फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। युवा जनशक्ति जन समर्पित संगठन द्वारा राजपूताना चैराहे पर जरूरत मंद लोगों कम्बल वितरित किये। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि कागारौल निवासी बुजुर्ग को घर सेे निकाल दिया था। उनके पास पहनने को कपड़े नही थे। संस्था द्वारा उनको कपड़े और रजाई देकर जरूरत को पूरा किया गया।
Read More »ग्राम प्रधान ने गरीबों को ठंड से बचने के लिए बांटे कंबल
चायल/कौशांबी, डी. एस. ठाकुर। किसी भी गरीब को ठंड से जुझना न पड़े और न ही ठंड से किसी गरीब की मौत होने पाए। ग्रामसभा गौसपुर तहसील चायल विकासखंड मूरतगंज में ग्राम प्रधान डॉ सुल्तान सिंह ने कंबल वितरण करवाया और कहा कि वह हर गरीब के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की कोशिश कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि गांव के किसी भी गरीब व्यक्ति को कोई अकारण परेशान ना करें। गरीब की सेवा करने से पुण्य की प्राप्त होती है साथ ही उनके सहयोगी लवकुश सिंह बीडीसी, आरपी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। उन्होंने गांव के कई गरीबों को कंबल बांटे जिसमें फूल कली, चंद्र कली, महादेव, फूलचंद, रघुपति सिंह, प्रेमा देवी, पाल बाबा आदि लोग को करीब ढाई सौ कंबल का वितरण करवाया।
स्वास्थ्य सेवाएं घर-घर पहुंचाने में आशा कार्यकर्ता अहम कड़ी

पात्र इच्छुक दिव्यांगजन लाभ हेतु करें आन लाइन आवेदन: गिरिजा शंकर सरोज
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद कानपुर देहात के समस्त दिव्यांगजनों को जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0 द्वारा संचालित दिव्यांग शादी पुरस्कार योजना के आवेदन पत्र आन लाइन करने की व्यवस्था विभाग द्वारा कर दी गयी है। इस योजना के अन्तर्गत दिव्यांग दम्पत्ति को शादी करने पर पुरूष के दिव्यांग होने पर रूपये 15000/- एवं महिला के दिव्यांग होने पर रूपये 20000/- अथवा दोनों पति-पत्नी दिव्यांग होने पर रूपये 35000/- की राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी।
Read More »पुलिस लाइन सभागार प्रशिक्षण कार्यक्रम में फायर सेफ्टी के बारे में जानकारी प्रदान की गयी

