सिकंदराराऊ।नगर में अब 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरा के द्वारा, उपद्रवियों की निगरानी की जाएगी ।पिछले शुक्रवार को पुर्दिल नगर में जुमा के दिन नमाज के बाद हुए बवाल को लेकर प्रशासन बेहद सख्त हो गया है । उपद्रवियों पर निगरानी करने के लिए नगर के सभी प्रमुख मार्गों तथा मस्जिदों के आसपास 70 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। प्रशासन के मुताबिक सभी कैमरे एक्टिव हैं और अगर किसी व्यक्ति ने शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने का प्रयास किया तो कैमरे की नजर में आने पर उसे बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Read More »
Jansaamna
कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन ने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, मजदूरों, कमजोर वर्गो, महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं आदि के सशक्तीकरण के लिए कई प्रभावी कदम उठाये गये हैं और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए ठोस पहल भी की गयी है। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अत्यन्त महात्वाकांक्षी योजनाओं यथा-निःशुल्क टेबलेट/स्मार्ट फोन योजना के अन्तर्गत स्नातक एवं स्नातकोत्तर, बी.टेक, पॉलीटेक्निक, मेडिकल एवं कौशल विकास मिशन की टेªनिंग लेने वाले जनपद के कुल 6558 छात्र-छात्राओं को शैक्षिक एवं तकनीकी रूप से सबल बनाने के लिए उन्हें निःशुल्क टेबलेट एवं स्मार्ट फोन उपलब्ध कराये गये हैं। विगत् 05 वर्षो में गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले जनपद के विभिन्न वर्गो के 10404 व्यक्तियों को उनकी कन्याओं के विवाह हेतु शादी अनुदान प्रदान कर उन्हें लाभान्वित किया गया है।
कानपुर दक्षिण। बर्राथाना क्षेत्र की बर्रा चौकी इंचार्ज पवन मिश्रा ने देररात गश्ती के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका, तो युवक ने भागने का प्रयास किया। जिसे दौड़ा कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकडे गये युवक ने पुछताछ मे अपनी पहचान कुनाल थारू हाल पता थाना बर्रा व मूल निवासी सरगवां थाना घाटमपुर के रूप मे हुई। वही पकडे गये युवक के पास से एक पल्सर मोटरसाईकिल बरामद हुई है। थानाघ्यक्ष दीननाथ मिश्रा ने बताया कि पकडे गये युवक पर चोरी की धारा मे मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
कानपुर दक्षिण। नरवल थाना क्षेत्र के वनपुरवा निवासी कैलाश पासवान 47 मर्दनपुर के पिपौरी गॉव निवासी मो0निजाम के मकान मे राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। छज्जे लोहे की रेलिंग लगाने के दौरान ऊपर से गुजरी एचटी लाईन छूने पर बिजली का झटका लगने से कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजन पहुंचे थाने, वनपुरवा निवासी कैलाश की मौत की सूचना मिलते ही घर मे हडकंप मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने मकान मालिक मो0 निजाम के अर्धनिर्माण मकान मे शव रखकर हंगामा काटा। वही घटना की जानकारी होने पर गुजैनी थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और मौके से मो0 निजाम को पकड कर थाने लाई। जहॉ म्रतक के मझले बेटे पंकज ने मो0 निजाम के खिलाफ लिखित शिकायती पत्र दिया।