Wednesday, May 1, 2024
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 309)

JAN SAAMNA DESK

डीएम ने दिये दो सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के लिए निर्देश

⇒खंड विकास अधिकारी, तीन बीएमएस का वेतन रोका
मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने दो सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्ट्रेट सभागार में पोषण अभियान के संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा सहित अन्य सीडीपीओ के साथ समीक्षा बैठक ली। कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सैम बच्चों के प्रति अभियान चलाया जाए और लाल श्रेणी के बच्चों को स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों द्वारा इलाज कराकर उन्हें सामान्य रूप में लाया जाए। जिलाधिकारी ने राया तथा फरह विकास खंड के सीडीपीओ के कार्यों पर नाराजगी जाहिर की और कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि दोनों सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाए। ऐसे आंगनबाड़ी केंद्रों को चयनित किया जाए।

Read More »

उत्तरी बाईपास को लेकर भाकियू टिकैत आंदोलन के मूड में

⇒गांव-गांव जाकर किसानों के बीच बना रहे रणनीति
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले बुधवार से होने वाले किसान आंदोलन में किसानों से गांव गांव जाकर आंदोलन की रणनीति और रूपरेखा तैयार की। धरना स्थल पर एक बैठक का आयोजन किया। जहां सभी किसानों ने अपनी अपनी रूपरेखा व नीति से अवगत कराया। किसानों ने स्पष्ट करते हुए कहा कि अगर जिला स्तरीय सक्षम अधिकारी हमारे बीच में मौजूद नहीं होता है तो किसान मजबूर होकर यमुना एक्सप्रेस वे पर आंदोलन करेगा।

Read More »

प्रशासन ने शुरू की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान का स्थलीय निरीक्षण किया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन के साथ अन्य विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिनको शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने प्रवेश एवं निकासी द्वार देखे और पूर्व व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से चर्चा की। श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ दर्शन कराना ही अधिकारी एवं कर्मचारियों का दायित्व है। प्रवेश एवं निकास द्वारों पर भीड़ को एकत्रित नहीं होने देना है, उनका निरंतर आवागमन बनाये रखना है, जिससे भीड़ एकत्रित न हो सके।

Read More »

भाजपा सरकार में ना रोजगार, ना आरक्षण की गारंटीः रामगोपाल

⇒वृंदावन में आयोजित सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे प्रो. राम गोपाल यादव
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। भाजपा सरकार में ना रोजगार, ना आरक्षण की गारंटी है। देश के मौजूदा हालात से हर कोई परेशान है। बेरोजगारी चरम पर है। सरकार की मानसिकता आरक्षण खत्म करने की है। सरकार ने नौकरी देना बंद कर दिया है। इसके बाद आउटसोर्सिंग भर्ती हो रही है। आउटसोर्सिंग में न आरक्षण, न नौकरी की गारंटी है। सपा ने अपने कार्यकाल में अध्यापकों को रेगुलर किया था। वह भी हटा दिए गए। प्रदेश में हर दिन लूट, हत्या की घटनाएं हो रही है। लेकिन कहा जा रहा है कि अपराध खत्म हो गया है। बहुत घटनाएं ऐसी होती है। जिसमें भाजपा के लोग अधिकारी को पीटते हैं। इस सरकार में न लोगों को सम्मान मिल रहा, न रोजी रोटी और न ही जीवन सुरक्षित है।

Read More »

भार्गव महिला सभा मथुरा ने मनाया तीज उत्सव

मथुरा। भार्गव महिला सभा, मथुरा का तीज उत्सव बड़े ही धूम धाम से पूनम भार्गव की अध्यक्षता में सर्वेश्वरी सदन, गोविन्द नगर में मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ आशू (संरक्षिका), पूनम, नूतन, ऊषा एवं नीतू ने दीप प्रज्वलित करके किया। कुव, अंशिका द्वारा सुन्दर ईश वन्दना की प्रस्तुति की। सदस्याआंे द्वारा युगल नृत्य एवं मनमोहक सावन के गीत प्रस्तुत किये गये। सांस्कृतिक मंत्राणी दीपिका एवं नीतू द्वारा सभी सदस्याओ को रोचक गेम कराये गये। तीज रानी के चयन के किये कैट वाक तथा गेम कराये।

