Sunday, May 12, 2024
Breaking News
Home » P.K. (page 4)

P.K.

खाद्य सामग्री की महंगाई से रेस्टोरेंट में भी बिगड़ा खाने का जायका

पवन कुमार गुप्ता,रायबरेली:  बेकाबू हुई महंगाई को लेकर देशभर में हल्ला मच रहा है। आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा है।इसका असर हर घर की रसोई तक पहुंच गया है।हर रोज उपयोग की खाद्य सामग्री के दामों में बढ़ोतरी से घरों की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है।ज्यादातर ग्रामीण स्तर पर मजदूरों और ग्रामीणों में इस महंगाई का अच्छा खासा असर हुआ है जहां पर दिहाड़ी मजदूरों को एक टाइम का तड़का लगाने के लिए भी खाद्य तेल लेने के लिए सोचना पड़ता है।वहीं सरकारें अपना राग अलाप रहीं हैं।उनकी नजर में हर आदमी अमीर हो चुका है।खाद्य तेलों में कुछ महीनों में 20 से 30 रुपए प्रति किलो की तेजी आई है।

Read More »

सपा नेता संतराम पासी ने पेट्रोल पंप का किया उद्घाटन

पवन कुमार गुप्ता,सलोन,रायबरेली: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी सबसे आगे चल रही है।समाजवादी पार्टी के सलोन विधानसभा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जोर शोर से काम कर रहे हैं।इसी क्रम में कार्यकर्ताओं के बुलाने पर आज तहसील मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर बेवली चौराहे पर सपा नेता संतराम पासी के द्वारा इंडियन आयल पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर पेट्रोल पंप के मालिक सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर पेट्रोल पंप के मालिक मोइन भाई तथा निजाम भाई ,बबलू भाई, जीशान फारूकी, सुनील पासी समेत बड़ी तादाद में क्षेत्र के गणमान्य लोग व किसान मौजूद रहे। सपा नेता ने कहा कि पेट्रोल पंप करीब होने से सर्वाधिक लाभ किसानों को होगा उन्हें खेतों में सिंचाई के लिए डीजल हेतु दूर नहीं जाना पड़ेगा। 

Read More »

प्रशासन की अनदेखी से तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग

मुख्य राजमार्ग को अवरुद्ध करके निकाला गया नाले में गिरा टैंकर
ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता।  तीन दिन पहले गंदा नाला पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरे टैंकर को निकालने के लिए राजमार्ग को अवरूद्ध कर दिया गया। जिससे घंटों जाम की समस्या बनी रही और उसमें एंबुलेंस व वीआईपी भी फंसे रहे। शनिवार को प्रशासनिक बेपरवाही के कारण ऊंचाहार में राजमार्ग अवरुद्ध गया। जिसमें सैकड़ों वाहन तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे। तीन दिन पहले लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर नगर क्षेत्र के गंदा नाला स्थित पुल की रेलिंग तोड़कर एक टैंकर नीचे गिर गया था। हादसा बड़ा था किन्तु इसमें किसी को शारीरिक नुकसान नहीं हुआ था। शनिवार को नाला से टैंकर को निकालने के लिए दो क्रेन मंगवाई गई और दिन में करीब दस बजे राजमार्ग को अवरूद्ध कर दिया था।

Read More »

महिला की गोली मारकर हत्या, पति व सौतेले बेटे पर हत्या का आरोप 

 

 

फिरोजाबाद जनसामना।  थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का आरोप उसके ही बैंक ऑफिसर पति व सौतेले बेटे पर है। पुलिस घटना की जांच कर कार्यवाही कर रही है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया गया है। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव रमेश नगर निवासी आशाराम बैंक ऑफिसर है। उन्होंने अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद विनीता से दूसरी शादी कर ली थी। आरोप है कि शनिवार की देर रात आशाराम ने अपनी पहली पत्नी के बेटे के साथ मिलकर विनीता की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों मकान में ताला लगाकर फरार हो गये।घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। एसएसपी अजय कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मृतक महिला के बेटे अंकित ने अपने पिता और सौतेले भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया है कि किसी न किसी बात को लेकर उसके पापा और मम्मी के बीच आए दिन विवाद होता था।

Read More »