शिवम स्वरूप ने निःशुल्क नेत्र परीक्षण कैम्प लगवाया
कानपुर, फैसेल निहाल। आज गुरूवार को छावनी के सत्तीचौरा में भाजपा के कार्यकर्ता शिवम स्वरूप ने निःशुल्क नेत्र परीक्षण कैम्प लगवाया। नेत्र परीक्षण डा० अभिषेक वर्मा ने किया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैन्टोमेन्ट बोर्ड के उपाध्यक्ष लखन लाल ओमर, छावनी मण्डल अध्यक्ष राम शंकर(बउआ) रहे। छावनी वार्ड नम्बर एक से बडी संख्या में लोगों ने अपना-अपना नेत्र परीक्षण करवाया। इस मौके के पर नीलम अवस्थी, रचित यादव, एड० नरेश कठेरिया, सनी, अश्वनी बिट्टू, अंकित, अजय, लखन, विशाल, निखिल, छोटू आदि लोग मौजूद रहे।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत
इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद में कांग्रेस पार्टी के द्वारा पल्लव दुबे को शहर अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष आज दिल्ली कांग्रेस कार्यालय से वापस इटावा रेलवे स्टेशन लौटे जहां पर उनके पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मलखान सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष राशिद खान, मलखान सिंह यादव, जिलाध्यक्ष मो राशिद, पूर्व शहर अध्यक्ष अनिल यादव, प्रदेश सचिव चन्द्र मोहन तिवारी, प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस मयंक तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष एन एस यू आई प्रशांत तिवारी, आलोक यादव, विष्णुकांत मिश्र, अरुण यादव आदि भी मौजूद रहे। जहां पर शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने बताया कि संगठन ने जो जिम्मेदारी हमें सौंपी है उस जिम्मेदारी को हम अच्छी तरह से निभाएंगे वहीं नागरिकता संशोधन बिल पर बोले कि जो भारतीय जनता पार्टी ने नागरिकता संशोधन बिल को पास किया है। वह संविधान के खिलाफ है। इस देश को आजाद कराने के लिए सभी धर्मों के लोगों ने अपना योगदान दिया है और यह पार्टी धर्म को बांटने का काम कर रही है। हम नागरिकता संशोधन बिल का खुला विरोध करते हैं।
कोसम इनाम ग्राम सभा में कम्बल वितरित किए गये
कौशाम्बी, डी. एस. ठाकुर। शीत ऋतु से बचने के लिये नगर के गरीब, असहाय तथा निराश्रितों को आज गुरूवार को कोसम इनाम ग्राम सभा में लेखपाल कमलेश कुमार व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवपूजन यादव द्वारा पन्द्रह असहायों को लोगों को कम्बल का वितरण किया गया। जिसमें गुड्डू निषाद गढ़वा, रामबाबू बेहनपुरवा, दुवासिया आमाकुआ, बच्चीदेवी नौहाई आदि लोगों को कंम्बल वितरित किया गया। इन लोगों ने सरकार व समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया।
इकोनॉमिक्स फोरम के छात्रों ने रचा इतिहास

सभी पंजीयन इकाईयों द्वारा सी0आर0एस0 पोर्टल का ही किया जाये प्रयोग: मुख्य सचिव
जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्यक्रम से सम्बन्धित सभी विभागों को भारत के महारजिस्ट्रार द्वारा तैयार किये गये सी0एस0आर0 साॅफ्टवेयर http://crsorgi.gov.in/web/index.php/auth/login पर शत-प्रतिशत जन्म-मृत्यु का पंजीयन कराना अनिवार्य: मुख्य सचिव
31 जनवरी, 2020 के पश्चात जन्म-मृत्यु पंजीकरण हेतु ई-डिस्ट्रिक पोर्टल तथा ई-नगर सेवा के माध्यम से पंजीकरण की समानान्तर व्यवस्था पूरी तरह से बन्द: राजेन्द्र कुमार तिवारी
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजेन्द्र कुमार तिवारी ने जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्यक्रम से सम्बन्धित सभी विभागों को भारत के महारजिस्ट्रार द्वारा तैयार किये गये सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सी0एस0आर0) साॅफ्टवेयर ;ूूूण्बतेवतहपण्हवअण्पदद्ध पर शत-प्रतिशत जन्म-मृत्यु का पंजीयन कराये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि नीति आयोग हेल्थ इन्डेक्स रिपोर्ट-2018 के अनुसार प्रदेश में कुल वार्षिक जन्म आंकलन के सापेक्ष जन्म पंजीकरण 60.70 प्रतिशत पाया गया है, जिसके कारण स्वास्थ्य सूचकांक पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग/स्वास्थ्य मंत्रालय सी0आर0एस0 में हुये पंजीकरण के आधार पर ही राज्यों का मूल्यांकन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी, 2020 के पश्चात जन्म-मृत्यु पंजीकरण हेतु ई-डिस्ट्रिक पोर्टल तथा ई-नगर सेवा के माध्यम से पंजीकरण की समानान्तर व्यवस्था पूरी तरह से बन्द कर दी जाये और 01 फरवरी, 2020 से सभी पंजीयन इकाईयों द्वारा सी0आर0एस0 पोर्टल का ही प्रयोग किया जाये।