♦ ग्राम पंचायत की जमीन को कराया खाली
♦ करीब तीस लाख रुपए की लागत से होगा कार्य
मथुरा। क्षेत्र के गांव मरहला मुक्खा में ग्राम पंचायत की जमीन को एसडीएम द्वारा गठित की गई टीम द्वारा कब्जा मुक्त कराया गया। जिस पर अंबेडकर उत्सव भवन बनाने का प्रस्ताव पास हो गया है। जल्द ही यहां के निवासियों को यह देखने को मिलेगा। ग्राम पंचायत देदना बांगर की प्रधान अनोखी देवी ने बताया कि पंचायत के गांव मुक्खा मरहला में ग्राम पंचायत की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था।जिसे एसडीएम प्रीती जैन के आदेश पर गठित की गई टीम नायब तहसीलदार जयंती मिश्रा, कानून गो प्रताप सिंह, पटवारी बेचेन सिंह,सचिव दिनेश कुमार व प्रधान अनोखी देवी ने पुलिस फोर्स व जेसीबी की मदद से खाली करा कब्जा मुक्त किया गया है। ग्राम प्रधान अनोखी देवी ने बताया कि समाज कल्याण निधि से करीब तीस लाख रुपये की लागत से यहां अंबेडकर उत्सव भवन बनाया जायेगा।जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही ग्रामीणों को यहां शानदार अंबेडकर उत्सव भवन देखने को मिलेगा।
Read More »
Jansaamna
मथुरा। केएम विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनंत चर्तुदशी की देर सायं अबीर गुलाल की बौछारों के बीच गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया के उद्घोषों के साथ आराध्य श्री गणपति जी को शानदार अंदाज में विदा किया। इस दौरान केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी, कुलपति डा. डीडी गुप्ता, कुलसचिव पूरन सिंह, मेडिकल प्राचार्य डा. पीएन भिसे, एडिशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. आरपी गुप्ता के अलावा पीजी डाक्टर व छात्र छात्राएं मौजूद रहे। 19 सितम्बर को गणेश चतुर्थी की सायं केएम विश्वविद्यालय में भगवान गणेशजी की प्रतिमा को विराजमान किया गया था। दस दिवसीय गणेश महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन विश्वविद्यालय प्रांगण में छात्र छात्राओं ने किया। कार्यक्रमों में ब्लड डोनेशन कैम्प, गरबा नाईट, गैदरिंग, महाप्रसाद आदि का आयोजन विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे। गणेश महोत्सव के आखिरी दिन की षाम गणेश विसर्जन कार्यक्रम में केएम विश्वविद्यालय में बैंडबाजों, नाच गानों के बीच शानदार विदाई का आयोजन किया गया। विसर्जन के दौरान पूरे जोश के साथ छात्र छात्राएं भारतीय संस्कृति एवं परिधान पहने विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे। अनंत चर्तुदशी पर गणेशजी की विशाल प्रतिमा का विसर्जन यमुना नदी में कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया। विसर्जन के दौरान तीन दर्जन से अधिक छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में राज्य गंगा समिति की 11वीं बैठक आयोजित हुई। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि नदियों, सहायक नदियों और जल निकायों के किनारे ठोस कचरे का डंपिंग और निपटान नहीं होना चाहिये। नदियों के किनारे के मौजूद ठोस कचरे के ढेर और अन्य जल निकायों का वैज्ञानिक रूप से प्रबंधन किया जाए। विभिन्न ठोस अपशिष्ट प्रबंधन आवश्यकताओं के प्रावधानों की पहचान की जाए और विशेष रूप से गंगा कस्बों व शहरों के लिए प्राथमिकता पर अनुमोदन और निष्पादन के लिए डीपीआर तैयार कर उचित माध्यम से आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय को प्रेषित किया जाये। मौजूदा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सुविधाओं को कुशलतापूर्वक चालू और क्रियाशील रखा जाये। डेटाबेस को मासिक आधार पर अद्यतन रखा जाये।
बागपत। अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस स्वेच्छिक रक्तदान दिवस महाराजा अग्रसेन जयंती सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयुष्मान भव पखवाड़ा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पखवाड़ा के अंतर्गत अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन बागपत व जिला रेडक्रॉस समिति बागपत एवं लायंस क्लब अग्रवाल मंडी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 1 अक्टूबर अग्रवाल धर्मशाला अग्रवाल मंडी टटीरी में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
बड़ौत/बागपत। भाजपा बड़ौत ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को वाजिदपुर गांव में जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा के आवास पर मंडल अध्यक्ष सत्यबीर सिंह बड़का की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन हुआ तथा आगामी रणनीति भी तय की गई। मंडल अध्यक्ष सत्यबीर सिंह बड़का ने संगठन की रीति-नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए जुट जाएं।