Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » 2017 » October » 21

Daily Archives: 21st October 2017

आलिमे दीन स्व0 हजरत मौलाना मुहम्मद मुबीनुल हक कासमी के नाम से जानी जायेगी पुरानी चुंगी

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। औद्योगिक नगर कानपुर के चमड़ा उद्योग के लिए विश्व प्रसिद्ध जाजमऊ स्थित पुरानी चुंगी चैराहे का नाम महान समाज सेवक, धर्मगुरू और प्रसिद्ध आलिमे दीन स्व0 हजरत मौलाना मुहम्मद मुबीनुल हक कासमी पूर्व इमाम जामा मस्जिद अशरफाबाद जाजमऊ के नाम पर नगर निगम ने ‘‘मौलाना मुबीनुल हक चैक’’रखा है। जिसका आज मौलाना मुबीनुल हक साहब के बेटे व अध्यक्ष जमीअत उलमा उत्तर प्रदेश मौलाना मुहम्मद मतीनुल हक़उसामा क़ासमी कार्यवाहक काजी ए शहर कानपुर के साथ ही क्षेत्रीय पार्षद हाजी शमीम आजाद ने मौलाना के नाम से लगाए गए शिलापट का अनावरण किया। इसके अवसर पर मौलाना उसामा कासमी ने वहाँ मौजूद लोगों के हुजूम के साथ अपने पिताजी को याद करते हुए कहा कि लोकप्रिय मौलाना मुबीनुल हक़ साहब जमीअत उलमा ए हिन्द के पूर्व अध्यक्ष मौलाना असद मदनी के बेहद करीबी थे। हजरत 45 वर्षों तक उत्तर प्रदेश की बड़ी दीनी संस्था जामे उल उलूम पटकापुर कानपुर में पढ़ाते हुए प्राचार्य और शेखुल हदीस जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहने के साथ ही कई वर्षों तक जमीअत उलमा कानपुर के अध्यक्ष भी रहे। अपने अध्यक्ष पद रहते हुए एशिया के सबसे बड़े जुलूस मुहम्मदी (स.अ.व.) का नेतृत्व भी किया और हमेशा ही राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और नबी स0अ0व0 के बताए हुए रास्ते पर चलने की बात करते थे। इसके साथ ही मौलाना ने 40 वर्षों तक जामा मस्जिद अशरफाबाद में इमाम के पद पर रहकर पूरे कानपुर एवं मुख्य रूप से जाजमऊ क्षेत्र को खास लाभ पहुंचाया।
मौलाना उसामा ने कहा कि मौलानामुबीनुल हक साहब ने कानपुर के 45 वर्षीय जीवन में कभी भी किसी का दिल नहीं दुखाया, जो कि अपने आप में ही बेहद मुश्किल और एक अनोखा रिकॉर्ड रहा। मौलाना ने समस्त जीवन मुसलमानों के साथ-साथ देशवासियों विशेषकर जाजमऊ के लोगों की परेशानियों और दिक्कतों का आध्यात्मिक समाधान निकालते रहे, इसलिए सभी धर्मों, वर्ग और संप्रदाय के लोग अपने अपने लक्ष्य में सफलता के लिए आशीर्वाद और दुआएं लेने के लिए अंतिम दिनांे तक आते रहे। वह आज भी हमारे दिलों में जीवित हैं और उनकी यादें हमेशा जीवित रहेंगी।
मौलाना मुबीनुल हक़ साहब से करीबी संबध रखने वाले हाजी अब्दुल वहाब इराकी़, हाजी मुहम्मद हमज़ा, हाफिज़ मुम्ताज़, हाजी हारून रशीद, मुहम्मद सालेहीन उर्फ नन्हे , हाजी अनवार अहमद समेत बड़ी संख्या में लोगों ने कहा कि आज मौलाना मुबीनुल हक़ साहब के नाम से लगाया गया यह पत्थर केवल पत्थर नहीं है बल्कि मौलाना से जुड़ी एक याद है, हम सभी लोग इस चैराहे को आज से ‘‘मौलाना मुबीनुल हक चैक’’ कहें , इस तरह से हम जितनी बार भी इस चैक से निकलेंगे और जब हम मौलाना साहब के नाम को देखेंगे तो उनसे जुड़ी यादें भी ताज़ा होंगी, इन्शा अल्लाह।

