Saturday, May 3, 2025
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1479)

JAN SAAMNA DESK

भाजपा शिविर में गूंजी कवियों की वाणी

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। मेला श्री दाऊजी महाराज के प्रांगण स्थित भारतीय जनता पार्टी के शिविर में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ। आधी रात तक अनवरत पड़ी श्रृंगार, ओज व हास्य रसों की बरसात में हजारों श्रोताओं ने खूब डुबकी लगायी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेवेन्यू बार एसोसियेशन के उपाध्यक्ष व पूर्व बजरंग दल जिला संयोजक मदन मोहन गौड़ ने की। जबकि सफल संचालन संयोजक ओजकवि हरिनाम दास सांचा ने किया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सांसद राजेश दिवाकर व भाजपा नगर अध्यक्ष मूलचन्द वाष्र्णेय द्वारा पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चलचित्रपट के आगे दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात हरिनामदास सांचा की मां सरस्वती वंदना के साथ कविताओं का दौर शुरू हुआ। लालसिंह लाल ने देश भक्ति से ओतप्रोत कविता सुनाई।

Read More »

सीएम ने विवेकानन्द जी की स्मृतिका का पूजन कर किया लोकार्पण

2017.09.07. 033 sspnews cm kargilकानपुर, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज सर्वप्रथम नगर निगम परिसर के कारगिल पार्क में बने स्तम्भ पर भारतीय सेना के जवानों के सम्मान में शहीदों हुए सैनिकों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरान्त उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना सबका साथ – सबका विकास योजना के अन्तर्गत जोन 4 वार्ड 43 नगर निगम परिसर, मोतीझील, कारगिल पार्क में नवनर्मित 2. 91 करोड़ की लागत से बने स्वामी विवेकानन्द जी की स्मृतिका का विधिवत पूजन कर लोकार्पण किया तथा इस अवसर पर उन्होंने स्वामी विवेकानन्द की पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने पार्क में बने बायोट्वायलेट का लोकार्पण किया तथा पार्क में मुख्य मंत्री जी ने पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित रखने हेतु वृहद वृक्षारोपण करने का संदेश देते हुए परिसर में वृक्षारोपण किया।

Read More »

बम्बा में गिरकर बाइक सवार की मौत

⇒परिजनों ने जताई हत्या की आशंका थाने में नही दी तहरीर
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना टूण्डला क्षेत्र उसायनी के समीप बम्बा के समीप एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। शव की शिनाख्त आधार कार्ड के आधार पर राकेश सैनी निवासी टूण्डला के रूप में की गयी।
थाना टूण्डला क्षेत्र उसायनी के समीन लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लोगो को बम्बा के किनारे पानी पर पडा दिखायी दिया। जिसको देखने वालों की भीड लग गयी। पास में ही एक बाइक भी पडी थी। जिससे लोगो ने अनुमान लगाया कि बाइक से गिरकर मौत हुई है।

Read More »

मारपीट की घटनाओं में दम्पति सहित कई लोग घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता।अलग -अलग मारपीट की घटनाओं में दम्पति सहित कई लोग घायल हो गये। घायलों ने थाने में तहरीर देने के बाद जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया।
थाना उत्तर क्षेत्र के रैना निवासी 53 वर्षीय मुकेश शर्मा पुत्र रामनाथ शर्मा उसकी पत्नी अनीता देवी को पुरानी रंजिश को लेकर पडोस के ही दिनेश, अंशु, बौबी, सन्तोष आदि लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वही दूसरी घटना में थाना एका के गांव छत्तू निवासी 34 वर्षीय विजय भारद्वाज पुत्र रामसनेही लाल को पडोस के ही यतेन्द्र टिक्कू आदि लोगो ने शराब के नशे में घर में घुस कर मारपीट कर दी। घायल ने मारपीट करने वाले के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

Read More »

पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले में चार लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। विगत रात्रि में थाना शिकोहाबाद क्षेत्र एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से कई लोग झुलस गये। झुलसे लोगो को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। गुरूवार को फैक्ट्री के चार लोगो के खिलाफ प्रशासन द्वारा अभियोग दर्ज कराते हुए कार्यवाही की है।
बताते चले कि बुधवार की देर सायं शिकोहाबाद क्षेत्र हाईवे स्थित रामलीला ग्राउण्ड के समीप पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट होने से एक दर्जन लोग घायल हो गये। जिनको रात्रि में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। केबिनेट मन्त्री प्रेा0 एसपी सिंह बघेल के साथ जिलाधिकारी नेहा शर्मौ के साथ जिला प्रशासन ने मौके पर जाकर घायलों की स्थिति के बारे में जाना।

Read More »

अत्यधिक नशा करने पर युवक की मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना उत्तर क्षेत्र के टापाकला बम्बा के पास अचेत पडे युवक की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गयीं। मृतक की शिनाख्त विनोद के रूप में की गयी। मृतक नशे का शौकिन बताया गया।
थाना उत्तर क्षेत्र के टापा कला बम्बा के समीप आज सुबह 30 वर्षीय अज्ञात युवक पुलिस द्वारा अचेत हालत में मिलने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतक के शव को अस्पताल के लोगो द्वारा पोस्टमार्टम हाउस में पहुचाया गया।

