Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 380)

JAN SAAMNA DESK

किसान संगठन ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को बांटी खाद्य सामग्री

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को वृंदावन में रतन छतरी पुरानी काली दह वीआईपी पार्किंग सुदामा कुटी परिक्रमा मार्ग खादर की कॉलोनियों में बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री का वितरण किया। ब्रेड, बिस्कुट, केला, मोमबत्ती, माचिस, चाय की पत्ती, चीनी, दूध के पैकेट का वितरण किया गया। किसान संगठन के कार्यकर्ता नाव से पानी में फंसे लोगों के घरों तक पहुंचे उनसे बात की और खाद्य सामग्री दी। महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजवीर सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि मथुरा जनपद की सभी समाज सेवी संस्थाएं, पूंजीपति तथा राजनीतिक पार्टियां आगे आकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। यमुना किनारे बसे लोग काफी परेशानी का सामना उठा रहे हैं।

Read More »

मथुरा में खतरे के निशान से उपर बह रही यमुना

मथुरा। सोमवती अमावस्या की काली रात यमुना किनारे के वाशिंदों के लिए कुछ ज्यादा ही डरावनी रही। सोमवार को मथुरा में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी। तमाम लोग घरों की छतों पर अभी भी शरण लिए हुए हैं। चारों तरफ फैले यमुना के पानी और बीच बीच में घिर कर आने वाली काली घटाएं लोगों की धरकडन को तेज कर रही थीं। जलभराव के चलते इन क्षेत्रों में बिजली काट दी गई है जिससे लोगों को अंधेरे में ही रात गुजारनी पडी। जनपद में यमुना किनारे राजस्व रिकार्ड के मुताबिक 116 गांव बसे हैं। जिनमें से आधा सैकडा गांवों में यमुना का पानी पहुंच गया है। मथुरा वृंदावन के यमुना खादर में बसी दर्जनों कॉलोनियां जलभराव की चपेट में हैं। मथुरा में प्रयाग घाट पर यमुना का खतरे का निशान 166.20 मीटर पर है। सोमवार की दोपहर को यमुना जी खतरे के निशान से ऊपर 167.30 मीटर पर बह रही थी। वृंदावन में जलभराव के चलते 18 नलकूप बंद हो गय हैं, जलभराव से ग्रस्त क्षेत्रों के साथ वह क्षेत्र भी पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं जहां बाढ़ का पानी नहीं पहुंचा है, लेकिन सप्लाई इन्हीं नलकूपों से होती है। नगर निगम ने कुछ क्षेत्रों में पानी के टैंकर भिजवाए हैं। मंगलवार से यमुना के जलस्तर में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। दूसरी ओर गोकुल महावन के बीच बने कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज के रमणरेती आश्रम में भी यमुना का पानी घुस गया हैं। आश्रम में चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है।

Read More »

72 घंटों की निर्धारित अवधि में होगा शिकायतों का निस्तारणः जिलाधिकारी

कानपुर देहात । जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष में नगर निकायों के कार्याे की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहने के साथ ही पार्किंग हेतु जोन और नॉन वेंडिंग जोन स्पष्ट करने का निर्देश दिये। उन्होंने दीनदयाल अंत्योदय योजना, स्वरोजगार योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होनें सभी अधिशासी अधिकारी से समस्त नगरीय गौशालाओं का नियमित निरीक्षण करने के साथ ही सभी गौशालाओं में पशुओं को खुरपका आदि से बचाव हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये। उन्होनें समस्त नगरीय निकायों में 15वां वित्त आयोग के अन्तर्गत कूड़ादान, कूडागाडी आदि की खरीद में लोक निर्माण विभाग के मानकों को विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने निकाय वार समीक्षा करते हुए कार्यों की प्रगति में कमी के दृष्टिगत कड़ी नाराजगी व्यक्त की एवं शीघ्र प्रगति लाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारियों को अपनी अपनी नगर पालिका/पंचायत में नंदनवन की स्थापना हेतु गड्ढा खुदान व पौधों का उठान वन विभाग से सुनिश्चित कर लिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी शनिवार को जनपद में वृहद वृक्षा रोपण अभियान होगा संचालित जिससे दो दिन पूर्व सस्त तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाएं।

Read More »

