Thursday, September 24, 2026
Breaking News

कोरोना पीक़ – ईसीआई की बंदिशें बिल्कुल ठीक

आदर्श आचार संहिता, कोविड के समग्र दिशानिर्देशों के पालन में सभी राजनीतिक पार्टियों का सहयोग ज़रूरी

पांच चुनावी राज्यों में जो उम्मीदवार कोविड के समग्र दिशानिर्देशों का पालन करें, मतदाता उसपर ज़रूर विचार करें – एड किशन भावनानी

गोंदिया – वैश्विक स्तर पर कोरोना महामारी और उसके आेमिक्रान वेरिएंट जिस तरह पीक स्तरपर तांडव मचा रहे हैं ख़ास करके अमेरिका और ब्रिटेन के जो आंकड़े भयावह स्थिति पैदा कर रहे हैं उसका संज्ञान वैश्विक स्तरपर लिया जा रहा है और हर देश अपनेअपने स्तर पर रणनीतिक रोडमैप बनाकर क्रियान्वयन कर रहे हैं।
साथियों बात अगर हम भारत की करें तो स्वास्थ्य व कल्याण मंत्रालय की दिनांक 15 जनवरी 2022 की सुबह जानकारी के अनुसार, देश में अब तक कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के 6,041 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें कल के मुकाबले 5.01 प्रतिशत की वृद्धि हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 268,833 नए मामले सामने आए हैं, 402 लोगों की जान गई है जबकि 122,684 लोग इस बीमारी से ठीक हुए है। वहीं यदि दैनिक पोसिटिविटी रेट की बात की जाए तो वो बढ़कर 16.66 प्रतिशत पर पहुंच गई है। अब तक देश में 70.07 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
साथियों बात अगर हम रोज़ बढ़ते हुए मामलों से गंभीर स्थिति आने के सूचक की करें तो, उसे ध्यान में रखते हुए हर राज्य, हर नागरिक द्वारा अनिवार्य रूप से कोविड उपयुक्त व्यवहारका पालन करना अत्यंत ज़रूरी है।खासकर के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए वहां के नागरिकों को चुनावी सभाओं, रैलियों, जुलूस, भीड़ भाड़ से बचने का स्वतःसंज्ञान लेना होगा।क्योंकि अब समय आ चुका है कि हम अपनी सुरक्षा खुद करें और दूसरों को भी सुरक्षित करें!!!
साथियों बात अगर आम कोरोना पीक-बंदिशें बिल्कुल ठीक की करें तो दिनांक 15 जनवरी 2022 को देरशाम चुनाव आयोग द्वारा 15 जनवरी तक लगाई गई दिशानिर्देशों की तारीखों में विस्तार कर अब 22 जनवरी 2022 तक कर दिया है जो बिल्कुल ठीक, उचित और सही कदम है। बस!!! अब इसका क्रियान्वयन सभी दलों,नागरिको नेताओं, कार्यकर्ताओं सबको मिलकर जनभागीदारी, ज़वाबदारी के साथ करना है।
साथियों बात अगर हम निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की करें तो, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने चुनाव आयुक्तों के अलावा महासचिव और संबंधित उप चुनाव आयुक्तों के साथ चुनाव वाले पांच राज्यों में कोविड महामारी की मौजूदा स्थिति और अनुमानित रुझान की व्यापक समीक्षा की। इस अवसर पर फ्रंटलाइन कर्मचारियों एवं मतदान कर्मचारियों के बीच पात्र लोगों के लिए पहली, दूसरी और बूस्टर डोज के लिए टीकाकरण तेजी से पूरा करने के लिए टीकाकरण की स्थिति और कार्ययोजना की भी समीक्षा की गई।
भारतीय निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय; गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिवों व स्वास्थ्य सचिवों के साथ-साथ चुनाव वाले इन राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ अलग-अलग वर्चुअल बैठकें कीं।आयोग ने एसडीएमए प्रतिबंधों और महामारी के दौरान जनसभाओं के मानदंडों को विनियमित करने वाले राज्य केंद्रित मौजूदा विनिर्देशों पर भी विचार विमर्श किया।
अब, वर्तमान स्थिति, तथ्यों और परिस्थितियों के साथ ही इन बैठकों पर मिली जानकारियों पर विचार करने के बाद, आयोग ने निम्नलिखित निर्देश दिए हैं- (1) 22 जनवरी, 2022 तक किसी रोड शो, पद यात्रा, साइकिल/बाइक/वाहन रैली और जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। आयोग उसके बाद स्थिति की समीक्षा करेगा और इस क्रम में आगे दिशानिर्देश जारी करेगा। (2) राजनीतिक दलों या उम्मीदवारों (संभावित सहित) या चुनाव से जुड़े किसी अन्य समूह की किसी रैली (फिजिकल रैली) के लिए 22 जनवरी, 2022 तक अनुमति नहीं होगी। (3) हालांकि, आयोग ने 300 लोगों या भवन की 50 प्रतिशत क्षमता या एसडीएमए द्वारा सुझाई गई सीमा के तहत इंडोर बैठकों के लिए राजनीतिक दलों को छूट दे दी गई है। (4) राजनीतिक दलों को चुनाव से जुड़ी गतिविधियों के दौरान सभी अवसरों पर कोविड व्यवहार और दिशानिर्देश तथा आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। (5) 8 जनवरी, 2022 को जारी चुनाव संचालनके लिए संशोधित बोर्ड र्दिशानिर्देश, 2022 में शामिल सभी बंदिशें लागू रहेंगी।सभी संबंधित राज्य/ जिला प्राधिकरणों को इन निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करना होगा।
साथियों बात अगर हम चुनाव आदर्श आचार संहिता की करें तो, आदर्श आचार संहिता राजनैतिक दलों और अभ्‍यर्थियों के मार्गदर्शन के लिए निर्धारित किए गए मानकों का एक ऐसा समूह है जिसे राजनैतिक दलों की सहमति से तैयार किया गया है और उन्‍होंने उक्‍त संहिता में सन्निहित सिद्धांतों का पालन करने और साथ ही उनकों मानने और उसका अक्षरश: अनुपालन करने के लिए सभी ने सहमति दी है।
भारत निर्वाचन आयोग, भारत के संविधान के अनुच्‍छेद 324 के अधीन संसद और राज्‍य विधान मंडलों के लिए स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचनों के आयोजन हेतु अपने सांविधिक कर्तव्‍यों के निर्वहन में केन्‍द्र तथा राज्‍यों में सत्तारूढ़ दल (दलों) और निर्वाचन लड़ने वाले अभ्‍यर्थियों द्वारा इसका अनुपालन सुनिश्चित करता है। यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि निर्वाचन के प्रयोजनार्थ अधिकारी तंत्र का दुरूपयोग न हो। इसके अतिरिक्‍त यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि निर्वाचन अपराध, कदाचार और भ्रष्‍ट आचरण यथा प्रतिरूपण, रिश्‍वतखोरी और मतदाताओं को प्रलोभन, मतदाताओं को धमकाना और भयभीत करना जैसी गतिविधियों को हर प्रकार से रोका जा सके। उल्‍लंघन के मामले मे उचित उपाय किए जाते हैं।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर उसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि कोरोना पीक- ईसीआई की बंदिशें बिल्कुल ठीक तथा आदर्श आचार संहिता, कोविड के समग्र दिशानिर्देशों के पालन में सभी राजनीतिक पार्टियों का सहयोग अत्यंत ज़रूरी है एवं पांच चुनावी राज्यों में जो उम्मीदवार कोविड के संबंध समग्र दिशानिर्देशों का पालन करें मतदाता उस पर ज़रूर विचार करें।

