम छोर में बैठे गरीब पीड़ित व्यक्ति को शासन की सुविधाओं से लाभान्वित करना, न्याय दिलाने के साथ ही जनपद में कानून व्यवस्था, शासन की योजनाओ व संकल्पों के अनुरूप आमजन को लाभ दिलाना, जनता की समस्याओ का निराकरण के साथ ही विकास की धारा को अन्तिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुचाये जाने की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमताओ पर जांच कर नियमानुसार कार्यवाही होगी। जनपद के विकास कार्याे को गुणवत्तायुक्त, युद्धस्तर व समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा। शासकीय कार्याे में शिथिलता, लापरवाही बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के विरूद्ध भी कठोर कार्यवाही की जायेगी।
Read More »
Jansaamna
उदयपुर। समता साहित्य अकादमी की ओर से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 131 वीं जयंती माली कॉलोनी में बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई एवं पुष्पांजलि की गई। इस मौके डॉ कान्ति लाल यादव ने कहा-बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने के लिए पहले देश के हर नागरिक को एक आदर्श नागरिक बनने की जरूरत है। युवाओं को बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है। देश के संविधान को बचाने की जरूरत है। बाबा साहब सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के एक महान ज्ञाता थे। आज वह अति प्रासंगिक है। उन्होंने जो महत्वपूर्ण कार्य किए वह आज भी लाजवाब है। भारत जैसे लोकतंत्र में महिलाओं के लिए, दलित पिछड़े और वंचित वर्ग के लिए जो महान् कार्य किए वह विश्व में अनमोल तथा अनोखे कार्य हैं। उनके द्वारा लिखा गया संविधान भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। जो उनके लिए वाकई में ज्ञान के प्रतीक को दर्शाता है।
वाराणसी। डाकघरों में जनसामान्य की सुविधा के लिए तमाम सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। डाक विभाग भी नवीनतम टेक्नोलॉजी को अपनाते हुए अपनी सेवाओं को कस्टमर फ्रेंडली बना रहा है। इसी क्रम में अब उत्तर प्रदेश सहित देश भर के प्रधान डाकघरों के बुकिंग काउंटरों पर क्यू.आर. कोड लगाये गए हैं, जिन्हें स्कैन कर ग्राहक यू.पी.आई के माध्यम से डिजिटल भुगतान कर सकेंगे। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि पहले फेज में सभी प्रधान डाकघरों में 16 अप्रैल से इस सेवा का शुभारंभ किया गया, जिनमें वाराणसी परिक्षेत्र के सभी 6 प्रधान डाकघर – प्रधान डाकघर वाराणसी, वाराणसी कैंट, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया व रसड़ा भी शामिल हैं। प्रधान डाकघरों में स्पीड पोस्ट, पार्सल, पंजीकृत पत्रों की बुकिंग और देश-विदेश को भेजे जानी वाली विभिन्न प्रकार के पत्र/पार्सल व अन्य डाक वस्तुओं के बुकिंग चार्ज का भुगतान अब कैश के अलावा डिजिटल पेमेंट के माध्यम से भी हो सकेगा। डाक विभाग ने डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था के लिए क्यू.आर. कोड से यू.पी.आई आधारित आनलाइन भुगतान की सुविधा ग्राहकों के लिए उपलब्ध करा दी है।
वाराणसीः दीप नारायण यादव। भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान शनिवार को पत्नी एम.उषा नायडु संग श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में देवाधिदेव महादेव श्री काशी विश्वनाथ का विधिवत दर्शन पूजन किया। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने मंदिर परिसर में भारत माता के आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपना शीश नवाया। दर्शन पूजन के लिए पहुंचे राष्ट्रपति एवं उनकी पत्नी ने श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर को भी देख अभिभूत हुए। उपराष्ट्रपति ने बाबा से देश में सुख शान्ति और लोक कल्याण की कामना की। दरबार में दर्शन पूजन के बाद उपराष्ट्रपति ने काशी विश्वनाथ धाम के नव्य और भव्य विस्तारित स्वरूप का अवलोकन भी किया। इस दौरान धाम की छटा और सुंदरता देख उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी आहृलादित नजर आए। उपराष्ट्रपति ने मौजूद अफसरों से धाम के बारे में जानकारी ली और कहा कि अकल्पनीय है धाम। इस दौरान उपराष्ट्रपति को बाबा श्री काशीविश्वनाथ के प्रतिमा का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। तत्पश्चात उपराष्ट्रपति ने काशी के कोतवाल श्री काल भैरव मंदिर में भी विधिवत दर्शन पूजन किया बाबा की आरती उतारी।
फिरोजाबाद। नगर निगम क्षेत्र के नेहरू नगर में गंदगी व बदबूदार पानी आने से यहां के लोग परेशान है। निगम अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नही है। नगर निगम क्षेत्र के बार्ड संख्या 44 नेहरू नगर के लोग गंदा व बदबूदार पानी पीने को विवश है। क्षेत्रिय लोगों के अनुसार यहां काफी समय से इस प्रकार का पानी आ रहा है। जिसकी शिकायत कई बार नगर निगम के अधिकारियों से की गई है। लेकिन उन्होंने इस तरफ कोई ध्यान नही दिया है। जिससे वह परेशान है। उन्हें संक्रामक रोग फैलने का भय सता रहा है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग की है। इस सम्बंध में एई शिवराज सिंह वर्मा का कहना है कि मौके पर टीम को भेजकर जांच करायी जायेगी और समस्या का निदान किया जायेगा।
फिरोजाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत कुछ असमाजिक तत्वों ने बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेड़कर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे हडकम्प मच गया। पुलिस ने नई प्रतिमा स्थापित करा मामले को शांत किया है। नसीरपुर क्षेत्र के गांव केशरी में 14 अप्रैल गुरूवार को को बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेड़कर की जयंती धूमधाम से मनाय गई थी। बताया जाता है कि शाम को केक काटने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गये और विवाद व मारपीट हुई थी। गुरूवार की रात्रि में किसी ने डॉ भीमराव अम्बेड़कर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार को ग्रामीणों ने जव बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेड़कर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा तो वह सन्न रह गये। जानकारी होते ही मौके पर भारी संख्या में अम्बेड़कर अनुयाईयों की भीड़ जमा हो गयी।
⇒भीषण गर्मी के बीच बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई,बकाएदारों के काटे गए कनेक्शन
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे पच्चीस हजार के इनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने प्रतापगढ़ जनपद के मानिकपुर थानांतर्गत गांव गोतनी निवासी रोहित निषाद को गिरफ्तार किया है । रोहित ऊंचाहार कोतवाली में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था । कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि वह न तो न्यायालय में आत्मसमर्पण कर रहा था और न घर पर मिलता था । चोरी छिपे वह क्षेत्र में आता जाता था । जिसके कारण एसपी ने उसके ऊपर पच्चीस हजार का इनाम घोषित किया है । शनिवार को उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है ।