हाईवे पर अवैध पार्किंग ना हो, अभियान चलाकर बंद कराएं अवैध कटः जिलाधिकारी

कानपुर देहात । जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में आज लोक निर्माण विभाग एवं परिवहन विभागीय के साथ सड़क सुरक्षा समिति एवं सड़क सुरक्षा पखवाड़ा दिनांक 17 जुलाई 2023 से 31 जुलाई 2023 तक की बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई।आयोजित बैठक में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर, उन्हें उचित दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉटस, स्पीड ब्रेकर एव संकेतक लगाने के साथ ही ब्लैक स्पॉट को लेकर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने दुर्घटनाओं को रोके जाने की दृष्टि अल्पकालीन सुधार व दीर्घकालीन सुधार किए जाने हेतु प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिए। जिलाधिकारी ने समीक्षा करते हुए सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत हेलमेट का प्रयोग न करने वालों व मोटर साइकिल पर तीन सवारी बैठाने वालों एव मानक के अनुसार नियम का पालन न करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Read More »

जे. एन. कटियार को अपना दल (एस) का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर दी बधाई

कानपुर नगर । अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा कानपुर मण्डल के पदाधिकारियों ने जे.एन. कटियार के आवासरूदामोदर नगर कानपुर पहुँचकर उनको प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर माला पहनाकर व लड्डू खिलाकर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। सभी ने एक साथ आगे तक प्रोन्नति करने का सुभाशीष दिया। जे एन कटियार जी ने सभी बधाई देने वालो को धन्यवाद दिया और बताया सच्चे मन से कोई कार्य करने पर सफलता अवश्य प्राप्त होती है।

Read More »

सोनिया गांधी की उपस्थिति से विपक्षी एकता को मिली मजबूती

राजीव रंजन नाग; नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को हराने के लिए बेंगलुरु में विपक्षी दलों की आज से शुरू हुई दुसरी बैठक में 26 दल शामिल हो रहे हैं। महागठबंधन कल से शुरू हो रही औपचारिक बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कॉमन मिनिमम प्रोग्राम, राज्यवार गठबंधन, सीट शेयरिंग के अलावा महागठबंधन के नए नाम पर चर्चा हो सकती है।
जिस तरह विपक्षी दल बेंगलुरु में अपने दूसरे एकता प्रदर्शन के लिए उतर रहे हैं, पटना में पहले दौर से एक बड़ा अंतर उस राज्य में आयोजित बैठक में सोनिया गांधी की उपस्थिति है । ।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सोनिया गांधी की उपस्थिति पहली बैठक का एक “नतीजा” है, लेकिन वे उम्मीद कर रहे हैं कि 2004 के चुनावों से पहले गठबंधन निर्माता के रूप में उनका अनुभव और राजनीतिक स्पेक्ट्रम में उनके व्यक्तिगत संबंध बातचीत में कांग्रेस की आवाज़ को बढ़ा देंगे।
जाहिर है बेंगलुरु में सोनिया गांधी की मौजूदगी का खास महत्व है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा इस बात पर जोर देते हैं, ”वह एक वरिष्ठ नेता हैं जो सभी संसदीय बैठकों में मौजूद रहती थीं और उनकी मौजूदगी से विपक्ष को ताकत मिलेगी।” कांग्रेस के एक सीनियर नेता के मुताबिक सभी दलों के साथ कॉर्डिनेशन के लिए एक संयोजक की नियुक्ति पर चर्चा होगी। इसके अलावा कॉमन मिनिमम प्रोग्राम (सीएमपी) समेत विभिन्न मुद्दों पर बातचीत के लिए नेताओं का एक ग्रुप बनाये जाने की भी संभावना है।

Read More »

संजीव कटियार को जिला आईटी सेल/ जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी बनाया

सिकन्दरा, कानपुर देहात। अटेवा की जिला इकाई में जिला आईटी सेल / जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी मनोनीत किया गया है। वही पर संजीव कटियार ने कहा कि अटेवा ही मात्र एक ऐसा संगठन है जो हम लोगों को पुरानी पेंशन दिला सकता है। अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु हम लोगों की बुढ़ापे की लाठी के हक के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। वह कर्मचारियों के दर्द को समझते हैं। हम लोग किसी भी संगठन के बहकावे में न आयें, इस अटेवा संगठन को तन, मन एवं धन से मजबूती दें। अब हम लोग लक्ष्य से कुछ ही दूरी पर हैं। विजय बन्थु जी पुरानी पेंशन बहाल कराके ही मानेंगे। जय युवा जय जय अटेवा। विजय बन्धु जी‌ तुम संघर्ष करो हम सभी अटेवियंस तुम्हारे साथ हैं।

