Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » 2016 » October » 17

Daily Archives: 17th October 2016

मोदी सरकार द्वारा युवाओं को केन्द्र में रखकर की गई पहल बदलाव के लिए सही साबित होगीः जितेन्द्र सिंह

चंडीगढ़। केंद्र सरकार ने विशेषकर पूर्वोत्तर राज्यों के युवाओं को ध्यान में रखकर कई योजनाएं जैसे स्टार्ट अप कार्यक्रम के तहत धन उपलब्ध कराना, मणिपुर में खेल विश्वविद्यालय और गुवाहाटी विश्वविद्यालय में ब्रह्मपुत्र अध्ययन केंद्र की स्थापना इस दिशा में की गई एक सार्थक पहल है। इन पहलों से इस क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं को तराशने में मदद मिलेगी और राह भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में लाने में मदद मिलेगी।ये बातें पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डाॅ जितेन्द्र सिंह ने आज चंडीगढ़ में क्षेत्रीय संपादक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
डाॅ जितेन्द्र सिंह ने कहा कि उनके मंत्रालय ने इस क्षेत्र में विकास की परियोजनाओं को गति दी है जिसके परिणामस्वरूप इस क्षेत्र में रेल सेवा शुरू कर दी गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जल्द ही सिक्किम को छोड़कर पूरे पूर्वोत्तर को रेल से जोड़ दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय अगरतल्ला से लेकर बांग्लादेश तक के रेल रूट में से भारतीय क्षेत्र के रेल सेक्शन की परियोजना का पूरा खर्च उठायेगी।

Read More »

हिन्दुवादियों ने जलायी चाइना सामान की होली

2016-10-17-7-sspjs-nirajहाथरस, नीरज चक्रपाणि। आतंक को पोषित करने वाले पाक का समर्थन करने तथा मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत द्वारा आतंकी घोषित करवाने के विरोध में वीटो पावर का प्रयोग कर आतंक के आका को बचाने के विरोध में आज हि.जा.म. के कार्यकर्ताओं ने सासनी गेट चैराहे पर चीन-पाकिस्तान मुर्दावाद के नारे लगाये तथा बाजार में आने वाले राहगीरों को रोककर शपथ दिलायी तथा स्वयं भी चाइना के सामान के बहिष्कार की शपथ ली।
इस मौके पर प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य ने सम्बोधित करते हुए बताया कि चीन-भारत में बेचे जाने वाले उत्पादों से प्राप्त धन का उपयोग भारत के खिलाफ हमारे दुश्मन पाकिस्तान को देकर कर रहा है। जिलाध्यक्ष मनोज उपाध्याय ने बताया चीन अपने सामान को भारत में उतारकर भारत के कुटीर उद्योग तथा व्यापार को बंद करने का दुष्चक रच रहा है। जनता को चाइना का बहिष्कार करना चाहिये। जिला महामंत्री संजय सिन्हा ने बताया कि चीन अपने बिजली सजावट के सामान द्वारा तीव्र चमक का प्रयोग कर जनता की नेत्र ज्योति पर असर डालकर तथा पटाखों में ऐसे रसायन का प्रयोग कर रहा है जिससे जलने पर श्वांस रोग पैदा करके छदम युद्ध में पाक का साथ दे रहा है।

Read More »

महर्षि वाल्मिीकि जयन्ती धूम धाम से मनाई

घाटमपुर, कानपुर, जन सामना संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला शिवपुरी पश्चिमी, जनता महाविद्यालय के बगल में महर्षि वाल्मिीकि जयन्ती धूम धाम से मनाई गई। इस मौके पर कस्बे में महर्षि वाल्मीकि जयन्ती पर आयोजित किये गये समारोह में बोलते हुए पालिकाध्यक्ष संजय सचान ने बाल्मीकि समाज के उत्थान के लिये कहा जो बनेगा वह करेंगे। उन्होंने बताया कि महर्षि बाल्मीकि ने समाज के लोगों की दिशा व दशा दोनों बदल दी। जयन्ती शुरू होने से पहले पालिकाध्यक्ष संजय सचान के साथ अन्य लोगों ने महर्षि बाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने महर्षि बाल्मीकि द्वारा मानव समाज की भलाई के लिये प्रयासों पर रोशनी डालते हुए वाल्मीकि जी ने रामायण पर बहुत कुछ कहा है। उन्होंने कहा कि महर्षि बाल्मीकि को मानने से ज्यादा उनकी कही गई बातों को मानें तो समाज के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक व शैक्षिक उत्थान को कोई नहीं रोक सकता।

Read More »

