फिरोजाबाद। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर इंडस्ट्री एरिया नगला भाऊ में प्याऊ का शुभारम्भ किया गया। सपा नेता एवं पूर्व एमएलसी डा. दिलीप यादव, चेयरमैन तिरुपति-ग्रुप संतोष यादव व सपा जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल ने इंडस्ट्री एरिया नगला भाऊ में कैंप लगाकर ठंडा एवं मीठे पानी का प्याऊ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने राहगीरों एवं सैकड़ो मजदूरों को शर्बत पिलाया। इस दौरान जगमोहन यादव प्रदेश सचिव छात्र सभा, रोहित यादव छात्र सभा, विकास यादव, बंटू कुमार, रोकी, बबलू आदि मौजूद रहे।
Read More »
Jansaamna
फिरोजाबाद। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों साथ ईदगाह का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। मंगलवार को होने वाली ईद उल फितर की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तैयारी कर ली है। रविवार को एडीएम अभिषेक सिंह, एसपी सिटी मुकेश मिश्रा ने ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों के साथ ईदगाह का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को ईदगाह में साफ-सफाई कराने के साथ चूना आदि का छिड़काव करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शहर की अन्य मस्जिदों में पर्याप्त इंतजाम किये जाने की बात कही। ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद खान ने कहा के सरकारी गाइडलाइन के तहत सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार सड़कों पर नमाज नहीं होगी।
फिरोजाबाद। प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट द्वारा दादा बनारसी दास चतुर्वेदी की 37 वीं पुण्य स्मृति में काव्य गोष्ठी व गीताजंलि बंसल की स्मृति में फोटो जर्नलिस्ट तथा संवाददाता सम्मान समारोह का आयोजन किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल में किया गया।प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट द्वारा सबसे पहले संवाददाता व फोटो जर्नलिस्ट का शॉल उड़ाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने दादा बनारसी दास चतुर्वेदी के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं कवि लटूरी सिंह व यशपाल यश ने अपनी कविताओं के माध्यम से कार्यक्रम में चार-चॉद लगा दिये। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक सचिव कृष्ण कुमार कनक व अध्यक्षता शीलमणि मानसिंह शर्मा ने की।
हाथरस | शासन व आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशों के अनुपालन में जिलाधिकारी/ पुलिस अधीक्षक,जनपद हाथरस के निर्देशन में जनपद हाथरस में अवैध शराब निर्माण/बिक्री/परिवहन/भंडारण/इत्यादि के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी हाथरस श्री सुबोध कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा जनपद हाथरस के मुरसान थानांतर्गत कंचना फाटक पर वाहनों की सघन तलासी ली गयी व अवैध मदिरा के संदिग्ध स्थलों पर दविश दी गयी ।अवैध मदिरा के विरुद्ध यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।
सिकंदराराऊ।कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती से लोग बेहद परेशान है। बिजली न आने से किसानों की फसलें सूख रही है । वहीं आम की फसल भी बर्बाद हो रही है। जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। अधिवक्ता देवेंद्र दीक्षित शूल ने बिजली की समस्या का समाधान करने की मांग करते हुए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। शूल ने पत्र में कहा है कि इस समय सिकंदराराऊ तहसील में विद्युत विभाग द्वारा अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। जिससे लोगो का जीना मुहाल हो गया है। भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। नगला जलाल विद्युत केंद्र से बढ़ानूँ आदि गांवों को जाने वाली लाइन पर विभाग द्वारा मात्र 2 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। जिससे मक्का की फसलें सूख रही हैं । वही पानी न मिलने से आम की फसल भी चौपट हो रही है । रजवाहों में पानी पर्याप्त छोड़ा जाए।
हाथरस | समाज कल्याण राज्य मन्त्री अशीम अरुण ने श्रमदान कर किया सरोवर अमृत योजना का शुभारंभ। युवाओं को टेबलेट, गरीबो को आवास, ठेला वालों को आदि तमाम सरकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया।उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री, असीम अरुण ने अमृत सरोवर योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, हाथरस सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने मिलकर श्रमदान भी किया । सैकड़ों की संख्या में नरेगा मजदूरों के साथ योजना का शुभारंभ करते हुए असीम अरुण ने कहा कि सरकार की महत्वकांक्षी योजना है अमृत योजना है, जिसके तहत सरोवर मैं जल का ठहराव तो होगा ही। इसे ऐसा स्थल बनाया जा रहा है।