Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 672)

मुख्य समाचार

पत्रकार सुरक्षा महासमिति ने गांधी व शास्त्री जी की मनाई जयंती

कानपुरः जन सामना डेस्क। नौबस्ता में पत्रकार सुरक्षा महासमिति कानपुर महानगर के संरक्षक, पदाधिकारियों, व कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण जयन्ती मनायी गई और पुष्पार्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष द्वारा अपने उद्बोधन में इन महापुरुषों के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके अतुल्य योगदान को याद करते हुए पत्रकार सुरक्षा महासमिति के पत्रकारों को उनके सम्पूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर उनके द्वारा दिखाए गए सत्य, अहिंसा, सद्भाव, भाईचारा, परिश्रम व सदमार्ग के रास्ते पर चलने की अपील करते हुए सभी को सत्य, अहिंसा व सदमार्ग पर चलते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता व सुरक्षा हेतु अपना योगदान करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही कानपुर पत्रकार सुरक्षा महासमिति के संरक्षक आनंद सिंह को सम्मानित किया गया।

Read More »

स्वराज्य आश्रम के प्रांगण में खादी के सामानों की प्रदर्शनी लगी

कानपुरः जन सामना संवाददाता। सर्वाेदय नगर स्थित स्वराज्य आश्रम के प्रांगण में आयोजित खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पाण्डेय द्वारा किया गया। सभा के समक्ष स्वराज्य आश्रम के अध्यक्ष पी एन कौल ने अपने विचार व्यक्त किये तथा इसके पश्चात् आश्रम के मंत्री प्रेम सिंह ने अपनी संस्था का संक्षिप्त परिचय एवं कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की रिपोर्ट में जानकारी दी। बताया कि संस्था के कार्य की प्रगति को देखते हुए भारत सरकार द्वारा वर्ष 2012 के लिए स्वराज्य आश्रम कानपुर को 3 अप्रैल 2013 को राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया था तथा उत्तर प्रदेश सरकार ने 12 जून- 2013 को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया था। वर्ष 2017 में संस्था को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा देश का दूसरा स्वच्छता पुरस्कार प्रदान किया गया था। भारतीय मानक ब्यूरो से संस्था को आई एस ओ-9001-2008 प्रमाण-पत्र प्राप्त है। इसकी जानकारी उपस्थित सभी लोगों को दी। साथ ही अनेक विद्वान वक्ताओं ने खादी व पूज्य महात्मा गाँधी जी के सम्बन्ध में अपने-अपने विचार व्यक्त किये और खादी और ग्रामोद्योगी कार्यक्रम को आज की आवश्यकता बताई।

Read More »

तीन व चार अक्टूबर को विशेष वितरण दिवस

मथुरा। जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि माह जून 2022 में मांग के सापेक्ष नेफेड द्वारा आपूर्तित वस्तुओं के निःशुल्क वितरणोपरान्त उचित दर दुकान पर अवशेष मात्रा का वितरण अवशेष लाभार्थियों में करने के लिए तीन व चार अक्टूबर को विशेष वितरण दिवस आयोजित कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जनपद के समस्त राशन कार्डधारकों को सूचित किया है कि जिनको माह जून के सापेक्ष माह जुलाई के एनएफएसए खाद्यान्न के साथ सम्पन्न वितरण के दौरान आयोडाइज्ड नमक (एक किग्रा प्रति कार्ड), दाल, साबुत चना (एक किग्रा प्रति कार्ड) तथा रिफाइण्ड ऑयल (एक लीटर प्रति कार्ड) न प्राप्त हुआ हो, उन्हें ही वर्तमान विशिष्ट वितरण चक्र उक्त वस्तुएं निःशुल्क वितरित करायी जा रही हैं

Read More »

नवरात्र के अवसर पर किया कन्याओं का पूजन

कानपुरः जन सामना संवाददाता। अखिल भारतीय ओमर ऊमर वैश्य युवजन संघ के तत्वावधान में बिहराना रोड स्थित ज्ञान भारती बालिका इंटर कॉलेज में नवरात्र के शुभ पावन अवसर पर आयोजन समिति ने कन्या पूजन किया। युवजन संघ के अध्यक्ष शिवम गुप्ता ने बताया कि हमारी समिति के स्थापना दिवस एवं नवरात्र के शुभ अवसर पर कॉलेज के प्रांगण में विशाल कन्या पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के पदाधिकारी एवं महिलाओं ने बालिकाओं के पैर पूजकर कन्याओं के माथे पर टीका चुनरी उड़ा कर कन्याओं का भोग लगाया। जिसमें लंगूर एवं कन्याओं को उपहार दिए गए। प्रसाद के रूप में पूरी हलवा, चावल, सब्जी, पनीर आदि प्रसाद के रूप में भोग लगाया गया और सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया। लोगों ने इसके पूर्व कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक युवजन संघ समिति के सभी सम्मानित लोगों का माला एवं शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

Read More »