धक्का मार कर चल रही है जनपद की स्वास्थ्य सेवा 108


फिरोजाबाद, जनसामना। रामभरोसे चल रही है जनपद के स्वास्थ्य सेवायें, सरकार लाख दबे कर रही है। कि जनता की सेवा में 108 , 102 की एम्बुलेन्स जनता की सेवा में तत्काल पहुचती है। लेकिन फिरोजाबाद जिला अस्पताल के आपात काल विभाग के सामने मरीज को ले जाने के लिए धक्का मारना होता है। धक्का मार कर स्वास्थ्य सेवा की जा रही है। इस से अनुमान लगाया जा सकता है। कि प्रदेश सरकारी की स्वास्थ्य सेवा किस कदर हो रही है और कितने समय में मरीज को उसके उचित स्थान तक पहुचाया जा सकता है।
बताते चले कि सरकारी वाहनों का तो क्या कहना है कब कहाॅ बन्द हो जाये और कब धक्का मारना पडे कहा नही जा सकता है। इस के पीछे भी एक राज छुपा है प्राईवेट वाहनों को बढावा देने के लिए भी वाहन चालक यह कार्य कर रहे है। सूत्रों की माने तो सरकारी एम्बुलेन्स चालकों की प्राईवेट वाहन चालकों की मिली भगत के कारण भी मरीजों के सामने यह कार्य किया जाता है। जिससे तीमारदार अपने मरीज को सरकारी वाहन के स्थान पर प्राईवेट वाहन लेकर जल्दी निकल जाये, और सरकारी एम्बुलेन्स चालक आराम से सरकार का चुना लगा सके।

Read More »

प्राथमिक विद्यालय कन्या व बालक दोनों के चोरों ने तोड़े ताले

फिरोजाबाद, जनसामना| शहर के थाना दक्षिण क्षेत्र स्टेशन रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय कोटला बालक व इसी थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढैया लाल लाल चौकी स्थित प्राथमिक विद्यालय कन्या में चोरों ने ताले तोड़ चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। थाना दक्षिण क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय कोटला बालक- कन्या दोनो ही विद्यालय एक ही परिसर में संचालित थे। विगत रात्रि में अज्ञात चोरो ने ताले तोड कर उसमें रखी रसोई सामान सरकारी कागजात आदि सामान ले गये। घटना की जानकारी सुबह जब विद्यालय खोलने के दौरान दोनों विद्यालय के रसोइये पहुंचे तब ताले टूटे मिलने पर पता चला। जिस पर दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रधानाध्यापिका को अवगत कराया। मौके पर दोनों विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्रधान अध्यापिका आये। जानकारी डायल 112 को दी गई। जिसने मौके पर जाकर मौका मुआयना किया। इस संबंध में दोनों विद्यालय प्रधान अध्यापक व प्रधान अध्यापिका की तरफ से तहरीर दी गई है। प्राथमिक विद्यालय कन्या की प्रधान अध्यापिका ताजवर फातिमा व प्राथमिक विद्यालय बालक के प्रधान अध्यापक जब्बार अली ने बताया कि रसोइयों की सूचना पर पता चला, जब आये तो देखा इनमें से दोनों विद्यालय से दो दो गैस सिलेंडर, खेल की सामग्री व कुछ रजिस्टर आदि गायब मिले हैं। सरकारी सामान बरामद करने को लेकर थाने में तहरीर दी गई है।

Read More »

सड़क  हादसों में बालक सहित दो लोगों की मौत दो लोग घायल

फिरोजाबाद। जनपद के अलग -अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक बालक सहित दो लोगों  की मौत हो गयी। जबकि दो लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना टूण्डला क्षेत्र के उसायनी के समीप सवारियों से भरे टैम्पों को एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे टैम्पों से गिरकर 12 वर्षीय लकी पुत्र राजू निवासी हिमायूपुर थाना दक्षिण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। बालक को जीवित होने की आश लेकर उसका नाना पप्पू उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। जहाॅ चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक बालक के नाना पप्पू ने बताया कि वह अपने धेवते  लकी को लेकर छोटी पुत्री सुधा पत्नी विजय के घर नारखी के गांव बेलनगंज कोठी गया था। जहाॅ से टैम्पों में सवार होकर अपने गांव थाना मटसैना क्षेत्र के दतावली लोैट रहा था। मृतक बालक अपनी माॅ के साथ ननिहाल में ही रहता था।

Read More »