Read More »

विद्युत टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर बकाएदारों के काटे कनेक्शन

फतेहपुर। जनपद में बकाएदारों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर बकाएदारों की बिजली काटी गई।
आपको बताते चलें कि जनपद फतेहपुर के शांति नगर पावर हाउस के अंतर्गत 33/11 केवी लखनऊ बाईपास के आज 17 जुलाई को विद्युत टीम ने एक सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिस पर जिन दुकानदारों के काफी लंबे समय से बिल नहीं जमा थे उनके कनेक्शन काटे गए। जिसमें नीरज कुमार बिल्डिंग महापुर, राम दुलारे पुत्र रामप्रसाद निवासी रामगंज पक्का तालाब, बाल गोविंद लखनऊ बाईपास महापुर, सुमेर कली पक्का तालाब, सलीम खान रामगंज पक्का तालाब, अनिरुद्ध सैन रामगंज पक्का तालाब लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोगों के यहां विद्युत टीम ने चेकिंग चलाकर कनेक्शन काटे।

Read More »

पेंशन की टेंशन से जूझ रहे सरकारी कर्मचारी

कानपुर देहात। चुनावी दंगल और पुरानी पेंशन दोनों का कोई सास बहू का नाता तो नहीं फिर भी हाय हल्ला मचा हुआ है जहां एक ओर राजनीतिक पार्टियां पुरानी पेंशन पर सियासत कर रही हैं तो दूसरी ओर सभी विभागों के सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग तेज कर रहे हैं। आए दिन विभिन्न संगठनों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए जगह-जगह आंदोलन किए जा रहे हैं। आखिर पुरानी पेंशन में ऐसा क्या है जो कमोबेश एक राय से देशभर के सरकारी कर्मचारी उसकी बहाली के लिए जोर लगा रहे हैं। दूसरी ओर नई पेंशन में ऐसा क्या है जो एक पूरे वर्ग की नाराजगी के बावजूद मोदी सरकार नई पेंशन व्यवस्था को जारी रखने पर अड़ी हुई है। ताज्जुब की बात तो यह है सभी जनप्रतिनिधि स्वयं पुरानी पेंशन ले रहे हैं और सरकारी कर्मचारियों को नई पेंशन के फायदे गिना रहे हैं। इससे स्वाभाविक रूप से सवाल निकलता है कि सरकार नई पेंशन योजना नहीं बल्कि एक तरह से पेंशन नहीं योजना चला रही है।

Read More »

तालाब में फैली बीमारी हजारों मछलियों की मौत

देवमई/ फतेहपुर। देवमई ब्लॉक क्षेत्र के पधारा रसूलपुर ग्राम पंचायत के रसूलपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास एक बड़े तालाब में भारी संख्या में मछलियों की मृत्यु होने चर्चा का विषय बन गया है लोग तरह-तरह की बात कर रहें हैं लेकिन जिम्मेदारों की नींद अभी तक नहीं खुली गांव में गंदगी व प्रदूषण फैलता जा रहा है जिस पर जिम्मेदारों ने अभी तक मौन व्रत रखा है।
आखिर मछलियों की मृत्यु का कारण क्या है अभी तक जानकारी नहीं हुई। भारी संख्या में मछलियों की मृत्यु होना बड़ा सवाल उठता है। यह स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद पता लगेगा। जोधा सिंह अटैया रसूलपुर गांव में तालाब के आस पास रहने वाले ग्रामीण कहते है कि यह एक गांव का सबसे बड़ा तालाब है। जहां पूरे गांव का गंदा पानी व बारिश का पानी आता है। इस तालाब में पिछले वर्ष मछली पाली थी निकाली गई अभी मछली कहीं से आ गई और धीरे धीरे पूरे तालाब में मछलियों ने अपना मुकाम बना लिया। लगभग तीन दिन से लगातार तालाब की मछली मर रही है और भारी संख्या में मछलियों की मृत्यु होकर तालाब में पड़ी है।

Read More »