Read More »

हम स्वयं ही हैं अपने भाग्य विधातार: विशुद्ध सागर

बागपत। दिगम्बर जैनाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी गुरुदेव ने बड़ौत के ऋषभ सभागार में आयोजित धर्म सभा में प्रवचन करते हुए कहा कि विवेकी मानव की सोच, विचार विशाल होते हैं। उसकी दृष्टि विस्तृत होती है। दूर दृष्टि ही विचारों से महान् बन सकता है। दृष्टि में अनेकान्त, वाणी में स्याद्वाद, क्रिया में अहिंसा श्रेष्ठता की पहचान है। श्रेष्ठ मनुष्य हमेशा मधुर-वचनों का प्रयोग करता है। धैर्यशीलता, नम्रता, विचारों की उच्चता, मधुर-व्यवहार सज्जन-पुरुष की पहचान है। मानव को कोई अन्य दुःख नहीं देता, स्वयं ही मानव दुःख के साधनों को एकत्रित कर दुःखी होता है। स्वयं के विचारों से ही मानव कार्य करता है, अन्य कोई ईश्वर हमें सुख दुःख नहीं देता है। स्वयं का ही कर्म स्वयं को कष्ट देता है।

Read More »

बागपत के पूर्व सैनिकों को नहीं होने दी जाएगी कोई समस्याः जिलाधिकारी

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के कलेक्ट्रेट में आयोजित पूर्व सैनिकों की बैठक में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज जिला सैनिक बन्धु की बैठक की। उन्होंने उनसे परिचय करने के साथ ही आश्वासन दिया कि पूर्व सैनिकों को कोई समस्या नही होने दी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा सैनिक ने अपना जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित किया है। सैनिक का मान सम्मान हमारे लिए सर्वाेपरि है। उन्होंने कहा कि सैनिकों को जिस क्षेत्र में जो कोटा मिला है उसका सम्मान किया जाए। किसी भी सैनिक को अनावश्यक रूप से किसी तरह से परेशान ना किया जाए। सैनिक क्षेत्र के लिए एक रोल मॉडल होता है। सैनिकों ने जो समस्याएं बताई उनका जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल निस्तारण कराया।

Read More »

बागपत में तीन लुटेरे गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामद

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में सिंघावली अहीर थाना पुलिस व सर्विलांस टीम ने चेकिंग अभियान के तहत तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सामान बरामद किया है। पुलिस ने तीनों चालान कर दिया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना सिंघावली अहीर पुलिस एवं सर्विलांस सेल बागपत की संयुक्त टीम ने लूट की घटना का अनावरण करते हुए 03 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटी हुई मोटर साईकिल, 02 मोबाइल फोन तथा 900 रूपये व 01 अवैध तमंचा और जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है।

Read More »

“मेरी माटी मेरा देश“ अभियान ने गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को वंदन करने का अवसर प्रदान कियाः उमेश द्विवेदी

⇒केंद्रीय संचार ब्यूरो प्रयागराज द्वारा आयोजित दो दिवसीय जन जागरूकता प्रचार अभियान सम्पन्न
रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। आजादी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और त्याग से मिली है। बहुत से गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी हैं, मेरी माटी मेरा देश अभियान ने उन गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को वंदन करने का अवसर प्रदान किया है। उक्त बातें उमेश द्विवेदी शिक्षक विधायक (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) एवं सभापति दैवीय आपदा प्रबन्धन जांच समिति ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रयागराज द्वारा राजकीय इंटर कालेज रायबरेली में आयोजित दो दिवसीय समेकित जनसंपर्क कार्यक्रम के समापन के दौरान आज कही।

Read More »

मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने हेतु योगाभ्यास मुख्य साधन

चन्दौली। योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है, परंतु इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी है। तन-मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशानुसार निर्धारित दिनों में पुलिस लाइन चन्दौली में सम्बन्धित अधिकारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए योगाभ्यास कराया जाता है।

Read More »