Read More »

गरीबों को बांटे कम्बल

फिरोजाबाद। स्व. कैलाश चंद गुप्ता की स्मृति में भारतीय लोक कल्याण समिति ने गरीब, असहाय लोगों को फिरोजाबाद क्लब के नीचे कम्बल वितरण किये।कार्यक्रम के शुभारम्भ मुख्य अतिथि एसडीएम सदर मनोज सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान लगभग 130 लोगों को अतिथियों द्वारा कम्बल प्रदान किये गये। साथ ही ब्रांड एम्बेसडर कल्पना राजोरिया प्रबंधक महासचिव सुनील दत्त गुप्ता, एसडीएम सदर मनोज सिंह व गौरव अग्रवाल ने सभी लोगों को मतदाता जागरूक अभियान के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इस दौरान सुनील दत्त गुप्ता, अनिल कुमार झा, विकास गुप्ता, हजारी लाल गुप्ता, अंचल गुप्ता, मानसी गुप्ता, मीनू अग्रवाल, सीए कुशल गुप्ता, डा. अमिता चौरसिया, वैभव जौहरी, विनोद चतुर्वेदी, जितेंद्र शर्मा, मोहन गुप्ता, शंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Read More »

सर्द हवाओं ने लोगों को कराया ठंड का एहसास

फिरोजाबाद। जिले में बीते दिनों हुई बारिश एवं पहाडी इलाकों में हो रही बर्फबरी से तापमान में काफी बदलाब देखने को मिल राहा है। सुबह जहां कोहरा छाया रहता है। वही दिनभर सुर्य देव के दर्शन ना होने एवं सर्द हवाओं ने लोगों को ठुठरने पर मजबूर करा दिया है। जिले में जैसे-जैसे चुनाव का रंग चढ़ रहा हैं। वैसे ही सर्दी भी अपने रंग दिखा रही है। शहर से लेकर गांव तक मौसम के बदलाव का सितम देखने को मिल रहा है। लोग अलाव एवं चाय पीकर दिन बितानें को मजबूर हो रहे है।

Read More »

वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना पचोखरा पुलिस ने एक वांछित अपराधी को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया जिस को जेल भेजा गया । थाना नारखी क्षेत्र के भरतपुर निवासी 40 वर्षीय संतोष पुत्र राजेंद्र सिंह काफी दिनों से एक अभियोग में वांछित चल रहा था। जिसको थाना पचोखरा पुलिस ने आज दबोच लिया। जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है।

Read More »

फिरोजाबाद में एक बार फिर बढ़े कोरोना के केस, 148 लोग हुए संक्रमित

फिरोजाबाद। जनपद में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को जहां 174 कोरोना के मामले सामने आए थे, वहीं रविवार को 148 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 614 हो गई है। धीमी रफ्तार के साथ जिले में बढ़े कोरोना के मामले अब रफ्तार पकड़ चुके हैं। शनिवार को जहां कोरोना के 174 केस सामने आए थे, वहीं रविवार को 148 केस सामने आए हैं। राहत की बात यह है लोग घरों पर ही ठीक हो रहे हैं।

Read More »

भारतीय पर्वों का आध्यात्म के साथ-साथ वैज्ञानिक महत्व भी होता है-धर्मेन्द्र भारत

फिरोजाबाद। हिंदू जागरण मंच चंद्रनगर महानगर द्वारा समरसता सहभोज कार्यक्रम का आयोजन सरोजनी नायडू स्कूल बौधाश्रम रोड पर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में चंद्रनगर महानगर के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र भारत ने सामाजिक समरसता का महत्व समझाया। और सभी को जात-पात के भेद मिटाकर संगठित होने की प्रेरणा दी। उन्होंने मकरसंक्रांति पर्व के वैज्ञानिक महत्व पर भी प्रकाश डाला और बताया कि प्रत्येक भारतीय पर्वों का आध्यात्म के साथ-साथ वैज्ञानिक महत्व भी अवश्य होता है। आधुनिक विज्ञान आज विभिन्न ऋतुओं में मानव जीवन के रहन-सहन और खान-पान को लेकर जो सुझाव देता है उन सभी बातों का ज्ञान हमारे पूर्वजों ने हजारों वर्ष पूर्व ही विभिन्न पर्व, उत्सव के माध्यम से हमें प्रदान किया हुआ है।

Read More »

ओमप्रकाश वर्मा, पूर्व जिपंअ विजय प्रताप उर्फ छोटू ने ली भाजपा की सदस्यता

फिरोजाबाद। जिले की राजनीतिक में उथल-पुथल मची हुई है। रोजना एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू ने रविवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ली है। वहीं कुछ दिन पूर्व भाजपा के शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा ने भाजपा का दामन छोड़ सपा की सदस्यता ली है। रविवार को सपा के पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू ने लखनऊ पहुंच भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं अटकले लगाई जा रही है शिकोहाबाद विधानसभा सीट से ओमप्रकाश वर्मा भाजपा के प्रत्याशी हो सकते है।

Read More »

योगी जनता की लड़ाई लड़ रहे और विपक्ष अपने हित की-अभिलाष कौशल

ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मिशन उत्तर प्रदेश की जनता के हित और कल्याण के लिए कार्य करना है जबकि विपक्ष अपने हित और कल्याण की सोच रहा है। अब फैसला जनता को करना है। यह विचार भाजपा ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष कौशल ने रविवार को अपने चुनावी जनसंपर्क के दौरान व्यक्त किए। ऊंचाहार और रोहनिया विकास खंड के करीब एक दर्जन गांवों में जनसंपर्क करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा राष्ट्र और समाज के उत्थान व कल्याण के लिए कार्य करती है।

Read More »

जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरिक्षण

सादाबाद। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद का औचक निरिक्षण किया।जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को टीकाकरण से वंचित व्यक्तियों का आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री के माध्यम से सर्वे कर सूची तैयार करते हुए शत-शत वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए। कोविड वैक्सीनेशन एवं पोर्टल पर कोविड टीकाकरण फीडिंग के संबंध में समीक्षा कर 15 से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के टीकाकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, उप जिलाधिकारी सादाबाद विपिन कुमार शिवहरे, आदि उपस्थित रहे।

Read More »

 जनता ने हस्ताक्षर कर ली शपथ,मतदान में लेंगे भाग

सादाबाद । विकासखंड सादाबाद के ग्राम पंचायत कजरौठी के संविलियन विद्यालय में स्वीप योजना के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता एवं हस्ताक्षर कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा ग्रामीण जनता को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से मतदान करने हेतु जागरुक किया गया। हस्ताक्षर अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी पुलिस अधीक्षक, अधिकारियों/कर्मचारियों तथा उपस्थित ग्रामीण जनता ने हस्ताक्षर कर मतदान करने की शपथ ली, कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने 80 वर्ष कि आयु पूर्ण कर चुके वृद्धजनों की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह आप लोग आज यहां पर एकत्रित हुए हैं।

Read More »