युवा कांग्रेस जनसभा में युवाओं ने भरी हुंकार

2016-10-17-6-sspjs-skcकहा-जनता के साथ अन्याय नहीं करेंगे बर्दाश्त
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। कांग्रेस ने जो कहा वही किया है और बिना वायदा किये ही किसानों का 70 हजार करोड़ कर्जा माफ किया था। मौजूदा देश और प्रदेश की सरकारें किसानों का ओलावृष्टि एवं सूखा राहत मुआवजा तक नहीं दे पाई हैं तथा पूंजीपतियों का लाखों करोड़ कर्ज माफ कर दिया है जनता के साथ अन्याय को कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
ये विचार राजा का ताल ओम ग्लास के सामने युवक कांग्रेस की आयोजित जनसभा में जिला अनुशासन समिति के चेयरमैन हाजी सईद पटेल ने व्यक्त करते हुये कहा कि कांग्रेस हमेशा देश और जनता के लिये समर्पित रही है। कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि भाजपा नफरत फैलाकर और लोगों की धार्मिक भावनायें भड़काकर कुर्सी हथियाने की राजनीति करती है जिसे जनता जान चुकी है। कांग्रेस ने सूचना का अधिकार कानून सहित तमाम योजनायें जनता की खुशहाली को लागू की।

Read More »

शरद पूर्णिमा पर मंदिरों में बिखरी अनुपम छटा

बौहरे वाली देवी व राधा बिहारी जी पर 56 भोग व फूल बंगला दर्शन
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। शरद पूर्णिमा के पर्व पर शहर के विभिन्न मंदिरों पर जहां भक्ति की बयार बही वहीं मंदिरों को भव्यता से फूलों व रंगीन लाइटों से सजाया गया और भजन कीर्तन के साथ अलौकिक छप्पन भोग, फूल बंगला के दर्शन भी हुए।
कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट स्थित बौहरे वाली देवी मंदिर पर प्रमुख समाजसेवी बौ. विशाल शर्मा, युवा समाजसेवी व तेज तर्रार नेता बौ. प्रशांत शर्मा द्वारा मां भगवती के भव्य फूल बंगला श्रृंगार दर्शन कराये गये वहीं माता को अलौकिक 56 भोग लगाये गये और दर्शनों के लिए उ.प्र. विधानसभा की लोक लेखा समिति के सभापति रामवीर उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य/पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, सांसद पत्नी श्रीमती श्वेता चैधरी, पालिकाध्यक्ष श्रीमती डौली माहौर, प्रतिनिधि व भाजपा नेता वासुदेव माहौर एड. सहित तमाम खास व आम भक्तों ने दर्शन कर खुशहाली की कामना की। इस मौके पर विशाल प्रसादी भी हुई और रात तक भक्तों की भीड उमडती रही।

Read More »

शिक्षामित्रों का धरना प्रदर्शन लखनऊ में 18 से

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। आदर्श समायोजित शिक्षक (शिक्षामित्र) वेलफेयर एसोसियेशन की आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष ब्रजेश वशिष्ठ की अध्यक्षता में उन्हीं के आवास पर हुई, जिसका संचालन विनय भारद्वाज ने किया। बैठक में उपस्थित जिला व ब्लाॅक के पदाधिकारियों को असमायोजित शिक्षामित्रों की मांगों को लेकर 18 अक्टूबर से लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान पार्क में शुरू हो रहे अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु जिम्मेदारियों सौंपी गयी और समायोजित शिक्षकों व शिक्षामित्रों को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ कूच कराने की रणनीति तैयार की गयी। प्रमुख मांगों में समायोजन से वंचित शिक्षामित्रों के समायोजन के लिए पदों को सुरक्षित रखने एवं मानदेय वृद्धि की मांग प्राथमिकता में है।
जिलाध्यक्ष ब्रजेश वशिष्ठ ने बताया कि संगठन ने अपनी मांगों को मनवाने तक अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन चलाने की रणनीति को अंजाम देते हुए मण्डलवार कार्यक्रम निर्धारित किया है। जिसमें 18 व 19 अक्टूबर को समस्त जिला एवं प्रांतीय पदाधिकारियों सहित लखनऊ, कानपुर और देवीपाटन मण्डल के समायोजित शिक्षक और शिक्षामित्र भाग लेगें।

Read More »

आरक्षण विरोधी आन्दोलन में सवर्णो ने दिखायी एकजुटता

2016-10-17-5-sspjs-skcफिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय सवर्ण संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में मण्डल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सिसौदिया, महामंत्री धर्मेंद्र पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष हरी सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह परिहार, जिला महामंत्री मनोज भटनागर, रामकृपा एवं मीडिया प्रभारी बसंत शर्मा के साथ दिल्ली के जन्तर मन्तर पर आरक्षण विरोधी आन्दोलन में शामिल हुये भारत के कम से कम 15 प्रांतों के पदाधिकारी एवं समाजसेवियों ने उपस्थित होकर सवर्ण एकजुटता का परिचय दिया।
संयोजक यूएस राणा एवं बरेली के त्रिभुुवन शर्मा अलीगढ़ से डा. सीपी गुप्ता, डा. आरसी गुप्ता, भारत वशिष्ठ, लक्ष्मीकांत शुक्ला आईएएस, मृत्युन्जय शर्मा, मुनिराज शर्मा, विजय शर्मा, दीपक गौड़, मनोज कुशवाह, अरविन्द सिंह, केएन अग्निहोत्री, प्रमोद शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा। कौशल किशोर उपाध्याय ने कहा कि जो संविधान सवर्णो का सत्यानाश कर दे, अधिकारों से वंचित कर देे। उसका सम्मान हम ज्यादा दिन नहीं कर सकते, आरक्षण का खात्मा होना चाहिये, गरीब किसी भी जाति का हो, आर्थिक मदद मिलनी चाहिये।