पैसे के लेन-देने में कम्प्यूटर संचालक को मारी गोली

फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के सन्तनगर में एक कम्प्यूटर सेन्टर संचालक का उसके साथी सहित गोली मार कर घायल कर दिया। घायल ने बताया कि पैसे के लेने-देने को लेकर हुई कहासुनी में युवक ने गोली मारी है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी होने पर इलाका पुलिस के साथ आलाधिकारी मौके पर पहुच गये।
बताते चले कि थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव नगला गोकूल निवासी 27 वर्षीय हरीशंकर उर्फ हरीओम पुत्र अरविन्द्र कुमार रामनगर स्थित संन्तनगर में एपी कम्प्यूटर सेन्टर चलाता है। शुक्रवार की दोपहर को कुछ लोगों से कम्प्यूटर संचालक की कहासुनी हो गयी। उसी दौरान गोली चलने से हडकम्प मच गया। लोगों ने देखा कि हरीशंकर अपने साथी थाना टूण्डला कें राजा का ताल निवासी 25 वर्षीय सोनू पुत्र ग्या प्रसाद के साथ घायल हालत में पडा है। हरीशंकर के पैर में गोली लगी है, जबकि सोेनू के सिर से खून बह रहा था।

Read More »

पुलिस विभाग की गाड़ी चल रही हैं राम भरोसे पर

लोगों में होती रहीं चर्चाएं दयनीय हुई जिले में पुलिस वाहनों की हालत?

फिरोजाबाद, श्रीकृष्ण चित्तोडी ब्यूरो। लोगों के बीच हुई चर्चाओं के अनुसार ऐसा लगता है शहर में जैसे पुलिस वाहनों के हालात खराब होते जा रहे हैं, जबकि पुलिस वाहनों को तो एकदम दुरूस्त रहना चाहिये। लेकिन नगर की पुलिस गाडियां राम भरोसे पर चल रही है।
येसा ही मंजर थाना उत्तर क्षेत्र में देखने को मिला लोगों में चर्चा थी कि अगर पुलिस वाहन ही बीच में टाय टाय फिस्स हो जायेंगे तो फिर अपराधियों को सक्रियता से कैसे पकड़ा जायेगा। बताते चले कि जब थाना उत्तर क्षेत्र ककरउ कोठी चैकी से मुल्जिम को जीप में बैठाकर ले जाया जाने लगा तो पुलिस को पुलिसकर्मियों व आम आदमियों से धक्का लगाने की जरूरत पड़ी, जिसको लेकर चर्चाएं होती रहीं क्या पुलिस वाहनों की हालत भी जिले में दयनीय हो गई है। विगत दिनो जिला अस्पताल में जीआरपी की एक गाडी भी इसी तरह धक्का देने पर चालू हो सकी थी।

Read More »

लव जेहाद के खिलाफ चला अभियान एक प्रेमी युगल गिरफ्त में

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्य नाथ के निर्देशानुसार प्रदेश में लव जेहात के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के चलते पुलिस व हिन्दू संगठनों के लोगो की मिली सूचना पर एक प्रेमी युगल को थाना उत्तर क्षेत्र से दबोच लिया गया। जिसको पुलिस थाने ले गयी।
बताते चले कि हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों को सूचना मिली कि हाथरस के चंदपा थाने के एक गांव निवासी एक लड़की करीब 15 दिन पूर्व वहां के विशेष समुदाय लड़के के साथ भागी है वह यहां फिरोजाबाद में ककरउ कोठी के पास रह रही है इस पर सुबह जब जाकर देखा तो उक्त ककरउ कोठी स्थान पर झोपड़ी में उक्त प्रेमी युगल रह रहे थे, जिन्हें पकड़ कर थाना उत्तर की ककरउ चैकी पर लाया गया है, वहीं मौके पर जाॅच को थाना पुलिस पहुँची है। वहीं विश्व हिन्दू परिषद के राजीव ने उक्त सभी जानकारी देते हुए बताया कि हमने अपने उच्च पदाधिकारियों को भी अवगत करा दिया है वह भी पहुँच रहे हैं यहां बाकी पुलिस चंदपा थाने में सूचना दे दी है मामले की जाॅच कर रही है। इतना ही नही पुलिस विशेष समुदाय के युवक को थाने भी लग आयी, जहाॅ पूछताछ कर रही है।

Read More »