Read More »

खेत पर शौच करने गये युवक की गोली लगने से मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला कल्याण में घर से शौच करने गये एक युवक को अज्ञात लोगो ने गोलीमार कर हत्या कर दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक की पत्नी रोते-रोते अचेत हो गयी। जिसको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया।
थाना जसराना क्षेत्र के गांव कल्याण निवासी 30 वर्षीय अंकित कुमार पुत्र लालाराम आज सुबह अपने घर से शौच करने के लिए खेत की ओर गया था। उसी दौरान अज्ञात लोगो द्वारा गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी, गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर लोगो का हुजूम लग गया। गोली किसने चलायी यह पता नही चल सका। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आयी। जिला अस्पताल में मृतक की पत्नी रोते-रोते अचानक अचंत हो गयी। जिसकी हालत खराब होने पर अचेत पत्नी प्रीती को सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया। जिला पंचायत विभाग में ड्राइवर पद पर तैनात मृतक के भाई सतेन्द्र सिंह ने बताया कि किसी से कोई दुश्मनी नही थी गोली किसने मारी इस बात का पता किया जा रहा है।

Read More »

दीपावली आनन्द महोत्सव का भव्य आयोजन 22 को

संस्कार भारती महानगर शाखा के तत्वावधान में होगा आयोजित
भगवान श्री गिरिराज पर्वत की भव्य एवं विशाल झांकी होगी मुख्य आकर्षण
मुख्य अतिथि के तौर पर डीएम नेहा शर्मा होंगी कार्यक्रम में शामिल
फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। संस्कार भारती महानगर शाखा के तत्वावधान में दीपावली आनन्द महोत्सव का भव्य आयोजन 22 अक्टूबर को नगर के तिलक इंटर काॅलेज ग्राउण्ड में किया जायेगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नेहा शर्मा रहेंगी। उद्घाटनकर्ता राजकुमार मित्तल, अभिषेक मित्तल चंचल, संरक्षक संस्कार भारती ब्रजप्रांत, दीप प्रज्जवलन विधायक मनीष असीजा, संजीव मित्तल प्रमुख उद्योगपति, अति विशिष्ट अतिथि उमाशंकर अग्रवाल पूजा ग्रुप, संतोष अग्रवाल पूजा ग्रुप, विशिष्ट अतिथि रमेश चंद्र अग्रवाल समाजसेवी, हनुमान प्रसाद गर्ग प्रमुख उद्योगपति, जानकी प्रसाद गर्ग प्रमुख उद्योगपति, मुख्य वक्ता अश्वनी भारद्वाज, मार्गदर्शक त्रिलोकीनाथ सेठी अध्यक्ष ब्रज प्रांत, कार्यक्रम के अध्यक्ष देवीचरन अग्रवाल ब्रज प्रांत संरक्षक होंगे।

ये जानकारी वार्ता के दौरान संस्कार भारती के पदाधिकारियों में अध्यक्ष उद्देश्य तिवारी, महामंत्री शिवकांत पलिया, कोषाध्यक्ष इंजीनियर एससी अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, बृजेश यादव, मेला कोषाध्यक्ष रवींद्र बंसल ने संयुक्त रूप से दी। आगे बताया कि आनन्द महोत्सव का मुख्य आकर्षण भारतीय संस्कृति के अनुरूप अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मुम्बई एवं मुरादाबाद के कलाकारों द्वारा भगवान श्री गिरिराज पर्वत की भव्य एवं विशाल झांकी जिसमें बीस फीट का पहाड़ भगवान श्रीकृष्ण उठाते हुये दिखाये जायेंगे। इसके अतिरिक्त गोवर से निर्मित गोवर्धन महाराज के भी दर्शन होंगे। आओ मिलकर दीप जलायें कार्यक्रम में भारत माता के विशाल मानचित्र पर सभी एक दीपक जलायेंगे।

Read More »