Read More »

वोट डालने चलो रे भाई ….लोकतंत्र के बनो गवाही

2016-10-17-3-sspjs-sughar-singh-etawhसैफई में पांच हजार स्कूली बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैलीरैली में पुलिस व्यवस्था न होने से लगा रहा जाम
सैफई (इटावा) सैफई में पहली बार विशाल मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी जिसमे तीन हजार से अधिक स्कूली बच्चों ने भाग लेकर स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पूरा सैफई घूमे और लोगो को मतदान के लिए जागरूक किया। मतदाता जागरूकता रैली का शुभारम्भ सैफई के नवांतुक उपजिलाधिकारी अजय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। मतदाता जागरूकता रैली एसएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल सैफई, सुघर सिंह मेमोरियल शिक्षा निकेतन इंटर कालेज सैफई, अमिताभ बच्चन राजकीय इंटर कालेज सैफई, राजकीय बालिका इंटर कालेज सैफई, प्राथमिक व जूनियर स्कूलों के तीन हजार से अधिक बच्चो ने प्रतिभाग किया। रैली सैफई तहसील से होते हुए सैफई गांव, सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यायल सैफई, सैफई चौराहे होते हुए बीआरसी पर समाप्ति हुई इस दौरान छात्र छात्राओं ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रंग विरंगी स्लोगन लिखी तख्तियां भी ले रखी थी।

Read More »

बिग बॉस के बदले समीकरण:बिग बॉस में नहीं हैं राज महाजन और राधे माँ

दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो बिग बॉस का पहला एपिसोड 16 अक्टूबर को प्रसारित हुआ और बहुत समय से चल रही नामों का शंकाओं पर विराम लगकर सभी फाइनल बिग बॉस के मेहमानों के नाम खुलकर आ गए। न्यूज में राधे माँ, कबीर बेदी, शाइनी आहूजा, सना सईद, नक्षत्र बागवे, राहुल राज सिंह, अरमान जैन और राज महाजन के नामों के चर्चा बहुत जोरों पर थी। लेकिन बिग बॉस ने चर्चाओं के विपरीत जाकर वीजे बानी, रोहन मेहरा, राहुल देव, गौरव चोपड़ा, लोपामुद्रा राउत, करण मेहरा और मोनालिसा को बिग बॉस में सेलिब्रिटीज प्रतियोगी के तौर पर उतारा। इसके अलावा, आम आदमी केटेगरी में नितिभा कौल, मनोज पंजाबी, मनवीर गुर्जर, लोकेश कुमारी शर्मा, प्रियंका जग्गा, आकांक्षा शर्मा और ओम स्वामी बिग बॉस के घर में एंट्री करने में सफल हुए।
सुर्खियों से अलग हटकर बिग बॉस के बदले समीकरणों के बारे में स्टोरी टेलर राज महाजन ने कहा, “बिग बॉस के बदले समीकरणों के बारे में मैं अभी कुछ नहीं कहना चाहूँगा. बिग बॉस की अपनी पालिसी है. जिन सलेब्स के साथ संभावित प्रतियोगिओं के तौर पर मेरे नाम की चर्चा चल रही थी, उन सब में से कुछ के साथ मेरी लगातार बातचीत चल रही थी. जब से हमारे नाम खबरों में आये थे, हम लोग लगातार संपर्क बनाकर रखे हुए थे।”

Read More »

कन्या भ्रूण हत्या रोकना व कन्याओं को सुशिक्षित बनाना माताओं का प्रथम कर्तव्य है-पवित्रा

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। आर्य समाज नयागंज के 64 वें वार्षिक महोत्सव के अन्तर्गत कार्यक्रम में यज्ञ के ब्रह्मा वेदप्रकाश शास्त्री एवं आचार्य रूपराम शर्मा के पुरोहित्त्य में स्वस्ति वाचन, शान्तिकरणम् देव यज्ञ, वलिवैश्य देव यज्ञ का आयोजन किया गया। राष्ट्र रक्षा परिवारों की सुख शान्ति हेतु यज्ञ में आहुतियां दी गईं तथा मातृ छाया साधना केन्द्र के बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
जलान्धर पंजाब से पधारे भजनोपदेशक भजनोपदेशक राजेश अमर प्रेमी एवं रवि कुमार ने अपने भजनों के माध्यम से शमां बांध दी। कोटा राजस्थान से पधारे आचार्य अग्निमित्र शास्त्री ने चाणक्य का उदाहरण देते हुये कहा कि सभी मिलकर राष्ट्र को सुन्दर व्यवस्थित बनाने में सभी का योगदान होना चाहिये, तभी परिवारों में सुख शांति की व्यवस्था कायम होगी। मथुरा से पधारे पं. कमलदेव ने परमात्मा की बनायी सृष्टि का वर्णन किया।

Read More »