
प्रयागराज। शहर के जिला पंचायत सभागार में सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें प्रयागराज के अलावा अन्य जिलों से भी काफी लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधान मण्डल में विश्वकर्मा समाज के एकमात्र विधान परिषद सदस्य व वाराणसी जिले के तीसरी बार मनोनीत जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा का विश्वकर्मा समाज प्रयागराज द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया। सभागार में उपस्थित विश्वकर्मा समाज के लोगों ने अपने नेता हंसराज विश्वकर्मा को बुकें व माल्यार्पण कर स्वागत किया। आयोजकगणों की तरफ से 51 किलो की माला व चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। स्वागत से अभिभूत मुख्य अतिथि एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने आयोजकों का आभार प्रकट करने के साथ ही विश्वकर्मा समाज को संगठित रहने व राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाने का आवाहन किया। अपने सम्बोधन में कहा कि जब तक विश्वकर्मा समाज सक्रिय राजनीति में नहीं आएगा विकास की गति धीमी रहेगी।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ० सुनील कुमार विश्वकर्मा ग्लोबल कमला हॉस्पिटल नैनी डॉ बिन्दू विश्वकर्मा विनीता हास्पिटल फाफामऊ एवं सह संयोजक अरविन्द विश्वकर्मा जिला पंचायत सदस्य तथा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आरएन विश्वकर्मा, अशोक कुमार विश्वकर्मा, डॉ विनीता विश्वकर्मा, डॉ कीर्ति विश्वकर्मा, डॉ राजेश विश्वकर्मा, डॉक्टर संतोष विश्वकर्मा, डॉ अजय विश्वकर्मा ने अपने विचार प्रस्तुत किये।
Jansaamna
पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर विशेष…..
पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली। एनटीपीसी एम्प्लाइज यूनियन (इंटक) के अध्यक्ष आज्ञा शरण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एनटीपीसी ऊंचाहार के आवासीय परिसर में इंटक संगठन के नए कार्यालय का उद्घाटन हुआ है। उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर उन्होंने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि
फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। सरस्वती शिशु मंदिर का स्वर्ण जयंती समारोह हर्षाेल्लाव व धूमधाम के साथ नगर के पालीवाल हॉल में मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की अलख जगाई। वहीं पूर्व छात्र परिषद एवं सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा पुरातन छात्रों को सम्मानित किया गया।
फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तुलसी दिवस एवं क्रिसमस डे हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्ले से लेकर कक्षा आठ तक के 470 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। यंग स्कॉलर्स एकेडमी मे क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चे सेंटा क्लॉज के परिधानों में बहुत ही सुंदर दिखाई दे रहे थे। सेंटा क्लास में सभी कक्षाओं में जाकर बच्चों को चॉकलेट बांटी और बच्चों को साथ घूम-घूमकर मस्ती की। इसके बाद सभागार इंटर हाउस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अलकंदा हाउस, गोदावरी हाउस, कोवरी हाउस, नर्मदा हाउस की टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रतिभागी विद्यार्थियो मे ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ प्रश्नों के उत्तर देकर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। विद्यालय के निदेशक डा. संजीव आहूजा, निर्देशिक इशा आहूजा, प्रधानाचार्य योगेश श्रीवास्तव एवं समस्त शिक्षक वर्ग का पूर्ण सहयोग रहा।
फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी उ.प्र. के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का जनपद आगमन पर जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
शिकोहाबाद: जन सामना संवाददाता। नारायम महाविद्यालय में स्मार्ट फोन वितरण समारोह का रविवार विद्यालय परिसर में आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किये। स्मार्ट फोन पाकर छात्र-छात्राओ के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।