Monday, September 14, 2026
Breaking News

साइबर पुलिस ने लौटाए 49 हजार रुपये, यूपीआई से गलत खाते में गई थी रकम

हाथरस। सहपऊ थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने यूपीआई के माध्यम से गलत खाते में चली गई 49,010 रुपये की पूरी धनराशि शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस कराकर सराहनीय कार्य किया। मधाभोज निवासी दिनेश पुत्र चंद्रपाल ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खाते से यूपीआई के जरिए गलती से 49,010 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए थे। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में थाना सहपऊ की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लाभार्थी खाते को डेबिट फ्रीज कराया और धनराशि सुरक्षित कराई।

Read More »

भाविप उत्कर्ष शाखा का अधिष्ठापन एवं दीक्षा ग्रहण समारोह संपन्न

फिरोजाबाद। भारत विकास परिषद उत्कर्ष शाखा का अष्टम अधिष्ठापन एवं दीक्षा ग्रहण समारोह पैराडोर होटल में सम्पन्न हुआ। जिसमें नवगठित कार्यकारिणी ने परिषद के सेवा, संस्कार और समर्पण के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का आगाज बालिकाओं द्वारा गणेश वंदना से किया गया। इसके बाद महिलाओं और बालिकाओं ने विभिन्न गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर कार्यक्रम में चार-चाँद लगा दिए। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का विधिवत दीक्षा ग्रहण कराया गया।

Read More »

राजकुमार वानखेड़े ने ग्रहण किया उत्तर मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक का पदभार

श्याम बिहारी भार्गव: प्रयागराज/मथुरा। राजकुमार वानखेड़े ने उत्तर मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया है। राजकुमार वानखेड़े 1990 बैच के आईआरएसई (I.R.S.E.) अधिकारी हैं। उन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, औरंगाबाद से बीई (सिविल) तथा आईआईटी मुंबई से एम.टेक. किया है। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए कई डिवीजनों और जोनल रेलवे में कार्य किया है, जिनमें पश्चिमी रेलवे के रतलाम और वडोदरा डिवीजन, दक्षिण मध्य रेलवे का नांदेड़ डिवीजन, पश्चिम रेलवे, मध्य रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के निर्माण संगठन, राइट्स (RITES), नागपुर मेट्रो आदि शामिल हैं।

Read More »

वंदे मातरम् नहीं बोलने वालों का सरकारी राशन बंद हो

श्याम बिहारी भार्गव: मथुरा। सोशल मीडिया पर वायरल ओवैसी के बयान से साधु-संतों में भारी उबाल है। ओवैसी ने कहा था कि हम वंदे मातरम् नहीं बोल सकते, हम अल्लाह के अलावा किसी के सामने नहीं झुक सकते, हम अल्लाह के अलावा किसी की इबादत नहीं कर सकते। ओवैसी के बयान पर श्रीकृष्ण जन्म मंदिर-मस्जिद केस के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने भारत सरकार से अपील की है कि जो व्यक्ति वंदे मातरम् नहीं बोल सकता, उसको सरकारी राशन, सरकारी मकान तथा सभी सरकारी सुविधाओं से वंचित कर देना चाहिए। लाखों आजादी के योद्धाओं ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् बोलकर हमारे भारत देश को आजाद कराया। आज उस राष्ट्रीय गीत को गाने में इनको शर्म लगती है।

Read More »

प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

  • शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएसए से मिला और ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष यतेन्द्र यादव ने बीएसए अनिल कुमार एवं वित्त एवं लेखा अधिकारी रविन्द्र सिंह को सौंपे ज्ञापन में कहा कि श्रावण मास में कांवड़ियों की भारी संख्या को देखते हुए जनपद में रूट डायवर्जन के कारण शिक्षक-शिक्षिकाओं के आवागमन में कठिनाई एवं उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सोमवार को अवकाश घोषित किया जाए। एमडीएम खातों का संचालन एसएमसी के अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक के संयुक्त हस्ताक्षर से कराए जाने का आदेश निर्गत किया जाए।

Read More »

जन्माष्टमी से पहले भूतेश्वर-मसानी मार्ग होगा दुरुस्त, नगरायुक्त ने किया निरीक्षण

श्याम बिहारी भार्गव: मथुरा। आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने शुक्रवार तड़के करीब चार बजे भूतेश्वर से मसानी तक सड़क का पैदल आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क की स्थिति, जल निकासी व्यवस्था और चल रहे मरम्मत कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। मसानी नाले से भूतेश्वर अंडरपास तक पाइपलाइन बिछाई गई है। पाइपलाइन डालने के बाद कई स्थानों पर सड़क धंस गई है, बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। नगर आयुक्त ने इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Read More »

अंतरंग की स्मार्टनेस ही वास्तविक स्मार्टनेस : निर्भय सागर

फिरोजाबाद। आज हर व्यक्ति स्मार्ट बनने की होड़ में लगा है। कोई स्मार्ट फोन, स्मार्ट घर और स्मार्ट सिटी के माध्यम से स्वयं को आधुनिक समझ रहा है, लेकिन वास्तविक स्मार्टनेस बाहरी नहीं, बल्कि अंतरंग की होती है। बाहरी स्मार्टनेस केवल प्रदर्शन कराती है, जबकि अंतरंग की स्मार्टनेस आत्मदर्शन कराती है। संसार का सबसे स्मार्ट व्यक्ति दिगंबर साधु होता है, जो अपनी आत्मा को निर्मल और श्रेष्ठ बनाता है तथा समाज को भी आत्मिक रूप से स्मार्ट बनने की प्रेरणा देता है। यह उद्बोधन आचार्य निर्भय सागर महाराज ने छदामीलाल जैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा में सैकड़ों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। आचार्य श्री ने कहा कि विनम्रता, व्रत, नियम, ज्ञान, ब्रह्मचर्य का पालन, क्षमा धारण तथा मन और आत्मा के पवित्र विचार ही व्यक्ति को वास्तविक अर्थों में स्मार्ट बनाते हैं।

Read More »

एनटीपीसी ऊंचाहार ने 60 बेरोजगार युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण बैच का किया शुभारंभ

रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। कंपनी ने सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीआईपीईटी), लखनऊ के सहयोग से 60 बेरोजगार युवाओं के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ किया। शुभारंभ कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं एनएसपीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिवाकर कौशिक, कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) एवं क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रमुख (उत्तर एवं दक्षिण) एस.एन. पाणिग्रही, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (ऊंचाहार) बिस्व मोहन सिंह तथा सीआईपीईटी लखनऊ के संयुक्त निदेशक एवं प्रमुख विवेक कुमार सहित दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।

Read More »

दूसरे दिन भी धरने पर डटे बिजली संविदाकर्मी, मांगों को लेकर की नारेबाजी

हाथरस। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले बिजली संविदा कर्मियों का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। लखनऊ में चल रहे प्रदेशव्यापी आंदोलन के समर्थन में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संविदा कर्मी जोखिम भरी परिस्थितियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं, लेकिन उन्हें वेतन विसंगति, सेवा सुरक्षा, दुर्घटना बीमा, ईपीएफ और ईएसआई जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Read More »

आईटीसी गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

➤ फायरकर्मियों की छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

फिरोजाबाद। जलेसर रोड स्थित रिहायशी इलाके में बने आईटीसी के एक गोदाम में गुरुवार देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। थाना उत्तर क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित रिहायशी इलाके में बने उर्मिला किराना स्टोर और आईटीसी के गोदाम में बीती रात भीषण आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार गोदाम के साथ ही आवास भी बना हुआ है, जिसमें लोग रह रहे थे। आग लगने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Read More »