Read More »

विवाहिता ने लगायी फांसी मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना सिरसगांज क्षेत्र के गांव सिरसाखास में एक विवाहिता ने पति से कहासुनी होने पर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मायका पक्ष में घटना के बारे में बताने से चुप है।
थाना सिरसागंज क्षेत्र सिरसाखास निवासी विश्नू की 19 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी ने आज सुबह अपने घर पर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी पति द्वारा मायका पक्ष के साथ इलाका पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। मृतका के पति की माने तो वह कमरे में टीबी देख रही थी। वही उसको भाई भी टीवी देख रहा था।

Read More »

सूदखोर भाजपा नेता के आतंक से परेशान युवक ने घर छोड़ा

2017.09.07. 031 sspnews bjp raj ballabh pandey⇒घर पर छोड़ा सुसाइड नोट, थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
⇒पीड़ित परिवार की सुनवाई नहीं कर रही पुलिस
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। नौबस्ता थाना क्षेत्र के यशोदा नगर इलाके में एक सूदखोर भाजाप नेता के आतंक से परेशान एक युवक सुसाइड नोट रख घर से कहीं चला गया। जिसके बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और जब पीड़ित ने न्याय पाने के लिए आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने कार्यवाही नही की और महज युवक की गुमशुदगी दर्ज कर पीड़ितों को टरका दिया।
मामला यशोदा नगर निवासी सुमित गौड़ का है जो सूदखोर भाजपा नेता के आतंक से परेशान होकर बीती 31 अगस्त 2017 से लापता है। गायब युवक के भाई मनीष ने बताया कि सुमित ने जाते वक्त एक पत्र घर में छोड़ा जिसमें लिखा है कि भाजपा कार्यकर्ता राज बल्लभ पांडे से उसने पिता के इलाज के लिए 2 लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि राज बल्लभ पाण्डेय 17 लाख रुपये बतौर ब्याज ले चुका था और अब वो पीड़ित के एक प्लाट पर भी कब्जे की फिराक में था जिसके लिए वो पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहा था और रोजाना की धमकियों से आजिज होकर उसने घर छोड़ दिया। सुमित ने लिखा कि वो अपनी जान देने जा रहा है।

Read More »

भू-माफियाओं के विरूद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही कराई जाये : राजीव कुमार

2017.09.06. 03 sspnews lucknowलखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने समस्त विभागों के प्रमुख सचिवों, सचिवों एवं विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये हैं कि आगामी 16 सितम्बर तक अपने अधीनस्थ विभागीय अधिकारियों से जनपदवार शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे, अवैध कब्जे से मुक्त कराई गयी जमीन सहित अवैध कब्जे करने वाले व्यक्ति का पूर्ण विवरण सहित वांछित सूचना प्रत्येक दशा में प्राप्त कर ली जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि प्रदेश के समस्त लेखपालों से आगामी 15 दिन में उनके क्षेत्रों में अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा अवैध कब्जे से मुक्त कराई गयी ग्राम सभा की भूमि अथवा अवैध कब्जे न होने की वांछित सूचना सहित प्रमाण-पत्र प्राप्त किया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि भू-माफियाओं से सम्बन्धित शिकायतें चाहें वह किसी भी माध्यम से प्राप्त हों उन्हें एन्टी भू-माफिया पोर्टल पर दर्ज कराने के दिये गये निर्देशों का पालन की कृत कार्यवाही से अवगत कराया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि सम्बन्धित विभागों को अपने विभागवार सम्पत्ति रजिस्टर एक पक्ष के भीतर अद्यावधिक कराने हेतु आवश्यक कार्यवाहियां प्राथमिकता से सुनिश्चित करानी होगी। उन्होंने कहा कि भू-माफियाओं के विरूद्ध दर्ज मुकदमों पर नियमानुसार तत्काल प्रभावी कार्यवाही तत्परता से सुनिश्चित कराई जाये।

Read More »

प्रेमजाल में फंस कर माता बनी कुमाता…..

चार मासूमों को छोड़ प्रेमी के संग फरार
एक मासूम की मौत तो दूसरा मौत -जिन्दगी के बीच जूझ रहा अस्पताल में
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। कलयुग में मां भी अब कुमाता बन गयी है। मासूम बच्चों को तड़पता छोड कर प्रेमी के साथ गायब हो गयी। मां की याद में एक बच्चे ने तो दम तोड़ दिया। दूसरा बच्चा जिला अस्पताल में मौत व जिन्दगी से जूझ रहा है। बूढ़ी दादी मासूम बच्चो का लालन-पालन कर रही है।
बताते चले कि भारतीय संस्कृति में माता का ममतामय कहा गया है। लेकिन इस कलयुग में माॅ अपने स्वास्थ्य के कारण ममता को तड़पता छोड़ कर प्रेमी के संग रंगरलिया मनाने निकल जाती है। ऐसा ही दृश्य उस समय देखने को मिला, जब बुधवार की दोपहर सरकारी ट्रामा सेन्टर में छः वर्श के मासूम हर्शवर्धन पुत्र अनिल कुमार निवासी सैलई रामगढ़ बीमार हालत में अपनी मां को याद कर रहा था।

Read More »