अधिकारियों के ढुलमुल रवैये से स्कूली बच्चे एमडीएम से वंचित
कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के ढुलमुल रवैये की वजह से अभी तक संदलपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय फरहदपुर में बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान भोजन की जिम्मेदारी अधर में लटकी है। इस विद्यालय में मात्र 47 बच्चे पंजीकृत हैं और उन्हें भी मध्यान भोजन दिए जाने में उस विद्यालय के शिक्षकों के हाथ-पांव फूल रहे हैं। इस विद्यालय में शिक्षकों में आपस में तनातनी चल रही है जिसका खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। इस विद्यालय में करीब 8 माह से एमडीएम नहीं बन रहा है। इस संदर्भ में जब नवागंतुक बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पाण्डेय को जानकारी हुई तो उन्होंने उस विद्यालय का निरीक्षण किया और दोनों शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया और साथ ही एमडीएम की जिम्मेदारी मौखिक रूप में ग्राम प्रधान निधि कटियार को सौंपी। 8 अगस्त को ग्राम प्रधान ने एमडीएम बनाने से इंकार कर दिया और इस संदर्भ में जिलाधिकारी को लिखित रूप में प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने अपने पत्र में विद्यालय संबंधी सभी समस्याओं का उल्लेख किया।
Read More »
Jansaamna
नई दिल्ली। जन सामना डेस्क। लोधी रोड सूचना भवन स्थित सी जी ओ काम्प्लेक्स में भारतीय प्रेस परिषद प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सभागार में सोमवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद की अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई ने की। बैठक में नेशनल प्रेस.डे की तैयारियों सहित प्रेस/मीडिया से सम्बंधित कई प्रस्तावों व मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में परिषद के सदस्य श्याम सिंह पंवार, बलदेव राज गुप्ता, सुमन गुप्ता, अंकुर दुआ, आरती त्रिपाठी, सुधाकर नायर, जय शंकर गुप्ता, विनोद कोहली, गुरबीर सिंह, शैलेंद्र दुबे, जे एस राजपूत, प्रकाश दुबे, डॉ खैदम अथोवा मीतेई, अंशु चक्रवर्ती, प्रजनानंद चौधरी, एल सी भारतीय, सचिव नुंग सैंग लेम्बा आओ व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिले व आस-पास क्षेत्र के कृषकों की आय में वृद्धि तथा रोजगार सृजन के नये अवसर प्रदान करने के क्षेत्र में मील का पत्थर होगा सिद्ध
चकिया,चन्दौली। आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार सिंह यादव के निर्देशानुसार शिक्षकों द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव 2022” “हर घर तिरंगा कार्यक्रम”के अन्तर्गत बृहद तिरंगा रैली का आयोजन किया गया. जिसमें हजारों बच्चों ने प्रतिभाग किया । ये सभी बच्चे आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के गेट से चलकर गांधी पार्क होते हुए काली माता मंदिर के समीप वाले तिराहा से होते हुए पुरानी सब्जी मंडी से होकर विद्यालय परिसर में पुनः प्रवेश किए । रैली के दौरान बच्चों ने “भारत माता की जय ” “हर घर तिरंगा , घर- घर तिरंगा ” आदि नारे भी लगाए।इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित थे। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार सिंह यादव जी के कुशल निर्देशन में दिनेश कुमार यादव, हरिओम पाण्डेय, अविचल प्रताप सिंह, डॉ. राम बचन यादव, विपिन कुमार सिंह , अनिल कुमार , अनिल पिटी, राकेश राय, अभिषेक राय, बिपिन सिंह, ओमप्रकाश पाल, राय साहब यादव,रविशंकर चौहान, राजेश यादव, अरविंद यादव, मनोज कुमार गिरि , राकेश वर्मा और रामदीन आदि शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति एवं देखरेख में कार्यक्रम को पूर्ण रूप दिया गया ।
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई झमाझम बारिश से शहर में चारो तरफ जलभराव हो गया। जिससे लोगों को घर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।रविवार सुबह से शुरू हुई बारिश से शहर के गांधी पार्क, आर्य नगर, जलेसर रोड, कोटला रोड, रामलीला चौराहा, हनुमान रोड, कबरला, बौधाश्रम रोड, जाटवपुरी, रामगढ़, सैलई, सर्विस रोड के अलावा नई आबादी क्षेत्र में जलभराव के हालत पैदा हो गये। वहीं हाल ही में करोड़ो की लागत से बने चंद्रवार गेट पर रेलवे अण्डर ओबरब्रिज का निर्माण कराया गया था। लेकिन बारिश में अण्डरब्रिज पानी भरने से जलमग्न हो गया। अण्डरब्रिज में भरे पानी में निकलते में टैªक्टर डूब गया। जिसको जेसीबी की मद्द से ट्रैक्टर को निकाला गया। जलभराव के कारण लोगों घरों से निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मेडीकल कॉलेज भी यही हॉल देखने को मिला।
कानपुर,अवनीश सिंह।आजादी के पर्व की तैयारी को लेकर बर्रा 8 में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से संदेश दिया गया कि,15 अगस्त को हर घर में तिरंगा लगाकर राष्ट्रभक्ति का संदेश देना है।तिरंगा यात्रा बर्रा-8 कारगिल पंप से शुरू हुई और मुख्य बाजार से होते हुए बर्रा -8 के C,D,E,F ब्लॉक होते हुए रामगोपाल चौराहे पर यात्रा का समापन किया गया। जगह-जगह इस तिरंगा यात्रा का क्षेत्रीय लोगों ने स्वागत किया। यात्रा में मुख्य रूप से अधिवक्ता विकास सचान,बिट्टू परिहार, अजय शर्मा,अवधेश शुक्ला, शिवम पांडेय, प्रांशू द्विवेदी, संजय पासवान,विशाल पांडेय,वंदना गुप्ता, खुशबू सिंह,पम्मी गुप्ता,पूनम रावत,मोनू, आशीष शर्मा,रवि कुमार,मयंक त्रिपाठी,आशीष विश्वकर्मा,विशाल पांडेय,अमन श्रीवास्तव एवम् अन्य लोग उपस्थित रहे।
डाकघरों से 1 लाख 11 हजार तिरंगा ध्वजों की हुई बिक्री,डाकघरों से तिरंगा ध्वज लेने के प्रति लोगों में रहा उत्साह