सलोन/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक सुख सागर मिश्रा जिला अध्यक्ष समाजवादी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की अध्यक्षता में नूरुद्दीनपुर स्थित ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह समाजवादी के आवास पर संपन्न हुई।जिसमें मिशन 2022 में सलोन विधानसभा से समाजवादी पार्टी का परचम लहराने व पार्टी को मजबूत करने की रणनीति तय की गई एवं विजय रथ यात्रा में सहयोग के लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया।चुनाव में प्रत्येक बूथ पर कैसे विजय हासिल हो इसकी ठोस रूपरेखा तय की गई।बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भावी प्रत्याशी संतराम पासी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत पाल यादव,भूपेंद्र सिंह प्रधान नूरुद्दीनपुर,मोहम्मद वसी खान पूर्व प्रधान पकसरावां, संतोष शुक्ला, सभासद इसरार हैदर रानू, कुलदीप शुक्ला ,रामसिंह पासी, मोहम्मद जैद खान मेवाती,राजेश निर्मल, प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद नासिर, अंशू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read More »
Jansaamna
Kanpur Nagar:
Kanpur Nagar:
लखनऊ :
अनिल ने अपना बिजली का बिल सही समय पर जमा करा दिया लेकिन फिर भी विभाग ने उसका बिजली कनैक्शन काट दिया। रोमा ने रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन भेजने की अंतिम तिथि से 4 दिन पहले ही स्पीड पोस्ट द्वारा आवेदन भेज दिया था लेकिन आवेदन सही समय पर नहीं पहुंचने के कारण वह परीक्षा में नहीं बैठ सकी और डाक विभाग इसके लिए अपनी गलती मानने को तैयार नहीं। सीमा का लैंडलाइन फोन कई महीनों से खराब पड़ा है पर विभाग फोन ठीक कराने के बजाय बिल लगातार भेज रहा है और बिलों के भुगतान के लिए बाध्य करता है।
भारत हजारों वर्षों से पारंपरिक, शिक्षण, संस्कृति, परंपराओं, प्रथाओं, वेदों कतेबों, साहित्यिक खजाने का अभूतपूर्व भंडार रहा है। जिसके बल पर भारत माता को विश्व गुरु का दर्जा प्राप्त था, परंतु अंग्रेजों की बुरी नज़र लगी और भारत जैसे सोने की चिड़िया के अणखुट खजाने और प्राकृतिक सौंदर्यता से छेड़छाड़ कर अंग्रेजों ने न सिर्फ भारतीय क्षमता, सौंदर्यता और खजाने को अभूतपूर्व नुकसान पहुंचाया बल्कि इसके दो टुकड़े भी कर दिए।