Sunday, June 2, 2024
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 344)

JAN SAAMNA DESK

रविवार को फिरोजाबाद में आएंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल

फिरोजाबाद। आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को फिरोजाबाद में रहेंगे। रविवार को राजा का ताल स्थित एफएम रायल में सुबह 10 बजे से होने वाले प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव और पूर्व सांसद अक्षय यादव भी मंच साझा करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर 12 बजे लखनऊ से चलेंगे। वहीं शिवपाल यादव का दोपहर 12 बजे शिविर में आना प्रस्तावित है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल शनिवार शाम को ही आ गए।

Read More »

बसपाइयों ने की नया संविधान बनाने की मांग की निंदा

फिरोजाबाद। शनिवार को बहुजन समाज पार्टी की बैठक बड़ा नगला मिर्जा पर हुई। जिसमें बसपा नेताओं ने ई.एसी. पीएम के चौयरमैन डॉ. विवेक देवरॉय द्वारा नये संविधान बनाने की मांग पर आपत्ति जताते हुए निंदा की गई। बसपा नेताओं ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर संविधान के निर्माता थे। बाबा साहब द्वारा बनाया गया संविधान हमें भाईचारा, मानवतावादी, धर्मनिरपेक्ष, न्याय, स्वतंत्रता की गारंटी देता है।

Read More »

आटो पलटने के बाद सब्जी विक्रेता को कैंटर ने रौंदा, मौत

फिरोजाबाद। पचोखरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह कोटकी के निकट अनियंत्रित होकर आटो पलट गया। उसी दौरान पीछे से आ रहे कैंटर ने आटो सवार सब्जी विक्रेता को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने चालक और कैंटर को पकड़ लिया। सब्जी विक्रेता के पुत्र ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना रजावली के गांव तजापुर निवासी 45 वर्षीय महावीर सिंह सब्जी बेचता था। वह शनिवार सुबह चार बजे आटो से सब्जी खरीदने मंडी जा रहा था। चालक ने कोटकी के निकट अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे अनियंत्रित होकर आटो पलट गया। महावीर उछलकर सड़क पर गिर पड़ा। उसी दौरान पीछे से आए कैंटर ने उसे रौंद दिया।

Read More »

नाग पंचमी पर निकलेगी बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा

फिरोजाबाद। श्री बाबा महाकाल भक्त मंडल समिति द्वारा बाबा महाकाल की पांचवी पालकी यात्रा 21 अगस्त दिन सोमवार को राधाकृष्ण मंदिर से धूमधाम के साथ निकाली जायेगी। जिसमें बाबा महाकाल की भस्त आरती विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। समिति पदाधिकारियों ने एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बाबा महाकाल की पांचवी पालकी यात्रा नाग पंचमी के दिन सोमवार को राधाकृष्ण मंदिर से सांय 4.30 बजे गाजे-बाजे के साथ निकाली जायेगी। पालकी यात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर गंज मौहल्ला स्थित सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी। पालकी यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Read More »

सरस्वती विद्यालय के संरक्षक हीरालाल गुप्ता के अन्तिम संस्कार में पुलिस के जवानों ने दी सलामी

खागा, फतेहपुर। लोकतंत्र सेनानी व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के संरक्षक रहे हीरालाल गुप्ता का एक लम्बी बीमारी के चलते हृदय गति रुक जाने के कारण 19 अगस्त 2023 को उपचार दौरान निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार दोपहर बाद नौबस्ता गंगा घाट पर कर दिया गया और पुलिस ने अन्तिम संस्कार के दौरान उमड़े जन सैलाब की उपस्थिति में उन्हें सलामी दी। बताया गया कि वे लम्बे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे और उनका अपने निज निवास खागा जी टी रोड बस स्टॉप स्थित आवास पर उपचार चल रहा था। आज सुबह समय लगभग 7 बजे हालत बिगड़ते ही आनन-फानन में परिजनों ने अपने निजी संसाधनों से उपचार हेतु फतेहपुर ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने आक्सीजन लेबल में परिवर्तन देकर लखनऊ अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।

Read More »

विद्युत विभाग से आक्रोशित ग्रामीणों ने उपकेंद्र का किया घेराव

किशनपुर। विद्युत उपकेंद्र में शनिवार को सैकड़ो की तादाद में आक्रोशित ग्रामीण घेराव कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के छोटू सिंह परिहार भी किसानों के समर्थन में कूद गए और किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया‌। विद्युत उपकेंद्र किशनपुर से महेशपुर मठेठा गांव को जाने वाली लाइन की तार को पिछले तीन-चार दिनों पूर्व बिजली के पोल सहित खोल कर हाल ही में शुरू हुए चंदापुर उपकेंद्र से जोड़ दिया गया। उसके बाद मठेठा गांव को जाने वाली विद्युत आपूर्ति चरमरा गई और किसानों की फसल सूखने लगी। आए दिन चरमराती विद्युत व्यवस्था से किसान आक्रोशित हो गए और शनिवार की सुबह सैकड़ो की तादाद में किशनपुर विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर धरने पर बैठ गए।