महात्मा गांधी हरेक भारतीय के लिए आदर्श हैं: अभय कुमार समैयार

⇒परियोजना प्रमुख ने राष्ट्रपिता और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि, आयोजित हुए कार्यक्रम
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर परियोजना प्रमुख अभय कुमार समैयार व प्रियदर्शनी लेडीज क्लब की अध्यक्ष मनीषा समैयार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख समैयार ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया और अपने हरेक कार्य के माध्यम से देश को बेहतर बनाने में लगातार योगदान दिया। महात्मा गांधी हरेक भारतीय के लिए आदर्श हैं। ऐसे महापुरुष की जयंती पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम भी राष्ट्रहित में अपने कार्यों को समर्पित करेंगे। यह संकल्प ही राष्ट्र की ओर से राष्ट्रपिता को सच्ची श्रद्धांजलि सिद्ध होगा।

Read More »

गाँधी व शास्त्री जयन्ती के अवसर पर किया स्वच्छता श्रमदान

लखनऊः जन सामना डेस्क। महात्मा गांधी एवं सादगी के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन पर्व पर लखनऊ जीपीओ के प्रांगण में चीफ़ पोस्टमास्टर लखनऊ जीपीओ के.एस. बाजपेयी द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके द्वारा देखे गए स्वच्छ भारत की परिकल्पना को सार्थक बनाने हेतु जीपीओ लखनऊ के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरित करते हुये स्वच्छता अभियान चलाया। इसके अतिरिक्त फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 ‘आज़ादी के 75 साल फ़िटनेस रहे बेमिसाल’ थीम के अंतर्गत प्लाग रन अभियान का आयोजन किया गया। उक्त अभियान में स्वच्छता एवं फिटनेस का मंत्र देने के लिए सभी कर्मचारियो द्वारा प्लाग रन में हिस्सा लेते हुये जागरूकता रैली जीपीओ गेट से प्रारम्भ कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल से होते हुये चिड़ियाघर, सिकंदराबाद एवं अटल चौक से होते हुये जीपीओ पर समाप्त की गयी।

Read More »

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं की मौत

कानपुरः अवनीश सिंह। जनपद के साढ़ थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 24 की मौत हो गई और करीब 28 लोग घायल हो गए हैं। यह आंकड़ा खबर लिखे जाने तक का है। जानकारी के अनुसार, घाटमपुर थाना क्षेत्र के कोरथा गांव के लोग बच्चे का मुंडन कराने उन्नाव स्थित चंद्रिका देवी मंदिर गए थे। वापस लौटते समय साढ़ थानाक्षेत्र के गंभीरपुर गांव के निकट एक तालाब में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान ट्राली में सवार सभी लोग ट्राली के नीचे दब गए जिसमें करीब दो दर्जन लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं जिसमें कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्ति किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमन्त्री अमित शाह व उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे के प्रति दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए आदेश दिए हैं।

Read More »

रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र दिये

कानपुरः जन सामना डेस्क। जिलाधिकारी विशाख जी0 ने कानपुर क्लब मे रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम में रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र देते हुए कहा कि इस पुण्य के कार्य में सभी रक्तदान करने वालों को बधाई दी। इस मौके पर विशाख जी0 ने कहा कि रक्तदान करने से आप द्वारा जरूरत मंद किसी अंजान व्यक्ति की जान बचाने में आपकी अहम भूमिका रहती है। उन्होंने अवगत कराया कि रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा जनपद में 3 हैल्थ एटीएम स्थापित किए जाने की कार्रवाई की जा रही है, जिसके माध्यम से सस्ते दाम पर एक साथ कई जांचें की जा सकेंगी। इससे लोगों को सहूलियत मिल जायेगी।

Read More »

सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनता की शिकायतें

कानपुरः जन सामना डेस्क। जिलाधिकारी विशाख जी0 की अध्यक्षता में घाटमपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया और लोगों की समस्याएं सुनीं गईं। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला स्तरीय 12 अधिकारियों द्वारा स्वयं उपस्थित न रह कर अपने प्रतिनिधियों को भेजने पर उनका एक दिन का वेतन रोकते हुए सभी का स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश उप जिलाधिकारी घाटमपुर को दिए।
वहीं ग्राम किरोव के लेखपालों द्वारा गलत आख्या लगाने पर सम्बन्धित लेखपाल को एवं लेखपाल द्वारा प्रस्तुत आख्या को सरसरी तौर पर अग्रसरित करने के लिए सम्बन्धित कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश उप जिलाधिकारी घाटमपुर को दिये। साथ ही उक्त प्रकरण में बिना समुचित अवलोकन किए आख्या अवलोकित करने के सम्बंध में तहसीलदार का भी स्पस्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Read More »

सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनता की शिकायतें

मोहनलालगंज.लखनऊः अवनीश पाण्डेय। जिले की मोहनलालगंज तहसील सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस में आने वाले पीड़ित फरियादियों की समस्याओं के नियमित अनुश्रवण तथा त्वरित समाधान हेतु तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डी एम सूर्य पाल गंगवार द्वारा लोगों की जनसमस्याएं सुनीं गयीं। वैसे तो जिले की पांचों तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें डीएम सूर्य पाल गंगवार ने मोहनलालगंज तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। डीएम ने बाहर खड़े फरियादियों से भी बात की और उनसे प्रार्थनापत्र लेकर सुनवाई की। डीएम ने इस मौके पर तहसील समाधान दिवस में आए जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों, आवेदनों को संवेदनशीलता बरतते हुए सुनें।

Read More »