जहरखुरानी ने तीन लोगो को बनाया शिकार

बिजनेस पार्टनर पर लगाया घर से सैफ ले जाने का आरोप थाने में दी तहरीर
फिरोजाबाद,जन सामना संवाददाता। थाना रामगढ़ क्षेत्र के ठारपुटा में एक ही परिवार के तीन लोगो को जहरखुरानी का शिकार बनाते एक घर में रखी लाखोे की नगदी आभूषण से भरी सैफ लेकर भाग निकले। पीड़ित लोगो ने थाने में एक परिचित व्यक्ति के नाम तहरीर दी है। वही लोगो में चर्चा है कि मामला आपसी रंजिश का है आरोपी उक्त लोगो के बिजनिस पार्टनर बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के ठारपूठा निवासी 46 वर्षीय तारा शर्मा पत्नी अशोक कुमार, 36 वर्षीय सोनी शर्मा पत्नी डब्बू उसका पुत्र साढें तीन वर्षीय प्रशान्त शर्मा को आज सुबह अचेत हालत में उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया। उक्त लोगो के साथ आये लोगो ने बताया कि रात्रि में परिचित व्यक्ति विवेक कुमार द्वारा जहरखुरानी कर घर मे रखी सैफ अलमारी को ले गया। जिसमें लाखों की नगदी आभूषणों के साथ जरूरी कागजात बताये गये। वही अलमारी को पास के ही नाले के किनारे पडी मिली बतायी गयी।

Read More »

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान घायल महिला की मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। विगत काफी दिनों से वार्ड नम्बर तीन में भर्ती घायल महिला की आज सुबह उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतका के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र से लगभग 50 वर्षीय अज्ञात महिला को गम्भीर घायल हालत में 28 .08.2017 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अज्ञात महिला का जिला अस्पताल में कई माह से उपचार चल रहा था। आज सुबह अचानक उसकी हालत खराब होने पर उपचार दिया गया। कुछ समय बाद उसकी मौत हो गयी।

Read More »

2 अक्टूबर 2018 से पूर्व जनपद को ओडीएफ कराना है: डीएम

ओडीएफ और स्वच्छता के लिए स्वच्छ भारत ग्रामीण मिशन की संचालित सभी गतिविधियों को सक्रिय रूप से चलाया जायेः डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने डीपीआरओ, स्वच्छाग्राही आदि को निर्देश दिये है कि वे जनपद को 2 अक्टूबर 2018 तक ओडीएफ कराने के समुचित कार्यक्रमों को जिसमें समुदाय संचिलत सम्पूर्ण स्वच्छता व स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण उत्तर प्रदेश की संचालित सभी गतिविधियों को अपेक्षित गति दे। जन जन में स्वच्छ भारत मिशन व समुदाय संचालित सम्पूर्ण स्वच्छता कार्यक्रमों की गतिविधियों को तेज कर जनपद सहित पूरे प्रदेश को ओडीएफ कराने में आगे आये। खुले में शौच से गंदगी फैलती है और बीमारियां फैलती है और बीमारियां पैदा होने पर सीधा असर ग्रामीण अर्थ व्यवस्था पर पडता है। लोगों को अपने आदत में परिवर्तन लाने पर जोर दिया जाये। स्वच्छता अभियान को महिला सम्मान का मुद्दा बनाकर साफ सफाई व शौचालय निर्माण के प्रति पूरे जनमानस को जागरूक किये जाने की जरूरत है। पर्वो आदि पर शौचालय निर्माण व उसके उपयोग की जानकारी देने से न चूके। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी अपर प्राथमिक आगनबाड़ी केन्द्रों में 6 वर्ष से कम उम्र तक के बच्चों को सुविधा हेतु बेबी फ्रेन्डिली/चाइल्ड फे्रन्डिली बाल मैट्रिक शौचालयों में परिवर्तन कर उनको बताया जाये। समुदाय संचालित सम्पूर्ण स्वच्छता मार्गदर्शिका भली भांति अध्ययन कर स्वच्छता कार्यक्रमों के परम्परागत दृष्टिकोण और समुदाय सम्पूर्ण स्वच्छता की आवश्यकता पर बल दिया जाये अन्यथा खुले में शौच के अभियान को जन आन्दोलन का रूप देने के लिए सभी के सक्रिय सहयोग लिया जाये।

Read More »