Read More »

डाइट में गणित किट का दिया गया प्रशिक्षण, प्रथम बैच का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

⇒गणित किट एवं गतिविधि आधारित मॉड्यूल पर उच्च प्राथमिक स्तरीय गणित शिक्षकों ने प्रशिक्षण कार्यशाला में किया प्रतिभाग
कानपुर देहात। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों को गणित किट प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम बैच में जिले के पांच विकासखंडों से लगभग सौ शिक्षकों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। प्रत्येक विकासखंड से 20 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है।आज जनपद कानपुर देहात के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के गणित विषय के शिक्षकों का गणित किट पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण पूरा हुआ। डाइट प्राचार्य देवेंद्र स्वरूप सचान द्वारा प्रशिक्षण का समापन किया गया। प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर प्राचार्य देवेंद्र स्वरूप सचान ने गणित शिक्षण में गणित किट का प्रयोग तथा बच्चों की जिज्ञासा को सरल तरीके से समाधान करने के बारे में बताया। प्राचार्य ने व्यावहारिक प्रयोग में भी गणित के उपयोग के बारे में अत्यंत सरल तरीके से समझाया।

Read More »

अब शिक्षक भी देंगे अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा

⇒अवैध संपत्ति जुटाने वाले शिक्षकों-कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड होगा चल-अचल संपत्ति का विवरण
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव समस्त विभागाध्यक्ष, कार्यालय अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विभागों में कार्यरत समस्त कर्मचारियों की चल अचल संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर 31 दिसंबर 2023 तक अनिवार्य रूप से अपलोड करना सुनिश्चित करें। अगर किसी कार्मिक द्वारा अपनी चल अचल संपत्ति का विवरण प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो उसकी पदोन्नति रोक दी जाए। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विभाग के सभी शिक्षकों समेत अन्य कर्मचारियों की संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया गया है। इसके चलते बेसिक शिक्षा विभाग में बीते कई सालों से टिके रहकर किसी न किसी प्रबंध से अवैध संपत्ति जुटाने वाले बेसिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों पर अब जल्द ही गाज गिरने वाली है।

Read More »

दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

रसूलाबाद, कानपुर देहात। जनपद की जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशन में शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे अभिनव प्रयोगों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय के पर्यवेक्षण में पदमश्री एच सी वर्मा सेवानिवृत प्रोफेसर आईआईटी कानपुर नगर के द्वारा प्रशिक्षित प्रशिक्षकों के माध्यम से शुक्रवार से 2 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। रसूलाबाद विकास खंड स्तरीय विज्ञान कार्यशाला का शुभारंभ उपजिलाधिकारी रसूलाबाद नीलिमा के द्वारा किया गया। जिसमें विकास खंड रसूलाबाद के सभी विज्ञान शिक्षकों को विज्ञान के प्रयोगों जैसे बल, घर्षण, गतिज ऊर्जा, न्यूटन के तीनों नियम, प्रकाश का परावर्तन आदि के बारे में सभी शिक्षकों को समझाया गया। उपजिलाधिकारी नीलिमा यादव ने एक विज्ञान के प्रयोग के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ व उनका स्वागत किया गया। अन्य विज्ञान के प्रयोगों को देखकर उपजिलाधिकारी ने इस कार्यशाला की भूरि भूरि प्रसंशा की।

Read More »

राजकीय बालिका इंटर कालेज मे तीन हैडपंप लगे होने के बाद भी छात्राएं दूषित पानी पीने को है मजबूर

रसूलाबाद, कानपुर देहात। हर घर जल व स्वच्छ पेयजल की बात भले ही राज्य व केंद्र सरकार कर रही हो, लेकिन रसूलाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 3 सरकारी हैंडपंप लगे होने के बावजूद भी पीला और दूषित पानी पीने को छात्राएं मजबूर हैं। सरकारी कालेज होने के बाबजूद भी न तो वाटर कूलर लगा है और न ही नगर पंचायत की वाटर लाइन है। जिससे वहां अध्ययनरत छात्राओं व शिक्षिकाओं को पानी पीने के लिए बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रभारी प्रधानाचार्या संध्या राजपूत ने बताया कि विद्यालय परिसर में तीन हैंडपंप लगे है जिसमें दूषित पानी निकलता है जिसकी उन्होंने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों व नगर पंचायत प्रशासन को सूचना देकर अवगत भी कराया है। लेकिन इसके बावजूद भी तीनों नलों को ठीक नही करवाया गया।

Read More »